Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pilibhit262001

पिलीभीत में जुमे की नमाज़ पर भारी सुरक्षा, पुलिस फोर्स ड्यूटी पर तैनात

MTMD. TARIQ
Oct 03, 2025 10:09:14
Pilibhit, Uttar Pradesh
पीलीभीत में जुमे की नमाज़ पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है स्वयं एसपी व जिले के अन्य प्रशासनिक अधिकारी घूम घूम कर जायजा ले रहे हैं और तैनात पुलिस फोर्स को ब्रीफ कर रहे हैं। दरअसल पिछले जुम्मे को बरेली में बवाल के बाद पड़ोसी जनपद पीलीभीत में भी अलर्ट घोषित है आज घटना के बाद पहला जुम्मा है इसको देखते हुए पुलिस कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहती इसलिए अन्य जनपदो से भी फोर्स मंगाया गया है और सभी मस्जिदों के बाहर तैनाती की गई है कल जनपद में जुलूस और गौसिया भी निकाला जाएगा इसको लेकर भी पुलिस अलर्ट मूड पर है और पुलिस ने आयोजको से कह रखा है कोई भी नई परंपरा डालने की कोशिश ना करें साथ ही कहा कि खुराफातियों व असामাজিক तत्वों से निपटने के लिए पुलिस तैयार है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Oct 03, 2025 12:53:50
0
comment0
Report
RMRoshan Mishra
Oct 03, 2025 12:53:14
Noida, Uttar Pradesh:सोशल मीडिया पर दोस्ती कर एक युवक ने युवती से दुष्कर्म किया. विजय नगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार पीड़िता की पहचान गुप्त रखी गई है. शिकायत में कहा गया कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर सचिन नाम बताकर दोस्ती की. कुछ समय बाद शादी का विश्वास देकर शारीरिक संबंध बनाए. बाद में पता चला कि असली पहचान छुपाकर दोस्ती की थी. न केवल शादी का झांसा दिया बल्कि धर्म परिवर्तन दबाव भी बनाया. विरोध करने पर धमकी दी. पीड़िता ने परिजनों को बताया और विजय नगर थाने में रिपोर्ट की. अन्य धाराओं में मामला दर्ज. पुलिस गिरफ्तारी के प्रयास में. युवती के बयान दर्ज कर आगे की जांच. इस घटना से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग की गंभीरता उजागर होती है. नागरिकों से ऑनलाइन सतर्क रहने की अपील.
0
comment0
Report
BBBhupendra Bishnoi
Oct 03, 2025 12:51:13
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर में एयर मार्शल साहब ने पूरी दुनिया के सामने कहा कि पाकिस्तान की हरकतों को हमने किस तरह तबाह किया। ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बीटा के अनुसार ऑपरेशन सिंदूर का सार यह है कि पाकिस्तान के डिफेंस एरिया और आतंकवादियों के अड्डे, जहां गोला बारुद बनते थे और हिंदुस्तान के खिलाफ कैंप चलते थे, उनको हिंदुस्तान के भीतर से निशाना बनाकर तबाह किया गया। कई इलाकों में उनके जेट प्लेन और डिफेन्स स्थानों को नुकसान पहुंचाया गया। यह बयान उन राजनीतिक पार्टियों के साथ पाकिस्तान के संबंध और अमेरिका के रुख पर भी प्रश्न उठाता है। तुर्ङी विवाद और चीन-यूएस-भारत की भूमिका पर भी क्या कहानियाँ हैं, इस पर भी चर्चा हुई। बिट्टा ने कहा कि भारत के पास ऐसे मुद्दों पर एकजुट राजनीति होनी चाहिए ताकि पाकिस्तान जैसी आतंकवादी फैक्ट्री से दूरी बनी रहे।
0
comment0
Report
DBDEVENDRA BISHT
Oct 03, 2025 12:51:04
Almora, Uttarakhand:अल्मोड़ा। भाकृअनुप-विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, हवालबाग में 51वां कृषि विज्ञान मेला आयोजित हुआ। इस दौरान संस्थान की नई सब्जी मटर प्रजाति “वी.एल. माधुरी” का लोकार्पण किया गया। यह किस्म पर्वतीय परिस्थितियों के लिए उपयुक्त, पोषक गुणों से भरपूर और उच्च उत्पादन क्षमता वाली बताई गई है। मेले में संस्थान की ओर से दो प्रसार प्रपत्रों का विमोचन किया गया। अनुसूचित जाति उपयोजना के अंतर्गत चयनित किसानों को मंडुआ थ्रैशर, लाईट ट्रैप और स्मॉल टूल किट भी वितरित किए गए। करीब 30 प्रदर्शनियों में नवीन तकनीकें प्रदर्शित की गईं। मशरूम उत्पादन, पॉलीहाउस खेती और बेमौसमी सब्जियां विशेष आकर्षण रहीं। गोष्ठी में वैज्ञानिकों ने किसानों की समस्याओं का समाधान किया। आयोजन में लगभग 650 किसान शामिल हुए। संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कान्त ने बताया कि बीते वर्ष संस्थान ने मक्का, मंडुआ, धान और मटर सहित 14 नई प्रजातियां विकसित कीं।
0
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Oct 03, 2025 12:50:39
Jaspur, Uttarakhand:स्लग रामनगर में एक मजदूर ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की. शहर रामनगर. गुरुवार की देर रात रामनगर क्षेत्र के ग्राम छोई इलाके में एक मजदूर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस में जहां एक और मामले की जांच शुरू कर दिया तो वहीं परिजनों में भी कोहराम बचा हुआ है उत्तर प्रदेश के बदायूं क्षेत्र में रहने वाले रूप राम ने बताया कि उसका 30 वर्षीय बेटा किशन जो कि कुछवर्षों से अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मिलकर रामनगर के ग्राम छोई क्षेत्र में मजदूरी करता था उन्होंने बताया कि गुरुवार की शाम को उनकी बेटे से बात भी हुई थी तथा कल देर रात को किशन की पत्नी ने परिजनों को जानकारी दी उसके पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है घटना के बाद शुक्रवार को बदायूं से परिजन भी रामनगर पहुंच गए हैं वहीं पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Oct 03, 2025 12:50:05
Bikaner, Rajasthan:सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने किया बीकानेर और अग्रिम क्षेत्रों का दौरा, ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा कर जवानों व पूर्व सैनिकों से की मुलाकात, सेना के आधुनिकीकरण और तकनीकी क्षमताओं को सुदृढ़ करने पर दिया जोर। अबोर्ड - न्यूज़ परिचय नहीं किया गया है, नीचे के पार्ट में बहाल खबर जारी है: सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सैनिकों की ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा के लिए बीकानेर सैन्य स्टेशन सहित अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौर में, सेना प्रमुख ने वरिष्ठ सैन्य नेतृत्व, पूर्व सैनिकों, नागरिक गणमान्य व्यक्तियों और जवानों से बातचीत की और सेना के आधुनिकीकरण, ऑपरेशनल तैयारियों, तकनीकी क्षमताओं को सुदृढ़ करने तथा ऑपरेशनल उत्कृष्टता पर विशेष जोर को दोहराया। सेना प्रमुख ने राष्ट्र निर्माण में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए पूर्व सैनिकों लेफ्टिनेंट कर्नल के. हेम सिंह शेखावत (सेवानिवृत्त), लेफ्टिनेंट कर्नल बीरबल बिश्नोई (सेवानिवृत्त), रिसलदार भंवर सिंह (सेवानिवृत्त) और हवलदार नकत सिंह (सेवानिवृत्त) को सम्मानित किया। उन्होंने सभी रैंकों के साथ बातचीत में युद्ध की तेजी से बदलती प्रकृति पर जोर दिया और पूरे ऑपरेशनल स्पेक्ट्रम में यूएएस और काउंटर-यूएएस तकनीकों के एकीकरण के प्रति सेना की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया, जिससे उभरते खतरों के खिलाफ अनुकूलन क्षमता और तैयारियों में वृद्धि होगी। beacon - बीकानेर में सभी रैंकों और पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए, सेना प्रमुख ने कठिन रेगिस्तानी और अर्ध-रेगिस्तानी क्षेत्रों में संचालन के दौरान उनकी निष्ठा, समर्पण और बहु-एजेंसी समन्वय की सराहना की। उन्होंने उच्च ऑपरेशनल तैयारी को बनाए रखने के लिए सभी स्तरों पर टेक्नोलॉजी अब्सॉर्प्शन के महत्व पर भी जोर दिया। सेना प्रमुख ने कहा कि वर्तमान जटिल सुरक्षा वातावरण में सशस्त्र बलों, सरकारी एजेंसियों, उद्योग, अकादमी और समाज के बीच निरंतर सहयोग आवश्यक है, ताकि रक्षा तैयारियों के लिए ‘Whole-of-Nation’ दृष्टिकोण अपनाया जा सके। उन्होंने मिलिट्री-सिविल फ्यूजन के महत्व पर भी जोर दिया और भारत की रक्षा तैयारियों एवं रणभूमि में श्रेष्ठता को मजबूत करने में पूर्व सैनिकों के योगदान की सराहना की।
0
comment0
Report
DBDEBASHISH BHARATI
Oct 03, 2025 12:49:43
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा के विन्दु पाथर थाना क्षेत्र के ग्राम श्रीपुर में बीते अगस्त में हुई चोरी का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। चोरी में लगभग 10 लाख रुपये मूल्य के सोना-चाँदी के आभूषण और नगद शामिल थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जामताड़ा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नाला के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम बनाई गई। इस कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त में विन्दु कुमार सिंह, विवेक उर्फ प्रवर, सचित सिद्ध, सभी ग्राम – श्रीपुर के रहने वाले हैं जिन्हें गिरफ्तार किया गया है. वहीं चौथा आरोपी नितिन कुमार फरार है. बरामद सामान में सोना-चाँदी के गहने (नोज पिन, पायल, बिछिया, चेन, बाल, ब्रासलेट आदि), नगद 5200 रुपये, 3 मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिल, चोरी में इस्तेमाल औजार (सब्बल, स्क्रू ड्राइवर, छेनी आदि) शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि बरामद सामान की कीमत लाखों में है। इस सफलता के बाद पुलिस ने कहा कि जिले में आपराधिक गतिविधियों पर सख्ती जारी रहेगी।
2
comment0
Report
SMSanjay Mohapatra
Oct 03, 2025 12:49:08
Puri, Odisha:ଆଜି ପବିତ୍ର ଗୋଷାଣୀ ଯାତ୍ରା। ଜଳ ବିସର୍ଜନ ପାଇଁ ବିଜେ କରିବେ ଶ୍ରୀକ୍ଷେତ୍ରର ସମସ୍ତ ଗୋଷାଣୀ ମେଢ଼। ବିଭିନ୍ନ ସାହି ଗଳିକନ୍ଦିରୁ ମା ବାରବାଟି, ଜହ୍ନି ଖାଇ, ବେଲବାଇ, ଗେଲବାଇ, ବୁଢ଼ାବୁଢ଼ୀ, ସମ୍ପାତୀ ଚଢ଼େଇ, ବିଶାଳ ନାଗା ମୁର୍ତ୍ତୀ, ରାବଣ ଆଦି ୫୦ରୁ ଉର୍ଦ୍ଧ୍ବ ଗୋଷାଣୀ ମେଢ଼ମେଢ଼ାଣ୍ଡରେ ସଭା କରିବେ। ଏହାକୁ ସୃଙ୍କଳିତ କରିବା ପାଇଁ ପୁଲିସ ପ୍ରଶାସନ ପକ୍ଷରୁ ବ୍ୟାପକ ବ୍ୟବସ୍ଥା ଗ୍ରହଣ କରାଯାଇଛି। ପ୍ରତି ମେଢ଼ ପାଇଁ ସ୍ୱତନ୍ତ୍ର ରୁଟଚାର୍ଟ କରାଯାଇଛି। ମାର୍କେଟ ଛକ ନିକଟରୁ ଗାଡ଼ି କଟକଣା କରାଯାଇଛି। ଆମ୍ବୁଲାନ୍ସ ସେବା ଜାରି ରହିବ। ସେପଟେ ସୁରକ୍ଷା ଦୃଷ୍ଟିରୁ ବ୍ୟାପକ ପୁଲିସ ମୁତୟନ କରାଯିବ। ଦାୟିତ୍ୱରେ ୪ଜଣ ଅତିରିକ୍ତ ଏସପି, ୮ଡ଼ିଏସପି, ୧୪ଇନିସପେକ୍ଟର, ୩୪ ସବଇନିସପେକ୍ଟର ସହିତ ୧୦ପ୍ଲାଟୁନ ଫୋର୍ସ ମୁତୟନ ହେବେ ବୋଲି ଏସପି ସୂଚନା ଦେଇଛନ୍ତି।
0
comment0
Report
SSSAPPA SAHIL NAHERUDINBHAI
Oct 03, 2025 12:48:53
Rajkot, Gujarat:રાજકોટમાં મહિલા કોન્સ્ટેબલે આપઘાત કર્યો હતો..સેન્ટ્રલ જેલ પાછળ આવેલ માઉન્ટેન પોલીસ લાઇન ખાતે પોતાના ક્વાર્ટરમાં રહેતી મહિલા પોલીસીએ આપઘાત કર્યો ,ઘઉંમાં નાખવાની દવા પી આપઘાતનું પગલું ભર્યું, માતા પિતા એ ફોન કરતા આપઘાત કરનાર 27 વર્ષીય ભૂમિકાબા કનકસિંહ ચૌહાણ નામના કોન્સ્ટેબલે રીસીવ ન કરતા તેઓ ક્વાર્ટર ખાતે પહોંચ્યા હતા,જ્યાં દરવાજો તોડી જોતા ભૂમિકાબા બેભાન હાલતમાં મળી જતા તાત્કાલિક સિવિલ હોસ્પિટલ ખાતે ખસેડવામાં આવ્યા હતા, որտեղ ટૂંકી સારવાર બાદ તેમનું મૃત્યુ નિપજ્યું હતું, ઘટના બનતા પ્ર. નગર પોલીસ નો સ્ટાફ ઘટના સ્થળે પહોંચ્યો, ઘટના સ્થળેથી સુસાઈડ નોટ મળી આવી જેમાં બીમારી સબબ પગલું ભર્યાનો ઉલ્લેખ, ભૂમિકાબા ને આંચકી અને વાઈ ની બીમારી હતી જેથી પગલું ભર્યાનું તારણ, સંમે આવ્યું છે તેમના દ્વારા અગાઉ પણ ઝેરી પ્રવાહી પી આપઘાતનો પ્રયાસ કરવામાં આવ્યો હતો મહિલા કોન્સ્ટેબલનો મૃતદેહ પીએમ અર્થે ખસેડાયો છે .વર્ષ 2017 માં પોલીસ ખાતામાં જોડાયા હતા, ઘટના કારણે પોલીસ પરિવારમાં ગમગીની.....
0
comment0
Report
GPGYAN PRAKASH
Oct 03, 2025 12:48:20
Paonta Sahib, Himachal Pradesh:सैनिकों और पूर्व सैनिकों ने शहीद की बहन की शादी में निभाई भाई की रस्में\n\nशहीद आशीष कुमार की बहन आराधना (पूजा) के विवाह उत्सव पर सेना की रेजिमेंटल भावना और सैन्य सौहार्द के मार्मिक प्रदर्शन की झलक देखने को मिली। शहीद आशीष की बहन की शादी में शहीद की रेजिमेंट के सैनिक और भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब और शिलाई क्षेत्र के पूर्व सैनिक शामिल हुए और भाई द्वारा निभाई जाने वाली सभी धार्मिक रस्मे निभाई गईं।\n\nदुल्हन बनी इस बहन के भाई एक बहादुर ग्रेनेडियर ने कर्तव्य की राह में सर्वोच्च बलिदान दिया था। बहन ने देश के लिए एक भाई को खाया था लेकिन शादी के मौके पर दर्जनों सैनिक भाई रस्में निभाने के लिए पहुंचे। शादी के अवसर पर इन सैनिकों और पूर्व सैनिकों की उपस्थिति न केवल सम्मान का प्रतीक थी बल्कि यह आश्वासन भी था कि सैना का बन्धन सेवा से परे अपने शहीदों के परिवारों तक बंधा हुआ है। शादी समारोह के अवसर पर पूरे गर्व के साथ रेजिमेंट से आए सैनिकों ने बहन को FD (बैंक में सावधि जमा) शहीद की प्रति तथा भूतपूर्व सैनिक संगठन ने शगुन और स्मृति चिन्ह भेंट किया, जोकि सैना, रेजिमेंट और सैन्य संगठन का परिवार के साथ खड़े रहने की स्थायी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इस भाव ने उपस्थित सभी के दिलों को छू लिया और सभी को याद दिलाया कि भारतीय सेना अपने नायकों और उनके परिजनों को कभी नहीं भूलती। इस अप्रत्याशित सम्मान से अभिभूत दुल्हन ने नम आंखों से आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद सैनिकों और भूतपूर्व सैनिकों ने बहन को उनके ससुराल तक छोड़कर भाई की पूरी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। ग्रेनेडियर रेजिमेंट के जवानों और भूतपूर्व सैनिक संगठन ने अपने कार्यों से यह पुष्टि की कि उनका भाईचारा शाश्वत है—जीवन में भी और उसके बाद भी। शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदनशीलता ही सच्ची देशभक्ति है। याद रहे कि आशीष कुमार 19 ग्रेनेडियर बटालियन के अंतर्गत अरूणाचल प्रदेश में सेवाकाल के दौरान 27 अगस्त 2024 को ऑपरेशन अलर्ट के दौरान देश को अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।
0
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top