icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
262122
FKFirasat KhanFollow30 Dec 2024, 07:00 am

Puranpur: सोने की अंगूठी के मामले में सर्राफा व्यापारी पर आरोप

Puranpur, Uttar Pradesh:

पूरनपुर नगर के मोहल्ला चौक के निवासी श्याम गुप्ता ने बताया कि उन्होंने अग्रवाल ज्वेलर्स से सोने की अंगूठी खरीदी थी। जब अंगूठी टूट गई तो उसे सुधारने के लिए जब श्याम ज्वेलर्स के पास गए तो पता चला कि वह अंगूठी असली नहीं थी बल्कि डुप्लीकेट थी। जब श्याम ने इसका विरोध किया तो व्यापारी ने अंगूठी छीन ली। इसके अलावा, आरोप है कि सर्राफा व्यापारी की पत्नी सरिता अग्रवाल, नितिश अग्रवाल और अभय अग्रवाल ने एक दिव्यांग महिला के कानों से सोने के झाले भी छीन लिए। पीड़िता ने इस मामले में एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पुलिस ने पंचायत चुनाव के लिए फ्लैग मार्च निकाला, शांतिपूर्ण मतदान की अपील

Pali, Rajasthan:पंचायती राज चुनाव के मध्य नजर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने की क्षेत्रवासियों से की अपील। पंचायती राज के प्रथम चरण के चुनाव को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन के निर्देश से अतिरिक्त पुलिस अधिकारी सुनील के पवार एवं मारवाड़ जंक्शन थाना अधिकारी सहदेव चौधरी के नेतृत्व में क्षेत्र के आउवा, देवली, धनला जोजावर सहित अनेक गांवों में फ्लैग मार्च निकालकर क्षेत्र वासियों को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने की अपील की, एवं सोहार्द बनाए रखने की अपील की। पुलिस द्वारा संवेदनशील बूथों का निरीक्षण भी किया गया तथा फ्लैग मार्च निकालकर शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन की मदद करने की अपील की।
0
0
Report

शेखपुरा में दशहरा मेले के दौरान यातायात चेकिंग तेज, कई चालान

Sheikhpura, Bihar:दशहरा की मस्ती के दौरान बढ़ते सड़क दुर्घटना को रोकने को लेकर शेखपुरा जिला प्रशासन ने कई स्तरों तैयारी शुरू कर दिया है ताकि ट्रैफिक मुक्त यात्रा कर लोगो को अपने गंतव्य और मेला का लुफ्त उठा सके। इसी को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी के अगुआई में एमवीआई और पुलिस निरीक्षण द्वारा सड़क पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। शहर के तीन मुहानी मोड कॉलेज मोड, मेहूस मोड सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान बाईक, कार, ऑटो से लेकर बड़े वाहन जैसे बस तक की कागजात और सीट बेल्ट, हेलमेट सहित ज़रूर कागजात जाँच की गई। इस दौरान कई लोगों पर जुर्माना लगाया गया। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि दशहरा मेला के दौरान सड़क दुर्घटना को कम करने के साथ इस दौरान लहरिया वाईक सवार और अन्य गतिविधि बढ़ जाती है; ऐसे में प्रशासन और जिला परिवहन विभाग लोगो को यातायात नियमों के पालन करने की अपील करता है। जबकि इस दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले दर्जनों गाड़ियों का चालान काटा गया। उन्होंने कहा कि नियमित चेकिंग तो किया जाता है लेकिन अभी पूरे दशहरा मेला के दौरान एक अभियान के तहत चेकिंग निरंतर जारी रहेगा। इसके लिए उन्होंने आम गाड़ी चालकों से अपील किया कि गाड़ी चलाने के दौरान यातायात नियमों के पालन के कर यात्रा करें।
0
0
Report
Advertisement

बेतिया: चोरी हुआ लाइसेंसी रिवॉल्वर पकड़ा गया, तीन युवकों समेत एक नाबालिग गिरफ्तार

Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां पुलिस ने चोरी हुआ लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद कर लिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप से पुलिस ने रिवॉल्वर चोरों को हवालात पहुंचा दिया। बैरिया थाना अंतर्गत लौकरिया गांव के दिग्विजय सिंह का लाइसेंसी रिवाल्वर 29 सितंबर को चोरी हो गया था जिसकी प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस आधुनिक अनुसंधान कर रही थी तभी सोशल मीडिया पर पुलिस को एक वीडियो क्लिप मिला जिससे पुलिस रिवॉल्वर चोरों तक पहुंच गई। मामले तीन युवकों सहित एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। तीनों चोरों ने रिवॉल्वर के साथ आभूषण की भी चोरी की थी, आभूषण को एक दुकानदार से बेचा था उसको भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एक नाबालिग के साथ तीन को गिरफ्तार किया है。
0
0
Report

नवानगर में निर्माणाधीन मकान गिरना: ठेकेदार व मालिक पर सुरक्षा नियमों की लापरवाही का आरोप

ADAjay DubeyJust now
Singrauli, Madhya Pradesh:एंकर सिंगरौली जिले के नवानगर थाना क्षेत्र के नवानगर मार्केट में एक निर्माणाधीन मकान में बड़ा हादसा हो गया। जहां करौटी निवासी 32 वर्षीय श्रमिक लाले केवट तीसरी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायल का दोनों हाथ पैर टूट गया है एवं शरीर पर गंभीर चोटे आई है। जानकारी के अनुसार तीन मंजिला निर्माणाधीन मकान के सामने से बिजली का हाईटेंशन तार गुजर रहा था मजदूर बिना किसी सेफ्टी बेल्ट और सुरक्षा उपकरण के काम कर रहा था तभी उसे करंट का झटका लगा और वह सीधे तीसरी मंजिल से नीचे गिर पड़ा हादसे में उसके दोनों हाथ और दोनों पैर टूट गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार सीताराम और मकान मालिक की घोर लापरवाही से यह हादसा हुआ बिना सेफ्टी सेट और सुरक्षा इंतजाम के मजदूरों से काम कराया जा रहा था घटना की सूचना पर नवानगर थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल मजदूर को तुरंत जिला अस्पताल बैढ़न इलाज के लिए भेजा उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और ठेकेदार व मकान मालिक से पूछताछ की जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

वासिंद-आसनगांव तेल मालगाड़ी तीन घंटे रुकी, हजारों प्रवासी पटरियों पर चले

Thane, Maharashtra:वासिंद-आसनगावात तेलाची मालगाडी 3 तास बंद, मध्य रेल्वे ठप्प - हजारो प्रवासी रुळावरून पायी चालले. भिवंडी ग्रामीण भागात मध्य रेल्वेच्या भोंगळ कारभाराचा फटका आज हजारो चाकरमान्यांना बसला. वासिंद आणि आसनगाव दरम्यान तेल घेऊन जाणारी मालगाडी तब्बल तीन तास बंद पडल्याने डाऊन मार्गावरील लोकल सेवा पूर्णपणे ठप्प झाली होती, त्यामुळे संतप्त प्रवाशांना थेट रेल्वे रुळावरून जीव धोक्यात घालून पायी चालत जावे लागले. घटना दुपारी ३ वाजताची होती. वासिंद आणि आसनगाव दरम्यान गेट नंबर ८४ जवळ तेलाची टँकर मालगाडीच्या इंजिनमध्ये तांत्रिक बिघाड झाला. या बिघाडामुळे डाऊन दिशेची वाहतूक पूर्णपणे ठप्प झाली. सीएसएमटी वरून कसारा-कर्जतकडे येणाऱ्या सर्व लोकल गाड्या वासिंद स्थानकातच रोखण्यात आल्या. लोकल पुढे जात नसल्याने वैतागलेल्या हजारो प्रवाशांनी थेट रेल्वे रुळावरून पायी चालत वासिंद आणि आसनगाव गाठले. ही मालगाडी 3 तासापर्यंत ट्रॅकवरच उभी होती. दुसरीकडे स्थानकावर लोकलमध्ये चढण्यासाठी प्रवाशांची एकच झुंबड उडाली होती. विशेषतः महिला डब्यात महिला प्रवाशांची तुफान गर्दी झाली होती, एकमेकींना ढकलत त्या लोकलमध्ये चढत होत्या. अखेर रेल्वे प्रशासनाने बंद पडलेली मालगाडी टोचन करून आसनगाव स्थानकात आणली. सायंकाळी 6 वाजण्याच्या सुमारास हा मार्ग मोकळा करण्यात आला आणि खोळंबलेली लोकल सेवा हळूहळू सुरू झाली. या शेवटच्या व्हिडिओमध्ये सायंकाळी 5 वाजून 52 मिनिटांनी स्थानकावर अजूनही प्रवासी लोकलची वाट पाहत खोळंबलेले दिसत आहेत. तीन तास हजारो प्रवाशांचे झालेले हाल आणि मध्य रेल्वेचे नियोजन यावर प्रवाशांनी तीव्र संताप व्यक्त केला आहे. ग्रामीण भागातील प्रवाशांच्या या रोजच्या समस्यांना लोकप्रतिनिधी केव्हा गांभीर्याने घेणार असा सवाल आता उपस्थित होत आहे.
0
0
Report

फर्रुखाबाद में गंगा में डूबकर कक्षा 8 की गुलशन लापता, भाई बचा

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में गंगा में डूबने से कक्षा 8 की छात्रा गुलशन लापता हो गई। घटना के दौरान बड़े भाई रोहित ने छोटे भाई अनुराग को बचा लिया, लेकिन अपनी बहन को नहीं बचा सका। बहन को याद कर रोहित फफक-फफक कर रो पड़ा। घटना कमालगंज थाना क्षेत्र के भोजपुर की है। सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम गंगा में किशोरी की तलाश कर रही है। देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका था। फर्रुखाबाद जनपद के कमालगंज थाना क्षेत्र के भोजपुर निवासी विनोद के दो बेटे रोहित और अनुराग तथा बेटी गुलशन गंगा की तरफ गए थे। बताया गया कि तीनों गंगा के पानी में चले गए। इसी दौरान अनुराग और गुलशन डूबने लगे। बड़े भाई रोहित ने किसी तरह छोटे भाई अनुराग को बचाकर बाहर निकाल लिया, लेकिन इस बीच गुलशन गहरे पानी में चली गई। छोटे भाई को बचाने के बाद रोहित ने बहन को आवाज लगाई, लेकिन वह दिखाई नहीं दी। इसके बाद उसे बहन के गंगा में डूबने का एहसास हुआ। रोहित ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से गुलशन की तलाश शुरू की, लेकिन काफी देर तक उसका कोई पता नहीं चल सका। बहन के लापता होने से रोहित का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बारे में पूछे जाने पर वह फफक-फफक कर रोने लगा। उसने बताया कि वह छोटे भाई को बचा रहा था, उसी दौरान उसकी बहन पानी में डूब गई। इतना कहते ही रोहित फिर से रोने लगा। गुलशन दो भाइयों के बीच इकलौती बहन थी और कक्षा आठ में पढ़ती थी। उसके पिता विनोद खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। किशोरी के काफी देर तक नहीं मिलने पर थानाध्यक्ष ने एनडीआरएफ की टीम को सूचना दी। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और गंगा में उसकी तलाश शुरू की। देर शाम तक गुलशन का कोई पता नहीं चल सका था। परिजन अनहोनी की आशंका से बेहाल हैं और बेटी के मिलने की आस लगाए हुए हैं.
0
0
Report

भिवंडी के शिक्षण महकमे में नियुक्तियों पर उठे सवाल; मंत्री ने जांच का आश्वासन

Thane, Maharashtra:भिवंडीच्या शिक्षण व्यवस्थेवर प्रश्नचिन्ह; शिक्षणमंत्री दादासाहेब भुसे यांचे चौकशीचे आश्वासन.. एकीकडे राज्याचे शिक्षणमंत्री दादासाहेब भुसे पंतप्रधान नरेंद्र मोदी आणि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांच्या शैक्षणिक दर्जा उंचावण्याच्या उद्दिष्टाबद्दल बोलत असताना, दुसरीकडे प्रत्यक्षात भिवंडीतील शिक्षण व्यवस्थेवरच गंभीर प्रश्न उपस्थित होत आहेत. भिवंडी निजामपूर शहर महानगरपालिका क्षेत्रातील महापालिका शाळा क्रमांक २२ आणि ६२, गैबी नगर येथील शाळेच्या पाहणी दौऱ्यावर आलेल्या शिक्षणमंत्री दादासाहेब भुसे यांच्यासमोर एका पत्रकाराने शिक्षण व्यवस्थेतील अनियमिततेचा मुद्दा उपस्थित केला. पत्रकाराचा नेमका आक्षेप काय?.. पत्रकाराने प्रशासन अधिकारी सौदागर शिखरे यांच्या नियुक्तीची पात्रता आणि पदोन्नतीवर प्रश्नचिन्ह उपस्थित केले. ज्या शिक्षकाच्या वैयक्तिक मान्यता आणि शालार्थ आयडीबाबत तक्रारी आहेत, त्यांना वर्ग-२ अधिकारी बनवून भिवंडीतील तब्बल ३१५ शाळांची जबाबदारी सोपवण्यात आल्याचे निदर्शनास आणून दिले. भिवंडी मनपाच्या शिक्षण विभागाचा कारभार एकाच व्यक्तीच्या हातात असताना, अशा वादग्रस्त नियुक्तीमुळे संपूर्ण शिक्षण व्यवस्थेच्या गुणवत्तेवरच प्रश्न निर्माण होत असल्याचे पत्रकाराने सांगितले. शिक्षणमंत्र्यांचे उत्तर - या गंभीर आरोपानंतर शिक्षणमंत्री दादासाहेब भुसे यांनी या प्रकरणाची सखोल चौकशी करून योग्य तो तोडगा काढण्याचे आश्वासन दिले. आता खरी परीक्षा ही आहे की, सरकार जेव्हा शिक्षणाचा दर्जा सुधारण्याची भाषा करत आहे, तेव्हा भिवंडीच्या शिक्षण व्यवस्थेतील या गंभीर प्रश्नांची निष्पक्ष चौकशी कधी होणार? कारण हा मुद्दा केवळ एका अधिकाऱ्यापुरता मर्यादित नसून, हजारो विद्यार्थ्यांचे भविष्य आणि भिवंडीतील शिक्षण व्यवस्थेच्या विश्वासार्हतेशी संबंधित आहे.
0
0
Report
Advertisement

गजेंद्र सिंह शेखावत TAKSHANAM से कला को नीलामी मंच पर सम्मान देता है

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत तक्षणम कार्यक्रम पर कहते: यह महत्वपूर्ण है कि हम न केवल कला का सम्मान करें और उसकी सराहना करें, बल्कि पुरस्कारों से आगे बढ़कर उचित पारिश्रमिक की ओर भी बढ़ें। जब कलाकार निजी दीर्घाओं के माध्यम से अपने काम की नीलामी करते हैं, तो मुझे पता चला है कि आय का एक बड़ा हिस्सा दीर्घाओं या प्लेटफार्मों को जाता है। इसलिए हमने निर्णय लिया है कि जब भी हम ललित कला अकादमी, राष्ट्रीय आधुनिक कला गैलरी या भारत सरकार के ऐसे अन्य प्लेटफार्मों के माध्यम से ऐसे कार्यक्रम आयोजित करेंगे, तो हम उन्हें नीलामी मंच के रूप में भी उपयोग करेंगे। सुनिश्चित करें कि कलाकारों को उनके समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए उचित पारिश्रमिक मिले।
0
0
Report
Advertisement

सीधी में अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई: कब्जा व कानूनी कदम उठाने का आदेश

Sidhi, Madhya Pradesh:बिना अनुमति प्लॉटिंग करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश, जमीनों पर कब्जा लेने और जिम्मेदारों के खिलाफ न्यायालय में प्रकरण दर्ज कराने की तैयारी सीधी। जिले में बिना वैधानिक अनुमति के कॉलोनी विकसित करने और प्लॉटिंग कर भूखंडों का विक्रय करने के मामलों में कलेक्टर न्यायालय ने सख्त रुख अपनाया है। सीधी खुर्द क्षेत्र में तीन अलग-अलग भूमियों पर विकसित की जा रही कॉलोनियों को अवैध घोषित करते हुए कलेक्टर न्यायालय ने संबंधित जमीनों पर भू-प्रवेश की कार्रवाई कर कब्जा प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही अवैध कॉलोनी निर्माण के लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए सक्षम न्यायालय में प्रकरण दर्ज कराने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। कलेक्टर विकास मिश्रा के न्यायालय से जारी आदेशों के बाद अब संबंधित जमीनों को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया है। आदेश में नगर पालिका परिषद सीधी को संबंधित भूमियों पर कब्जा प्राप्त करने के साथ कॉलोनी विकास और नागरिक अधोसंरचना से जुड़ी व्यवस्थाओं के लिए प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, संबंधित मामलों में जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के लिए तहसीलदार गोपदबनास को अधिकृत किया गया है। सीधी खुर्द की तीन भूमियों पर अवैध प्लॉटिंग का मामला कलेक्टर न्यायालय के आदेशों में ग्राम सीधी खुर्द की तीन अलग-अलग भूमियों का उल्लेख किया गया है। इन जमीनों पर वैध अनुमति के बिना कॉलोनी विकसित करने और भूखंडों के विक्रय से संबंधित मामले सामने आए हैं। न्यायालय ने प्रकरणों की कार्रवाई के दौरान संबंधित कॉलोनियों को अवैध घोषित किया है। आदेश में जिन भूमियों का उल्लेख किया गया है, उनका विवरण इस प्रकार है— 1. खसरा नंबर 303: इस भूमि का कुल रकबा 0.2430 हेक्टेयर है। आदेश में इस जमीन पर विकसित की जा रही कॉलोनी में नौ भूखंडों के विक्रय का उल्लेख किया गया है। 2. खसरा नंबर 157/5/1/1: इस भूमि का कुल रकबा 0.0854 हेक्टेयर है। न्यायालय के आदेश के अनुसार, इस जमीन पर दो भूखंडों के विक्रय का उल्लेख है। 3. खसरा नंबर 156/2/1/1: इस भूमि का कुल रकबा 0.2799 हेक्टेयर है। इस जमीन पर विकसित की जा रही कॉलोनी में छह भूखंडों के विक्रय का उल्लेख आदेश में किया गया है। इस तरह तीनों भूमियों पर कुल 0.6083 हेक्टेयर जमीन से संबंधित मामले में 17 भूखंडों के विक्रय का उल्लेख न्यायालय के आदेशों में किया गया है। इन तीनों कॉलोनियों को अवैध घोषित किए जाने के बाद संबंधित जमीनों पर आगे की कार्रवाई की जिम्मेदारी संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपी गई है। नगर पालिका को कब्जा लेने के निर्देश कलेक्टर न्यायालय ने संबंधित भूमियों को नगर पालिका परिषद सीधी से संबद्ध करते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत संबंधित जमीनों पर भू-प्रवेश की कार्रवाई कर कब्जा प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरी की जानी है। इसके अलावा नगर पालिका को कॉलोनी विकास और नागरिक अधोसंरचना से संबंधित प्राक्कलन तैयार करने के लिए भी कहा गया है। इसका उद्देश्य संबंधित क्षेत्रों में आवश्यक नागरिक सुविधाओं और बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में आगे की कार्रवाई करना है। हालांकि, आदेश के तहत जमीनों पर कब्जा प्राप्त करने और अधोसंरचना विकसित करने की प्रक्रिया किस समय-सीमा में पूरी होगी, इसकी जानकारी उपलब्ध विवरण में नहीं दी गई है। वास्तविक स्थिति संबंधित विभागों की आगे की कार्रवाई के बाद स्पष्ट होगी। जिम्मेदारों के खिलाफ न्यायालय में दर्ज होगा प्रकरण कलेक्टर न्यायालय ने केवल कॉलोनियों को अवैध घोषित करने तक कार्रवाई सीमित नहीं रखी है, बल्कि संबंधित मामलों में जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं। आदेशों में मध्यप्रदेश नगरपालिका अधिनियम, 1961 की धारा 339-क एवं 339-ख तथा कॉलोनाइजर पंजीयन नियम, 1998 के प्रावधानों के उल्लंघन का उल्लेख किया गया है। इन प्रावधानों के तहत संबंधित मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई की जानी है। न्यायालय ने अनावेदकों के विरुद्ध सक्षम न्यायालय में प्रकरण दर्ज कराने के लिए तहसीलदार, गोपदबनास को अधिकृत किया है। इसके बाद संबंधित मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। अवैध कॉलोनी में प्लॉट खरीदने वालों के लिए भी अहम मामला बिना वैध अनुमति विकसित की जाने वाली कॉलोनियों में भूखंड खरीदने वाले लोगों के सामने भविष्य में विभिन्न प्रकार की समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। इनमें सड़क, नाली, पेयजल, बिजली, जल निकासी और अन्य नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता जैसे मुद्दे शामिल हो सकते हैं। ऐसे में कलेक्टर न्यायालय का यह आदेश अवैध कॉलोनी निर्माण के मामलों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, संबंधित 17 भूखंडों के सभी खरीदारों की स्थिति, उनके स्वामित्व संबंधी दस्तावेजों और संभावित प्रभावों का विस्तृत विवरण उपलब्ध आदेश-sार में नहीं है। इसलिए खरीदारों के अधिकारों और उनके भूखंडों की वर्तमान स्थिति को लेकर अंतिम निष्कर्ष संबंधित अभिलेखों के परीक्षण के बाद ही निकाला जा सकता है। प्रशासनिक कार्रवाई पर रहेगी नजर सीधी खुर्द की तीन भूमियों से जुड़े इन मामलों में कलेक्टर न्यायालय के आदेश के बाद अब नगर पालिका परिषद सीधी और राजस्व विभाग की आगे की कार्रवाई महत्वपूर्ण होगी। एक ओर संबंधित जमीनों पर कब्जा प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरी की जानी है, वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध सक्षम न्यायालय में प्रकरण दर्ज कराने की कार्रवाई आगे बढ़ाई जानी है。 अब देखना होगा कि संबंधित विभाग न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए जमीनों पर कब्जा प्राप्त करने, नागरिक अधोसंरचना के लिए प्राक्कलन तैयार करने और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया को किस तरह आगे बढ़ाते हैं। सीधी खुर्द की तीन भूमियों पर अवैध कॉलोनियों को लेकर कलेक्टर न्यायालय के इस आदेश ने जिले में कॉलोनी निर्माण की वैधानिक अनुमति और भूखंडों के विक्रय से जुड़े मामलों को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।डिजिटल पोर्टल के लिए अन्य जरूरी विवरण
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top