icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
262001
Mohd Sartaj SiddiquiMohd Sartaj SiddiquiFollow31 Jan 2025, 05:36 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

डीएम-एसपी ने छठ महापर्व के लिए गंगा घाटों की सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी

Munger, Bihar:आ imminent छठ पर्व को लेकर डीएम और एसपी ने विभिन्न गंगा घाटों का किया निरीक्षण। नगर आयुक्त को फोन कर लगाई क्लास, उप नगर आयुक्त को कहा सभी घाटों को जल्द करेंगे दुरुस्त। मुंगेर : 13 नंबर को शुरू होने वाले छठ महापर्व की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी निखिल धनराज, एसपी सैयद इमरान मसूद , मेयर कुमकुम देवी सहित कई विभाग के अधिकारी, सदर अंचलाधिकारी के साथ नाव से गंगा का निरीक्षण किया । जिलाधिकारी ने बबुआ घाट, जेल घाट, कष्टहरणी घाट, जहाज घाट, सोझी घाट, बेलन घाट, दोमंठा घाट सहित अन्य घाटों का निरीक्षण किया । साथ ही, खतरनाक घाटों को चिह्नित कर वहां बैरिकेडिंग कराने और श्रद्धालुओं के आवागमन को प्रतिबंधित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान गंगा घाटों में अब तक तैयारियां नहीं होने को लेकर उप नगर आयुक्त वसीम को जमकर फटकार लगायी इसके साथ नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता को फोन कर क्लास लगाई । जिलाधिकारी ने कहा की महापर्वछठ को देखते हुए सभी संबंधित विभाग तीव्र गति में तैयारियां प्रारंभ कर दें तथा घाटों पर सुरक्षा एवं सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें। जिलाधिकारी ने नगर निगम की मेयर कुमकुम देवी को कहा की गंगा घाटों पर मौजूदों की संख्या को बढ़ाए और कार्य को शुरू करे , क्योंकि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिला प्रशासन ने छठव्रती एवं श्रद्धालुओं से अपील किया है कि निर्धारित सुरक्षित घाटों पर ही अर्घ्य अर्पित करें। बाइट : जिलाधिकारी निखिल धनराज बाइट : सैयद इमरान मसूद एसपी बाइट : मेयर कुमकुम देवी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

दातागंज रामलीला हत्याकांड में रोहित की मौत, दीपावली मातम

Budaun, Uttar Pradesh:बदायूं ब्रेकिंग daataganj रामलीला हत्याकांड में मृतक रोहित की मां समाजसेवी डॉ. शैलेश पाठक के सामने हुई भावुक मां ने बेटे के नए जूते दिखाते हुए कहा, मेरा बेटा दीपावली पर यही जूते पहनने वाला था दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, बेटे की याद में मां का दर्द देख हर आंख हुई नम बेहटा गांव पहुंचकर डॉ. शैलेश पाठक ने पीड़ित परिवार को बंधाया ढांढस, न्याय का दिलाया भरोसा रामलीला मेले में हुई चाकूबाजी की वारदात से दुकानदारों और मेले में आने वाले लोगों में दहशत मेले में खिलौने की दुकान लगाने वाले दुकानदार ने पैसे कम करने की बात पर दो युवकों पर किया था चाकू से हमला चाकू के हमले में रोहित की हुई थी मौत, दोस्त ऋतिक गंभीर रूप से हुआ था घायल रोहित के दोस्त ऋतिक की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई, हालांकि अब बताया जा रहा है कि वह खतरे से बाहर है daataganj रामलीला मेले में मामूली विवाद ने छीनी एक युवक की जिंदगी, परिवार की दीपावली मातम में बदली घटना के बाद मेले की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्रवाई को लेकर उठ रहे सवाल
0
0
Report

महोबा में गौवंश कुएं में गिरा; 4 घंटे की रेस्क्यू के बाद सुरक्षित बाहर

Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा में अन्ना गौवंशों में सड़क पर हुए संग्राम के बाद एक गौवंश रिहायशी इलाके में स्थित 20 फुट गहरे कुएं में गिर गया। गौवंश के कुएँ में गिरने से इलाके में हड़कम्प मच गया और मौक़े पर तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस सहित राजस्व और दमकलकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और तकरीबन 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर गौवंश को सकुशल बाहर निकाल पशु चिकित्सक से उसका इलाज कराया गया। करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गौवंश के कुएं से बाहर निकलने पर राहत की सांस ली। शहर कोतवाली कस्बा क्षेत्र के हवेली दरवाजा इलाके में राजेन्द्र शर्मा के मकान के बाहर सड़क पर अन्ना गौवंशों में लड़ाई हो गई। गौवंशों के बीच हुई लड़ाई के दौरान मौक़े पर अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते एक गौवंश राजेन्द्र शर्मा के मकान की बाउंड्री के अंदर स्थित कुएँ में गिर गया। गौवंश के कुएँ में गिरने से इलाके में हड़कम्प मच गया। गौवंश के कुएँ में गिरने से मौक़े पर तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने नगर पालिका और दमकल कर्मियों को मौक़े पर बुला रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया। कोतवाली पुलिस, नगर पालिका और दमकल कर्मियों की संयुक्त टीम द्वारा करीब चार घंटे तक किए गए अथक प्रयास के बाद गौवंश को कुएं से सकुशल बाहर निकाल पशु चिकित्सक से उसका उपचार कराया गया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। बाइट- सिद्धांत त्रिपाठी ( प्रत्यक्षदर्शी ) बाइट- डॉ विजय कुमार शुक्ला ( पशु चिकित्सक ) बाइट- महेन्द्र बहादुर ( सीएफओ महोबा )
0
0
Report

हिण्डौन-महवा मार्ग पर युवक के शव के कारण ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Karauli, Rajasthan:हिण्डौन सिटी। हिण्डौन–महवा मार्ग पर युवक का शव रखकर प्रदर्शन, हिण्डौन के महू गांव के समीप ग्रामीणों ने लगाया जाम, वाहनों की आवाजाही बाधित, युवक नरेश जाटव का शव सड़क पर रखकर ग्रामीण कर रहे विरोध प्रदर्शन, ग्रामीणों ने युवक नरेश जाटव की हत्या का लगाया आरोप, पुलिस के अनुसार कल हिण्डौन -महवा मार्ग पर टेंपो और बाइक की टक्कर में गंभीर घायल हुआ था युवक, उपचार के दौरान नरेश जाटव की मौत, घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, नई मंडी थाना प्रभारी नरेश पोसवाल पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर मौजूद, आक्रोशित ग्रामीणों से समझाइश कर सड़क जाम खुलवाने के प्रयास में जुटी पुलिस, हिंडौन सिटी के श्यामपुर मुंडरी गांव का निवासी था मृतक युवक नरेश जाटव
0
0
Report
Advertisement

नरेश मीणा गिरफ्तार: बारां पुलिस का बड़ा सर्च ऑपरेशन जारी

Baran, Rajasthan:नरेश मीणा की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस का सघन सर्च अभियान, 6 वाहन जब्त, 8 डिटेन बारां भगत सिंह सेना प्रमुख नरेश मीणा की गिरफ्तारी को लेकर बारां पुलिस का व्यापक सर्च अभियान जारी है। आज पुलिस छबड़ा छीपाबड़ौद क्षेत्र में अब तक 6 वाहन जब्त किए हैं, जबकि 8 लोगों को डिटेन कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार नरेश मीणा की तलाश में आधा दर्जन से अधिक संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। सर्च अभियान में छबड़ा डीएसपी ताराचंद यादव, सीआई राजेश खटाना, अटरू डीएसपी रामानंद यादव सहित छीपाबड़ौद एवं विभिन्न थानों की पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। नरेश मीणा पर नाहरगढ़ में 1 नवंबर को वन विभाग कार्यालय में तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में आरोपित है। इसी मामले में पुलिस उसकी तलाश कर रही है。 पुलिस टीमों ने जिले के विभिन्न इलाकों में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की। डिटेन किए गए लोगों से नरेश मीणा के ठिकानों और संपर्कों के बारे में पूछताछ की जा रही है। जब्त वाहनों की भी जांच की जा रही है。 पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तारी तक अभियान जारी रहेगा। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
0
0
Report

रूपवास में लड़की से छेड़छाड़ करने वाले युवक की भीड़ ने रस्सी से बांधकर पिटाई कर दी; बाद में हिरासत में लिया गया

Bharatpur, Rajasthan:लड़की से छेड़छाड़ करने वाले युवक की पिटाई, रस्सी से बांधकर तलवों पर मारे डंडे, मुंह में कीचड़ डाला रूपवास के रूपवास कस्बे के स्थानीय लोगों ने एक युवक को रस्सी से बांधकर बुरी तरह पीटा। स्थानीय लोगों का कहना था कि युवक एक लड़की से छेड़छाड़ कर रहा था। युवक के साथ मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया。 घटना रूपवास कस्बे की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक भी रूपवास कस्बे में रहता है। उस पर पहले भी चोरी झगड़े और महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। आज भी युवक एक लड़की से छेड़छाड़ कर रहा था। जैसे ही स्थानीय लोगों ने युवक को लड़की से छेड़छाड़ करते हुए देखा तो, उसे पकड़ लिया और, रस्सी से बांधकर उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग युवक को पहले पकड़ते हैं। उसके बाद एक महिला छेड़छाड़ करने वाले युवक के मुंह में जबरन कीचड़ डाल देती है। तब वहां मौजूद लोग युवक को रस्सी से बांधते हैं। तब दो लोग डंडे लेकर आते हैं और, युवक के पैर पकड़कर उसके तलवों पर डंडे मारते हैं। भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति छेड़छाड़ करने वाले युवक के पैर कुचलने की कोशिश करता है。 इसी दौरान दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचते हैं और, वहां मौजूद लोगों से घटना की जानकारी लेते हैं। जिसके बाद छेड़छाड़ करने वाले युवक को हिरासत में लिया जाता है।
0
0
Report
Advertisement

चूरू में दीपावली मिलन: राठौड़ व सहारण ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दी दीपावली शुभकामनाएं

Churu, Rajasthan:चूरू। विधानसभा-चूरू चूरू। दीपावली के पावन पर्व पर शहर में आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का वातावरण देखने को मिला। राठौड़ निवास पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ एवं विधायक हरलाल सहारण ने भाजपा कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों और शहरवासियों से रामा-श्यामा कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं शहर के गणमान्य नागरिक राठौड़ निवासReached और एक-दूसरे को दीपावाली की बधाई देकर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की。 इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि दीपावली केवल रोशनी और खुशियों का पर्व नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम, सद्भाव, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला त्योहार है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर तथा निराशा से आशा की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से आपसी मतभेद भुलाकर समाज और प्रदेश के विकास में सहभागी बनने का आह्वान किया। साथ ही देश और प्रदेश की उन्नति, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए सभी को दीपावाली की शुभकामनाएं दीं。 विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि दीपावली का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे पर्व लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने और रिश्तों में मिठास घोलने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की खुशहाली, विकास और आमजन के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे, यही उनकी मंगलकामना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं शहरवासियों से मिलकर समाजहित और जनकल्याण के कार्यों में आगे आने की अपील की। राठौड़ निवास पर दिनभर शुभकामनाएं देने के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान आत्मीय मुलाकातों और पारंपरिक रामा-श्यामा के माध्यम से दीपावली की खुशियां साझा की गईं। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
0
0
Report

दिवाली पर कालीबाड़ी मंदिर में काली माता की विशेष पूजा, VIP मौजूद

New Delhi, Delhi:दिवाली पर कालीबाड़ी मंदिर में काली माता की विशेष पूजा. लोकेशन: दक्षिण जिला, दक्षिणपुरी. कालीबाड़ी मंदिर के कार्यक्रम के लिए जी मीडिया के विजय कुमार की रिपोर्ट. खबर वॉकथ्रू. दिवाली पर कालीबाड़ी दक्षिणपुरी माता के मंदिर में विशेष पूजा को लेकर मंदिर ट्रस्ट के लोगों ने और शामिल लोगों ने भारी संख्या में हिस्सा लिया और इसमें वीआईपी गेस्ट के तौर पर अंबेडकर नगर विधायक मौजूद रहे. सामान्य तौर पर दिवाली पर लक्ष्मी और काली माता की पूजा होती है, उसी के अनुसार कालीबाड़ी मंदिर में दिवाली के दिन एक विशेष पूजा राखी गई और इसमें हर धर्म-जाति के लोगों का सहयोग रहा. मंदिर ट्रस्ट हर चीज का विशेष ध्यान रखता है. पूजा के बाद एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत नाटक आदि प्रस्तुतिकरण हुआ.
0
0
Report

ठेमी में हाईवे-22 के शेढ नदी में युवक का शव, पुलिस ने मर्ग कायम

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर -नरसिंहपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ठेमी थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-22 पर शेढ नदी में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। डायल-112 को नदी में शव देखे जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। शिनाख्त के दौरान मृतक की पहचान सूरवारी गांव के रहने वाले अमित विश्वकर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से मृतक की बाइक भी बरामद कर ली है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल यह हादसा है या इसके पीछे कोई और वजह, ठेमी पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की विवेचना में जुट गई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top