262001
पीलीभीतः बिलसंडा में सरकारी चावल से भरा मिनी ट्रक लोगों ने गोदाम पर पकड़ा
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत के बिलसंडा में बंद पड़े राइस मिल के गोदाम से कोटेदारों की दुकान पर बंटने वाले चावल की बोरी से भरी एक मिनी ट्रक को लोगों ने पकड़ा है। इस चावल को कोटेदारों के यहां से गरीबोें को राशन वितरण होना था, लेकिन इसकी कालाबाजारी हो रही थी। अधिकारियों के निर्देश पर 3 लेखपाल, सप्लाई इंस्पेक्टर शांति बाबू, ARO मनोज कुमार शर्मा ने पुलिस और नायब तहसीलदार की मौजूदगी में गोदाम को सील कर दिया है। गोदाम प्रवीन जायसवाल का बताया जा रहा है जिसके ऊपर केस दर्ज कराया जाएगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर में रवीश्नुष शर्मा ने मदन राठौड़ को राखी बांधी; दिया कुमारी ने राखी बंधवाई
Jaipur, Rajasthan:जयपुर Rvishnusharma बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को बांधी राखी उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मदन राठौड़ को बांधी राखी बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंच कर बांधी राखी0
0
Report
भोपाल में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, प्याज-माला के साथ प्रदर्शन
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल राजधानी भोपाल में कांग्रेस का बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कांग्रेस ने राखी के पहले महंगाई की मार को लेकर खोला मोर्चा कांग्रेस नेता कार्यकर्ता प्याज की माला पहनकर सड़कों पर बैठे महिलाओं ने चूल्हे पर बनाया खाना बाइक और गैस सिलेंडर की अर्थी सजाई0
0
Report
बनकोड़ा और बडलिया गौशालाओं में विकास राशि गबन का आरोप, ग्रामीणों ने जांच की मांग
Dungarpur, Rajasthan:ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर बताया बनकोड़ा ओर बडलिया गांव में सरकार ने जमीन आवंटित कर गौशालाएं खोली है। दोनों गौशालाओं का संचालन एक ही व्यक्ति कर रहा है। शुरुआत में ग्रामीणों ने दोनों गौशालाओं के विकास के लिए करीब 50 लाख रुपए का चंदा एकत्रित किया था वही कुछ समय पहले राज्य सरकार ने भी 30 -30 लाख रुपए गौशाला के विकास के लिए स्वीकृत किए थे। चंदे की राशि ओर सरकार द्वारा स्वीकृत बजट से गौशालाओं में गायो के लिए शेड निर्माण, पौधरोपण ओर गायों के चारे की व्यवस्था सहित various विकास कार्य करवाए जाने थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गौशाला संचालक ने दोनों गौशालाओं में मामूली काम करवा कर पूरी राशि उठा ली । वही गौशाला कमेटी में अपने परिवार के लोगों को सदस्य बनाया ताकि गबन का खुलासा नहीं हो सके। गांव के युवो का कहना है कि हिसाब मांगने पर गौशाला संचालक धमकियाँ देता है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से मामले के शिकायत करते हुए दोनों गौशालाओं के भौतिक सत्यापन ओर खर्च के गई राशि की जांच करवाने की मांग रखी है。0
0
Report
Advertisement
Hanumangarh: गणपति कॉलोनी में खुले तारों से मासूम करंट, प्रदर्शन
Hanumangarh, Rajasthan:गणपति कॉलोनी में खुले तार की चपेट में आया मासूम, कॉलोनिवासियों ने थाने में किया प्रदर्शन हनुमानगढ़ शहर के वार्ड 27 स्थित गणपति कॉलोनी में विद्युत पोल पर लटक रही नंगी तारों की चपेट में आने से एक मासूम को करंट लगने का मामला सामने आया है। घटना के बाद कॉलोनीवासियों में रोष फैल गया। बड़ी संख्या में लोग टाउन थाने पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में पीड़ित सतपाल ने पुलिस को परिवाद सौंपा है। परिवाद में सतपाल ने बताया कि कॉलोनी में विद्युत पोल पर कई जगह तारें खुली और नंगी हालत में हैं। इन तारों को बदलवाने और सुरक्षित करवाने के लिए कॉलोनी के केयरटेकर को कई बार अवगत करवाया गया, लेकिन समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया गया। आरोप है कि समय रहते तारों को ठीक नहीं करवाने के कारण देर शाम उनके पौत्र के साथ हादसा हो गया। सतपाल के अनुसार, उनका पौत्र कॉलोनी में था। इसी दौरान विद्युत पोल पर लगी नंगी तारों से उसे करंट लग गया। हादसे के बाद परिजनों और कॉलोनीवासियों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि समय रहते मासूम को करंट की चपेट से बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद कॉलोनी के लोगों ने विद्युत व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई।0
0
Report
योगी का फाइल वीडियो वायरल, राजनीतिक माहौल गरम
Noida, Uttar Pradesh:योगी का फाइल वीडियो0
0
Report
उत्तर प्रदेश चुनाव 2027: मुस्लिम जमात नेता ने अखिलेश-योगी के वादों पर सवाल उठाए
Bareilly, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए महिलाओं को रिझाने के लिए राजनीतिक पार्टियों में होड़ सी लग गई है। इसी संदर्भ में आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने प्रेस को जारी किए गए बयान में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पहले 50 हजार रुपए महिलाओं को देने का ऐलान किया, फिर उसी के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ऐलान किया कि हमारी सत्ता आएगी तो हम महिलाओं को 40 हजार रुपए देंगे। मौलाना ने अखिलेश यादव से सवाल पूछते हुए कहा कि जब ये मुख्यमंत्री थे, तो इन्होंने 40 हजार रुपए तो छोड़िए किसी महिला को 40 पैसे भी दिए हो तो बताएं। मौलाना ने महिलाओं से कहा कि अखिलेश यादव की बातों में ना आएं, ये सत्ता में आने के लिए बेकरार और बेचैन है, इसलिए महिलाओं को लुभाने की बात कर रहे हैं। महिलाएं इनके झांसे में और लुभावने वादे में हरगिज न आएं। मौलाना ने आगे कहा कि मुसलमानो ने अखिलेश यादव को और उनके पिता मुलायम सिंह यादव को कई कई बार मुख्यमंत्री बनाया , जिस कौम ने उनको सत्ता तक पहुंचाया, उस कौम का इनके ऊपर बहुत बड़ा एहसान है, उस कौम को भी इन्होंने कुछ नहीं दिया। समाजवादी पार्टी में आज मुसलमानो की हैसियत सिर्फ कुर्सी लगाने और दरी बिछाने की है। बाइट मौलाना शाहबुद्दीन बरेलवी, अध्यक्ष, आल इंडिया मुस्लिम जमात0
0
Report
Advertisement
जयंत चौधरी बोले—पोस्टर के पीछे नहीं स्पष्ट, गन्ना कीमतों पर विपक्ष पर निशाना
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के विवादित पोस्टर लगाए जाने के मामले में अब आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी का बयान सामने आया है। जयंत चौधरी ने कहा कि पोस्टर किसने लगाए, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। साथ ही उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की कि सामने वाला चाहे कितना भी उत्तेजित हो, कार्यकर्ताओं को प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं है। वहीं चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर भी जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा और कहा कि महंगाई की चर्चा के बजाय विपक्ष को गन्ना किसानों के हित की बात करनी चाहिए। जयंत चौधरी ने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है कि अखिलेश यादव के पोस्टर किसने लगाए और इसके पीछे किसकी मंशा थी। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि राजनीति में आक्रामक शैली हो सकती है, लेकिन सामने वाला कितना भी उत्तेजित हो, हमें अपनी लक्ष्मण रेखा नहीं लांघनी चाहिए और प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं है। चीनी की कीमतों को लेकर जयंत चौधरी ने कहा कि पूरा ध्यान महंगाई की तरफ ले जाया जा रहा है, जबकि अब नया गन्ना पेराई सीजन शुरू होने वाला है और गन्ने के रेट तय होने का समय है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए गन्ने का मूल्य बेहद महत्वपूर्ण है। जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष में रहते हुए भी उन्हें गन्ना किसानों के हित की बात करनी चाहिए थी। वह सरकार से इस सीजन में गन्ने का रेट बढ़ाने की मांग कर सकते थे, लेकिन इसके बजाय चीनी और महंगाई की बात की जा रही है। जयंत चौधरी ने कहा कि इससे यह संदेश जाता है कि समाजवादियों की नजर गन्ना किसानों पर नहीं, बल्कि महंगाई पर है।0
0
Report
नेपाल की त्रासदी पर MP नेता खंडेलवाल ने जताया गहरा दुख, राहत के लिए अपील
Betul, Madhya Pradesh:नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक त्रासदी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरा मध्य प्रदेश नेपाल सरकार और वहां के पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने प्रदेशवासियों से बढ़-चढ़कर राहत एवं सहायता कार्यों में सहयोग करने की अपील की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि अचानक आई इस भीषण त्रासदी ने नेपाल में बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। जान-माल का भारी नुकसान हुआ है और हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। ऐसे संकट की घड़ी में मध्य प्रदेश की जनता, भाजपा संगठन, संघ परिवार और प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ नेपाल के पीड़ितों के साथ खड़ी है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने स्तर पर राहत कार्यों में सहयोग करें और पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आगे आएं। हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि मानवता के इस कठिन दौर में हर संभव सहायता करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार और संगठन इस विषम परिस्थिति में हरसंभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध हैं।0
0
Report
भोपाल में शक्कर के भाव: विवेक गुप्ता बोले, कांग्रेस दे रही नाटक
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल पीसी शर्मा के शक्कर बांटने पर,भाजपा प्रवक्ता विवेक गुप्ता का बयान कांग्रेस नौटंकी करती है, मीडिया में बने रहने के लिए शक्कर के दाम धीरे-धीरे फिर से कम होने लगे हैं जल्द ही शक्कर के भाव पहले वाले भाव हो जाएंगे。 बाइट भाजपा प्रवक्ता विवेक गुप्ता0
0
Report
Advertisement
अंकित बालियान हत्या केस: आरोपी ने कबूल किया जुर्म, हरियाणा में नया खुलासा
Noida, Uttar Pradesh:हरियाणा कलाकार अंकित बालियान की हत्या का जुर्म कराने के बाद अपराधी का कबूल नामा हरियाणा का कोई बदमाश बताया जा रहा है0
0
Report
स्मृति ईरानी ने अमेठी के कार्यकारिणी संग भाजपा के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की
Noida, Uttar Pradesh:स्मृति ईरानी ने अपने सोशल मिडिया एक्स पर लिखा कि आज भाजपा मुख्यालय पर अमेठी जनपद से आए हुए जिला भाजपा कार्यकारिणी के पदाधिकारियों संग संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। आने वाले समय में चुनावी समर को ध्यान में रखते हुए बूथ से लेकर मंडल स्तर तक, संगठन के कार्यक्रमों तथा सरकार की योजनाओं से लोगों को जोड़ना प्रमुख लक्ष्यों में सम्मिलित है। संगठन को निरंतर सशक्त करने हेतु मासिक गतिविधियों में अपनी सक्रियता रखने और कार्यकर्ताओं के साथ परस्पर संवाद एवं समन्वय के आधार पर ही यह यात्रा निर्बाध गति से आगे बढ़ती रहेगी।0
0
Report
डीडवाना-कुचामन में नगर निकाय चुनाव 2026 के नामांकन की शुरआत
Didwana, Rajasthan:नगरीय निकाय चुनाव-2026 को लेकर डीडवाना-कुचामन जिले में अब सियासी हलचल तेज हो गई है। आज से जिले के सभी 8 नगरीय निकायों में नामांकन प्रक्रिया का आगाज हो गया है। नामांकन के पहले दिन ही अलग-अलग निर्वाचन कार्यालयों में आवेदन फार्म लेने वाले दावेदारों और उनके समर्थकों की भीड़ नजर आई। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने भी पूरी तैयारी कर ली है। निर्वाचन कार्यालयों के बाहर बैरिकेडिंग की गई है और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रत्याशी 31 अगस्त तक नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे। हालांकि कल रक्षा बंधन और 30 को रविवार की वजह से अवकाश रहेगा जिसके वजह से आवेदन के लिए केवल 3 ही दिन रहेंगे। वहीं, मतदाता सूची में दावे-आपत्तियों के अंतिम निस्तारण के बाद जिले के आठों नगरीय निकायों में कुल 2 लाख 92 हजार 254 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 1 लाख 49 हजार 375 पुरुष, 1 लाख 42 हजार 873 महिला और 6 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। आंकड़ों की बात करें तो मकराना में सबसे ज्यादा 86 हजार 398 मतदाता हैं, जबकि लाडनूं में 53 हजार 696 और कुचामन सिटी में 50 हजार 16 मतदाता पंजीकृत हैं। डीडवाना निकाय में कुल 44 हजार 233 मतदाता हैं। इसके अलावा बोरावड़ में 18 हजार 989, नावां में 16 हजार 999 और परबतसर में 12 हजार 686 मतदाता हैं। वहीं जिले के सबसे छोटे निकाय खाटू खुर्द में 9 हजार 237 मतदाता पंजीकृत हैं। नोटिफिकेशन के पहले दिन सबसे पहले निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हीरालाल सोलंकी ने अपना आवेदन किया। उनके साथ स्थानीय विधायक यूनुस खान भी पहुंचे। खास बात यह है कि परबतसर में जिले में सबसे ज्यादा 3 थर्ड जेंडर मतदाता भी पंजीकृत हैं। ऐसे में अब नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की उम्मीद है।0
0
Report
Advertisement
आजमगढ़ के एकरा पब्लिक स्कूल मिनी बस नहर में पलटी; 4 विद्यार्थी और एक टीचर घायल
Azamgarh, Uttar Pradesh:रिपोर्ट - वेदेन्द्र प्रताप शर्मा स्थान - Azamgarh स्कूल की मिनी बस नहर में पलटी, चार बच्चे व टीचर घायल, छुट्टी के दिन भी स्कूल खुला होना पाया गया। Anchor :- जनपद आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र में एकरा पब्लिक स्कूल नेमतनगर सरायमीर की स्कूल मिनी बस बच्चों को पहुंचाने के लिए सेंदूरी गांव के पास पहुंची ही थी, की मिनी बस अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई, जिसमें 4 लड़के व स्कूल के एक टीचर जोया गंभीर रूप से घायल हो गयी। V.O. :- इस घटना को लेकर ग्रामीणों की मदद से सभी बच्चों को नहर में डूब रही बस से निकाला। बताया गया कि बस में 25 स्कूली बच्चे सवार थे, उनके स्वजनों को जानकारी देकर मौके पर बुलाया गया। जहां सरकारी छुट्टी को लेकर बुधवार को क्षेत्र के सभी स्कूल बंद थे, लेकिन एकरा पब्लिक स्कूल नेमत नगर सरायमीर में पढ़ाई हो रही थी। दोपहर लगभग ढाई बजे एकरा स्कूल की मिनी बस बच्चों को पहुंचाने, उनके घर जा रहे थी। गांव के लोग मौके पर दौड़े नहीं होते तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। घायल सभी 4 बच्चों को उनके स्वजनों द्वारा किसी निजी अस्पताल में पहुंचाकर इलाज कराया गया। वहीं इस मामले में शिक्षा अधिकारी ABSA के अनुसार छुट्टी के दिन यदि विद्यालय खुला था, तो इसकी जांच कराई जाएगी और विभागीय कार्रवाई की जायेगी।0
0
Report
युवाओं पर केंद्रित यूपी चुनाव: योगी सरकार देगी एक लाख नौकरियां और युवा नीति
Noida, Uttar Pradesh:चुनावी राजनीति में युवाओं की बढ़ती भागीदारी के बीच यूपी सरकार ने युवाओं से जुड़े अपने बचे वादों को भी अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है क्योंकि यूपी का चुनाव अब युवाओं पर केंद्रित हो गया है। यूपी की आबादी करीब 24.5 करोड़ है, जिसमें से लगभग 8 करोड़ आयु वर्ग 16 से 35 के लोगों की आंकी जा रही है, इस तरह 32-33 फीसदी युवा आबादी है जो वोट के साथ सपोर्ट के मोमेंटम में अहम भूमिका निभा रही है। वर्ष 2017 के चुनाव में सपा के सत्ता से बाहर होने की एक बड़ी वजह प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर उठे सवाल और उनसे जुड़े मुद्दे थे। सत्ता के रणनीतिकार भी इससे भली-भांति परिचित हैं। यही वजह है कि सरकार का अब पूरा फोकस रोजगार, स्वरोजगार एवं इससे जुड़ी योजनाओं पर है। छह महीने के भीतर एक लाख सरकारी नौकरियां देने के वादे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किए हैं। इसके अलावा सरकार नई युवा नीति लाने जा रही है और उनके लिए अलग से आयोग बनाने की तैयारी भी है हालांकि विपक्ष इसे जुमला करार दे रहा है। ग्राफिक्स: यूथ के लिए ये वादे और योजनाएं जैसे कि स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 2025-26 के लिए 25 लाख युवाओं को टैब्लेट देने की तैयारी, रानी लक्ष्मीबाई योजना के तहत स्नातक पास मेधावी, दिव्यांग और निराश्रित छात्राओं को स्कूटी देने की योजना, युवा कौशल विकास, उद्यमिता, रोजगार, नवाचार, डिजिटल, स्वास्थ्य, खेल और नेतृत्व विकास पर फोकस आदि पूर्व से चल रही योजनाएं भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत शिक्षित बेरोजगार युवाओं को मैन्युफैक्चरिंग और सेवा क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने के लिए ऋण, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को आईएएस, आईपीएस, नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग, यूपी कौशल विकास मिशन के तहत निशुल्क कौशल प्रशिक्षण और डिजिटल सक्षम बनाने के लिए पात्र विद्यार्थियों को मुफ्त टैबलट/स्मार्टफोन जैसी पहलें भी जारी हैं। हाल में Gen-Z आबादी के उभार के बीच यूपी भाजपा सरकार ने युवाओं पर खास फोकस रखा है और 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए विपक्षी दल भी युवाओं से जुड़ाव के उपायों पर चर्चा कर रहे हैं।0
0
Report
22 करोड़ की सड़क 4 महीने में उखड़ गई, भ्रष्टाचार की पोल खुली
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर में विकास के दावों की खुली पोल! तेंदूखेड़ा से सहजपुर तक 22 करोड़ रुपये की लागत से बनी सड़क महज 4 महीने में उखड़ गई। लागत 22 करोड़ रुपये, लेकिन उम्र सिर्फ 4 महीने! MPRDC की देखरेख में बनी यह सड़क भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी की भेंट चढ़ चुकी है। डामर पूरी तरह गायब है और सड़क पर जानलेवा गड्ढे बन चुके हैं। जंगल मे निर्माण न होने पर सड़क खस्ताहाल होने की वजह से घंटों लंबा भीषण जाम लग जाता है। कई गाड़ियां गड्ढों में फंसी रहीं और मुसाफिर हलकान होते रहे। करोड़ों का बजट ठिकाने लग गया और जनता गड्ढों में हिचकोले खाने को मजबूर है। सवाल बड़ा है—22 करोड़ की सड़क का यह हाल करने वाले ठेकेदार और लापरवाह अधिकारियों पर गाज कब गिरेगी?0
0
Report
Advertisement
