262001
Pilibhit - भ्रष्टाचार में सस्पेंड हुए आर्य सचिव की जगह प्रदीप को मिली जिम्मेदारी
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत के बिलसंडा ब्लॉक क्षेत्र में रामपुर बसंत कलस्टर सहित 3 नए ग्राम पंचायत सचिवों को अलग अलग कलस्टरों में तैनाती मिली है।आपको बतादें ग्राम पंचायत मरेना व पंडरी मरौरी सहित कई ग्राम पंचायतों से प्रकाश राम आर्य सचिव को दिव्यांगों से आवास के नाम पर अवैध वसूली करने के आरोप में निलंबित किया गया था जिससे कई ग्राम पंचायतों में विकास का काम रुक गया था। अब सभी ग्राम पंचायतों में विकास का पहिया दौड़ेगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उज्जैन खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा हटाने का प्रयास महाकाल सवारी बाद शुरू
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन खड़े हनुमान मन्दिर की प्रतिमा को हटाने के तमाम जतन नाकाम, सड़क मार्ग चौड़ीकरण के तहत मन्दिर शिफ्टिंग का कार्य किया जा रहा, महाकाल सवारी के कारण रोका गया था कार्य, अब फिर शुरू होगा, उज्जैन के कंठाल चौराहा, छत्रीचौक मार्ग के चौड़ीकरण के दायरे में आ रहे खड़े हनुमान अपनी जगह से टस से मस होने को तैयार नहीं हैं। गुरुवार रात 11 बजे से निगम अमले ने प्रतिमा की शिफ्टिंग शुरू की, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली थी। नुकसानी से बचाने के लिए प्रतिमा को पॉलीथिन से पैक करने के बाद फिर से पैकिंग खोली गई। फिलहाल प्रतिमा अपनी जगह पर ही है। बस हनुमान जी केनोपी के नीचे विराजे हैं。 दरअसल, करीब 150 साल से ज्यादा पुराने खड़े हनुमान मंदिर से पूरे शहर का आस्था भरा जुड़ाव है। ऐसा कोई भी सनातनी नहीं होगा, जो अपने जीवनकाल में बाबा के दर पर एक बार नहीं पहुंचा होगा। झाड़ा लगाने के लिए तो रोजाना ही सैकड़ों लोगों की कतार लगी रहती है। सिंधिया स्टेट के जमाने से स्थापित यह प्रतिमा दिव्य है। मंदिर का गुंबद और दीवारें टूट चुकी हैं। आसपास के स्थल को साफ कर दिया है। इस मंदिर के स्थान पर मूर्ति ही खड़ी है। शाम को रोज की तरह हनुमानजी का पूजन उसी स्थान पर हुआ। आरती के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित थे। हालाकि क्षेत्रवासियों का कहना था कि लोगों की भावना को देखते हुए महाकाल सवारी के बाद हनुमानजी को शिफ्ट करना चाहिए। यही कारण है प्रतिमा शिफ्टिंग का कार्य रोक दिया गया। महाकाल सवारी भी निकल चुकी है अब फिर से कार्य शुरू होगा। जमीन पर खड़े हनुमानजी की प्रतिमा 8 फीट ऊंची है। प्रतिमा को बगैर सहारे के खड़ा रखने के लिए प्रतिमा का हिस्सा शिला पर खड़ा किया गया है। 4 से 5 फी की शिला जमीन के नीचे है। जमीन से प्रतिमा निकालने के लिए आसपास की खुदाई फिर से की जाएगी。0
0
Report
गिरिराज सिंह को फिर धमकी: डाक से मिला जान से मारने का पत्र
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है... और इस बार धमकी फोन या सोशल मीडिया से नहीं, बल्कि डाक से भेजे गए एक गुमनाम पत्र के जरिए दी गई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जान से करने के धमकी देने के बाद निजी सचिव योगेंद्र सिंह ने एक्शन मोड में आते हुए इस बात की जानकारी बेगूसराय एसपी मनीष को दिया। इस दौरान एसपी मनीष ने नगर थाना अध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु ने जांच पड़ताल करते हुए मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं केंद्रीय मंत्री की राज सिंह को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन के बीच हड़कंप मच गया। आपको बताते चले कि नई दिल्ली स्थित केंद्रीय मंत्री के मंत्रालय के पते पर पहुंचे इस पत्र में अंग्रेजी भाषा में जान से मारने की धमकी दी गई है। इतना ही नहीं, पत्र में आतंकियों का भी जिक्र किया गया है।3 सितंबर को मिले इस धमकी भरे पत्र के बाद हड़कंप मच गया। केंद्रीय मंत्री के निजी सचिव योगेंद्र सिंह ने मामले की जानकारी बेगूसराय एसपी को दी। इसके बाद नगर थाना पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कर जांच का निर्देश दिया गया और 4 सितंबर को नगर थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु के बयान पर केस दर्ज किया गया।लेकिन इस पूरे मामले में सबसे बड़ा ट्विस्ट है धमकी भरे पत्र में दर्ज दो मोबाइल नंबर और कर्नाटक का एक पता। पत्र में कर्नाटक के कोलार जिले के श्रीनिवासपुरा तालुका के एक गांव के निवासी नीतीश रेड्डी का नाम और पता भी दर्ज है। नीतीश रेड्डी के द्वारा बंद लिफाफा में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी भेजी है। अब पुलिस इन मोबाइल नंबरों और पते की पड़ताल कर रही है। जांच का सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ये नंबर और पता धमकी देने वाले शख्स तक पहुंचने का सुराग हैं, या फिर किसी निर्दोष व्यक्ति को फंसाने के लिए इनका इस्तेमाल किया गया है। और अब इस नई धमकी के बीच करीब दो साल पुराना मामला भी फिर से सुर्खियों में आ गया है। दरअसल, वर्ष 2024 में भी गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला दर्ज हुआ था। उनके सांसद प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अमरेन्द्र कुमार अमर के लिखित आवेदन पर नगर थाने में कांड संख्या 537/24 दर्ज किया गया था। लेकिन आरोप है कि इस गंभीर मामले में पुलिस ने शिकायतकर्ता का बयान तक नहीं लिया। गवाहों से पूछताछ नहीं हुई और बाद में पुलिस ने 31 दिसंबर 2025 को प्रतिवेदन संख्या 937/2025 के जरिए केस को ‘सूत्रहीन’ बताते हुए बंद कर दिया।जब दो साल पहले भी धमकी मिली थी, तो उस मामले की जांच आखिर कितनी गंभीरता से हुई।क्या पुराने मामले में धमकी के स्रोत तक पहुंचने की कोशिश हुई थी।अगर पुराने केस की जांच में धमकी देने वाले का सुराग मिल जाता, तो क्या आज सामने आई नई धमकी की तस्वीर कुछ और होती।फिलहाल पुलिस ताजा मामले में हर सुराग को खंगाल रही है। मोबाइल नंबर से लेकर कर्नाटक के पते तक की जांच हो रही है।अब देखना होगा कि डाक से पहुंचा यह धमकी भरा पत्र सिर्फ खौफ पैदा करने की कोशिश है या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश छिपी है.0
0
Report
सहारनपुर सर्किट हाउस में हंगामे के आरोप में महिला गिरफ्तारी, जेल भेजी गई
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस ने सर्किट हाउस में सुरक्षा व्यवस्था के लिए महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की थी। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान हुदा जरीवाला, पुत्री अब्दुल गफ्फार जरीवाला, निवासी यूनिटेक ओरायजन, ग्रेटर नोएडा को महिला पुलिसकर्मियों ने रोका। आरोप है कि इस दौरान महिला ने हंगामा किया और उत्तेजित व्यवहार किया। पुलिस के अनुसार, समझाने के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हुई। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गिरफ्तारी की गयी और संज्ञेय अपराध की रोकथाम के लिए धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार महिला को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया और अदालत के आदेश के बाद जिला कारागार भेज दिया गया।0
0
Report
Advertisement
उझारी में जिंदा कुत्ते को घसीटे जाने का वीडियो वायरल, जांच की मांग तेज
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के उझारी कस्बे में इंसानियत शर्मसार! जिंदा कुत्ते को ट्राली से बांधकर सड़क पर घसीटने का वीडियो वायरल अमरोहा जनपद के उझारी कस्बे से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक जिंदा कुत्ते को ट्राली के पीछे बांधकर सड़क पर घसीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। आरोप है कि नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों द्वारा घायल कुत्ते को ट्राली से बांधकर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान एक राहगीर की नजर कुत्ते पर पड़ी तो उसने ट्राली रुकवाकर उसे मुक्त कराया और पुलिस को सूचना दी। घायल कुत्ते को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने बेजुबान जानवर के साथ हुई कथित क्रूरता पर नाराजगी जताते हुए देखा गया, पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई और जिम्मेदार लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी0
0
Report
उरई के मेडिकल स्टोर छापेमारी: 12 नशीली दवाइयां जब्त, लॉकर खुलवाने से इंकार
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के उरई में नशा मुक्ति अभियान के तहत जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय के निर्देशन में मेडिकल स्टोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। जिला अस्पताल उरई के आसपास संचालित मेडिकल स्टोरों पर ड्रग्स इंस्पेक्टर और सिटी मजिस्ट्रेट की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर नशीली एवं प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री और स्टॉक की जांच की। तीन सदस्यीय टीम ने बजरंग मेडिकल स्टोर पर जांच के दौरान 12 प्रकार की संदिग्ध नशीली दवाइयां जब्त कीं। टीम ने दवाइयों के स्टॉक, बिक्री रजिस्टर और उनसे संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की भी पड़ताल की। जांच के दौरान मेडिकल स्टोर में एक लॉकर लॉक मिला। ड्रग्स इंस्पेक्टर रेखा सचान के मुताबिक, संचालक से लॉकर खोलकर दिखाने के लिए कहा गया, लेकिन उसने लॉकर खोलने से इनकार कर दिया। इसके बाद टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की जांच शुरू कर दी। नारकोटिक एक्ट के तहत चल रही कार्रवाई से जिला अस्पताल के आसपास मेडिकल स्टोर संचालकों में खलबली मच गई। टीम ने अन्य मेडिकल स्टोरों पर भी नशीली और प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री, स्टॉक तथा दस्तावेजों की जांच की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नशीली व प्रतिबंधित दवाइयों की अवैध बिक्री किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
भिंड में 17 वर्षीय जाह्नवी की मौत पर डॉक्टर के क्लीनिक के बाहर हंगामा: निष्पक्ष जांच की मांग
Bhind, Madhya Pradesh:भिंड में 17 साल की किशोरी की मौत के बाद ऐसा हंगामा हुआ कि अस्पताल से लेकर डॉक्टर के निजी क्लीनिक तक लोगों की भीड़ जुट गई। चार सितंबर को बुखार की शिकायत के बाद जाह्नवी को डॉक्टर विनीत गुप्ता को दिखाया गया था। डॉक्टर की सलाह पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन चार दिन बाद मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बेटी की मौत से गुस्साए परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया और निजी क्लीनिक पर शव रखकर विरोध जताया। परिवार एक ही मांग कर रहा है, इलाज की पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच हो और अगर लापरवाही सामने आए तो जिम्मेदारी तय की जाए। ये तस्वीरें भिंड जिला अस्पताल और डॉक्टर विनीत गुप्ता के निजी क्लीनिक की हैं। यही वह जगह है जहां 17 वर्षीय जाह्नवी तोमर का इलाज चल रहा था। मोहन सिंह का पुरा निवासी रविंद्र तोमर की बेटी जाह्नवी को चार सितंबर को बुखार आने के बाद डॉक्टर विनीत गुप्ता को दिखाया गया था। डॉक्टर की सलाह पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और उपचार शुरू हुआ। लेकिन इलाज के बीच जाह्नवी की तबीयत बिगड़ती गई और मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम के साथ आक्रोश फैल गया। परिजनों ने डॉक्टर पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनके निजी क्लिनिक पर शव रखकर विरोध किया। परिवार का सवाल है कि अगर हालत लगातार बिगड़ रही थी, तो क्या समय रहते उपचार में जरूरी बदलाव किया गया था, अब इस पूरे मामले में मेडिकल रिकॉर्ड सबसे अहम कड़ी है। परिजन जानना चाहते हैं कि जाह्नवी को कौन-कौन सी दवाएं दी गईं, उसकी हालत बिगड़ने पर क्या चिकित्सकीय कदम उठाये गए और क्या जरूरत पड़ने पर उसे किसी बड़े चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर किया गया था। इन सवालों का जवाब जांच के बाद ही साफ हो सकेगा। एक परिवार ने अपनी 17 साल की बेटी को खो दिया और अब उसकी मौत की वजह पर सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन का पक्ष सामने नहीं आया है। जाह्नवी की मौत में चिकित्सकीय लापरवाही हुई या नहीं, इसका फैसला जांच रिपोर्ट के बाद ही होगा। लेकिन परिजनों की मांग साफ है, जांच निष्पक्ष हो और सच सामने आए।0
0
Report
Advertisement
प्रेम प्रकाश पाल का राहुल गांधी पर दादा की कब्र के near जाति-धर्म छुपाने का आरोप
Prayagraj, Uttar Pradesh:बीजेपी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाल ने राहुल गांधी के दादा फिरोज जहांगीर गांडी की कब्र पर चढ़ाए पुष्प, प्रेम प्रकाश पाल ने राहुल गांधी पर दादा और पूर्वजों की उपेक्षा का भी लगाया आरोप, राहुल गांधी पर अपनी जाति और धर्म छिपाने का भी लगाया आरोप, बीजेपी नेता प्रेम प्रकाश पाल ने कहा राहुल गांधी न तो हिंदू हैं और न ही वह ब्राह्मण हैं, बल्कि वह पारसी हैं और एक झूठा नैरेटिव गढ़कर खुद को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से जोड़कर पेश करते रहतें हैं। भाजपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाल ने राहुल गांधी और महात्मा गांधी के रिश्ते को लेकर कहा की राहुल गांधी और महात्मा गांधी का वैसा ही रिश्ता है, जैसे बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम और नगर निगम का है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और उनका परिवार बाबर की कब्र पर तो जा सकता है, लेकिन अपने पूर्वजों और दादा फिरोज जहांगीर गांडी की कब्र पर नहीं जाता है। प्रेम प्रकाश पाल ने कहा कि वह देश को यह बताना चाहतें हैं राहुल गांधी का रिश्ता महात्मा गांधी से नहीं है, बल्कि राहुल गांधी फिरोज जहांगीर गांडी के वंशज हैं। राहुल गांधी और महात्मा गांधी का रिश्ते में उतनी ही सच्चाई है जितनी सोनू निगम और नगर निगम में है। प्रेम प्रकाश पाल ने कहा कि राहुल गांधी लगातार जाति जनगणना की बात करते थे अब जाति जनगणना होने वाली है और मैं देखता हूं कि राहुल गांधी अपनी कौन सी जाति लिखते हैं।0
0
Report
भोपाल के Gen Z के बीच संघ-बीजेपी की बड़ी पहल: क्या है आशय?
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल RSS का मिशन Gen Z Gen Z के बीच संघ करेगा 'शाखा संगम' भोपाल में 30 हजार Gen Z के बीच संघ का बड़ा कार्यक्रम संघ के कार्यक्रम को लेकर सियासत शुरू हो गई है कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा संघ और बीजेपी gen z को साधने का प्रयास कर रही है लेकिन gen z समझ चुकी है अब उनके झूठे वादों में नहीं आना है लगातार पूरे प्रदेश भर में gen z प्रदर्शन कर रहा है इनकी मांगे नहीं मानी जा रही है यह केवल इवेंट है... बाइट- अभिनव बरोलिया कांग्रेस प्रवक्ता वहीं भाजपा प्रवक्ता कर्नल ईशान ने कहा कांग्रेस झूठ की गूंज कर रही है... और बीजेपी या आरएसएस कोई कार्यक्रम युवाओं के बीच करती है तो कांग्रेस को दिक्कत होती है इस कार्यक्रम के जरिए युवाओं के साथ संवाद करने का काम किया जाएगा.... बाइट भाजपा प्रवक्ता कर्नल ईशान0
0
Report
बिहार में फरक्का बांध पर स्थायी समाधान की मांग तेज, शीला मंडल बोलीं
Patna, Bihar:बिहार सरकार के मंत्री शीला मंडल ने कहा हमारे नेता और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी हमेशा से कहते रहे हैं कि राजनीतिक क्षेत्र में सबसे पहला अधिकार उसी व्यक्ति का होना चाहिए, जो जनता के लिए काम करता है। हमारी सरकार में लगातार इसी सोच के साथ काम हुआ है और हमारे नेता भी निरंतर इसी दिशा में काम करते रहे हैं। आज मुख्यमंत्री जी लगातार जनता से मिल रहे हैं, अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और सरकार के कामकाज को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं। कौन क्या बयान देता है, कौन क्या आरोप लगाता है, इससे सरकार की दिशा तय नहीं होती। सरकार अपने काम और अपने परिणामों से जवाब देती है। जहां तक फरक्का बांध का सवाल है, यह बिहार के लिए बेहद गंभीर और महत्वपूर्ण मुद्दा है। राष्ट्रीय जनता दल इस विषय को लेकर लगातार आवाज उठा रहा है। दिसंबर में जो भी स्थिति बने, हमारी कोशिश यही है कि फरक्का से जुड़ी समस्या का स्थायी समाधान हो और बिहार को हर साल आने वाली बाढ़ और उससे होने वाली तबाही से राहत मिले। बिहार की जनता के हित में इस मुद्दे पर हम लगातार संघर्ष करते रहेंगे।0
0
Report
Advertisement
भोपाल के अस्पताल में इंटर्न डॉक्टर्स पर पानी के कैनन: जांच के आदेश
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल इंटर्न डॉक्टरों पर वाटर कैनन और बल प्रयोग मामले में जांच के आदेश. भोपाल पुलिस कमिश्नर ने निष्पक्ष जांच के लिए अधिकारी नियुक्त किया. 7 सितंबर को हमीदिया अस्पताल गेट पर पुलिस ने किया था वाटर कैनन का इस्तेमाल. प्रदर्शन के दौरान पानी की बौछार से डॉक्टरों को हटाने का मामला. जोन-2 के पुलिस उपायुक्त विकास सहवाल करेंगे पूरे मामले की जांच. सभी पक्षों को सुनकर जल्द जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश. डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के संज्ञान में लाए गए मामले के बाद कार्रवाई.0
0
Report
जयपुर जिले के 19 निकायों में कल मतदान; सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी
Jaipur, Rajasthan:नगर निकाय चुनाव का पहला चरण कल जयपुर जिले की 19 निकायों में कल होगा मतदान चुनाव को लेकर पुलिस और प्रशासन भी अलर्ट मोड पर मतदान की तैयारियां को दिया जा रहा अंतिम रूप चुनाव पर्यवेक्षक प्रियंका गोस्वामी निकली फील्ड में चौमूं के मतदान बूथों का लिया जायजा वहीं मतगणना स्थल पर भी व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण SDM अजीत सिंह राठौड़ ,तहसीलदार विजयपाल बिश्नोई भी हैं साथ0
0
Report
रanchi में बीजेपी ने डीसी कार्यालय पर FIR वापस लेने के लिए प्रदर्शन किया
Ranchi, Jharkhand:जेपीएससी , जेएसएसी सीजीएल परीक्षा गड़बड़ी मामले में छात्रों पर किए गए एफआईआर वापस लेने की मांग को लेकर बीजेपी ने आज रांची उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया। रांची के शहीद चौक से डीसी कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला और डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। बीजेपी की मांग है कि जिस छात्रों पर भी राज्य सरकार ने एफआईआर किया है उन पर से एफआईआर वापस ले । इसको लेकर बीजेपी ने पूरे राज्य में सभी 24 जिले में चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है।उसी कड़ी में आज रांची डीसी कार्यालय का घेराव किया0
0
Report
Advertisement
पंचकूला में डेंगू से संक्रमित 14, स्वास्थ्य विभाग फील्ड में जागरूकता तेज
Panchkula, Haryana:पंचकूला में डेंगू के 14 मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट सीएमओ डॉ. मुक्ता ने कहा—फील्ड में लगातार काम कर रही स्वास्थ्य विभाग की टीमें, लोगों को किया जा रहा जागरूक पंचकूला/ललित। पंचकूला जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू की रोकथाम को लेकर अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मुक्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार फील्ड में जाकर लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक कर रही हैं तथा समय-समय पर डेंगू की जांच भी की जा रही है। सीएमओ ने बताया कि पंचकूला में डेंगू की जांच सिविल अस्पताल सेक्टर-6 और कालका अस्पताल में की जा रही है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा नगर निगम (एमसी) के साथ मिलकर उन स्थानों पर भी कार्रवाई की जा रही है, जहां पानी जमा होने या कूड़ा-कचरा पड़ा होने की शिकायत मिलती है। ऐसी जगहों की तत्काल सफाई करवाने के साथ-साथ लोगों को भी अपने आसपास साफ-सफाई रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीमें स्कूलों और कॉलेजों में जाकर जागरूकता अभियान चला रही हैं। विद्यार्थियों और आम लोगों को डेंगू से बचाव के उपायों की जानकारी दी जा रही है। सीएमओ ने बताया कि स्कूलों में बच्चों को फुल ड्रेस पहनकर आने के संबंध में शिक्षा अधिकारी को पत्र भी भेजा गया है, ताकि बच्चों को मच्छरों से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि डेंगू का मच्छर शरीर के निचले हिस्से में अधिक काटता है, इसलिए बच्चों का शरीर पूरी तरह ढका होना जरूरी है। सीएमओ डॉ. मुक्ता ने बताया कि सूरजपुर क्षेत्र से डेंगू के पांच मामले सामने आए हैं, जबकि जिले के अलग-अलग इलाकों से भी डेंगू के मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग सभी मामलों पर नजर बनाए हुए है और संबंधित क्षेत्रों में टीमों को भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी तक पंचकूला जिले में डेंगू के कारण किसी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है। जिले में अब तक डेंगू के कुल 14 मरीज सामने आए हैं और स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार फील्ड में सक्रिय हैं। सीएमओ ने लोगों से अपील की कि घरों और आसपास पानी जमा न होने दें, कूलर, गमले, टायर तथा अन्य पानी जमा होने वाले स्थानों की नियमित सफाई करें और डेंगू के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाएं। उन्होंने कहा कि डेंगू की रोकथाम में प्रशासन के साथ-साथ आम जनता की जागरूकता और सहयोग भी बेहद जरूरी है।0
0
Report
आगरा के खैरागढ़ तहसील में जलभराव के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग जगनेर में जलभराव के विरोध में ग्रामीणों का तहसील में प्रदर्शन कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमित सिंह और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के नेतृत्व में प्रदर्शन ट्रैक्टरों में सवार होकर खेरागढ़ तहसील पहुंचे ग्रामीण महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ जताया विरोध वार्ड दो और सात में तीन साल से जलभराव और गंदगी की समस्या प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों से कांग्रेस नेताओं की हुई नोकझोंक तहसील परिसर में ग्रामीणों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना करीब 200 परिवार जलभराव से नारकीय जीवन जीने को मजबूर एसडीएम नरेंद्र गंगवार ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से की वार्ता अधिकारियों ने जल्द जल निकासी कराने का दिया भरोसा0
0
Report
दीप नगर चौराहे पर पैसे के विवाद में दो पक्ष भिड़े, वीडियो वायरल
Ukhdand, Uttar Pradesh: संतनगर थाना क्षेत्र के दीप नगर चौराहे के पास पैसे के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, VIDEO वायरल मिर्जापुर के संतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दीप नगर चौराहे* के पास पैसे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच हाथापाई और गाली-गलौज साफ देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि विवाद पैसे के लेन-देन को लेकर 시작 हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस का आधिकारिक बयान - इस संबंध में संतनगर पुलिस का कहना है कि "संदर्भित प्रकरण में उभय पक्षों के मध्य पैसे की बात को लेकर विवाद था, जिसमें वादी के तहरीर के आधार पर थाना संतनगर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है।"0
0
Report
Advertisement
