icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
262122
FKFirasat KhanFollow29 Apr 2025, 06:46 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

1 नवंबर की दिल्ली रैली इतिहास बन जाएगी: कांग्रेस के नेता जुटेंगे

Noida, Uttar Pradesh:Rajendra Pal Gautam IV — ये नेशनल से ड्रैग करें Slug- Sumant RP Gautam IV 1 नवंबर को होने वाली रैली ऐतिहासिक होने जा रही है देश भर से बड़ी तादाद में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता वोट जोड़ी के खिलाफ दिल्ली चलो रैली में हिस्सा लेने दिल्ली पहुंच रहे हैं कार्यकर्ता सड़क मार्ग से, रेल मार्ग से और हवाई मार्ग से तीनों ही मार्ग से दिल्ली पहुंच रहे हैं कार्यकर्ताओं के ठहरने का इंतजाम पार्टी की ओर से भी किया जा रहा है और कार्यकर्ता अपनी ओर से भी प्रयास कर रहे हैं कई जगह से इस तरह की खबरें आ रही हैं कि रैली में आने वाले लोगों को रोका जा रहा है बीजेपी से हम कहना चाहते हैं कि ऐसी गलती ना करें देश बदलाव चाहता है.. बदलाव के बयार, राहुल गांधी के नेतृत्व में बहने लगी है.. जितनी जल्दी बीजेपी इस बात को स्वीकार कर ले उतना बेहतर है।
0
0
Report

कोटा में बुलेट मॉडिफाइड साइलेंसर से पटाखा-जैसी आवाज़ पर पुलिस एक्शन

Kota, Rajasthan:शिक्षा नगरी कोटा में बुलेट के पटाखों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 दिन में 80 बाइक जब्त; स्टूडेंट्स की पढ़ाई में डाल रहे थे खलल शिक्षा नगरी कोटा में जहां हजारों विद्यार्थी अपने सपनों को पूरा करने के लिए दिन-रात पढ़ाई में जुटे हैं, वहीं सड़कों पर बुलेट से पटाखों जैसी तेज आवाज निकालने वाले वाहन चालक उनके पढ़ाई के माहौल में खलल डाल रहे हैं। मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज धमाके करने और सड़क पर रौब झाड़ने वालों के खिलाफ कोटा सिटी ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू की है। विशेष अभियान के तहत महज तीन दिन में 80 बुलेट मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं। पुलिस ने साफ कर दिया है कि जब्त बाइक अब सीधे थाने से नहीं, बल्कि न्यायालय के आदेश के बाद ही रिलीज होंगी। कोटा की पहचान देशभर में कोचिंग और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के प्रमुख केंद्र के रूप में है। यहाँ बड़ी संख्या में विद्यार्थी शांत माहौल में पढ़ाई करने के लिए आते हैं। ऐसे में सड़कों पर बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली पटाखों जैसी आवाज न केवल आमजन, बल्कि पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए भी परेशानी का कारण बनती है। अचानक होने वाले तेज धमाकों से आसपास के लोगों और विद्यार्थियों का ध्यान भटकता है। इसी समस्या को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। आईजी और एसपी के निर्देशन में शहर के करीब एक दर्जन स्थानों पर यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। डीएसपी यातायात शक्ति दायमा के नेतृत्व में पुलिस टीमें स्कूलों, कॉलेजों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और सार्वजनिक स्थानों पर कार्रवाई कर रही हैं। अभियान में निर्धारित मानकों के विपरीत मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वाली बुलेट के साथ अनधिकृत प्रेशर हॉर्न, नियम विरुद्ध बीम लाइट और जरूरी दस्तावेजों के अभाव में चलने वाले वाहनों को भी निशाने पर लिया जा रहा है। दरअसल, कई बाइक चालक मॉडिफाइड साइलेंसर के जरिए अचानक पटाखों जैसी आवाज निकालते हैं। इससे सड़क पर चल रहे लोगों को परेशानी होती है और आसपास के शांत माहौल में भी व्यवधान पैदा होता है। कोटा जैसे शहर में, जहाँ विद्यार्थी लंबे समय तक पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी में जुटे रहते हैं, ऐसी गतिविधियां उनके लिए अतिरिक्त परेशानी बन सकती हैं। पुलिस का मकसद ऐसे वाहन चालकों पर लगाम लगाना और शहर में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना है। यातायात पुलिस के उपनिरीक्षक गोबरीलाल मीणा ने वाहन चालकों के साथ अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों की बाइक पर नजर रखें। मोटरसाइकिल में निर्धारित मानकों के अनुरूप ही साइलेंसर और हॉर्न का इस्तेमाल करें तथा गैरकानूनी मॉडिफिकेशन से बचें। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने की अपील की है। पुलिस के मुताबिक, जब्त की गई बुलेट मोटरसाइकिलों की नियमानुसार जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इन वाहनों को न्यायालय के आदेश पर ही रिलीज किया जाएगा। बाइक छोड़ने की प्रक्रिया में अनधिकृत साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और नियम विरुद्ध बीम लाइट हटवाने की कार्रवाई भी की जाएगी। कोटा ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। शिक्षा नगरी की सड़कों पर तेज धमाके कर आमजन और विद्यार्थियों को परेशान करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

किसानों के मुद्दों को लेकर भाकियू तोमर 4 नवंबर को लखनऊ में करेगी महापंचायत

ZAFAR IQBALZAFAR IQBALFollow7m ago
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर। किसानों की विभिन्न समस्याओं और 36 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन तोमर आगामी 4 नवंबर को लखनऊ में महापंचायत आयोजित करेगी। इसे लेकर मुजफ्फरनगर स्थित संगठन के कैंप कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महापंचायत की तैयारियों और किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन लगातार आवाज उठा रहा है। बिजनौर में किसानों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने सहित विभिन्न मांगों को लेकर लखनऊ में महापंचायत की जाएगी। यह महापंचायत महाराणा प्रताप मार्ग स्थित प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय के पास आयोजित करने की योजना है। महापंचायत के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की जाएगी। संगठन की प्रमुख मांगों में गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करना, मुजफ्फरनगर में एम्स की स्थापना, किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करना और कोरोना काल के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमों को समाप्त करना शामिल है। इसके अलावा 7 सितंबर को बिजनौर में किसानों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने, किसानों को बिजली, खाद और बीज पर 50 प्रतिशत सब्सिडी देने, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने तथा महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग भी उठाई जाएगी। भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो संगठन लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को मजबूर होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे लखनऊ पहुंचते समय संयम और शालीनता बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार का हुड़दंग न करें। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं के ठहरने और खाने-पीने सहित आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं, प्रदेश उपाध्यक्ष शहजाद मलिक ने मीडिया से बातचीत में बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर महापंचायत को सफल बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों से भी कार्यकर्ताओं के लखनऊ पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता महापंचायत की तैयारियों में जुटे हैं। बैठक में सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन ने किसानों की 36 सूत्रीय मांगों को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार से इनके समाधान की मांग की है।
0
0
Report

मस्जिद की मीनार पर आकाशीय बिजली गिरी।

Vishesh Kr GurejaVishesh Kr GurejaFollow22m ago
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। कस्बा गंगोह के मोहल्ला गुजरान स्थित बड़ी मस्जिद के मीनार पर गुरुवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से इलाके में हलचल मच गई। बिजली गिरने से मस्जिद के मीनार का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसका मलबा टूटकर कई फुट दूर जा गिरा। घटना में मस्जिद के विद्युत उपकरणों को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ आसपास रहने वाले लोगों के घरों में भी टीवी समेत अन्य विद्युत उपकरण खराब होने की जानकारी सामने आई है। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। अचानक हुए जोरदार धमाके से लोग सहम गए और घटना की जानकारी लेने के लिए मौके पर पहुंचे। मस्जिद के साथ-साथ आसपास के मकानों में भी नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ घरों में टीवी सहित अन्य बिजली के उपकरण खराब हो गए। इससे प्रभावित परिवारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। हालांकि, नुकसान की कुल राशि का अभी आकलन नहीं हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

झारखंड के राजस्व मजबूत बनाने हेतु MOUs और GST एनालिसिस पर जोर

Ranchi, Jharkhand:रांची में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर की उपस्थिति में वाणिज्यकर विभाग की CTMIS परियोजना के तहत नया सिस्टम इंटीग्रेटर का इक़रारनामा किया गया। Choice Consultancy Services Private Limited के साथ MOUs किया गया। इसके द्वारा राजस्व संवर्धन बेहतर होगा। राज्य में State GST पर मुख्य रूप से रियल टैक्स एनालिसिस होगा। भारत सरकार की गलत आर्थिक नीति के कारण झारखंड पर पिछले दो साल से कटौतियाँ हो रहीं, जिससे राज्य आर्थिक नुकसान का सामना कर रहा है। अनुदान की राशि में पिछले 10 साल से कटौती हो रही है। सीधे तौर पर 22 हजार करोड़ का नुकसान हो रहा है। केंद्रीय वित्त मंत्री से भी कहा उत्पादन वाले राज्य झारखंड को नुकसान हो रहा है। एमएमडीआर एक्ट के लागू होने से 14 हजार करोड़ का झारखंड को नुकसान हो रहा है। इस लिए राज्य के अपने रेवेन्यू सिस्टम को मजबूत करना होगा, जो भविष्य के लिए भी महत्वपूर्ण है। लीकेज, जीएसटी के फेक रजिस्ट्रेशन को रोकना होगा, गलत ट्रांसपोर्टेशन को रोकना होगा। वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने बताया आज MOUs सम्पन्न हुआ है, हमारा रेवेन्यू सिस्टम कैसे मजबूत हो इसको लेकर हमने कदम बढ़ा कर रखा है, राज्य में बहुत सारे प्राइवेट एजेंसी के साथ ऐसे एग्रीमेंट होते हैं। झारखंड खनिज संपदा से परिपूर्ण है, पर हमारे राजस्व प्रणाली को और मजबूत बनाने की आवश्यकता है। इसके पीछे राजनैतिक कारण भी दिखता है कि हम अपने राज्य के रेवेन्यू को और कितना मजबूत कर सकते हैं। राज्य का अपना राजस्व कर 46 हजार करोड़ प्रति वर्ष अनुमानित है, गैर स्व कर 20 हजार करोड़ यानि 66 हजार करोड़ प्राप्त होता है, बाकी भारत सरकार से मिलने की उम्मीद होती है। उससे पूरे बजट की राशि पूर्ण होती है।
0
0
Report

पत्नी को कुल्हाड़ी मरने के मामले में परिजन का घटना की जानकारी देते हुए वीडियो आया सामने

AKAshok KumarFollow35m ago
Lalitpur, Uttar Pradesh:बुजुर्ग दादा ने जानकारी देते हुए बताया है कि नाती ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी मार दी उसका मन घूम रहा है रात भर बस्ती में घुमा बहू भी उसके साथ नंगे पैर रही गांव भर में उसने हल्ला किया घर पर उसने पत्नी को कुल्हाड़ी मार द उस समय वहां पर कोई नहीं था वह घर पर आया और पत्नी से चाय बनाने के लिए बोला, पत्नी चाय बनाने के लिए लककियां वगैरा इकट्ठी करने लगी तभी उसने पत्नी में कुल्हाड़ी मार दी । जिस की बहू गंभीर रूप से घायल हो गई।अभी शादी को 2 वर्ष हुए हैं और महिला गर्भवती है महिला के पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
0
0
Report
Advertisement

शाहजहांपुर में इंटर तक के छात्र-छात्राओं को दी जाएगी संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्य की जानकारी

SKShiv KumarFollow40m ago
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से अब कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों को संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी जाएगी। इसको लेकर शाहजहांपुर आज संविधान संवाद का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर के शिक्षकों को संवैधानिक जानकारी के लिए प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण देने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी और यूनिवर्सिटी के कानून के प्रोफेसर शामिल हुए। स्कूली छात्र और छात्राओं को संविधान मौलिक अधिकारों और मौलिक कर्तव्यों की जानकारी देने के लिए 2 नवंबर से 26 नवंबर तक एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन अटल बिहारी वाजपई ऑडिटोरियम सभागार में हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से आयोजित संविधान संवाद कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 तक के स्कूलों के टीचर शामिल हुए, जिन्हें संविधान, संवैधानिक मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की ट्रेनिंग दी गई। इसके बाद 2 नवंबर से 26 नवंबर तक जिले भर के स्कूलों में बच्चों को संविधान के अधिकारों का कर्तव्य के बारे में जानकारी दी जाएगी। ट्रेनिंग देने के लिए खासतौर पर यूनिवर्सिटी के कानून के प्रोफेसरो ने टीचरों को प्रशिक्षित कियाm जिला बैठक सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि जरूरी है कि आज हर आम नागरिक को अपने संवैधानिक अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए। जिसमें इसकी शुरुआत स्कूली छात्र-छात्राओं से की जाएगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अपेक्षा सिंह का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। बाइट - अपेक्षा सिंह, सचिव,
0
0
Report

थाना मड़ावरा द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

AKAshok KumarFollow42m ago
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी मड़ावरा आलोक कुमार अग्रहरि के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मड़ावरा पुलिस द्वारा मु.अ.सं. 225/2026 धारा 352/108 BNS में वांछित अभिुयक्तगण1.सरुवा पुत्र दरऊ उर्फ दरुवा उम्र करीब 70 वर्ष व 2.दौलतराम पुत्र सरुवा उम्र करीब 41 वर्ष निवासीगण ग्राम हंसरी थाना मड़ावरा जनपद ललितपुर को नियमानुसार गिरफ्तार कर, न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
0
0
Report

त्यौहारी मौसम में मिलावट पर खाद्य विभाग सतर्क, इंदौर की मिठाई दुकानों पर शुद्धता जोर

Indore, Madhya Pradesh:त्यौहारी सीजन चल रहा है ऐसे में मिलावट को लेकर भी खाद्य विभाग अलर्ट है वही त्योहारों के चलते बाजार में मिठाइयों की दुकान पर भी मिठाइयां सज चुकी है एक से बढ़कर एक मिठाई ग्राहकों का मन ललचा रही है वही त्योहारों को देखते हुए दुकानदारों द्वारा भी शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है वहीं ग्राहकों द्वारा भी अपनी विश्वसनीय दुकानो से ही खरीदी की जा रही है जी मीडिया की टीम भी इंदौर के अपना स्वीट्स पर पहुंची जहां ग्राहकों ने बताया कि समय त्यौहार का है जिसके कारण दुकान पर भीड़ पड़ती है उसके पहले ही हम मिठाई लेने पहुंचे हैं वहीं कहीं ग्राहकों ने बताया कि त्योहार के समय में मिलावट का डर तो होता ही है लेकिन जहां विश्वास होता है वहीं से हम खरीदी करते हैं चाहे वह मिठाई हो या अन्य कोई खाने की सामग्री हम हमारी विश्वसनीय दुकान से ही खरीदारी करते हैं वही दुकानदार ने भी बताया कि हमारे द्वारा शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है क्योंकि विश्वास पर ही ग्रह की होती है ऐसे में हम खुद भी शुद्धता और सफाई का ध्यान रखते हैं
0
0
Report
Advertisement

छत्तीसगढ़ में चक्रवात अर्नब से किसानों की धान फसल बारिश में भीगी

Begun, Rajasthan:छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर अब किसानों की फसलों पर दिखाई देने लगा है.. राजधानी रायपुर के ग्रामीण इलाकों में बेमौसम बारिश और तूफान ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है.. खेतों में कटी पड़ी धान की फसल बारिश में भीग गई है.. खेतों में पानी भरने से धान की बालियां गीली हो गई हैं, जिससे फसल खराब होने का खतरा बढ़ गया है.. वहीं, जिन खेतों में कटाई नहीं हुई थी, वहां धान की फसल बारिश के चलते खेतों में झुक गई है.. सबसे ज्यादा नुकसान अभनपुर, आरंग और धरसींवा इलाके में होने की खबर है.. ऐसे में किसानों के सामने अब अपनी फसल बचाने की चुनौती है.. सवाल है कि मौसम की इस मार से हुए नुकसान की भरपाई कैसे होगी?
0
0
Report

करवा चौथ पर निर्जला व्रत और पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं का उत्साह

Begun, Rajasthan:करवा चौथ का पर्व आज पूरे उत्साह और आस्था के साथ मनाया जा रहा है.. सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए निर्जला उपवास रख रही हैं.. रायपुर के वीआईपी चौक स्थित राम मंदिर में भी सुबह से बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं पहुंचीं.. जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान के दर्शन किये.. करवा चौथ को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला.. किसी ने पूजा की पूरी तैयारी की है, तो किसी को पति से मिलने वाले उपहार का इंतजार है.. लेकिन इन सबके बीच सबसे खास है वो दुआ, जिसमें हर पत्नी अपने पति का साथ जिंदगीभर बनाए रखने की कामना करती है.. साथ ही, इस खास दिन को अपने जीवनसाथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहती है..
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top