262001
पीलीभीतः एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद, क्षेत्रवासियों को दी करोड़ों की सौगात
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत के सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद एक दिवसीय दौरे पर पीलीभीत पहुंचे। उन्होंने थाना करेली के बिलासपुर गांव में सभा को संबोधित कर 14 सड़कों का शिलान्यास और लोकार्पण बटन दबाकर क्षेत्र वासियों को लगभग 13 करोड़ की सौगात दी। लोगों की शिकायत पर कई अधिकारियों को मंच पर बुलाकर समस्याओं का निदान करने को कहा। वहीं किसानों ने मंत्री से आवारा पशुओं से निजात दिलाने की बात कही।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इरफान अंसारी का मोदी पर तीखा हमला: राहुल गांधी के साथ डिबेट की मांग
Ranchi, Jharkhand:राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक डिबेट की चुनौती दिए जाने के मामले पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी जी राहुल गांधी के सामने डिबेट में खड़े भी नहीं हो सकते। देश आज डिबेट मांग रहा है और प्रधानमंत्री को राहुल गांधी के साथ आमने-सामने बैठकर देश के मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए। इरफान अंसारी ने अमेरिका का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां डिबेट के आधार पर जनता नेताओं का प्रदर्शन देखती है। उन्होंने 40 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के सड़क पर होने और ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को इन मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी युवाओं को संयमित रख रहे हैं और देशहित में प्रधानमंत्री को उनकी बात सुननी चाहिए।0
0
Report
तेंदुए के हमले से वृद्ध पशुपालक गंभीर, महिला वन वाचर ने बचाई जान
Ukhdand, Uttar Pradesh:मीरजापुर के हलिया थाना क्षेत्र के गंगहर जंगल में भैंस चराने गए एक वृद्ध पशुपालक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने अचानक हमला किया और लगभग 10 मिनट तक नोचता रहा। घायल पशुपालक को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। आसपास के ग्रामीणों में दहशत है। महिला वन वाचर ने लाठी से तेंदुए को भगाकर वृद्ध की जान बचाई।0
0
Report
बेगूसराय में कंटेनर के भीतर गुप्त तहखाना बनाकर विदेशी शराब पकड़, चालक गिरफ्तार
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में शराब माफियाओं के खिलाफ उत्पाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कंटेनर में तहखाना बनाकर छिपाई गई विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। कंटेनर से डेढ़ सौ से अधिक कार्टून विदेशी शराब जब्त की गई है, साथ ही चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि शराब की यह खेप मेघालय से कंटेनर के जरिए बेगूसराय लाई जा रही थी। खास बात यह है कि कंटेनर बाहर से पूरी तरह खाली दिखाई दे रहा था, लेकिन जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो नीचे गुप्त तहखाना मिला, जिसमें भारी मात्रा में शराब छिपाकर रखी गई थी। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार चालक से पूछताछ कर शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। आपको बता दें कि बेगूसराय में शराब तस्करों ने शराब की खेप को ठिकाने तक पहुंचाने के लिए ऐसा तरीका अपनाया, जिसे देखकर उत्पाद पुलिस भी हैरान रह गई। शराब तस्करों ने एक कंटेनर के अंदर गुप्त तहखाना बना रखा था और उसी तहखाने में 180 कार्टून विदेशी शराब छिपाकर तस्करी की जा रही थी। हालांकि, उत्पाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब की बड़ी खेप को बरामद कर लिया है। साथ ही कंटेनर चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, उत्पाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मेघालय से एक कंटेनर में भारी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर बेगूसराय लाई जा रही है। सूचना मिलते ही उत्पाद पुलिस की अलग-अलग टीमों ने तेघड़ा और बछवाड़ा थाना क्षेत्र के बीच घेराबंदी कर जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध कंटेनर को रोककर उसकी तलाशी ली। शुरुआत में कंटेनर पूरी तरह खाली दिखाई दे रहा था, लेकिन जब पुलिस ने बारीकी से जांच की तो कंटेनर के नीचे गुप्त तहखाना मिला। इसके बाद तहखाने को खोलकर तलाशी ली गई तो उसके अंदर से 180 कार्टून विदेशी शराब बरामद हुई। कंटेनर में शराब छिपाने के लिए बनाए गए गुप्त तहखाने को देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह कंटेनर के अंदर विशेष जगह बनाकर शराब की खेप छिपाई गई थी, ताकि जांच के दौरान किसी को शक नहीं हो। इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक सुमन कुमार सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि मेघालय से भारी मात्रा में शराब कंटेनर में छिपाकर बेगूसराय लाई जा रही है। सूचना के आधार पर अलग-अलग टीमों को लगाया गया और तेघड़ा एवं बछवाड़ा के बीच कार्रवाई करते हुए शराब की बड़ी खेप बरामद की गई। इस दौरान कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल गिरफ्तार चालक से पूछताछ की जा रही है, ताकि शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके.0
0
Report
Advertisement
लातहतार के करमाही पुल की स्थिति खतरनाक, प्रशासन से तत्काल मरम्मत की मांग
Latehar, Jharkhand:लातेहार जिला लातेहार के मनिका प्रखंड अंतर्गत करमाही और दुन्दु गांव के बीच स्थित पुल की स्थिति अत्यंत खतरनाक हो गई है पुल के कुछ भाग की कंक्रीट टूट कर बर्बाद हो गई और यहां चौड़े गड्ढे बन गए हैं । इसके अलावा पुल पर बिछाया गया सरिया भी कई स्थानों पर टूट गई और सड़क पर बाहर निकल आई है सड़क पर चलने वाले लोग बताते हैं कि यहां की जो स्थिति बन गई है, वह कभी भी भयावह घटना का कारण बन सकती है । स्थानीय ग्रामीण बताते हैं कि यहाँ हमेशा खतरा बना रहता है । छोटी गाड़ियों के लिए तो स्थिति और भी विकराल है दो पहिया अथवा चार पहिया वाहन का चक्का कभी भी पुल में फंस सकता है और बड़ी घटना घट सकती है वहीं जो सरिया बाहर निकल आई है, वह भी जानलेवा हो गई है । रमेश उरांव ने बताया कि इस सड़क पर प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है । परंतु जो स्थिति यहां बनी है उसे देखते हुए ऐसा लगता है कि यहां कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है । इसलिए प्रशासन को तत्काल इस मामले में संज्ञान लेकर यहां मरम्मत कार्य करवाना चाहिए । बताते चलें कि यह रास्ता करमाही से सीधे मटलोंग पंचायत को जोड़ता है । लातेहार जिला मुख्यालय से मटलौंग तक जाने वाले लोग भी इसी रास्ते का उपयोग करते हैं प्रत्येक दिन इस रास्ते से हजारों लोग आवागमन करते हैं । स्थानीय लोग बताते हैं कि मामले की सूचना पहले भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दी गई थी, परंतु इस मामले में उनके द्वारा कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई । जिसके कारण पुल की स्थिति दिन प्रतिदिन और भी खतरनाक होती जा रही है । इस संबंध में ग्रामीण विकास विभाग, विशेष प्रमंडल के कार्यकारी अभियंता पुनई उरांव से जब जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि इसकी सूचना उन्हें नहीं थी अब सूचना मिली है तो इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मरम्मत कार्य करवाया जाएगा ।0
0
Report
मोतिहारी से मुजफ्फरपुर जा रही ट्रक में आग, चालक ने बचाई अपनी जान
Motihari, Bihar:मोतिहारी में देर रात रक्सौल से मुजफ्फरपुर की तरफ जा रही एक ट्रक में अचानक आग लग जाने से हाईवे पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। ट्रक पर रिफाइन लोड था जिस वजह से आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करना पड़ा। घटना बंजरिया थाना क्षेत्र के सिंधिया सागर गांव के पास की है जहां पर एन एच 28 पर चल रही एक ट्रक अचानक धु धु कर जलने लगी । जलती गाड़ी से उतरकर ड्राइवर ने किसी तरह अपनी जान बचाई। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मुश्किल से आग पर काबू पाया।0
0
Report
दीपावली-छठ के लिए मिट्टी के दिए बनाते किशुन देव पटित परिवार, मांग बढ़ी
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां मझौलिया में दीपावली और छठ को लेकर मिट्टी के दिया कोशी हाथी बनाने का कार्य अंतिम चरण में है मझौलिया के अहवर कुड़िया पंचायत में कुम्हार परिवार मिट्टी का दिया और छठ के पारंपरिक हाथी बनाते है जिसकी मांग दूर दूर तक है मझौलिया का कुम्हार परिवार पंचायत का सम्पन्न परिवार है किशुन देव पडित की पत्नी पंचायत की मुखिया है किशुन देव पडित बताते है कि हम अपनी सभ्यता संस्कृति और विरासत को आगे बढ़ा रहे है सुबह से लेकर दस बजे तक पूरा परिवार मिट्टी का बर्तन बनाते है फिर पंचायत का काम देखते है अबकी बार क्षेत्र में मिट्टी के बर्तनों के प्रति लोगों का रुझान बढ़ गया है दिया की बिक्री भी खूब हो रही है चाइनीज झालर से लोगों का रुझान कम हुआ है कुम्हार किशुन देव पडित ने अपील किया कि मिट्टी के बर्तन हमारे धार्मिक परम्पराओं को मजबूत करता है सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक बढ़ाता है इसलिए दीपावली में सभी लोगों को मिट्टी का दिया जलाना चाहिए0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय के पानी भरे गड्ढे में नशे की हालत में युवक डूबकर मौत
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में नशे की हालत में एक युवक की पानी भरे गड्ढे में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। युवक अपने रिश्तेदार के घर से पैदल ही वापस लौट रहा था, इसी दौरान रास्ते में पानी भरे गड्ढे में डूब गया। रातभर घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की तो सुबह गड्ढे में उसका शव तैरता हुआ मिला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना लोहियानगर थाना क्षेत्र के बाघी वार्ड नंबर 29 की है। आपको बताते चले कि बेगूसराय में पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में अपने रिश्तेदार के घर से पैदल ही वापस लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में पानी भरे गड्ढे में डूबने से उसकी जान चली गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के हर्रख गांव, वार्ड नंबर 12 निवासी उपेंद्र ठाकुर के रूप में की गई है। घटना लोहियानगर थाना क्षेत्र के बाघी वार्ड नंबर 29 की है।परिजनों के अनुसार, उपेंद्र ठाकुर अपने रिश्तेदार के यहां गया हुआ था। बताया जाता है कि रिश्तेदार के यहां उसने नशीले पदार्थ का सेवन किया था। इसके बाद वह पैदल ही अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में वह पानी भरे गड्ढे में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।देर रात तक जब उपेंद्र घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए। काफी खोजबीन के बाद शुक्रवार सुबह पानी भरे गड्ढे में उसका शव तैरता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।घटना की सूचना मिलते ही लोहियानगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद पानी भरे गड्ढे से शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.0
0
Report
खरसिया में घर में लूट: नागेश कुमार गवेल गिरफ्तार
Darogapara, Chhattisgarh:एंकर :-खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम बड़े देवगांव में घर में अकेली रह रही 62 वर्षीय वृद्ध महिला को निशाना बनाकर लूटपाट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने आधी रात घर में घुसकर आलमारी और संदूक तोड़े तथा विरोध करने पर महिला के सिर और हाथों पर बांस के डंडे से हमला कर दिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3 हजार रुपये नकद, वारदात में प्रयुक्त हथौड़ी, बांस का डंडा और मोटरसाइकिल बरामद की है।पुलिस के अनुसार, 31 अक्टूबर की रात करीब 1:30 बजे ग्राम बड़े देवगांव निवासी रामबाई साहू (62) अपने घर में सो रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुसकर आलमारी से सामान निकाल रहा था। महिला की नींद खुली और उन्होंने विरोध किया तो आरोपी ने डंडे से हमला कर दिया। इसके बाद घर में रखे 30 हजार रुपये नकद, करीब 40 तोला चांदी और 2 तोला सोने के जेवरात लेकर फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर खरसिया पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।जांच के दौरान पुलिस को घटना की रात गांव में मौजूद नागेश कुमार गवेल पर संदेह हुआ। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने लूटपाट की वारदात कबूल कर ली। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 4,500 रुपये उधार मांगने गया था, लेकिन रुपये नहीं मिलने पर उसने लूट की योजना बनाई। उसे जानकारी थी कि रामबाई साहू घर में अकेली रहती हैं और उनके यहां पुट्टी-पोताई का काम चल रहा है। इसी का फायदा उठाकर वह रात में घर में घुसा और हथौड़ी से आलमारी व संदूक तोड़ने लगा। महिला के जागने और विरोध करने पर उसने डंडे से हमला कर दिया।आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 3 हजार रुपये नकद, हथौड़ी और बांस का डंडा बोरदी मोड़ के पास झाड़ियों से बरामद किया, जबकि वारदात में इस्तेमाल डिस्कवर बाइक उसके घर से जब्त की गई। हालांकि शेष नकदी और सोने-चांदी के जेवरात की बरामदगी नहीं हो सकी।गिरफ्तार आरोपी की पहचान नागेश कुमार गवेल (29 वर्ष), निवासी ग्राम बड़े बोरदी, थाना खरसिया के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे 4 नवंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।0
0
Report
चेन स्नैचर्स गैंग का सदस्य एनकाउंटर में घायल, एक तमंचा और सोने की चेन बरामद
Meerut, Uttar Pradesh:Manish Parashar Meerut 9457843475 मेरठ के थाना गंगानगर क्षेत्र में 31 अक्टूबर 2026 को हुई चेन स्नैचिंग की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक बड़े आरोपी को एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी तभी उन्हें सामने से बाइक पर एक युवक आता दिखाई दिया उन्होंने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन वह पुलिस को देखकर भागने लगा पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया । बता दें 31 अक्टूबर 2026 को थाना गंगानगर क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की एक वारदात दर्ज की गई थी, जिसके संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 303/26 पंजीकृत किया गया था. इस घटना के सफल अनावरण के लिए कुल चार पुलिस टीमों का गठन किया गया था, जो सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस टीम की मदद से लगातार काम कर रही थीं।जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों, राहुल और बंटी, को हिरासत में लिया था। उनसे पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि उनका एक अन्य साथी नितिन उसी क्षेत्र में फिर से किसी नई वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। देर रात करीब 1:00 बजे जब गंगानगर पुलिस सिखेड़ा मार्ग एमआईटी पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी, तब एक संदिग्ध बाइक सवार व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। जब पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया, तो उसने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे.जब पुलिस ने उसका पीछा किया, तो वह बाइक मोड़कर भागने के चक्कर में लड़खड़ाकर गिर पड़ा, जिससे उसे कुछ चोटें आईं. सीओ सदर देहात सुधीर कुमार ने बताया कि पूछताछ में घायल आरोपी ने अपना नाम नितिन बताया है। उसके कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक पीली धातु की चेन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। मौके पर एफएसएल टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की जा रही है। घायल आरोपी को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।0
0
Report
Advertisement
सतना अस्पताल में 7 माह का भ्रूण बरामद, डीएनए से सच सामने आने उम्मीद
Satna, Madhya Pradesh:सतना। सरदार वल्लभ भाई पटेल शासकीय जिला चिकित्सालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब परिसर की एक डस्टबिन से 7 माह का मृत भ्रूण बरामद हुआ। करीब 1.7 किलोग्राम वजनी इस भ्रूण के मिलने के बाद सिविल सर्जन डॉ. अमर सिंह ने तुरंत मामले की उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं। घटना के बाद जब अस्पताल प्रशासन ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, तो देर रात एक महिला डस्टबिन में कुछ फेंकती हुई नजर आई। महिला ने चेहरा ढांक रखा था, लेकिन दूसरे कैमरे में उसका चेहरा साफ आ गया। इसके आधार पर संदिग्ध महिला की पहचान कर ली गई है। पन्ना जिले के सलेहा से एक महिला को गर्भपात के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने दावा किया कि गर्भ 3 माह का था। हालांकि, ड्यूटी डॉक्टर हर्षा भठीजा ने जब गर्भाशय से फंसी हुई नाल निकाली, तो उन्हें इसके 7 माह के होने का अंदेशा हुआ। जब अस्पताल प्रबंधन ने संदिग्ध महिला से पूछताछ की, तो उसने भ्रूण को अपना मानने से साफ इनकार कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरएमओ डॉ. अभिनव चौरसिया ने भ्रूण को मर्च्युरी के डीप फ्रीजर में सुरक्षित रखवा दिया है। अब भ्रूण का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा, जिससे सच सामने आ सके कि यह भ्रूण किसका है और महिला इसे क्यों छुपा रही है।0
0
Report
‘जब जिद पर आ गई पार्वती’ गीत के बीच पहुंचे फिल्म अभिनेता शोभिनाव सत्या, जनसमूह हुआ भावविभोर
Puraina, Uttar Pradesh:बिसवां (सीतापुर)। अरिंजय चौधरी की जन समाधान पदयात्रा के अंतिम चरण में फिल्म ‘हनुमान अंश’ के मुख्य अभिनेता शोभिनाव सत्या का आगमन आकर्षण का केंद्र रहा। फिल्म में बाबा नीम करौली की मुख्य भूमिका निभाने वाले शोभिनाव सत्या जैसे ही गाड़ी से उतरे, पार्श्व में ‘जब जिद पर आ गई पार्वती’ गीत गूंज उठा। इस भावपूर्ण माहौल में उपस्थित जनसमूह भावविभोर हो गया और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। शोभिनाव सत्या ने जन समाधान पदयात्रा में सहभागिता करते हुए उपस्थित हजारों लोगों से अरिंजय चौधरी का सहयोग करने और उनके प्रयासों को समर्थन देने की अपील की। इस अवसर पर शरद चौधरी, गुंजन चौधरी,निशांत कौशिक अशोक वाजपेयी, विजय अवस्थी, रामसेवक बाजपेयी, हसन मियां आशुतोष अवस्थी अरुणनाथ सिंह विभव सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।0
0
Report
सीएम भजनलाल शर्मा ने दीपावली पर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का आह्वान किया
Jaipur, Rajasthan:दीवाली के पावन पर्व पर सीएम भजनलाल शर्मा की अपीलस्वदेशी और स्थानीय को बढ़ावा देने की अपील सीएम ने अपने संदेश में कहा- स्थानीय अपनाएँ, स्वदेशी को बढ़ाएँ! राजस्थान की समृद्ध कला, संस्कृति और पारंपरिक हुनर हमारी गौरवशाली विरासत हैं। इस दीपावली, आइए ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को अपनाएँ, स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें और प्रदेश के कारीगरों एवं छोटे उद्यमियों के आत्मनिर्भरता के सपनों को नई उड़ान दें।0
0
Report
Advertisement
जयकारों और तालियों से गूंजा उद्घाटन समारोह, सेठ मुरारी लाल अग्रवाल ने किया शुभारंभ
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर। पी रोड स्थित लक्ष्मी मॉड्यूलर किचन हाउस का उद्घाटन हर्षोल्लास और उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में उस समय माहौल उत्साह से गूंज उठा, जब कानपुर के प्रतिष्ठित सेठ मुरारी लाल अग्रवाल के पहुंचते ही समर्थकों और उपस्थित लोगों ने ‘सेठ मुरारी लाल अग्रवाल जिंदाबाद’ के नारों से उनका स्वागत किया। इस अवसर पर सेठ मुरारी लाल अग्रवाल का पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात उन्होंने फीता काटकर लक्ष्मी मॉड्यूलर किचन हाउस का विधिवत उद्घाटन किया। समारोह के दौरान उन्होंने प्रतिष्ठान के मालिक एवं उनके परिवार को नए व्यवसाय की शुरुआत के लिए हार्दिक शुभकामनाएं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लक्ष्मी मॉड्यूलर किचन हाउस में रसोई से संबंधित विभिन्न प्रकार के सामान उपलब्ध कराए गए हैं। यहां ग्राहकों को किचन की जरूरतों से जुड़े सामान एक ही छत के नीचे मिल सकेंगे। प्रतिष्ठान के शुभारंभ से क्षेत्र के लोगों को किचन संबंधी खरीदारी के लिए एक नया विकल्प मिला है।0
0
Report
उन्नाव में नवाबगंज चेयरमैन व ग्राम प्रधान सहित 12 से अधिक पर FIR
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज। उन्नाव : नवाबगंज चेयरमैन दिलीप लश्करी और ग्राम प्रधान समेत एक दर्जन से अधिक लोगो पर दर्ज हुई FIR। अजगैन थाना क्षेत्र के पाली गाँव मे रहने वाली शिवानी नाम क़ी महिला क़ी तहरीर पर दर्ज हुई FIR। चलती ग़ाडी से गुटखा थूंकने के विरोध पर चेयरमेन, ग्राम प्रधान समेत एक दर्जन लोगो पर घर मे घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप। पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले क़ी शुरू क़ी जांच। अजगैन थाना क्षेत्र के चमरौली गाँव के पास का मामला।0
0
Report
चंदौली में भीषण हादसा: तीन वाहनों की टक्कर, एक की मौत
Chandauli, Uttar Pradesh:चंदौली - बीती रात हाइवे पर भीषण सड़क हादसा - तीन वाहनों की टक्कर में एक की मौत, चार घायल - हाइवा ने कंटेनर ने मारी टक्कर, पीछे से पिकअप वाहन ने भी मारी टक्कर - मौके पर भारी अफरातफरी का माहौल, यातायात बाधित - हादसे में 22 वर्षीय तबरेज आलम की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत - अरमान, सरोज, इस्ताक खान और पिंटू कुमार गंभीर रूप से घायल - सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस व एनएचएआई हेल्पलाइन टीम - रेस्क्यू अभियान चलाकर बाधित यातायात को खुलवाया - सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया - मृतक की बॉडी को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी - सैयदराजा थाना क्षेत्र के बगही गांव के समीप एनएच 19 की पूरी घटना0
0
Report
Advertisement
