262001
पीलीभीतः बिलसंडा में शिक्षा विभाग के प्रशिक्षण हाल का ताला तोड़कर 2 बैटरी, एक इनवर्टर, मंदिर के घंटा सहित कई सामान चोरी
Pilibhit, Uttar Pradesh:शिक्षा विभाग के BRC कार्यालय परिसर में बने प्रशिक्षण हाल का चोरों ने ताला तोड़कर उसमें से 2 बैटरी, 1 इनवर्टर और मंदिर से त्रिशूल, घंटा सहित कई चीजें चुराकर ले गए। पुलिस ने सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी शिव शंकर मौर्य की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच करना शुरू कर दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
संगीत सोम का विवादित बयान: अतीक का कुत्ता मुलायम से हाथ मिलाता था, फिर क्या?
मेरठ: सरधना से पूर्व विधायक संगीत सोम का बड़ा बयान - बोले "यूपी में वो दिन देखे जब अतीक का कुत्ता मुलायम सिंह से हाथ मिलाता था" मेरठ। सरधना विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रहे संगीत सोम एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। दीपावली मिलन कार्यक्रम में उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह माफिया राज को लेकर पुरानी सरकारों को घेर रहे हैं। मंच पर पीछे बैनर लगा था जिसमें "समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली, गोवर्धन, भैयादूज, गंगा स्नान की हार्दिक शुभकामनाएं - प्रो. सोमेंद्र तोमर" लिखा था, और मंच से विधायक संगीत सोम संबोधित कर रहे थे। क्या कहा संगीत सोम ने - "उत्तर प्रदेश में हमने देखे वो दिन कि जब अतीक अहमद उसका कुत्ता मुलायम सिंह से हाथ मिला रहा था, हमने वो दिन भी देखे... हमने वो दिन भी देखे कि मुख्तार जैसे लोग गाड़ी में बैठे के मशीन गन लेके घूम जाते, कोई टच करने वाला नहीं मिला था। हमने देखे वो दिन कि अगर बहन बेटी की रक्षा के लिए अपने दो भाई चले गए तो उनकी आँख निकाल दी गई।" विधायक ने अपने भाषण में कहा कि पहले प्रदेश में बहन-बेटियों की रक्षा करने वाले भाइयों की आँखें निकाल दी जाती थीं, माफिया खुलेआम मशीनगन लेकर घूमते थे और कोई हाथ तक नहीं लगा पाता था। उन्होंने कहा कि अब भाजपा सरकार में कानून का राज है।0
0
Report
रसेल वाइपर ने काटा, घायल नरेंद्र अस्पताल पहुंचा—साप भी कट्टे में
Moradabad, Uttar Pradesh:रसेल वाइपर सांप ने काटा पीड़ित सांप को पकड़कर पहुंचा अस्पताल परिजनों ने सांप को कट्टे में बंद किया और घायल नरेंद्र के साथ उसे लेकर नगीना के सरकारी अस्पताल पहुंच गए। घायल के साथ अस्पताल पहुंचा सांप, बाहर निकाला तो देखने वालों की लगी भीड़ इस घटना का सबसे अलग नजारा अस्पताल के बाहर देखने को मिला। नरेंद्र को लेकर पहुंचे लोगों ने कट्टे को खोलकर उसमें बंद सांप को बाहर निकाल दिया। अस्पताल परिसर के बाहर मौजूद लोग सांप को देखकर हैरान रह गए। जिस सांप ने कुछ देर पहले नरेंद्र को डसा था, वह अब कट्टे में बंद था और लोग उसे देखने के लिए जुटने लगे। बाद में लोगों ने सांप को दोबारा कट्टे में बंद किया और उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। जहरीले सांप के काटने पर तुरंत अस्पताल पहुंचना जरूरी Russell’s Viper भारत में पाए जाने वाले बेहद जहरीले सांपों में से एक है। इसके काटने से शरीर में गंभीर परेशानी हो सकती है। ऐसे मामलों में समय पर इलाज मिलना बेहद जरूरी होता है। सांप काटने पर झाड़-फूंक या घरेलू नुस्खों में समय गंवाने के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचना चाहिए। सांप को पकड़ने या उसके पास जाने की कोशिश भी नहीं करनी चाहिए। टांडा साहुवाला की इस घटना में फिलहाल नरेंद्र को बेहतर इलाज के लिए बिजनौर भेजा गया है। हालांकि, घायल के साथ उसी सांप का अस्पताल पहुंचना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।0
0
Report
अमेठी में चक्रव्यूह ऑपरेशन: रातभर चेकिंग में 11 गिरफ्तार, 17 वाहन सीज
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, रातभर चला सघन चेकिंग अभियान। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में 1 और 2 नवंबर की रात जिलेभर में चलाया गया विशेष अभियान। एसपी ने खुद जगदीशपुर, जामो और गौरीगंज क्षेत्र में पहुंचकर चेकिंग की और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा। अभियान के दौरान 246 नकबजनों का सत्यापन, 728 वाहनों और 1,030 संदिग्ध व्यक्तियों की कि गई जांच। नियमों का उल्लंघन करने पर 17 वाहन सीज किए गए, जबकि विभिन्न मामलों में 11 अभियुक्त हुए गिरफ्तार。0
0
Report
Advertisement
LDA ने 431 करोड़ के चार मल्टीलेवल पार्किंग प्रोजेक्ट मंजूर किए
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की 188वीं बोर्ड बैठक में 431 करोड़ रुपये के चार मल्टीलेवल पार्किंग प्रोजेक्ट को मंजूरी शहर के चार प्रमुख स्थानों पर बनेंगी आधुनिक मल्टीलेवल पार्किंग 1500 से अधिक वाहनों को एक साथ पार्क करने की होगी क्षमता गोमतीनगर के विवेक खंड में बनेगी पार्किंग, बाजार और शोरूम के बाहर सड़क पर खड़े वाहनों से मिलेगी राहत इकाना स्टेडियम के पास बनेगी पार्किंग, बड़े आयोजनों और मैच के दौरान वाहनों की पार्किंग की समस्या होगी कम अंबेडकर पार्क के पास पार्किंग बनने से रोजाना आने वाले हजारों पर्यटकों को मिलेगी सुविधा पत्रकारपुरम में भी बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग, चिनहट और गोमतीनगर विस्तार की बढ़ती आबादी को मिलेगा फायदा पार्किंग की वजह से सड़कों पर लगने वाले जाम को कम करने की तैयारी। चारों परियोजनाओं के लिए जमीन और निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी LDA बोर्ड बैठक में 12 से अधिक विकास परियोजनाओं को भी मंजूरी। चालू वित्तीय वर्ष का पुनरीक्षित बजट बढ़ाकर 10,185.52 करोड़ रुपये किया गया0
0
Report
कानपुर में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का बड़ा दावा: चार दुकानों में छापेमारी
Kanpur, Uttar Pradesh:अवैध पटाखा भंडारण पर चार दुकानों पर पुलिस की छापेमारी कानपुर के घाटमपुर में दीपावली से पहले अवैध पटाखों के भंडारण के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पतारा और नौरंगा इलाके में पुलिस ने चार दुकानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, दुकानदारों के पास पटाखों के भंडारण से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। मामले में विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अवैध पटाखा कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।0
0
Report
विवाहिता की संदिग्ध मौत: पति पर हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां एक विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है घटना जगदीशपुर थाना अंतर्गत दिऊलिया वार्ड नम्बर सात की है मृतिका का नाम नूरेशा खातून बताया जा रहा है परिजनों का आरोप है कि पति शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ रोज मारपीट करता था घटना बीती देर रात्रि की है सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया है ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़ फरार हो गए है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय के वीरपुर में गड्ढों भरे पर्रा-सरauroजा सड़क के मरम्मत को प्रशासन ने किया शुरू
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में ग्रामीणों के अनोखे विरोध प्रदर्शन का आखिरकार असर दिखने लगा है। वीरपुर प्रखंड के पर्रा-सरौंजा पथ की बदहाली को लेकर ग्रामीणों ने सड़क के गड्ढों का नाम केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और स्थानीय विधायक कुंदन सिंह के कुंड नाम पर रखकर विरोध जताया था। ग्रामीणों के इस अनोखे प्रदर्शन के बाद प्रशासन हरकत में आया है। सदर एसडीओ अश्विनी कुमार ने खुद जर्जर सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित कार्यकारी एजेंसी को जल्द मरम्मत शुरू कराने का निर्देश दिया। करीब दो किलोमीटर लंबी इस सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। अब देखना होगा कि प्रशासन के निर्देश के बाद सड़क की बदहाली कब तक दूर होती है। आपको बताते चले कि बेगूसराय के वीरपुर प्रखंड में पर्रा-सरौंजा सड़क की बदहाली अब प्रशासन के लिए भी चिंता का विषय बन गई है। लंबे समय से जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों की शिकायतों और अनोखे विरोध के बाद आखिरकार प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। इस दौरान सदर एसडीओ अश्विनी कुमार ने जर्जर पर्रा-सरौंजा सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों और लोगों को आवागमन में हो रही परेशानियों का जायजा लिया। साथ ही संबंधित कार्यकारी एजेंसी को सड़क की मरम्मत जल्द शुरू कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ता ऋषभ कुमार ने एसडीओ को सड़क की बदहाल स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि करीब दो किलोमीटर लंबी यह सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क पर बने गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए इस सड़क से गुजरना जोखिम भरा हो गया है। दरअसल, पर्रा-सरौंजा सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा पिछले दिनों उस वक्त सामने आया, जब स्थानीय लोगों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। सामाजिक कार्यकर्ता ऋषभ कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सड़क के गड्ढों का नाम केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और स्थानीय विधायक कुंदन सिंह का कुंड नाम पर रख दिया था। विरोध का यह तरीका इलाके में चर्चा का विषय बन गया था। ग्रामीणों का मकसद जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का ध्यान सड़क की बदहाली की ओर आकर्षित करना था। अब इस विरोध के बाद प्रशासनिक स्तर पर हलचल तेज हुई है और एसडीओ ने खुद मौके पर पहुंचकर सड़क की स्थिति का जायजा लिया है। निरीक्षण के दौरान सदर एसडीओ अश्विनी कुमार ने कहा कि स्थानीय लोगों की ओर से सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जनसमस्याओं को देखते हुए उन्होंने स्वयं सड़क का निरीक्षण किया है और संबंधित एजेंसी को जल्द मरम्मत शुरू कराने का निर्देश दिया है, ताकि लोगों को आवागमन में हो रही परेशानियों से राहत मिल सके। वहीं, कार्यकारी एजेंसी की ओर से बताया गया कि सड़क की मरम्मत की पांच साल की अवधि समाप्त हो चुकी है। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की वर्तमान स्थिति को देखते हुए केवल मरम्मत पर्याप्त नहीं होगी। उन्होंने तत्काल मरम्मत के साथ ही सड़क का नए सिरे से निर्माण कराने की मांग की है। फिलहाल प्रशासन की पहल के बाद ग्रामीणों को सड़क की बदहाली दूर होने की उम्मीद जगी है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि मरम्मत का काम कब शुरू होता है और लोगों को बदहाल सड़क से कब तक राहत मिलती है। स्थानीय ग्रामीण0
0
Report
आदित्यपुर गोलीबारी: डॉक्टर ओपी आनंद घायल, पारिवारिक विवाद का अंदेशा
Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात सनसनीखेज गोलीबारी की घटना सामने आई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 111 सेव लाइफ अस्पताल के संचालक डॉ. ओपी आनंद को उनके सगे भाई एवं गायत्री शिक्षा निकेतन के संचालक सत्य प्रकाश सुधांशु ने कथित तौर पर गोली मार दी. गोली डॉ. ओपी आनंद की पीठ में लगी है. गंभीर रूप से घायल डॉ. आनंद को तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. प्रारंभिक सूचना के अनुसार उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है. डॉ. ओपी आनंद की पत्नी ने पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी. पत्नी ने पुलिस को बताया कि सत्य प्रकाश सुधांशु ने उनके पति को गोली मारी है. सूचना मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस सक्रिय हुई और मामले की जांच शुरू कर दी. प्रारंभिक तौर पर घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है. हालांकि गोली चलाने की वास्तविक वजह क्या थी, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है. घटना के बाद से सत्य प्रकाश सुधांशु का मोबाइल स्विच ऑफ मिल रहा है. थाना प्रभारी रविकांत पाराशर ने बताया कि “गोली डॉ. ओपी आनंद की पीठ में लगी है. घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ घटना में प्रयुक्त हथियार और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है. जांच के बाद ही गोलीबारी की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी.0
0
Report
बारां में तीसरे चरण का मतदान शुरू, 3.77 लाख मतदाता मतदान करेंगे
Baran, Rajasthan:बारां में तीसरे चरण का मतदान शुरू, 3.77 लाख मतदाता डालेंगे वोट बारां, पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण का मतदान आज मंगलवार को जिले की छह पंचायत समितियों की 147 ग्राम पंचायतों में हो रहा है। 418 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान शुरू हो गया है इस चरण में 3 लाख 77 हजार 853 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 1 लाख 92 हजार 266 पुरुष, 1 लाख 85 हजार 585 महिलाएं और दो ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। इस चरण में जिला परिषद के 13 वार्डों में 42 और पंचायत समितियों के 90 वार्डों में 300 प्रत्याशी मैदान में हैं। सरपंच के 1364 पदों के लिए चुनाव हो रहा है। पंचायत समिति सदस्यों के लिए ईवीएम से और पंच-सरपंच के लिए मतपत्रों से मतदान होगा。 सोमवार को मांगरोल में अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान दल रवाना हुए। जिला निर्वाचन अधिकारी बालमुकुंद असावा ने निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान के निर्देश दिए। संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया है। दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई है। सीमा क्षेत्रों में नाकाबंदी कर सघन जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
नीमराणा में पंचायत चुनाव: तीसरे चरण के मतदान के लिए सुरक्षा और तैयारी पूरी
Jaipur, Rajasthan:नीमराणा(कोटपूतली-बहरोड़)...कोटपूतली-बहरोड़ जिले की नीमराना पंचायत समिति में चुनावी बिगुल बज चुका है। तीसरे चरण के तहत आज मंगलवार 3 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान शुरू हो चुका है इस बार एक वोटर दो वोट डालेगा, जबकि सरपंचों का चुनाव 5 नवंबर को होगा। प्रशासन ने चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। राजस्थान पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में नीमराना पंचायत समिति क्षेत्र में आज मंगलवार 3 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए वोट डाले जाएंगे। नीमराना पंचायत समिति क्षेत्र में जिला परिषद की 4 सीटें और पंचायत समिति की 21 सीटें हैं। मतदान के लिए 41 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिला कोटपूतली-बहरोड़ की नीमराना पंचायत समिति की बात करें तो यहां प्रधान पद अनारक्षित ओपन रखा गया है। पंचायत समिति के 21 वार्ड और ग्राम पंचायत के 372 वार्ड हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 1 लाख 20 हजार 529 है। इनमें 62,937 पुरुष, 57,590 महिला और 2 थर्ड जेंडर वोटर हैं। नीमराना पंचायत समिति में कुल 40 ग्राम पंचायतें आती हैं - जिनमें ढुंढारियां, खोहर, माजरा, कान्हावास, अकलीमपुर, घीलोठ, सिरयानी, बिचपुरी, डाबडवास, कायसा, फौलादपुर, जौनायचा कलां, काटूवास, डूमरोली, गूगलकोटा, रैवाणा, माजरी कलां, माजरी खुर्द, दौसोद, कुतीना, जौनायचा खुर्द, हुडिया कला, सांतो, महतावास, परतापुर, रोडवाल, कोलीला जोगा, कोलीला सांगा, नंगली बलाई, खुन्दरेठ, गिगलाना, शाहजहांपुर, नानगवास, बीरनवास, बसई भोपाल सिंह, नायसराना, पीपली खुर्द, चौबारा, कांकर और रायसराना शामिल हैं। आज होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।0
0
Report
झाड़-फूंक के नाम पर नशीला पदार्थ पिलाकर लाखों मांगने का मामला: मौलवी पर पुलिस जांच
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में झाड़-फूंक के नाम पर एक युवती को नशीला पदार्थ पिलाने और फिर इलाज के नाम पर हजारों रुपये मांगने का मामला सामने आया है। युवती की मां ने एक मौलवी पर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। महिला का आरोप है कि मौलवी ने झाड़-फूंक के बहाने उसकी बेटी को पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद से ही उसकी बेटी की तबीयत लगातार बिगड़ रही है। आरोप है कि मौलवी अब इलाज के नाम पर 51 हजार रुपये और ठीक होने के बाद 21 हजार रुपये देने की मांग कर रहा है। मामले की सूचना मिलते ही बजरंग दल के लोग भी पीर पर पहुंच गए। बजरंग दल के लोगों ने पीर के बाहर धरने पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू कर दिया। मामले को बढ़ता देख पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवती की मॉ की तरफ से शिकायत ली। सराय थाना इंचार्ज राकेश कुमार के मुताबिक पुलिस मामले की जांच कर रही है झाड़-फूंक के लिए मौलवी के पास गई थी युवती पुलिस को दी शिकायत में महिला शीला ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ वेदराम कालोनी में रहती है। कुछ दिन पहले उसकी बेटी झाड़-फूंक के सिलसिले में एक सराय में एक पीर पर मौलवी के पास गई थी। महिला का आरोप है कि वहां मौलवी ने झाड़-फूंक के बहाने उसकी बेटी को पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके अलावा इलायची और किसी अन्य पदार्थ के साथ भी कुछ खिलाया गया। महिला के मुताबिक, उसी दिन से उसकी बेटी की तबीयत खराब रहने लगी और उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। इलाज के नाम पर 51 हजार और ठीक होने पर 21 हजार मांगे महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि जब उसने मौलवी से बेटी की बिगड़ती तबीयत को लेकर बात की तो उसने इलाज के नाम पर 51 हजार रुपये मांगे। इसके अलावा बेटी के ठीक होने पर 21 हजार रुपये देने की मांग भी की। महिला का कहना है कि उसकी बेटी की हालत काफी खराब है, लेकिन मौलवी बिना पैसे के कुछ भी करने या बात करने को तैयार नहीं है। बेटी को कुछ हुआ तो मौलवी होगा जिम्मेदार महिला ने पुलिस से मामले की जांच कराने की मांग की है। उसने शिकायत में कहा है कि उसकी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। यदि बेटी को कुछ होता है तो इसके लिए संबंधित मौलवी जिम्मेदार होगा। महिला ने झाड़-फूंक के नाम पर नशीला पदार्थ पिलाने के आरोपों की जांच कर मौलवी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और अपनी बेटी की जान-माल की सुरक्षा करने की मांग की है।0
0
Report
फरीदाबाद के भाकरी गांव में 10 फीट लंबा अजगर मिलने से मचा हड़कंप
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के भाकरी गांव में एक घर के अंदर करीब 10 फीट लंबा अजगर मिलने से परिवार के लोगों में दहशत फैल गई। अजगर घर की सीढ़ियों के पास ऐसी जगह पर बैठा था, जिस जगह को घर के सदस्य नहाने के प्रयोग में लगाते है। शाम के समय अचानक अजगर पर नजर पड़ते ही परिवार के लोगों के होश उड़ गए। गनीमत रही कि किसी सदस्य का उससे सामना नहीं हुआ और कोई अनहोनी नहीं हुई। भाकरी निवासी जीतू ने बताया कि शाम के समय परिवार के सदस्यों ने घर में अजगर को देखा। शुरुआत में अचानक सामने आए इतने बड़े सांप को देखकर किसी को समझ नहीं आया कि क्या किया जाए। इसके बाद आसपास के लोगों को जानकारी दी गई। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घर के अंदर अजगर होने की सूचना से आसपास रहने वाले लोग भी सतर्क हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद वन विभाग को सूचना देकर अजगर को सुरक्षित पकड़ने के लिए टीम भेजने की मांग की गई। स्थानीय लोगों का कहना था कि आबादी के बीच इतने बड़े वन्यजीव का पहुंचना लोगों की सुरक्षा के लिहाज से चिंता का विषय है। सूचना मिलने के काफी समय बाद रात करीब 10 बजे वन विभाग की टीम गांव पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने सावधानीपूर्वक अजगर को पकड़ लिया。 अरावली से आबादी में पहुंचा अजगर वन विभाग के इंस्पेक्टर हंसराज ने बताया कि भाकरी गांव अरावली क्षेत्र के नजदीक बसा हुआ है। जंगल से निकलकर अजगर रिहायशी इलाके में पहुंच गया था। टीम ने मौके पर पहुंचकर उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया और बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया। अधिकारियों के अनुसार अजगर को पकड़ने के दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई。0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ के बरोला पुल पर लोडर में आग, लोगों में मच गया हड़कंप
Aligarh, Uttar Pradesh:*ब्रेकिंग अलीगढ़* अलीगढ़ में बीच पुल पर धू-धू कर जला लोडर, पीछे की ओर खिसकने लगा जलता वाहन, मची अफरा-तफरी बरोला पुल पर अचानक आग का गोला बना चलता लोडर, ऊंची लपटें देख राहगीरों में मचा हड़कंप देर रात अज्ञात कारड़ों के चलते लोडर में लगी आग आग लगते ही बिगड़ा वाहन का संतुलन, जलता हुआ लोडर अचानक पीछे की तरफ खिसकने लगा पुल पर गुजर रहे राहगीरों में मची भगदड़ जैसी स्थिति, कुछ देर के लिए थम गई लोगों की सांसें धधकते लोडर के पीछे की ओर बढ़ने से बड़े हादसे का मंडराया खतरा, मौके पर मची अफरा-तफरी लोडर में आग लगने की वजह और नुकसान का फिलहाल आधिकारिक खुलासा नहीं थाना बन्नादेवी क्षेत्र के बरोला पुल की घटना,0
0
Report
विकासनगर में हाथी का दहशत, वन विभाग रात भर जंगल की ओर भगाने का प्रयास किया
Dehradun, Uttarakhand:देहरादून के कालसी वन प्रभाग की टिमली रेंज के आरक्षित वन क्षेत्र से निकलकर विकासनगर के ग्रामीण इलाकों में घुसे एक हाथी की वजह से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है... हाथी आबादी क्षेत्र में घुसे 30 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं... सोमवार सुबह अंधेरे में यह हाथी जंगल से निकलकर ढकरानी गांव तक जा पहुंचा था... उसके बाद हरबर्टपुर आबादी में दिखाई दिए इस हाथी ने लोगों को दहशत में डाल दिया... खबर लगते ही वन विभाग में हड़कम्प मच गया... आबादी के बीच हाथी की मौजूदगी की खबर लगते ही अलर्ट मोड पर आई वन विभाग की टीम पूरे दिन इस हाथी को जंगल की दिशा में खदेड़ने का प्रयास करती रही... लेकिन हाथी ढकरानी क्षेत्र से निकलकर शाहपुर कल्याणपुर गाँव के खेतों में घुस गया... कृषि बाहुल्य इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गन्ने की फसल तैयार खड़ी है... जहां एक ओर हाथी को वापस जंगल तक खदेड़ने में वन विभाग के पसीने छूट रहे हैं, तो वहीं हाथी गन्ने और धान की फसल का लुफ्त उठा रहा है... हाथी फसल खाने के साथ-साथ तबाह भी कर रहा है... जिससे किसानों को भारी नुकसान होना तय है... रात को इस ग्रामीण इलाके में खतरे को देखते हुए रेंजर आनंद रावत के नेतृत्व में रामपुर मंडी प्रशिक्षण केंद्र में ट्रेनिंग ले रही वन दरोगाओं की बड़ी टीम भी रात भर इलाके में गश्त करती नजर आई... वही टीमली रेंज के वनकर्मी बीते 24 घंटे से इलाके में गश्त कर रहे हैं और रात के समय अनाउंसमेंट के जरिए लोगों को अलर्ट करते नजर आये... फिलहाल वन विभाग की टीम हाथी पर नजर बनाए हुए हैं... लेकिन जब तक हाथी जंगल का रुख नहीं कर लेता तब तक इन ग्रामीण इलाकों में लोगों को जान माल का खतरा बना हुआ है...0
0
Report
जबलपुर IIIT DM परिसर के हॉस्टल में बीटेक छात्रा ने फांसी लगाई
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर के IIIT DM संस्थान बी टैक छात्रा ने लगाई फांसी ट्रिपल आई टी डी एम परिसर में स्थित हॉस्टल में लगाई फांसी हॉस्टल में मचा हड़कंप मृतिका तेलंगाना निवासी वैष्णवी ने की खुदकुश्री आत्महत्या की वजह का फिलहाल खुलासा नहीं सूचना पर पहुची खमरिया थाना पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस0
0
Report
Advertisement
