262001
पीलीभीतः रांठ के आयुष्मान आरोग्य मंदिर को जिले में प्रथम स्थान, लेकिन मौके पर ना दवा ना डॉक्टर
Pilibhit, Uttar Pradesh:थाना करेली के रांठ गांव के ग्रामीणों का आरोप है गांव में CHO ना आने से ग्रामीणों को दवा नहीं मिल पा रही जिसके चलते आस पास के डॉक्टरों या फिर 10 से 18 किलो मीटर दूर दवा लेने जाना पड़ता है। दो दिन पहले भले ही मुड़िया न्यूरानपुर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर को जिले में NQAS की ओर से प्रथम स्थान मिला मिला हो। सीएमओ आलोक कुमार ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
UPI शुल्क पर बहस तेज, आम जनता बोले—लेनदेन सरलता बनी जरूरी
New Delhi, Delhi:देशभर में यूपीआई भुगतान पर संभावित शुल्क लगाए जाने की चर्चाओं के बीच आम लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि यूपीआई आज हर व्यक्ति की रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है और इस पर किसी भी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं लगाया जाना चाहिए। लोग का कहना है कि यूपीआई के आने से भुगतान करना बेहद आसान हो गया है। पहले नकद भुगतान के लिए लोगों को पैसे निकालने पड़ते थे, छुट्टे की समस्या होती थी और लेन-देन में काफी समय लग जाता था। वहीं अब कुछ ही सेकंड में मोबाइल से भुगतान हो जाता है, जिससे समय की बचत होती है और काम भी तेजी से निपट जाता है।0
0
Report
विदिशा: संदीपनि योजना, बसों की कमी से बच्चे ट्रैक्टर-ट्रॉली से स्कूल जाते हैं
Vidisha, Madhya Pradesh:इसी सोच के साथ मध्यप्रदेश सरकार ने संदीपनि विद्यालय योजना शुरू की थी। उद्देश्य था कि दूर-दराज़ गांवों के मेधावी बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले और उन्हें स्कूल तक पहुंचाने के लिए सुरक्षित परिवहन भी उपलब्ध कराया जाए। लेकिन विदिशा में इस महत्वाकांक्षी योजना की तस्वीर कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। यहां स्कूल बसों की कमी के चलते नौनिहालों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर स्कूल जाना पड़ रहा है। सवाल यह है कि क्या प्रदेश का भविष्य अब ट्रॉली के भरोसे स्कूल पहुंचेगा? वॉयस ओवर-1 ये तस्वीरें विदिशा जिले के नटेरन स्थित संदीपनि विद्यालय की हैं। सुबह-सुबह दूरस्थ गांवों से आने वाले बच्चे ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर स्कूल पहुंचते दिखाई देते हैं। जिन बच्चों के लिए कभी सरकारी स्कूल वाहन चलते थे, अब वे गांव तक नहीं पहुंच रहे। मजबूरी में अभिभावकों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली का सहारा लिया है। वॉयस ओवर-2 सरकार ने संदीपनि विद्यालयों की शुरुआत इस सोच के साथ की थी कि ग्रामीण क्षेत्र का कोई भी प्रतिभाशाली बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। लेकिन वाहनों की संख्या कम होने से अब वही बच्चे रोज जोखिम उठाकर स्कूल पहुंच रहे हैं। बच्चों का कहना है कि पढ़ाई नहीं छोड़ेंगे, चाहे ट्रॉली से जाना पड़े या किसी और संघर्ष का सामना करना पड़े। बाइट – छात्र वॉयस ओवर-3 अभिभावकों का कहना है कि जब सरकारी बसें बंद हो गई हैं तो उनके पास बच्चों को ट्रॉली से भेजने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा। उनका कहना है कि वे बच्चों की पढ़ाई नहीं रुकने देना चाहते, लेकिन सुरक्षा को लेकर चिंता भी लगातार बनी हुई है। बाइट – सीताराम, परिजन। "बस नहीं चल रही है, इसलिए मजबूरी में बच्चों को ट्रॉली से भेजना पड़ रहा है।" वॉयस ओवर-4 यह पहली बार नहीं है जब विदिशा की शिक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में आई हो। हाल ही में पलोंह गांव का वीडियो भी सामने आया था, जिसमें स्कूली बच्चे नदी पार कर अपनी जान जोखिम में डालते हुए स्कूल पहुंच रहे थे। अब ट्रैक्टर-ट्रॉली में सफर करती ये तस्वीरें एक बार फिर ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था और परिवहन सुविधाओं पर बड़े सवाल खड़े कर रही हैं। वॉयस ओवर-5 उधर, शिक्षा विभाग का कहना है कि संदीपनि विद्यालयों के लिए उपलब्ध वाहनों की संख्या कम है। विभाग का दावा है कि संसाधनों के अनुसार व्यवस्था संचालित की जा रही है, लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही कहानी कह रही है। बाइट – नरेंद्र अहिरवार, शिक्षा अधिकारी0
0
Report
कलश रथ यात्राओं से समाज में समरसता का संदेश फैलेगा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेशभर में समरसता संकल्प अभियान के तहत जयपुर के एसएमएस इंडोर स्टेडियम में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और अन्य नेताओं ने 25 कलश रथ यात्राओं को रवाना किया। ये रथ प्रदेश के सभी लोकसभा, विधानसभा, मंडल और शक्ति केंद्रों तक पहुंचकर समरसता का संदेश देंगे। जयपुर के एसएमएस इंडोर स्टेडियम में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने 25 कलश रथ यात्राओं को रवाना किया। पवित्र रज का वितरण प्रदेश के सभी 25 लोकसभा क्षेत्रों में किया जाएगा। इसके साथ ही सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों तथा मंदिरों तक भी यह पवित्र रज पहुँचाई जाएगी। समरसता संकल्प सभा में राज्यभर से आए साधु-संतों के साथ उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, मंत्री, विधायक और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 25 कलश रथ यात्राओं को हरी झंडी दिखाई। प्रदेश के सभी 25 लोकसभा और 200 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचेगी पवित्र रज। मदन राठौड़ ने कहा कि कलश रथ यात्रा समाज में समरसता का संदेश देगी और हमारी सांस्कृतिक विरासत को भुलाने का प्रयास किया गया है; मुगलों ने हमारी गौरवगाथा को गुलाम वंश बताकर पढ़ाने का काम किया, आजादी के बाद महापुरुषों और ऋषियों के बारे में पढ़ाने का क्रम पुनः शुरू किया गया। कलश रथ यात्रा स्थानीय निकाय और पंचायतों में जाएगी और समाज में समरसता का संदेश देगी। लाल सिंह आर्य ने कहा कि 7 महीने तक संत रविदास जी के विचार लोगों तक पहुंचाए जाएंगे; विपक्ष के लोग चुनाव से जोड़कर बात करते हैं, पर राजस्थान में विधानसभा और लोकसभा के चुनाव नहीं हैं; यह हमारी श्रद्धा और विश्वास का केंद्र है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी संस्कृति संतों का सम्मान करती है और संत रविदास जी के विचार प्रदेशभर में पहुँचाए जाएंगे। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर है और संत रविदास जी के मानवता के मूल्यों को फैलाने के लिए प्रदेश के youths तक विचार पहुँचाए जाएंगे। बाइट — मदन राठौड़, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष। समरसता संकल्प अभियान के राष्ट्रीय संयोजक लाल सिंह आर्य ने कहा कि संत रविदास जी की जयंती मनाई जाएगी ताकि विचार समाज में फैले; 7 महीने तक रविदास जी के विचार लोगों तक पहुंचेंगे, छात्रावासों में भी विचार पहुँचेंगे; रविदास जी और अंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ाने का काम मोदी सरकार ने किया है। विपक्ष चुनाव से जोड़ता है, पर राजस्थान में कोई विधानसभा या लोकसभा चुनाव नहीं हैं; यह हमारी श्रद्धा और विश्वास का केंद्र है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, हमारी संस्कृति संतों का सम्मान करती है और उनके मानवता के मूल्यों को प्रदेशभर में फैलाएंगे; प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास कर रहा है। उनकी सरकार सभी वर्गों के लिए काम कर रही है; 2013 से पहले देश में तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति थी, पर अब परिवर्तन आया है; गरीब कल्याण और विकास की योजनाओं के साथ देश सुरक्षित है। बाइट — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा।0
0
Report
Advertisement
श्योपुर में कीचड़ भरे मार्ग से मंदिर भक्तों की यात्रा कठिन, प्रशासन से समाधान मांग
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर जिले के जैनी गांव में आस्था और बदहाल व्यवस्था की एक तस्वीर सामने आई है। क्षेत्रपाल बाबा मंदिर जाने वाले मार्ग पर भारी कीचड़ के बीच महिलाएं दंडवत करते हुए अपनी धार्मिक परंपरा निभाती नजर आईं。 बताया जा रहा है कि सावन और धार्मिक अवसरों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु क्षेत्रपाल बाबा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। लेकिन मंदिर तक जाने वाला रास्ता कीचड़ से लथपथ होने के कारण श्रद्धालुओं, खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद महिलाएं अपनी आस्था और श्रद्धा के चलते कीचड़ भरे रास्ते में ही दंडवत करती हुई मंदिर तक पहुंच रही ہیں。 ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर मार्ग की स्थिति लंबे समय से खराब बनी हुई है। कई बार सड़क और जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है।ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि क्षेत्रपाल बाबा मंदिर तक जाने वाले मार्ग का शीघ्र निर्माण कराया जाए और जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।0
0
Report
पूर्व पति ने पत्नी की खुशी के लिए प्रेमी से उसकी शादी करा दी
Uska Khurd, Uttar Pradesh:एंकर- संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र अंतर्गत डेबरी गांव से एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी के प्रेम-प्रसंग से तंग आकर और जबरन सम्बंध निभाने के बजाय पत्नी की खुशी की खतिर उसकी शादी प्रेमी के साथ करा दी। पति ने ग्रामीणों और परिजनों की मौजूदगी में पत्नी की शादी प्रेमी अवधेश से कराकर उसे खुशी से विदा कर दिया। जानकारी के अनुसार, डेबरी गांव निवासी बुद्धिराम निषाद की शादी 21 साल पहले फूलमती के साथ हुई थी। दोनों के पांच बच्चे भी हैं। हालांकि, बीते कुछ समय से फूलमती का झुकाव गांव के ही अवधेश नाम के युवक की तरफ हो गया था। करीब दो महीने पहले फूलमती अपने पांचों बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी अवधेश के साथ चली गई थी। परिवार और स्थानीय लोगों के समझाने-बुझाने के बाद जब महिला वापस लौटी, तो पति बुद्धिराम ने आपसी विवाद और रोज-रोज की कलह को खत्म करने का अनोखा रास्ता निकाला। बुद्धिराम ने परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में अशरफपुर स्थित शिव मंदिर में अपनी पत्नी फूलमती की शादी प्रेमी अवधेश से करा दी और हंसी-खुशी उसे विदा भी कर दिया। इस अनोखी शादी की क्षेत्र में जमकर चर्चा हो रही है। इस फैसले पर बुद्धिराम का कहना है पत्नी गांव के बगल के एक युवक से प्रेम करने लगी। जब उसका मन मेरे साथ नहीं लग रहा था, तो उसकी खुशी के लिए मैंने उसकी शादी प्रेमी से करा दी। बाइट- बुद्धिराम निषाद, पहला पति बाइट- फूलमती, पत्नी0
0
Report
राजस्थान विवि में छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर भारी प्रदर्शन
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रों का विरोध प्रदर्शन छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर हो रहा प्रदर्शन विश्वविद्यालय में बड़ी संख्या में जुटे छात्र राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जता रहे विरोध अक्रोशित छात्र विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर पहुंचे प्रदर्शनकारी छात्रों से पुलिस ने की समझाइश विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से बाहर निकले छात्र पुलिस ने छात्रों को रोकने का किया प्रयास और पुलिस से हुई झड़प पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में लिया0
0
Report
Advertisement
जहानाबाद में जलजमाव रोकने के लिए DM का आक्रामक निरीक्षण, लेवलिंग का कड़ा निर्देश
Jehanabad, Bihar:खबर जहानाबाद से है जहां शहरवासियों को जलजमाव की गंभीर समस्या से स्थायी निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। डीएम छिरिङ वाई भूटिया ने शहर के विभिन्न प्रमुख इलाकों का औचक निरीक्षण कर निर्माणाधीन स्टॉर्म ड्रेनेज सिस्टम और जलनिकासी व्यवस्था की ज़मीनी hकीकत का जायजा लिया। डीएम ने शहर के राजा बाजार रेलवे अंडरपास, सत्संग नगर, काली मंदिर के पीछे, बत्तीस भवरिया रेलवे अंडरपास, काली नगर, नया टोला, कुत्तवनचक नाला और फिदा हुसैन रोड समेत कई संवेदनशील स्थानों पर चल रहे निर्माण कार्यों की बारीकी से समीक्षा की। राजा बाजार रेलवे अंडरपास में चल रहे निर्माण कार्य के अवलोकन के दौरान डीएम ने काम की धीमी गति पर सख्त नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कार्यकारी एजेंसी और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को हिदायत दी कि निर्माण कार्य में केवल उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का ही इस्तेमाल हो। साथ ही, निर्धारित समय-सीमा के भीतर काम पूरा करने का कड़ा निर्देश दिया। बत्तीस भवरिया अंडरपास में पानी के जमाव को स्थायी रूप से रोकने के लिए जल्द से जल्द लेवलिंग कार्य पूरा करने का आदेश भी दिया गया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने बुडको के कार्यपालक अभियंता को स्टॉर्म ड्रेनेज प्रोजेक्ट के तहत बन रहे सभी नालों की वैज्ञानिक ढंग से लेवलिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नालों को आपस में इस तरह जोड़ा जाए जिससे बारिश के पानी का निकास बिना किसी रुकावट के हो सके। मीडिया से बात करते हुए डीएम ने बताया, शहर में जारी बुडको के स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज प्रोजेक्ट का जायजा लेने के लिए यह निरीक्षण किया गया था। एसडीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी ने शहर के ड्रेनेज सिस्टम में सुधार को लेकर एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपी थी। जिन जगहों पर एलाइनमेंट या लेवल सही नहीं पाया गया है, वहां बुडको को सुधार के कड़े निर्देश दिए गए हैं। छूटे हुए इलाकों को भी एडिशनल एस्टीमेट तैयार कर प्रोजेक्ट में शामिल किया जाएगा। डीएम ने नगर परिषद और सभी कार्यपालक पदाधिकारियों को नालों के निर्माण के साथ-साथ शहर में नियमित साफ-सफाई और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, ताकि जहानाबाद को एक स्वच्छ, सुंदर और जलजमाव-मुक्त शहर बनाया जा सके।0
0
Report
गोपालगंज के सफाई कर्मी 7वें दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में नगर परिषद के सफाई कर्मी अपनी 3 सूत्री मांगों को लेकर एक सप्ताह से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। सफाई कर्मियों ने बुधवार को हड़ताल के सातवें दिन समाहरणालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में सफाई कर्मी समाहरणालय परिसर पहुंचे और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद सफाई कर्मियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात की और अपनी 3 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारी ने बताया कि वे आउटसोर्सिंग का विरोध कर रहे हैं साथ ही सेवा नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। नगर परिषद के अध्यक्ष हरेंद्र चौधरी के द्वारा अपना काम कराया जाता है साथ ही सफाई कर्मियों को साबुन व अन्य संसाधन नहीं मिलता है।0
0
Report
छपरा इंजीनियरिंग कॉलेज में 76 नामांकन के बाद छात्राओं के आवास पर दबाव बढ़ा
Chapra, Bihar:छपरा इंजीनियरिंग कॉलेज में नए सत्र में 76 छात्राओं के अतिरिक्त नामांकन के बाद जयप्रकाश विश्वविद्यालय स्थित लोकनायक जयप्रकाश प्रौद्योगिकी संस्थान, इंजीनियरिंग कॉलेज छपरा में छात्राओं के सामने आवासन की समस्या खड़ी हो गई है। एक कमरे में दो छात्राओं को रखने के निर्देश के बाद छात्राओं का आक्रोश फूट पड़ा। छात्राओं का कहना है कि एक कमरे में दो छात्राओं के रहने से न तो पर्याप्त प्राइवेसी रहेगी और न ही वे बेहतर तरीके से पढ़ाई कर पाएंगी। इसी मुद्दे को लेकर रविवार को छात्राओं ने कॉलेज के प्राचार्य का घेराव किया और जमकर हंगामा किया। मामले की हकीकत जानने के लिए जी मीडिया की टीम कॉलेज पहुंची और पूरे मामले का रियलिटी चेक किया। कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर विनोद कुमार ने बताया कि वर्ष 2012 में शुरू हुए इंजीनियरिंग कॉलेज में दो गर्ल्स हॉस्टल हैं। इनमें एक पुराने गर्ल्स हॉस्टल की क्षमता 120 छात्राओं की है, जबकि नए गर्ल्स हॉस्टल की क्षमता 202 छात्राओं की है। नए हॉस्टल में फिलहाल छात्राओं की संख्या पूरी हो चुकी है। वहीं, पुराने हॉस्टल में वर्ष 2024 से छात्राओं को रखा जा रहा है। प्राचार्य के अनुसार इस भवन का पहले छात्रावास के रूप में इस्तेमाल नहीं होता था। छात्राओं की संख्या बढ़ने के बाद मजबूरी में इसका उपयोग शुरू किया गया। इसकी क्षमता 120 छात्राओं की है, लेकिन जर्जर स्थिति के कारण फिलहाल यहां करीब 85 छात्राएं ही रह रही हैं। 76 नए नामांकन से बढ़ी परेशानी कॉलेज में दो नई फैकल्टी बढ़ने के बाद 76 और छात्राओं का नामांकन हुआ है। इन छात्राओं के रहने की व्यवस्था के लिए कॉलेज प्रशासन ने पहले से मौजूद हॉस्टल में दो-दो छात्राओं को एक कमरे में रखने का अनुरोध किया। लेकिन छात्राएं इसके लिए तैयार नहीं हुईं। छात्राओं का कहना है कि वे पहले से ही जर्जर भवन में मुश्किल परिस्थितियों के बीच रहकर पढ़ाई कर रही हैं। ऐसे में एक कमरे में दो छात्राओं को रखने से उनकी परेशानी और बढ़ जाएगी। रियलिटी चेक में सामने आई जर्जर तस्वीर जी मीडिया की टीम ने कॉलेज प्रबंधन के साथ पुराने छात्रावास का मुआयना किया। छात्राओं की गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए हॉस्टल के अंदर की निजी व्यवस्थाओं को कैमरे पर नहीं दिखाया गया। हालांकि, भवन की स्थिति देखकर साफ नजर आया कि यह पुराना और जर्जर भवन छात्राओं के लिए आदर्श हॉस्टल नहीं है। प्राचार्य के मुताबिक, भवन में छत से पानी टपकने की समस्या सहित कई खामियां थीं, जिन्हें कॉलेज के विकास मद से दूर करने का प्रयास किया गया है। लेकिन भवन की मूलभूत स्थिति में सुधार के लिए बड़े स्तर पर निर्माण कार्य की जरूरत है। प्राचार्य ने बताया कि भवन निर्माण विभाग की ओर से हॉस्टल के जीर्णोद्धार/निर्माण के लिए करीब 70 लाख रुपये का प्राक्कलन स्वीकृत किया गया है। कॉलेज प्रशासन लगातार भवन निर्माण विभाग और सरकार से पत्राचार कर रहा है। सुरक्षा और प्राइवेसी भी बड़ी चुनौती कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि छात्राओं को हॉस्टल से बाहर रखना भी आसान नहीं है। छात्राओं की सुरक्षा, उनकी गोपनीयता और अन्य व्यवस्थाओं को देखते हुए उन्हें दूसरे स्थान पर शिफ्ट करना कॉलेज प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। ऐसे में कॉलेज के सामने तत्काल सबसे बड़ा सवाल यही है कि नए सत्र में नामांकित 76 छात्राओं को आखिर रखा कहां जाए। प्राचार्य के अनुसार नामांकन की प्रक्रिया अभी भी जारी है और छात्राओं की संख्या बढ़ने की संभावना बनी हुई है। ऐसे में समस्या और गंभीर हो सकती है। छात्राओं का कहना है कि वे पहले से ही सीमित सुविधाओं में अपनी पढ़ाई जारी रखने को मजबूर हैं। जर्जर भवन में रहकर भी किसी तरह पढ़ाई कर रही हैं, लेकिन अब एक कमरे में दो छात्राओं को रखने की व्यवस्था उनकी परेशानियों को और बढ़ा देगी। कॉलेज प्रशासन ने फिलहाल छात्राओं को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया है। लेकिन इस पूरे विवाद ने एक बड़ा सवाल जरूर खड़ा कर दिया है—जब कॉलेज में 76 अतिरिक्त छात्राओं का नामांकन लिया गया है, तो उनके रहने की स्थायी और सुरक्षित व्यवस्था कब होगी? क्या छात्राओं को जर्जर भवन और सीमित सुविधाओं के बीच ही पढ़ाई पूरी करनी होगी, या सरकार और भवन निर्माण विभाग इस समस्या का स्थायी समाधान जल्द करेगा? फिलहाल, इंजीनियरिंग कॉलेज प्रशासन की नजर सरकार की ओर है और छात्राएं बेहतर हॉस्टल सुविधा का इंतजार कर रही हैं。0
0
Report
Advertisement
बरेली पुलिस ने जुलाई में बरामद किए 455 गुम और चोरी के मोबाइल,91 लाख रुपये के फोन मालिकों को लौटाए
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली पुलिस ने जुलाई 2026 में CEIR पोर्टल और सर्विलांस की मदद से चलाए गए विशेष अभियान के तहत कुल 455 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 91 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार जिले के विभिन्न थानों, साइबर टीम और सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में भारत सरकार के सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर पोर्टल तथा आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए यह सफलता हासिल की गई।उत्कृष्ट कार्य करने वाले थानों कोतवाली, प्रेमनगर, कैंट, किला, सीबीगंज, इज्जतनगर, सिरौली, शाही, आंवला, भमोरा, फरीदपुर, भुता, भोजीपुरा, शीशगढ़, देवरनियां, शेरगढ़, नवाबगंज और क्योलड़िया के साथ साइबर टीम को प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुलिस के अनुसार जनवरी 2025 से जुलाई 2026 तक कुल 6,180 मोबाइल फोन अनुमानित कीमत करीब 12 करोड़ 36 लाख रुपये बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए जा चुके हैं। वहीं जनवरी 2026 से जुलाई 2026 तक कुल 3,048 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 6 करोड़ 9 लाख 60 हजार रुपये है0
0
Report
शेखपुरा पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान: चोरी-खोए मोबाइल लौटे, 50 लोग लाभान्वित
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत चोरी या खोए हुए मोबाइल को बरामद किया साथ ही वैध मोबाइल धारक को लौटाया सौंपा। ऑपरेशन मुस्कान के तहत मिले मोबाइल फोन को लौटाने को लेकर शेखपुरा के एसपी कार्यालय में सभी मोबाइल के वैध धारक को बुलाया गया और उनके खोए मोबाइल को लौटाया गया। खोए मोबाइल मिलने पर मोबाइल धारकों ने शेखपुरा पुलिस की प्रशंसा की है। इस मौके पर एसपी हिमांशु ने कहा कि चोरी और खो गए मोबाइल के बरामदगी को लेकर बिहार पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत बरामदगी की प्रयास करती है। इसी कड़ी में 50 लोगों को उनके खोए मोबाइल को लौटाया गया। उन्होंने कहा कि इसके लिए टेक्निकल टीम सभी बिंदुओं पर जांच कर उनके वैध धारकों को उनके मोबाइल लौटाया गया। बरामद मोबाइल की अनुमानित बाजार मूल्य करीब नौ लाख रुपया से ज्यादा होने की बात कही है। एसपी ने कहा कि शेखपुरा पुलिस ऑपरेशन मुस्कान के तहत मोबाईल चोरी या गुम होने की सूचना पर मोबाइल खोजबीन में जुट जाती है। जिसका नतीजा है कि महज एक या दो माह के दौरान ही लोगों के गुम हुआ मोबाइल फोन को बरामद किया गया। आपको बता दे कि एक वर्ष के दौरान शेखपुरा पुलिस द्वारा 400 मोबाइल को बरामद कर लौटाया गया है。0
0
Report
RJD भीतर घमासान: भाई वीरेंद्र ने तेजस्वी यादव के समर्थकों पर कसा तंज
Patna, Bihar:बांकीपुर उपचुनाव में RJD के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पार्टी के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने तेजस्वी यादव के करीबी नेताओं पर जम कर निशान साधा. शक्ति यादव के बिना नाम लिए चेतावनी भरे अंदाज में कहा, खामोश! यदि उन्हें उकसाया गया तो कई बातें सार्वजनिक कर देंगे सीमा में रहें, वरना पूरा चिट्ठा खोल दूंगा भाई वीरेंद्र ने कहा कि उनके नेता केवल लालू प्रसाद हैं. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद ने ही तेजस्वी यादव को नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी है, इसलिए तेजस्वी भी उनके नेता हैं. आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष ने आरजेडी में घमासान को लेकर कहा भाई वीरेंद्र का बयान मैंने देखा है वह चुनाव परिणाम के पश्चात जो घमासान होना चाहिए वह नहीं है बल्कि उनके नाराजगी उनके संगठन के प्रति है और जो नाराजगी है वह दलगत बात होनी चाहिए टीवी पर ऐसे बयान नहीं देना चाहिए उन्होंने लक्ष्य करके किसको कहा है किसको नहीं कहा है मैं नहीं जानता लालू यादव के और तेजस्वी यादव के वफादार सहयोगी वीरेंद्र जी है जैसे बयान बताया जा रहा वैसी बातें होंगी तो मैं वीरेंद्र जी से बात करूंगा बयान बाजी हो रही है तो रोक लगनी चाहिए दलीय अनुशासन करता है दल की बातों को दल में कीजिए बाहर नहीं वीरेंद्र जी हमारे पार्टी के नेता हैं उनसे बात करें शक्ति सिंह यादव ने क्या कहा इस पर हम कुछ नहीं बोलेंगे जो भी चीज हो रही है जो पार्टी स्तर पर बात होगी. मंगनी लाल मंडल प्रदेश अध्यक्ष आरजेडी. कांग्रेस प्रवक्ता डॉ स्नेहाशीष वर्धन ने कहा की RJD में जो नया ताजा बयानबाजी चल रही है, वो उनका अंदरूनी मामला है और वो लोग अपना संगठन में बातें करें, विचार करें, मंतव्य करें क्योंकि कहीं ना कहीं जो सियासी हार हुई है, उसमें महागठबंधन के सहयोगी के तौर पे हम लोग भी चाहेंगे कि राजद के अंदर खाने में सब कुछ सुचारू रूप से चलता रहे और सब कुछ अनुशासित तरीके से आगे बढ़ता रहे. डॉ. स्नेहाशीष वर्धन, प्रवक्ता, बिहार कांग्रेस. जेडयू के विधायक पूर्व मंत्री श्याम रजक ने कहा कि इंतजार कीजिए आरजेडी का कोई भविष्य नहीं है बड़े घमासान होंगे उसे पार्टी और उसे परिवार से मेरा गहरा नाता रहा है और अभी तो शुरुआत है फिल्म अभी बाकी है इतनी बड़ी घमासान होगी कि राजनीतिक इतिहास में औरंगजेब और शाहजहां भी गौंन हो जाएंगे. श्याम रजक विधायक जेडयू. बीजेपी के पूर्व विधायक हरीभूषण ठाकुर उर्फ बचोल ने कहा की राष्ट्रीय जनता दल के जो लोग इनका अभाव और प्रभाव दोनों समय में स्वभाव खराब हो जाता है भैया ट्रेलर है आगे आगे देखिए क्या होता है पार्टी के अंदर ही बस में लड़ेंगे और भी पूरी स्थिति RJD की होगी और राजद का श्राद्ध भी हो जाएगा.0
0
Report
Advertisement
ब्रेकिंग सूरजपुर में तहसीलदार पर गंभीर आरोप, कांग्रेस नेता ने शिकायत दर्ज कराई
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर तहसीलदार पर गंभीर आरोप, कांग्रेस के जिला महामंत्री ने लगाया आरोप, नशे में धुत होकर कांग्रेसी नेता के खड़ी कार को ठोका, सरेआम कांग्रेस के नेता और तहसीलदार के विवाद का वीडियो वायरल, कांग्रेसी नेता गोरखनाथ पाठक ने थाने में कराई शिकायत दर्ज, बिहारपुर इलाके का मामला0
0
Report
सुरेश खन्ना बोले: सपा का दोहरा चरित्र, SIT रिपोर्ट पर बड़ा दावा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश। सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा, "समाजवादी पार्टी का दोहरा चरित्र है। उनकी अपनी कोई पॉलिसी नहीं है। वो तो चेहरा देखकर पॉलिसी बना लेते हैं."उन्होंने 2024 में संभल में हुई हिंसा की SIT रिपोर्ट पर कहा, "विधानसभा में आज रिपोर्ट प्रस्तुत हुई है और जस्टिस अरोड़ा की अध्यक्षता में बनी तीन सदस्यीय कमेटी ने रिपोर्ट दे दी है जो विधानसभा में पेश हो गई है। उस रिपोर्ट में कुछ लोगों को दोषी पाया गया है। कानून अपना काम करेगा।"0
0
Report
पोकरण बीएसएफ परिसर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारम्भ, DG अनिल पालीवाल ने किया उद्घाटन
Jaisalmer, Rajasthan:जिला-जैसलमेर विधानसभा - पोकरण लोकेशन - पोकरण पोकरण बीएसएफ परिसर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण समारोह का शुभारंभ पोकरण, जैसलमेर बॉर्डर होम गार्ड के महानिदेशक (डीजी) अनिल पालीवाल बुधवार को पोकरण स्थित बीएसएफ परिसर पहुंचे। उनके आगमन पर बीएसएफ कमांडेंट नरेंद्र पाल नेगी ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह, पोकरण वृत्ताधिकारी (सीओ) बुद्धाराम विश्नोई, रामदेवरा थाना प्रभारी देवकिशन सहित पुलिस एवं बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। डीजी अनिल पालीवाल ने सभी अधिकारियों से मुलाकात कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया इसके पश्चात डीजी अनिल पालीवाल ने बीएसएफ परिसर में आयोजित बॉर्डर होम गार्ड के तीन दिवसीय प्रशिक्षण एवं समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में कार्यरत होमगार्ड जवानों को सुरक्षा, समन्वय एवं आपदा प्रबंधन सहित विविध विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा。 बाईट-अनिल पालीवाल, DG,बॉर्डर होम गार्ड0
0
Report
Advertisement
