पीलीभीतः मारे गये 3 आतंकी फर्जी आईडी पर पूरनपुर के हर जी होटल में रुके थे
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में पंजाब के 3 आतंकवादियों के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद पुलिस के सर्च ऑपरेशन में बड़ा खुलासा हुआ है। पूरनपुर थाना के आसाम हाईवे पर हर जी होटल में तीनों आरोपी 20 दिसंबर के रात फर्जी आधार कार्ड पर रुके थे। दूसरे दिन 21 तारीख को रात में इन्होंने चेक आउट किया था। SP अविनाश पांडे ने बताया कि आतंकी फर्जी आईडियां लगाई जो बलिया की थी। CCTV फुटेज में 5 लोग होटल में जाते दिख रहे हैं। इसमें 3 आतंकी हैं जिन्हें पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
