icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सीकर में नकली घी बनाने वालों के खिलाफ रींगस में 210 किलो पकड़ा गया

Sikar, Rajasthan:सीकर सीकर पुलिस ने नकली घी बनाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने रींगस इलाके में स्थित एक घर में दबिश देकर 210 किलो नकली घी पकड़ा है। इतना ही नहीं कई कंपनियों के खाली टीन भी मिले। पुलिस ने मामले में नकली घी बनाने वाले आरोपी युवक को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि सरगोठ गांव में एक मकान में नकली घी बनाया जा रहा है। सूचना पर कमलेश सिंह पुत्र भवानी सिंह के मकान पर दबिश दी गई। यहां पर लोटस घी के 14 टिन भरे हुए मिले। इसके अलावा 2 पैकिंग मशीन,लोटस घी के 140,सरस के 2,वनस्पति के 21,दीपज्योति के 4 खाली टीन मिले। मामले में लोटस कंपनी के प्रतिनिधियों के द्वारा रींगस पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया। जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक कमलेश सिंह पाम ऑयल और फ्लेवर से नकली की तैयार करता था। ऐसे में टीन की आधी रेट में नकली घी तैयार हो जाता। जिसे दोगुनी कीमत में मार्केट में बेचा जाता था। मामले में आरोपी कमलेश सिंह से पूछताछ जारी है。 बाइट महेश कुमार जांच अधिकारी
0
0
Report

सरदारशहर पुलिस ने 2 डोडा पोस्त तस्करों को पकड़ा: 14 क्विंटल 67 किलोग्राम जब्त

Churu, Rajasthan:सरदारशहर पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ एक अन्य बड़ा प्रहार करते हुए ढाई करोड़ रुपए कीमत के 14 क्विंटल 67 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ दो पंजाब निवासी आरोपियों जयवीर सिंह और हंसराज को गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रक में प्याज के कटों के पीछे डोडा पोस्त छुपाकर पंजाब की ओर ले जाना चाहते थे। थाना अधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने बताया कि हरियासर घड़सोतान गांव के पास NHMEGA HIGHWAY पर नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध ट्रक तेज गति से आता दिखा; ट्रक ने नाकाबंदी तोड़कर भागने का प्रयास किया। घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया गया और अंदर से 14 क्विंटल 67 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ।
0
0
Report

नीमकाथана में कार शॉर्ट सर्किट से आग, चालक ने सूझबूझ से जान बचाई

Sikar, Rajasthan:देर रात कार में अचानक शॉर्ट सर्किट से लगी आग। आग लगने से कार पूरी तरह जल कर हुई खाक। चालक ने गाड़ी से कूदकर बचाई अपनी जान। खेतड़ी के पास तातीजा गांव से जा रहा था जयपुर। बंधाला भोपालपुरा के पास की घटना। सीकर जिले के नीमकाथाना इलाके के सदर थाना अंतर्गत बंधाला भोपालपुरा के पास देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब चलती कार में अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग लगते ही कार में सवार चालक प्रमोद कुमार ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार प्रमोद कुमार खेतड़ी के पास स्थित तातीजा गांव से जयपुर जा रहा था। इसी दौरान बंधाला भोपालपुरा के पास कार से अचानक धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग भड़क उठी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही गुहाला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई और मामले की जांच शुरू कर दी है। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
0
0
Report
Advertisement

नोएडा साइबर क्राइम ने खाते खोलने वाले ठग को गिरफ्तार, 2.10 करोड़ ठगी उजागर

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा कमिश्नर के निर्देशन में नोएडा की साइबर क्राइम पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता。 साइबर क्राइम पुलिस ने साइबर ठगों को खाता उपलब्ध कराने वाले शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार。 मूल रूप से हरियाणा निवासी अमन के रूप में हुई गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान。 शातिर अभियुक्त खाते को साइबर ठगों ने ₹ 2.10 करोड़ की ठगी के लिए किया था इस्तेमाल。 साइबर ठगों ने झूठी गिरफ्तारी का भय दिखाकर पीड़ित के साथ की गई थी ₹ 2.10 करोड़ की ठगी。 नोएडा की साइबर क्राइम पुलिस ने शातिर अभियुक्त को हरियाणा से किया गिरफ्तार。 शातिर अभियुक्त के दो साथियों को पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल。
0
0
Report
Advertisement

रामनगर में ट्रक में भीषण आग, एक ट्रक जलकर राख, बड़ा नुकसान टला

Noida, Uttar Pradesh:रामनगर के तेलीपुरा रोड स्थित ट्रक यूनियन के पास मंगलवार शाम एक ट्रक में भीषण आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण किया और ट्रक धू-धू कर जलने लगा। आग की ऊंची लपटें और काला धुआं आसपास दूर तक दिखाई देने लगा। ट्रक नंबर UK 04 CB 1531 में अज्ञात कारणों से आग लगी। घटना शाम लगभग पांच बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले ट्रक से धुआं उठता दिखाई दिया, लेकिन कुछ ही देर में आग ने पूरे वाहन को चपेट में ले लिया। जिस स्थान पर ट्रक खड़ा था, वहां आसपास कई अन्य ट्रक भी खड़े थे जिससे बड़ा हादसे की आशंका पैदा हो गई। आग की चपेट में उसी मालिक का एक अन्य ट्रक भी आ गया, जिसमें आगे की तरफ हल्की आग लग गई, हालांकि दमकल विभाग ने उसे तुरंत बुझा दिया। आसपास खड़े अन्य वाहनों को भी तेजी से वहां से हटाया गया, जिन ट्रकों के चालक और मालिक मौके पर मौजूद नहीं थे, उन्हें स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की मदद से क्रेन मशीन के जरिए सुरक्षित स्थान पर हटाया गया। समय रहते वाहनों को हटाए जाने से बड़ा नुकसान टल गया। ट्रक मालिक जाहिद हुसैन ने बताया कि उनका एक ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गया, जबकि दूसरे ट्रक को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि ट्रक का फर्स्ट इंश्योरेंस है और नुकसान की भरपाई की मांग की है। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जल चुका था; आग बुझते समय इलाके में यातायात प्रभावित रहा। प्राथमिक जानकारी के अनुसार लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है; शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच में जुटी हुई है।
0
0
Report

फिरोजाबाद में २२ वर्षीय साध्वी को 6 फीट गहरे गड्ढे में समादिष्ट कर दिया 41 दिन की समाधि ली हठयोग है

Ashwani SharmaAshwani SharmaFollow5m ago
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद आस्था कहें या फिर अंधविश्वास 22 वर्ष की साध्वी ने भूमि समाधि जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर स्थित विजयपुरा का है मामला। साधु भाषा में इसे हठयोगी कहा जाता है हठयोग के माध्यम से ईश्वर तक अपनी बात पहुंचाने का यह एक साधन है धूमधाम के साथ 22 वर्षीय साध्वी को 6 फीट गहरे गड्ढे में समादिष्ट कर दिया साध्वी के पिता नाथूराम ने बताया की 10 वर्ष सही बालिका को पूजन अर्चना करना बहुत अच्छा लगता था तभी से वह लगातार पूजा अर्चना करती हुई आई है कई घंटे पूजा करती थी और पीले वस्त्र पहनती थी कई बार साध्वी घर छोड़कर वृंदावन चली गई थी कई बार साध्वी ने जैन समाधि और अग्नि परीक्षा दी है वहीं पिता का कहना है साध्वी अपने फिरोजाबाद से बागेश्वर धाम सरकार के पदयात्रा कर पहुंची थी कई बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी द्वारा उसका सम्मान भी किया गया है लेकिन अब साध्वी ने इस समय 6 फुट के गड्ढे में समाधि ली है जिसमें वह साधना कर रही हैं और चाहती हैं कि उनके गांव में एक राम मंदिर की स्थापना जल्द से जल्द और सनातन धर्म के लिए हमेशा वह साधना करती रहेगी
0
0
Report

पीलीभीत में स्व. शिवसागर मिश्र 'ललुआ' स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल कल।

FKFirasat KhanFollow5m ago
Puranpur, Uttar Pradesh:पीलीभीत। गांव पंडरिया में स्वर्गीय शिवसागर मिश्र उर्फ 'ललुआ' की स्मृति में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला कल बुधवार को खेला जाएगा।फाइनल मैच गहलुइया 11 और स्काई बैरियर टीम के बीच होगा। दोनों टीमें टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर फाइनल तक पहुंची हैं।मुख्य आयोजक रमन पाण्डेय, भरत मिश्र और प्रशांत शुक्ल ने बताया कि फाइनल मुकाबला बुधवार सुबह 9 बजे से गांव पंडरिया के खेल मैदान पर शुरू होगा।आयोजकों ने क्षेत्र के खेल प्रेमियों और ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में मैदान पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। स्व. शिवसागर मिश्र 'ललुआ' की स्मृति को समर्पित यह टूर्नामेंट क्षेत्र में खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।
0
0
Report
Advertisement

आकाशकोट के आदिवासियों के पेयजल संकट पर उमरिया में प्रदर्शन जारी

Umaria, Madhya Pradesh:विओ -01 पानी की तबाही है आकाशकोट गवाही है, पानी की मांग को लेकर उमरिया जिले के जनजातीय समुदाय के लोग इसी नारे और स्लोगन के साथ गांव से लेकर जिला मुख्यालय तक सालों प्रदर्शन करते रहे लेकिन अब यही स्लोगन आदिवासी बाहुल्य आकाशकोट अंचल के आदिवासियों की पहचान के साथ जुड़ गया है पानी की त्रासदी यानि आकाशकोट इलाका। उमरिया जिले का आदिवासी समुदाय भीषण गर्मी में पेयजल के गंभीर संकट से जूझ रहा है,विंध्य मैकल पर्वत श्रँखला की चोटी पर स्थित उमरिया जिले के 25 गाँव जिन्हे आकाशकोट कहा जाता है मई माह की भीषण तपन में पेयजल के गंभीर संकट से जूझ रहे हैँ गाँव में मौजूद PHE विभाग के हैंडपम्प हवा उगल रहे हैँ और प्राकृतिक स्रोत सुख चुके हैँ ऐसे में दर्जनों गाँवो के हजारों आदिवासी ग्रामीण कई किमी का सफर तय कर गंदे पोखर और नालों का पानी पी रहे हैं घर की महिलाएं बच्चे और बुजुर्ग सभी दिन भर पानी की समस्या से निजात में जुटे रहते हैँ जिले भर में PHE विभाग ने 9031 हैंडपम्प लगावाये दावा है की 101 हैंडपम्प को छोड़कर सभी चल रहे लेकिन असलियत ठीक इसके विपरीत है गाँवों में पीने के पानी को लेकर दिन भर संघर्ष कर रहे हैँ। बाइट -01.लीला सिंह (ग्राम धवईझर) बाइट -02 अहिल्या सिंह (ग्राम धवईझर) बाइट -03 सुशीला सिंह (ग्राम धवईझर) बाइट -04 संतोषी सिंह (ग्राम धवईझर) विओ -02 उमरिया जिले के आकाशकोट अंचल के ग्राम धवईझर के अलावा तुम्मादर, जंगेला, अतरिया, बाजाकुण्ड, पठारी, मजमानी सहित दर्जन भर गाँव पेयजल के भीषण संकट से जूझ रहे हैँ PHE विभाग की सभी योजनाये यहाँ दम तोड़ रही हैँ, प्रशासन द्वारा किये गए सभी प्रयास जब फ़ैल हो गए तब जल जीवन मिशन के द्वारा वर्ष 2023 में 136 करोड़ की लागत से समूह जल प्रदाय योजना के तहत इन गाँवों के हर घर को नल से जोड़ने का काम शुरू हुआ जिसे 2025 में पूरा होकर हर घर में नल से पानी प्रदान करना था लेकिन सिस्टम में व्याप्त भर्रेशाही और लेटलतीफी के कारण यह परियोजना अधर में लटकी है और गाँव का ग्रामीण आज भी पीने के पानी को मोहताज है. बाइट -05 हीरेश सिंह (ग्राम धवईझर) बाइट -06 अजमत खान (समझका कार्यकर्ता) बाइट -07 अभय सिंह ओहरिया (सीईओ जिला पंचायत) विओ -03 उमरिया जिले में पेयजल संकट कोई नई बात नहीं है ग्रामीण इलाकों में वर्षों से लोग इस समस्या से जूझते रहे है लेकिन प्रशासन से लेकर शासन में बैठे मंत्री विधायकों ने भी कभी ग्रामीणो को पेयजल संकट से निदान दिलाने कोई पहल नहीं की जिसका खमियाजा आज भी उमरिया जिले का ग्रामीण भुगत रहा है।
0
0
Report

सहारनपुर में दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन के दबाव के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र में दुष्कर्म, मानसिक शोषण और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोप में पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना गंगोह में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव शकरपुर शाकरौर निवासी सब्बन पुत्र छांगा उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और शादी का झांसा देकर बंधक बनाकर रखा। इस दौरान आरोपी ने उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई तथा जातिसूचक शब्द कहकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर थाना गंगोह में संबंधित धाराओं सहित एससी/एसटी एक्ट और उत्तर प्रदेश धर्म परिवर्तन प्रतिरोध अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी गंगोह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक इन्द्रेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 25 मई को आरोपी सब्बन को मुखबिर की सूचना पर बुढ्ढाखेड़ा पैठ रोड से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2010 में गुलफशा नाम की महिला से हुई थी और उसके चार बच्चे हैं। उसने स्वीकार किया कि वर्ष 2022 में वह सिमरन नाम की शादीशुदा महिला को अपने साथ ले गया था, जिसके पहले से दो बच्चे थे। आरोपी ने बताया कि दोनों करनाल में किराये के कमरे में रहते थे और महिला शादी की बात को लेकर विवाद करती थी। आरोपी के अनुसार वह महिला से धर्म परिवर्तन के बाद ही निकाह करने की बात कहता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
0
0
Report

हरदोई: जनगणना कर रहे शिक्षक की बोलेरो से टक्कर से मौत, CCTV दर्ज

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में जनगणना करने जा रहे शिक्षक की बोलैरो की टक्कर से मौत,सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना एंकर-हरदोई के माधौगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह सड़क हादसे में सरकारी अध्यापक की मौत हो गयी। यह हादसा उस समय हुआ जब बढ़नपुर फत्ते गांव स्थित उच्च प्राथमिक में तैनात सहायक अध्यापक रामशरण वर्मा जनगणना करने के लिए सदरपुर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर मार दी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है।पुलिस सीसीटीवी के सहारे बोलैरो की तलाश में जुट गई है। वीओ-1 सीसीटीवी में कैद तेज रफ्तार के चलते हुआ यह हादसा माधोगंज ब्लॉक कार्यालय के पास का है।बिलग्राम की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक अज्ञात बोलेरो ने जनगणना को जा रहे सहायक अध्यापक रामशरण वर्मा की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रामशरण वर्मा गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद लोग दौड़े तब तक बोलेरो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पूरी घटना पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस वाहन की तलाश में जुट गई है।स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल शिक्षक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर अरुण मोहन ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिक्षक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों में भी शोक की लहर दौड़ गई।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बोलेरो वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report
Advertisement

बीकानेर के सांचू पोस्ट पर अमित शाह बोले: बीएसएफ को आधुनिक तकनीक देंगे

Jaipur, Rajasthan:केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बीकानेर की सांचू पोस्ट का दौरा जवानों से की राम-राम, शहीदों को किया नमन ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने में बीएसएफ ने निभाई अहम भूमिका बीएसएफ, सेना, जागरूक नागरिक और प्रशासन का बनाएं मजबूत चतुष्कोणीय सुरक्षा ग्रिड - केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह केन्द्रीय गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया जवानों से संवाद - केन्द्रीय गृह मंत्री ने 14 महिला बैरकों का किया ई-लोकार्पण - खेजड़ी का पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हमारे सीमा प्रहरी तेज बारिश, अधिक तापमान, घने जंगल, बर्फीली चोटियों जैसी कठोर परिस्थितियों में देश की सुरक्षा करते हैं। बीएसएफ की कर्तव्यपरायणता, वीरता, साहस और सर्वोच्च बलिदान की भावना की केंद्रीय गृह मंत्री ने तारीफ की, उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में बीएसएफ के जवानों ने सीमावर्ती जिलों के नागरिकों का हौसला बनाए रखा और पाकिस्तान को मुहतोड़ जवाब देने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने आश्वस्त किया कि केन्द्र सरकार भारतीय सीमाओं पर तैनात बीएसएफ को आधुनिकतम तकनीक एवं बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने को बीकानेर स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ की सांचू पोस्ट पर प्रहरी सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी साथ उनके साथ मौजूद रहे। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सीमा सुरक्षा के परिदृश्य में आमूलचूल परिवर्तन किया है। सेना और बीएसएफ का आधुनिकीकरण किया गया है। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से अत्याधुनिक उपकरण और संसाधन उपलब्ध करवाए गए हैं एवं आतंकवादियों को मुहतोड़ जवाब देने की नीति अपनाई गई है। सीमापार अतिक्रमण, स्मगलिंग और घुसपैठ पर रखें पैनी नजर - केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि सांचू पोस्ट 179वीं बटालियन की महत्वपूर्ण बॉर्डर आउट पोस्ट है। केंद्र सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर 1096 किलोमीटर लंबी लिटरल रोड और 520 किलोमीटर लंबी एक्ससीएल रोड बनाई जा रही है। यह जवानों की आवागमन और कनेक्टिविटी सम्बन्धी चिंता को दूर करेगी। उन्होंने कहा कि सीमाओं पर नई डिजाइन की फेंसिंग की जा रही है। सीमा की 180 चौकियों पर पाइपलाइन से पीने का पानी पहुंचाने का काम पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि बीएसएफ को परम्परागत ड्यूटी के साथ नई दिशा से भी सोचना होगा। सीमा के उस पार से अतिक्रमण, स्मगलिंग और घुसपैठ पर पैनी नजर रखनी होगी। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि सीमांत गांवों के विकास के लिए प्रधानमंत्री ने वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम शुरू किया है तथा ड्रोन रोधी संयंत्र लगाने की शुरुआत अगले छह माह में कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बीएसएफ को राज्यों के साथ क्षेत्रीय सुरक्षा की चिंता भी करनी होगी, जनसांख्यिकी में कृत्रिम परिवर्तन हो तो राज्य सरकार को बीएसएफ आगाह करे। वहीं, ड्रोन का उपयोग करने वालों पर सिविल और पुलिस भी पैनी नजर रखें。 स्कूलों में बच्चों, किशोरों और युवाओं के साथ संवाद करे बीएसएफ - उन्होंने कहा कि बीएसएफ के जवान केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पहुंचाने के लिए अपनी सहभागिता निभाएं। स्कूली विद्यार्थियों से निरंतर संवाद करें। सीमाओं की अभेद्य सुरक्षा के लिए बीएसएफ, सेना, जागरूक नागरिक और प्रशासन मिलकर मजबूत चतुष्कोणीय सुरक्षा ग्रिड बनाएं। उन्होंने कहा कि बीएसएफ सरहद के उस पार से आने वाले खतरे पर नजर रखें। सरहद के अंदर भी जिन लोगों को इस्तेमाल किया जाता है उन लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत करने से घबराए। जवानों के साथ जलपान - इस दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीमा पर तैनात जवानों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने जवानों के साथ जलपान एवं संवाद भी किया। इस अवसर पर केन्द्रीय गृह मंत्री ने सीमा चौकियों पर नवनिर्मित 14 महिला बैरकों का ई-लोकार्पण किया। उन्होंने प्रहरी शस्त्र गैलरी का अवलोकन कर आधुनिक ड्रोन तकनीक की कार्यप्रणाली की जानकारी भी ली। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री ने सांचू माता मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना की तथा देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की तथा खेजड़ी का पौधा लगाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
0
0
Report

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार की ट्रेलर से टक्कर: तीन की मौत, एक घायल

Alwar, Rajasthan:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: खड़े ट्रेलर से टकराई कार, तीन की मौत, एक गंभीर घायल अलवर जिले के बड़ौदामेव थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। एक्सप्रेसवे पर साइड में खड़े एक ट्रेलर में पीछे से तेज रफ्तार कार जा टकराई, जिससे कार में सवार चार लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल संदीप सिंह, जो पंजाब का निवासी है, का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। मृतकों की पहचान गुरुप्रीत सिंह, सेवक सिंह और सुखमंदर सिंह के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी लोग करीब दस दिन पहले पंजाब से हार्वेस्टर मशीन लेकर मध्य प्रदेश गए थे, जहां वे गेहूं की कटाई का काम कर रहे थे। काम पूरा करने के बाद ये सभी कार से वापस पंजाब के फिरोजपुर (मरखाई) लौट रहे थे। इसी दौरान बड़ौदामेव थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर यह भीषण हादसा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top