Pilibhit: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक की गई जान, एक घायल
Puranpur, Uttar Pradesh:रामपुर के मिल्क सनाया गांव के रहने वाले रतीराम और रतनलाल समेत छह लोग पॉपुलर पेड़ की पौध लेकर सीतापुर जा रहे थे। शनिवार सुबह करीब 7 बजे कढैर चौरा के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में ट्रॉली पर बैठे रतीराम और रतनलाल नीचे दब गए। ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने रतीराम को मृत घोषित कर दिया जबकि रतनलाल का इलाज जारी है। घटना से हाइवे पर अफरा-तफरी मच गई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सहरसा में आँगनबाड़ी जमीन चिन्हित पर दो पक्षों में मारपीट, घायल अस्पताल में भर्ती
Saharsa, Bihar:खबर सहरसा से है जहाँ आँगनबाड़ी के लिए जमीन चिन्हित करने के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना हो गई, मारपीट की इस घटना में एक पक्ष के तीन लोग और दूसरे पक्ष से एक लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह पुरी घटना बिहरा थाना क्षेत्र के आरन मध्य विद्यालय के समीप की है. इधर दोनों पक्षों के बीच हो रहे मारपीट की घटना शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों पक्षों के बीच किस तरह मारपीट हो रही कुछ लोग लात घूसों से तो कुछ लोग हाँथो में ईंट लेकर एक दूसरे को बुरी तरह मार रहे हैं. मारपीट की घटना में घायल हुए एक पक्ष के पीड़ित लोगों का आरोप है कि आरन गांव के मध्य विद्यालय के समीप आँगनबारी केंद्र खोलने के लिए जमीन चिन्हित किया जा रहा था, इसी दौरान उसी स्कूल के सारीरिक शिक्षक गौतम, देवराज कुमार, अमरेंद्र कुमार, रतनेश कुमार सहित अन्य लोग आए और यह कहने लगे कि इस जमीन पर आँगन बारी केंद्र नही खुलेगा चूंकि यह हमारी जमीन है जिसके बाद विवाद बढ़ गया और फिर सभी लोग मारपीट करने लगे. पीड़ित लोगों का कहना है कि मारपीट करने वालों में पूर्व RJD के विधायक अरुण के पुत्र व सादे लिबास में बॉडीगार्ड शामिल थे. वहीं दूसरे पक्ष से घायल अमरेंद्र कुमार ने रंगदारी नही देने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है, वहीं दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है.दिल्ली प्रोटेस्ट: राहुल गांधी बाराखंबा रोड पर पहुंचे, बस में दिखीं नेहा बोरा
New Delhi, Delhi:राहुल गांधी बाराखंबा रोड पर पहुंचे, बस में सबसे आगे की सीट पर मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ बैठे हैं राहुल
राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल, तेजस्वी यादव, नेहा बोरा, योगेन्द्र यादव एक ही बस में है।
बाराखंबा रोड से मार्च मंडी हाउस की ओर निकल रहा है।
