icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
262001
Vikrant SharmaVikrant SharmaFollow23 Dec 2024, 03:43 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

टोंक वनपाल भर्ती: 12,800 अभ्यर्थी 33 केंद्रों में परीक्षा दे रहे

Tonk, Rajasthan:टोंक वनपाल भर्ती परीक्षा, 12,800 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, 33 केंद्र बनाए गए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर की ओर से आयोजित वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा-2026 रविवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू हुई। परीक्षा दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में जिले के कुल 12,800 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिले में 33 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 24 राजकीय परीक्षा केंद्र शामिल हैं। प्रशासन की ओर से सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं तथा सुरक्षा के भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से निर्धारित समय पूर्व केंद्र पर पहुंचने तथा प्रवेश पत्र एवं वैध पहचान पत्र साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है।
0
0
Report

मुंबई में जहरिले कैप्सूल बेचने की साजिश: 50 किलो जिंक फॉस्फाइड समेत 30,000 खाली कैप्सूल पकड़े

Noida, Uttar Pradesh:Mumbai Maharashtra : On suspicious individual selling poisonous capsules during Muharram procession, DCP Jayant Meena - कल रात, मुंबई के बायकुला पुलिस स्टेशन इलाके में मुहर्रम के जुलूस के दौरान, पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को कैप्सूल बांटते हुए देखा। उसके कैप्सूल ज़ब्त कर लिए गए और बाकी जानकारी नोट कर ली गई। सुबह करीब 4 बजे, सलमान नाम का एक व्यक्ति उन कैप्सूलों में से एक को खाने के बाद उल्टी और पेट दर्द से बीमार पड़ गया। इस मामले की कड़ियों को जोड़ते हुए, पुलिस ने संदिग्ध का पता लगाया और उसे गिरफ़्तार कर लिया। उसने कबूल किया कि यह जुलूस को निशाना बनाने और बड़े पैमाने पर नुकसान पहुँचाने की साज़िश थी। उसने 50 किलो जिंक फॉस्फाइड और 30,000 खाली कैप्सूल खरीदे थे और मुंबई में रहते हुए पिछले 15 दिनों में उन्हें भरा था। उसका प्लान उन्हें दर्द निवारक दवा (पेनकिलर) बताकर बांटने का था। मुंबई पुलिस की सतर्कता के कारण, एक बड़ी त्रासदी और संभावित रूप से कई लोगों की जान जाने का खतरा टल गया। अब तक 14,900 कैप्सूल ज़ब्त किए जा चुके हैं, और बाकी कैप्सूल व केमिकल की जांच अभी चल रही है। आरोपी, जो पेंट का कारोबार करता है, ने अपने व्यापार के ज़रिए केमिकल हासिल किए और कैप्सूल ऑनलाइन मंगवाए थे। उसके विदेश यात्रा के कनेक्शन और मुंबई में संभावित साथियों की भी जांच की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

कैलिफोर्निया में मौत के बाद सुपनदीप सिंह का शव गांव पहुंचा, अंतिम संस्कार

Karnal, Haryana:एंकर — करनाल के शेखुपुरा गांव के सुपनदीप सिंह की अमेरिका के कैलिफोर्निया में बीते दिनों मौत हो चुकी थी जिसके बाद परिवार ने मिलकर और अमेरिका में रह रहे भाईचारे के साथ मदद की और मृतक के शव को वापस भारत भेजा गया आज सुपनदीप का शव जब उसके घर पहुंचा जैसे ही शव घर पहुंचा परिवार का सब्र टूट गया एक बार जिस बच्चे को वह अपने देखना चाहते थे आखरी बार उनकी आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे और पूरे गांव ने इकट्ठा होकर सुपनदीप को आखिरी श्रद्धांजलि दी। वही मीडिया से बातचीत में ग्रामीणों का कहना है कि परिवार का एक सहारा था पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी और मां के साथ रहता था बहने भी थी 12वीं के बाद वह कनाडा गया था और कनाडा से डंकी लगाकर अमेरिका गया था सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन पता नहीं अचानक क्या हुआ खबर आती है सुपनदीप इस दुनिया में नहीं रहा जिसके बाद परिवार सब कुछ खो देता है अपने जवान बेटे की मौत की खबर के बाद परिवार ने बस अपील की थी उसका शव जो है वापस उसके गांव में आए और एक बार परिवार उसको देख सके और संस्कार किया सके और आज सुपनदीप का संस्कार जो है किया गया है।
0
0
Report

करौली में वनपाल भर्ती परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण सम्पन्न, 11 केंद्रों पर 4006 अभ्यर्थी पंजीकृत

Karauli, Rajasthan:वनपाल भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन, 11 केंद्रों पर 4006 अभ्यर्थी पंजीकृत , करौली करौली जिले में रविवार को आयोजित वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा-2026 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर है। जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर 4006 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत है। सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय जांच, बायोमैट्रिक सत्यापन, वीडियोग्राफी और सीसीटीवी निगरानी सहित व्यापक इंतजाम किए गए है। करौली में सुबह 9 बजे से परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया, जो निर्धारित समय सुबह 10 बजे तक जारी रहा। 10 बजे गेट को नियमानुसार बंद कर दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग प्रवेश एवं जांच व्यवस्था की गई थी। त्रिस्तरीय सुरक्षा जांच, पहचान सत्यापन, बायोमैट्रिक जांच और वीडियोग्राफी के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश मीना ने बताया कि प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए पुलिस गार्ड तैनात किए गए हैं। जिले के सभी 11 परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के निर्देशन में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके।
0
0
Report

बागपत के जघन्य हत्याकांड में पत्नी-प्रेमी गिरफ्तार, मौत के बाद कानूनी कार्रवाई तेज

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सोते हुए पति पर पेट्रोल डालकर आग लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। गंभीर रूप से झुलसे युवक की छह दिन बाद मेरठ के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। अब पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। मामला बिनौली थाना क्षेत्र के बिजवाड़ा गांव का है। पुलिस के अनुसार, 21 जून को सतवीर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके बेटे राजीव उर्फ काला पर उसकी पत्नी निशा उर्फ निशू और गांव निवासी विक्रांत ने जान से मारने की नीयत से पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना में राजीव गंभीर रूप से झुलस गया था और मेरठ के अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान छह दिन बाद उसकी मौत हो गई। शिकायत के आधार पर बिनौली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विक्रांत और मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, मृतक के परिजनों ने दोनों आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

केंद्रीय मंत्री ने उत्तराखंड के एडवोकेट ललित जोशी को नशा विरोधी जागरूकता सम्मानित किया

Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड में पिछले 15 सालों से नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम चलाने वाले एडवोकेट ललित जोशी को भारत सरकार ने सम्मानित किया है । नशा मुक्त भारत सप्ताह कार्यक्रम के अवसर पर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने ललित जोशी को सम्मानित किया । ललित जोशी पिछले पंद्रह सालों से उत्तराखंड के हर स्कूल कालेज में जाकर नशे को ना जिंदगी को हाँ कार्यक्रम चला रहे हैं । केदारनाथ की आपदा और कोरोना महामारी से प्रभावित परिवारों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा भी दे रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में ललित जोशी के योगदान को देखते हुए उनको यह पुरस्कार दिया गया है। कार्यक्रम में उत्तराखंड के उच्च शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत, समाज कल्याण मंत्री खजान दास, देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर चिन्मय पांड्या, परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि भी मौजूद रहे
0
0
Report

पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या, अस्पताल में हंगामा

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के रहरा थाना क्षेत्र के पौरारा गांव में पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से की हत्या, पोस्टमार्टम को लेकर अस्पताल में हंगामा अमरोहा जनपद के रहरा थाना क्षेत्र के पौरारा गांव में पारिवारिक विवाद के चलते 60 वर्षीय उर्मिला की कथित रूप से उनके पति रामफल ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल उर्मिला को परिजन रहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की तो मृतिका के बेटों ने इसका विरोध करते हुए अस्पताल में हंगामा कर दिया। इस दौरान परिजनों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक के बाद धक्का-मुक्की भी हुई, जिसमें एक सिपाही की वर्दी फट गई। करीब आधे घंटे तक अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बाद में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति रामफल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है。
0
0
Report

बागपत में भैंस-बुग्गी विवाद, मारपीट के बाद पथराव; वीडियो वायरल

Baghpat, Uttar Pradesh:नाम :: कुलदीप चौहान\nलोकेशन :: बागपत\nदोघट थाना क्षेत्र के रहतना गांव में भैंस- बुग्गी द्वारा साइड ने देने को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बिनौली सीएचसी पर भेजा। वहीं मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रही है। दरअसल अंकुर पुत्र वेदपाल खेत से भैंस-बुग्गी लेकर घर आ रहा था। इसी दौरान पीछे से कपिल पुत्र रोशन अपनी कार लेकर पहुंचा और हॉर्न बजा कर साइड देने को कहा। आरोप है कि अंकुर ने साइड नहीं दी और अपने घर के सामने पहुंचकर कपिल के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद अंकुर पक्ष के लोग लाठी-डंडे और ईंट- पत्थर लेकर कपिल के घर पहुंच गए और हमला कर दिया। इस हमले में कपिल पक्ष के बहन गुड्डी भी घायल हो गए। जबकि मारपीट में अंकुर भी घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बिनौली सीएचसी भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
0
0
Report
Advertisement

द्वारका के कारगिल अपार्टमेंट में सुरक्षा गार्ड पर हमला, वीडियो वायरल ने मचाया हड़कंप

New Delhi, Delhi:द्वारका इलाके में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति सिक्योरिटी गार्ड के साथ बेरहमी से मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में घटना को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है। वीडियो की पड़ताल करने पर पता चला कि यह घटना द्वारका स्थित कारगिल अपार्टमेंट की है। वायरल वीडियो में आरोपी सिक्योरिटी गार्ड को लगातार थप्पड़ और मुक्के मारता नजर आ रहा है, जबकि गार्ड खुद को बचाने की कोशिश करता दिखाई देता है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मामले में पुलिस की कार्रवाई और मारपीट के पीछे की वजह को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
0
0
Report
Advertisement

देवघर में दो दुकानों में आग, नुकसान लाखों में, दमकल ने पकड़ी आग

Deoghar, Jharkhand:देवघर में कुंडा थाना क्षेत्र के कुंदा मोड पर सुबह करीब 4:30 बजे अचानक दो दुकान में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने दुकान मालिक को मोबाइल से सूचना दी। सूचना पाकर दुकान मालिक मौके पर पहुंचे और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। लगभग डेढ़ घंटे बाद अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची, तब तक दुकान की सभी वस्तुएं जलकर राख हो चुकी थीं। उषा ट्रेड के मालिक संजय कुमार ने बताया कि हार्डवेयर और प्लाई का दुकान था। आज सुबह 4:30 बजे सूचना मिली कि दुकान में आग लग गई है। अगली सूचना पहले से दे दी गई लेकिन देर से पहुँचने के कारण दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। लगभग 15 से 17 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। शिव शक्ति स्टोर स्टेश्नरी दुकान जो बगल में थी, आग ने उसे भी चपेट में ले लिया। शिव शक्ति स्टोर का भी सारा सामान जलकर राख हो गया। स्टोर के मालिक राजेश गोप ने बताया कि पड़ोसी के द्वारा जानकारी मिली कि दुकान में आग लग गई है। दुकान में पहुँचने के बाद देखा सारा सामान जलकर राख हो गया था। आग शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका जताई जा रही है। अग्निशमन टीम घटनास्थल पर पहुँचकर आग बुझाने में सफल रही। हालांकि दोनों दुकानों का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आ सका है
0
0
Report

रांची में पोलियो अभियान शुरू, 5.05 लाख बच्चों को टीका

Ranchi, Jharkhand:आज रांची सदर अस्पताल से राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान पूरे रांची जिले में 28 जून से 30 जून तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत जिले के 5 लाख 5 हजार 524 बच्चों को पोलियो रोधी वैक्सीन की दो बूंद पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में रांची की महापौर रोशनी खलखो, रांची विधायक सीपी सिंह, सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार, एनएचएम के अधिकारी शशि प्रकाश झा सहित कई स्वास्थ्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक सीपी सिंह ने कहा कि भारत करीब 15 वर्ष पहले पोलियो मुक्त हो चुका है, लेकिन इस उपलब्धि को बनाए रखने के लिए लगातार सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि एक भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, सहिया दीदी और सभी संबंधित टीमें मिलकर अभियान को सफल बनाने में जुटी हैं। वहीं, महापौर रोशनी खलखो ने कहा कि नगर निगम के सभी वार्डों में आरोग्य केंद्रों और हेल्थ पॉइंट के माध्यम से बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि अब लोगों में पोलियो को लेकर काफी जागरूकता है और अभिभावक स्वयं अपने बच्चों को बूथ तक लेकर पहुंच रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि डोर-टू-डोर अभियान के जरिए हर बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाई जाएगी और सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बाइट:सीपी सिंह (रांची विधायक) बाइट:रोशनी खलखो (महापौर, रांची) बाइट:शशि प्रकाश झा (NHM)
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top