Pilibhit - SP अविनाश पांडे का सर्च ऑपरेशन तीसरे दिन भी जारी
Puranpur, Uttar Pradesh:पीलीभीत में एनकाउंटर में मारे गए आतंकवादियों कि आज तीसरे दिन पूरनपुर तहसील में सर्च ऑपरेशन चालू हो गया है। पुलिस अधीक्षक में 12 टीम में बनाकर क्षेत्र में भेजी है। जिससे अब यह पता लग सके कि आतंकवादी आखिर कहां रुके थे, इन्हें कौन सुविधा प्रदान कर रहा था, पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने यह भी बताया कि कई खुफिया टीम यहां से जांच कर के जा चुकी है। अब यह पता करना है कि आखिर आतंकवादी किन के यहां रुके थे और कौन उनकी मदद कर रहा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
