262001
पीलीभीतः साइकिल के ब्रेक की रॉड छात्र के नाक में घुसने से मौत
Pilibhit, Uttar Pradesh:थाना बिलसंडा क्षेत्र में एक मासूम छात्र की नाक में साइकिल के ब्रेक की रॉड घुसने से दर्दनाक मौत हो गई। छात्र के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के रहने वाले कृष्ण पाल का बेटा शिवम साइकिल चला रहा था। साइकिल से शिवम गिर गया और ब्रेक की रॉड नाक में घुस गई जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। CHC से सूचना थाने भेजी गई। पुलिस के पहुंचने पर परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बदरीनाथ-जोशीमठ हाईवे पर मलबा नहीं हटने से लंबा जाम, पितृपक्ष प्रभावित
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:बदरनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति दिन ही नहीं, रात में भी वैसी ही बनी हुई है, मानो यात्रा की अभी शुरुआत हो रही हो। जबकि यह यात्रा का दूसरा चरण चल रहा है। शासन-प्रशासन को बरसात के बाद दो महीने का समय व्यवस्था सुधारने के लिए मिला था, लेकिन उसके बावजूद हालात जस के तस हैं। सड़क पर पड़ा मलबा नहीं हटाया गया, जिससे हाईवे सकरा हो गया है और थोड़ी सी भीड़ बढ़ते ही 10-12 KM लंबा जाम लग जा रहा है। सबसे बड़ी चिंता पितृपक्ष को लेकर है। इन दिनों हर कोई अपने पितरों की तिथि के अनुसार बदरीनाथ धाम में पिंडदान और तर्पण करने पहुंचना चाहता है। लेकिन श्रद्धालु दिन भर जाम में ही फंसे रह जा रहे हैं। समय पर धाम न पहुंच पाने से उनकी आस्था पर चोट पहुंच रही है। यात्रियों का कहना है कि अगर जल्द मलबा हटाकर सड़क को चौड़ा नहीं किया गया और ट्रैफिक प्लान सही नहीं किया गया, तो पितृपक्ष की भीड़ में स्थिति और बेकाबू हो जाएगी।0
0
Report
चन्दौसी दरगाह उर्स मैदान पर महिला थाना निर्माण मामले में कोर्ट पहुंचा
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल, चन्दौसी में हजरत गुलाम शाह मियां दरगाह के उर्स मैदान पर महिला थाना बनाए जाने के लिए चन्दौसी नगरपालिका के प्रस्ताव से विवाद…कोर्ट पहुंचा मामला। जिला न्यायालय ने नगरपालिका बोर्ड के चेयरमैन, EO समेत 28 बोर्ड सदस्य को नोटिस जारी किये। चन्दौसी नगर पालिका परिषद ने महिला थाने के निर्माण के लिए उर्स मैदान की भूमि देने का प्रस्ताव पालिका बोर्ड की बैठक में पास किया। उर्स मैदान की 2500 गज भूमि महिला थाने के निर्माण के लिए 2800 गज भूमि पार्किंग के लिए देने की तैयारी थी। दरगाह के उर्स मैदान पर महिला थाना बनाए जाने की तैयारी से दरगाह की इंतजामिया कमेटी ने पालिका के प्रस्ताव के खिलाफ जिला कोर्ट में याचिका दायर की थी। मौलाना गुलाम साबिर का दावा कि उर्स मैदान वक्फ बोर्ड की प्रॉपर्टी है; कोर्ट ने उर्स मैदान पर पालिका के किसी भी तरह के निर्माण/ बाधा उत्पन्न करने पर रोक लगा रखी है। नगर पालिका परिषद पर चोरी छिपे हजरत दरगाह गुलाम शाह मियां के उर्स मैदान पर महिला थाने के निर्माण के लिए भूमि देने के प्रस्ताव पास करने का आरोप। चन्दौसी थाना क्षेत्र के कम्पनी बाग स्थित हजरत गुलाम शाह मियां दरगाह के उर्स मैदान का मामला。0
0
Report
रावतभाटा में कथित अवैध शराब बिक्री पर लोग प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग
Begun, Rajasthan:रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ - गांधी जयंती पर ड्राई डे के बावजूद चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में कथित अवैध शराब बिक्री के बारे में स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। चारभुजा स्थित संस्कृत बालिका विद्यालय के सामने कथित शराब ठिकाने और मुख्य बाजार में कथित अवैध शराब गोदाम को लेकर शिकायतें सामने आई हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शराबियों के जमावड़े से विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं पूरी तहसील में दर्जनों कथित अवैध शराब ब्रांच संचालित होने का भी दावा किया गया है। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और आबकारी विभाग से कथित ठिकानों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। हालांकि आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।0
0
Report
Advertisement
रावतभाटा में भाजपा ने 25 पौधों का पौधारोपण कर पर्यावरण संकल्प मजबूत किया
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की ओर से आयोजित सेवा संकल्प यात्रा के दौरान नगर पालिका परिसर में 25 पौधों का पौधारोपण किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरमैन अनुसुईया नागर, उप चेयरमैन विजय गुप्ता, भाजपा नेता भुवनेश नागर, यात्रा संयोजक हर्ष जैन, अधिशासी अधिकारी मुकेश नागर सहित भाजपा पदाधिकारी, पार्षद और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और पौधों की नियमित देखभाल के साथ अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। यात्रा के माध्यम से सेवा, जनकल्याण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।0
0
Report
16 सदस्यीय टीम हिमालयी तूफान में फंसी, सुरक्षित वापसी के बाद वीडियो जारी
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर के हिमालयी क्षेत्र से एक खौफनाक तस्वीर सामने आई है। पिंडारी ग्लेशियर से नंदा देवी ईस्ट बेस कैंप होते हुए ट्रेल पास पार करने निकली 16 सदस्यीय टीम बर्फीले तूफान में फंस गई। करीब 52 घंटे तक चले बर्फीले तूफान के बाद टीम ने अभियान बीच में ही रोक दिया। अब टीम ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो जारी किया है, जिसमें बर्फीले हालात और अभियान की मुश्किलें नजर आ रही हैं। राहत की बात यह है कि सभी सदस्य सुरक्षित वापस लौट आए हैं।16 सदस्यीय टीम का नेतृत्व जतोली निवासी पर्वतारोही दिनेश सिंह दानू कर रहे थे। टीम 21 सितंबर को खाती से रवाना हुई और 24 सितंबर को एडवांस बेस कैंप पहुंची। 25 सितंबर को दिनेश दानू और इंद्र सिंह ने करीब 200 मीटर ऊंची रॉक वॉल पर रोप लगाकर आगे बढ़ने का रास्ता तैयार किया। लेकिन रात करीब आठ बजे मौसम अचानक बिगड़ गया। करीब 52 घंटे तक चले बर्फीले तूफान में टीम का सामान लगभग 10 फीट बर्फ के नीचे दब गया। हालात को देखते हुए टीम ने सुरक्षित वापसी का फैसला लिया और शुक्रवार को सभी सदस्य वाछम-दऊ-जैकुनी पहुंच गए। दिनेश दानू का यह सातवां ट्रेल पास अभियान था, जो करीब 16,500 फीट की ऊंचाई पर प्रस्तावित था।0
0
Report
मेरठ: चलती सियाज कार में आग, चाचा-भतीजा झुलसे; अस्पताल रेफर
मेरठ *चलती सियाज कार में लगी आग, चाचा-भतीजा झुलसे* मोदीपुरम एसडीएस अस्पताल रेफर, अझौता मोड़ के पास हुआ हादसा दौराला। लावड़ रोड पर अझौता मोड़ के पास शुक्रवार को चलती सियाज कार में अचानक आग लग गई। हादसे में कार सवार चाचा-भतीजा झुलस गए। दोनों दिल्ली के भजनपुरा से इंचौली क्षेत्र के अंदावली गांव में रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। भजनपुरा निवासी सुरेंद्र अपने भतीजे सार्थक के साथ कार से अंदावली जा रहे थे। काली नदी पार करने के बाद अझौता मोड़ के पास अचानक कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को चपेट में ले लिया। दोनों ने कार से बाहर निकलने का प्रयास किया, जिसमें उनके हाथ और कमर झुलस गए। सूचना पर पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग की लपटें देखकर राहगीरों के रुकने से सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। झुलसे सुरेंद्र और सार्थक को पहले सिवाया टोल प्लाजा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को मोदीपुरम स्थित एसडीएस अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि कार में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के समय कार में दोनों ही सवार थे।0
0
Report
Advertisement
रामपुर की मेहताब ने धर्म परिवर्तन कर जागेशपुरी से रीति-रिवाज से शादी कर ली
Bareilly, Uttar Pradesh:रामपुर की मेहताब धर्म परिवर्तन कर मुरादाबाद के प्रेमी जागेशपुरी से हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। मेहताब ने बताया कि उसके घर वाले शादी के विरुद्ध थे और वह सनातन धर्म में आस्था रखती है। रामपुर की मेहताब के मुताबिक वह चार भाई-बहन हैं। वह आठवीं तक पढ़ी है। चार वर्ष पहले उसके गांव में मुरादाबाद के मूढ़ापांडे के गांव रोंडा के जागेशपुरी काम करने के लिए आए थे। इसी दौरान उसकी जागेशपुरी से मुलाकात हो गई। धीरे-धीरे फोन पर बात होने लगी और दोनों में प्यार हो गया। मेहताब ने बताया कि दोनों ने शादी करने का फैसला किया लेकिन उसके घरवाले शादी के विरुद्ध थे। ऐसे में उसने घरवालाें की मर्जी के विरुद्ध शादी करने का निर्णय लिया। उसके ताऊ ने उन्हें बरेली में आचार्य केके शंखधार के बारे में जानकारी दी। इसके बाद वह जागेशपुरी के साथ बरेली आईं। यहां पर हिंदू रीति-रिवाज से आचार्य शंखधार ने दोनों का विवाह कराया। मेहताब ने बताया कि उसे सनातन धर्म अच्छा लगता है और कई वर्ष से इसमें आस्था रखती है। उसने कहा कि मुस्लिम धर्म में तलाक और हलाला उसे पसंद नहीं है। एक व्यक्ति दो-तीन शादी करने के बाद भी बीबी को छोड़कर फिर निकाह कर लेता है।0
0
Report
देचू मार्केट में देर रात आग, दो दमकल ने काबू पाया; आज बंद रहेगा
Jodhpur, Rajasthan:देर रात्रि को देचू पुलिस थाने के पास दुकान में लगी आग। प्लास्टिक आइटम की दुकान में लगी आग। आग लगने से पास में प्रिंटिंग प्रेस की दुकान भी आई चपेट में। दो दमकल वाहन ने एक घंटे बाद पहुंचकर आग पर काबू पाया। दमकल वाहन के अभाव में आज देचू मार्केट 12 बजे तक बंद रहेगा। ग्रामीणों व व्यापारियों के द्वारा किया जाएगा विरोध प्रदर्शन।0
0
Report
लखीसराय: ट्रक की टक्कर से गश्ती वाहन में 5 पुलिसकर्मी घायल
Lakhisarai, Bihar:03.10.2026: लखीसराय के बड़हिया थाना पुलिस के गश्ती वाहन में अलसुबह NH 80 टाल प्लाजा के समीप एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में वाहन चालक समेत पांच पुलिसकर्मी जख्मी हो गए. घायलों को रेफरल अस्पताल बड़हिया लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल लखीसराय रेफर कर दिया गया. जख्मी पुलिसकर्मियों में एसआई एएसके श्रीवास्तव, हवलदार राजेश पासवान, महिला पुलिसकर्मी सीता कुमारी, एकता कुमारी और वाहन चालक मु. लड्डन शामिल हैं. सभी पुलिसकर्मी पुलिस वाहन से छापेमारी के लिए जा रहे थे. ट्रक ने पुलिस वाहन से टक्कर मारी. मौके पर अफरातफरी मच गई. पुलिस ने ट्रक के संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है.0
0
Report
Advertisement
गुलदार की मौजूदगी से गरुड़ में किसानों में दहशत, धान की मड़ाई बाधित
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर के गरुड़ में खेतों के बीच गुलदार दिखाई देने से किसानों में दहशत है। राजसेरा में धान की मड़ाई कर रहे किसानों के बीच अचानक गुलदार पहुंच गया। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरुड़ क्षेत्र के राजसेरा में धान की मड़ाई के दौरान खेतों के बीच गुलदार दिखाई दिया। गुलदार को देखते ही किसानों में अफरा-तफरी मच गई और लोग काम छोड़कर सुरक्षित जगह की ओर भागे। घटना के बाद आसपास के गांवों में भी दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों में गुलदार की लगातार मौजूदगी से खेती का काम प्रभावित हो रहा है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। बैजनाथ वन क्षेत्राधिकारी के मुताबिक गुलदार आने की सूचना मिली है और क्षेत्र में गश्त की जा रही है। ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।0
0
Report
मेरठ में हस्तिनापुर के हत्या के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार; एक घायल
मेरठ: हस्तिनापुर में महिला की हत्या करने वाले 2 बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, 1 को गोली लगी मेरठ। थाना हस्तिनापुर, मवाना और स्वाट टीम देहात ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में वांछित 2 अभियुक्तों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में एक बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी है, जबकि दूसरे को घेराबंदी कर पकड़ा गया। क्या था मामला - 13 सितंबर 2026 को ग्राम गणेशपुर निवासी विमला देवी पत्नी सुरेश चंद सुबह 5:15 बजे टहलने के लिए निकली थीं। रास्ते में अज्ञात बदमाश ने सिर पर ईंट से प्रहार कर उनकी हत्या कर दी और उनके कान की सोने की बाली, गले का सोने का ओम, पैरों की पायल और कीपैड मोबाइल लूटकर फरार हो गया था। इस मामले में थाना हस्तिनापुर पर मुकदमा संख्या 210/2026 धारा 103(1) BNS में केस दर्ज हुआ था। कैसे हुई मुठभेड़ - SSP मेरठ के आदेश पर SP देहात और CO मवाना के पर्यवेक्षण में टीमों को लगाया गया था। तलाश के दौरान मवाना-हस्तिनापुर बॉर्डर स्थित राजवाहे की पुलिया के पास दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, जिसमें थाना मोबाइल क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर मवाना थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए। जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त शिवम उर्फ शुभम उर्फ भगत उर्फ बारवी के दोनों पैरों में गोली लगने से वह घायल होकर गिर गया। दूसरा अभियुक्त कौशेन्द्र उर्फ गुल्लू भागने लगा जिसे पुलिस ने पीछा कर गिरफ्तार कर लिया। घायल को अस्पताल भेजा गया है। बरामदगी - पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 1 अवैध तमंचा.315 बोर, 2 जिंदा कारतूस, 1 खोखा कारतूस, 2 मोबाइल फोन, 1 जोड़ी पाजेब और 1 जोड़ी कान के कुंडल बरामद किए हैं। मुकदमे में धारा 109(1) BNS और 9/25/27 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त - 1. शिवम उर्फ शुभम उर्फ भगत उर्फ बारवी पुत्र राजेन्द्र कश्यप निवासी काबली गेट, चौहान चौक, मवाना, उम्र 28 वर्ष (घायल) 2. कौशेन्द्र उर्फ गुल्लू पुत्र रोहताश निवासी ग्राम रहमापुर, थाना बहसूमा, उम्र 26 वर्ष पुलिस के मुताबिक घायल बदमाश शिवम पर पहले से ही आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें पॉक्सो, लूट और आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं।0
0
Report
दिल्ली के इंडिया गेट-कर्तव्य पथ पर सुबह हलचल: लोग टहलते और व्यायाम करते दिखे
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: इंडिया गेट और कर्तव्य पथ की सुबह की तस्वीरें, जहाँ स्थानीय लोग टहलते और व्यायाम करते हुए दिखे। AQI लगभग 164 है।0
0
Report
Advertisement
जबलपुर में सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:JABALPUR (MADHYA PRADESH): WOMAN KILLED IN ROAD ACCIDENT CASE, THREE ACCUSED ARRESTED0
0
Report
4.60 लाख छात्रों के खाते में 148 करोड़ से अधिक छात्रवृत्ति आज ट्रांसफर
Noida, Uttar Pradesh:Yogi Adityanath @myogiadityanath · 18m आर्थिक अभाव किसी विद्यार्थी की शिक्षा और उसके सपनों की राह में बाधा न बने, यह डबल इंजन सरकार का संकल्प है। इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए, आज अल्प आय वर्ग के पूर्वदशम (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर कक्षाओं के 4.60 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में ₹148 करोड़ से अधिक की छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि का अंतरण होगा। यह आर्थिक साहाय्यता शिक्षा को संबल, प्रतिभा को अवसर और युवा सपनों को नई उड़ान प्रदान करेगी।0
0
Report
INDIA-PAKISTAN एशियन गेम्स पुरुष क्रिकेट फाइनल पर VOXPOP: क्या कहा गया
Noida, Uttar Pradesh:VOXPOP ON INDIA-PAKISTAN ASIAN GAMES MEN'S CRICKET FINAL / VISUALS0
0
Report
Advertisement
