262001
Pilibhit- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के 10 वर्ष होने पर बालिकाओं ने रैली निकाली
Pilibhit, Uttar Pradesh:यूपी के पीलीभीत में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के 10 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में योजना हेतु निर्गत जिला अधिकारी की कार्ययोजना के अनुरूप जिला प्रोबेशन अधिकारी की अधयक्षता में नगर पंचायत जहानाबाद के उच्च प्राथमिक विद्यालय से बालिकाओं की रैली निकाल कर जनपद में जागरूकता कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। रैली में तमाम बालिकाओं ने प्रतिभाग किया गया। वहीं विद्यालय का स्टाफ,महिला कल्याण विभाग से संरक्षण अधिकारी,सामाजिक कार्यकर्ता,परामर्शदाता,केस वर्कर सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मंदसौर के Hinglaj माता मंदिर में अखंड ज्योति, बलूचिस्तान से जुड़ा पौराणिक धरोहर
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में जिला मुख्यालय से तकरीबन 165 किलोमीटर दूर हिंगलाजगढ़ किले में हिंगलाज माता का मंदिर स्थित है इस प्रसिद्ध मंदिर का निर्माण मालवा के परमार राजवंश के शासको ने करवाया था यहां पर अखंड ज्योति जलती है जो कि बलूचिस्तान के हिंगलाज माता मंदिर से लाई गई थी बलूचिस्तान पाकिस्तान में है, इस मंदिर में पूजा अर्चना के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं हालांकि यहां पहुंचने का रास्ता कच्चा है जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है यह मंदिर गांधी सागर अभ्यारण के जंगलों के बीच स्थित है जिले में प्रसिद्ध प्राचीन मंदिर की विशेषता है कि इसमें कालका माता और हिंगलाज माता दोनों विराजमान है यहां वर्षों से अखंड ज्योति जल रही है हिंगलाज माता के दो ही मंदिर प्रसिद्ध माने जाते हैं एक पाकिस्तान के बलूचिस्तान में और दूसरा भारत के मध्य प्रदेश के मंदसौर में स्थिति यह मंदिर0
0
Report
रेशमबाड़ी हत्याकांड: पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार
Bahara Boj, Uttarakhand:स्लग- लीलाधर के हत्यारों ने पुलिस पर की फायरिंग, हुई मुठभेड़ स्थान- रुद्रपुर, ऊधमसिंहनगर पुलिस ने मुठभड़ में दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब इस हत्याकांड के सभी 6 नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। वीओ- रेशमबाड़ी में हुए हत्याकांड के बाद से ही पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी थी, मुखबिर की सूचना पर कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने बगवाड़ा बाईपास क्षेत्र में दो नामजद आरोपियों प्रिंस ठाकुर उर्फ पंछी और प्रियांशु कश्यप को घेर लिया। पुलिस को देखते ही दोनों आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर प्राथमिक उपचार दिलाया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो 315 बोर के तमंचे और दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रिंस ठाकुर उर्फ पंछी और प्रियांशु कश्यप के रूप में हुई है। दोनों दूधियानगर वार्ड नंबर 13 के रहने वाले हैं।0
0
Report
प्रयागराज के सिविल लाइंस में रेस्टोरेंट के बाहर गुटों का हिंसक संघर्ष फुटेज में कैद
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज सिविल लाइनों इलाके में रेस्टोरेंट के बाहर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों की संख्या में जुटे दो गुटों के बीच हुई जमकर मारपीट, मामूली कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद मारपीट में हुआ तब्दील, एक दूसरे पर थप्पड़ और ईंट पत्थर से भी किया गया हमला, मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, फुटेज में एक दूसरे पर हमला करते हुए देखे जा रहें हैं युवक, बीती रात करीब 9.30 बजे का बताई जा रही है घटना, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मारपीट करने वालों की जुटा रही जानकारी।0
0
Report
Advertisement
SDM की ढोल-नगाड़ों वाली जागरूकता से अमरोहा में मतदान नाम जोड़ने का अभियान
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर ढोल-नगाड़ों के साथ अमरोहा की सड़कों पर उतरे SDM शशि भूषण पाठक, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए अनोखे अंदाज में किया जागरूक अमरोहा में मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर प्रशासन ने अनोखा जागरूकता अभियान चलाया। अमरोहा सदर के एसडीएम शशि भूषण पाठक ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के साथ शहर में ढोल-नगाड़ों के बीच लोगों को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए जागरूक किया। इस अनोखे अंदाज ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। एसडीएम शशि भूषण पाठक ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग और जिलाधिकारी अमरोहा के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने अपील की कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा और शादी के बाद दूसरे स्थान पर आई महिलाएं मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरें। वहीं, मतदाता सूची में नाम या अन्य विवरण में गलती होने पर फॉर्म-8 के माध्यम से संशोधन करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम शामिल होने से वंचित न रहे। बाइट शशि भूषण पाठक एस डी एम सदर0
0
Report
रावतभाटा में परमाणु बिजलीघर रोड पर तेज रफ्तार भिड़ंत, एयरबैग खुले
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में परमाणु बिजलीघर रोड पर तेज रफ्तार के चलते दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा साईंबाबा मंदिर के आगे स्थित खतरनाक टर्न पर हुआ। जानकारी के अनुसार, एक एसयूवी परमाणु बिजलीघर की ओर जा रही थी, जबकि सामने से एक ठेकेदार की कार आ रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि दोनों कारों के एयरबैग खुल गए। गनीमत रही कि दोनों वाहन चालकों को चोट नहीं आई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
राजसमंद में एयर स्ट्राइक जैसी मॉक ड्रिल: प्रशासन की तत्परता परखी गई
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद में ''एयर स्ट्राइक'' से मची खलबली! पलक झपकते हुआ ब्लैकआउट, 15 घायलों को दौड़ाकर पहुंचाया अस्पताल -अचानक अंधेरा, दौड़ती एम्बुलेंस और रेस्क्यू ऑपरेशन: रीको दफ्तर में दिखा आपातकाल जैसा मंजर, मॉक ड्रिल में पास हुआ प्रशासन राजसमंद。 एंकर राजसमंद के रीको जिला कार्यालय में उस वक्त अचानक हड़कंप मच गया, जब ''एयर स्ट्राइक'' की सूचना मिलते ही पूरे परिसर में तत्काल ब्लैकआउट कर दिया गया। पलक झपकते ही दमकल और एम्बुलेंस की गाड़ियां मौके पर दौड़ पड़ीं। हालांकि यह कोई असली हमला नहीं, बल्कि नागरिक सुरक्षा निदेशालय के निर्देश पर की गई हाई-वोल्टेज मॉक ड्रिल थी, जिसमें एयर स्ट्राइक जैसे हालात बनाकर प्रशासन की मुस्तैदी परखी गई। अभ्यास के दौरान नागरिक सुरक्षा, एसडीआरएफ, स्काउट और अग्निशमन कर्मियों ने गजब की फुर्ती दिखाई। बचाव दलों ने करीब 15 घायलों को सुरक्षित निकालकर तुरंत जिला चिकित्सालय पहुंचाया। मौके पर जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा, एसपी हेमंत कलाल, एडीएम राजकुमार कस्वां और एसडीएम ओम प्रभा ने खुद मोर्चा संभालकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सभी इंतजाम चाक-चौबंद मिले। कलक्टर ने कहा कि आपातकाल में जनहानि रोकने के लिए आपसी तालमेल और त्वरित एक्शन जरूरी है, इसलिए हर विभाग हमेशा अलर्ट रहे。0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय: पत्नी की मौत के छह महीने बाद पति ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में पत्नी की मौत का सदमा एक पति बर्दाश्त नहीं कर सका और आखिरकार उसने खुद भी अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पत्नी की मौत के करीब छह महीने बाद पति ने घर में ही फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान सुरेश शर्मा के पुत्र संजीव कुमार शर्मा के रूप में की गई है। दरअसल, परिजनों के मुताबिक करीब छह महीने पहले संजीव कुमार शर्मा की पत्नी की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद से ही संजीव मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा था। वह ज्यादातर समय अकेले घर में रहता था और किसी से ज्यादा बातचीत भी नहीं करता था। बताया जा रहा है कि घटना के दिन परिवार के सभी सदस्य एक शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे। इसी दौरान घर में अकेले मौजूद संजीव कुमार शर्मा ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। जब परिवार के लोग शादी समारोह से वापस लौटे और संजीव को खोजने लगे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी प्रयास के बाद जब दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर संजीव का शव फंदे से लटका हुआ मिला। यह दृश्य देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही मंसूरचक थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। इस घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि पत्नी की मौत के बाद संजीव गहरे सदमे में रहने लगा था। हालांकि, आत्महत्या के पीछे की वास्तविक परिस्थितियों की पुलिस जांच कर रही है।0
0
Report
वाराणसी से गिरफ्तार इनामी अपराधी धनजी पासी उर्फ पप्पू टिकरा
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। दरिगांव थाना के पुलिस ने 50 हजार का इनामी अपराधी धनजी पासी उर्फ पप्पू टिकरा उर्फ मगहिया को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से एक देसी कट्टा, एक दुनाली बंदूक, चार कारतूस तथा तीन खोखा भी बरामद हुआ। बता दे कि 8 नवंबर को इसने एक डकैती कांड को अंजाम दिया था, जिसके बाद पुलिस इसके पीछे पड़ गई थी। पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपए का इनाम भी रखा था। दरिगांव थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि धनजी पासी यूपी के वाराणसी में रुका हुआ है। इस सूचना पर रोहतास पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया और उत्तर प्रदेश के वाराणसी से कुख्यात धनजी पासी को गिरफ्तार कर लिया। अलग-अलग थाना क्षेत्र में नाम बदल कर यह अपराध करता था—धनजी पासी, पप्पू टिकरा, मगहिया के नाम से जाना जाता है। सासाराम के एसडीपीओ-1 विप्लव कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया तथा कई डकैती, हत्या, लूटपाट तथा चोरी जैसे मामलों के इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया।0
0
Report
पॉक्सो के वांछित अभियुक्त ने पुलिस पर गोली चलाई, मुठभेड़ के बाद गिरफ्त में
पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त ने पुलिस पर की फायरिंग, मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार मेरठ। थाना पल्लवपुरम पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित एक अभियुक्त को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार थाना पल्लवपुरम पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 367/2026 धारा 191(2)/191(3)/109(1)/131/115(2)/352/351(3)/74/75/78 बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट के अन्तर्गत अभियुक्त सोहेल पुत्र नसीम निवासी ग्राम सिवाया थाना दौराला जनपद मेरठ नामजद वांछित चल रहा था। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए थाना पल्लवपुरम पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के आदेशानुसार अपराध एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दौराला के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पल्लवपुरम श्री भरत सारस्वत के नेतृत्व में थाना पल्लवपुरम पुलिस टीम द्वारा दुल्हैड़ा बम्बा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान काले रंग की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल पर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा रुकने का संकेत दिया गया। इस पर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा तत्काल पीछा करते हुए अभियुक्त की घेराबंदी की गई। पुलिस से बचकर भागने के दौरान अभियुक्त मोटरसाइकिल सहित सूखे बम्बे में कूद गया। नीचे गिरने के कारण उसके बाएं पैर एवं बाईं बांह में चोटें आईं। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त सोहेल पुत्र नसीम को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा.315 बोर एवं 02 जिंदा कारतूस.315 बोर तथा तमंचे की नाल में फंसा 01 खोखा कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त काले रंग की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल रजि0 नं0 UP15DCXXXX बरामद की गई। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दौराला भेजा जा रहा है। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।0
0
Report
Advertisement
ग्रामीण महिलाओं ने जंगलों में अवैध शराब के ठिकाने पर धावा बोलकर 14 कुप्पे बरामद
Narmadapuram, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ ग्रामीण महिलाओं ने ऐसा मोर्चा खोला कि जंगलों में हड़कंप मच गया। आबकारी विभाग से शिकायत करते-करते थक चुकी महिलाओं ने अब खुद कमान संभाल ली। दर्जनों महिलाएं लाठी-डंडे लेकर जंगल में उतरीं और कच्ची महुआ शराब बनाने के ठिकानों पर धावा बोल दिया। महिलाओं ने मौके से 14 कुप्पे महुआ लाहन और दर्जनों बोतल कच्ची शराब बरामद की। सवाल यह है कि जब ग्रामीण महिलाएं जंगलों में पहुंचकर अवैध शराब के ठिकाने खोज सकती हैं, तो आबकारी विभाग को इसकी भनक क्यों नहीं लगी।0
0
Report
स singरौली के सरकारी स्कूल में मोबाइल गेम हार-जीत का विवाद, दो छात्र घायल
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग मोबाइल गेम के पैसों को लेकर सरकारी स्कूल में बवाल, दो छात्र गंभीर घायल... चरगोड़ा के शासकीय स्कूल में छात्रों के दो गुट भिड़े, जमकर हुई मारपीट... विवाद के दौरान एक दर्जन से ज्यादा बाहरी युवकों के स्कूल परिसर में पहुंचने का दावा... मारपीट में कक्षा 9वीं और 10वीं के दो छात्र घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी... गेम में हार-जीत के पैसों को लेकर पहले भी दोनों पक्षों में विवाद .... घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, शिक्षा विभाग ने जांच रिपोर्ट तलब की.. शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने शुरू की जांच....0
0
Report
फरसागुड़ा की शिवांगी बघेल का शव, हत्या की आशंका जताई गई
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर के घाटकवाली में मिले युवती के क्षत-विक्षत शव की पहचान फरसागुड़ा निवासी 22 वर्षीय शिवांगी बघेल के रूप में हुई है। शिवांगी 15 नवंबर को खेत जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने 18 नवंबर को भानपुरी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि किसी ने बहला-फुसलाकर शिवांगी को अपने साथ ले जाकर उसकी हत्या की होगी। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, कॉल डिटेल और परिचितों से पूछताछ के आधार पर जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
चतरा के हंटरगंज में अवैध बालू उठाव पर बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर जब्त
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड में अंचल अधिकारी (CO) ऋतिक कुमार और पुलिस बल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए निरंजना नदी में अवैध बालू उठाव के खिलाफ बड़ी छापेमारी की। रात मिली सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई के दौरान बालू लदे तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है। चालक और मजदूर रात के अंधेरे में फरार हो गए। जब्त वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया है। दूसरी ओर, इस कार्रवाई के बाद ट्रैक्टर मालिकों ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि क्या ऐसी कार्रवाई सिर्फ गरीबों पर ही होगी? उन्होंने मांग की है कि बड़े बालू कारोबारियों के खिलाफ भी निष्पक्ष कार्रवाई की जानी चाहिए। फिलहाल इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।0
0
Report
समस्तीपुर में शराब माफिया छुड़ाने के लिए पुलिस पर भीड़ का हमला; चार गिरफ्तार
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में शराब माफिया को छुड़ाने के लिए पुलिस पर हमला ।दारोगा का गला दबाया, सरकारी गाड़ी तोड़ी ।चार गिरफ्तार । समस्तीपुर के विभूतिपुर में शराब तस्करों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि गिरफ्तार आरोपी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया गया। साखमोहन चौकी प्रभारी दारोगा अरशद इमाम अंसारी को गड्ढे में गिराकर पीटा गया। लोहे के कड़े से सिर पर वार किया गया और गमछे से गला कसकर जान लेने की कोशिश की गई। सरकारी वाहन के शीशे तोड़ दिए गए और पुलिसकर्मियों के हथियार छीनने का भी प्रयास किया गया। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है。 घटना पतैलिया गांव के मुसहरी टोल की बताई गई है। जंहा विभूतिपुर थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, साखमोहन चौकी प्रभारी अरशद इमाम अंसारी पुलिस बल के साथ गश्ती कर रहे थे। इसी दौरान कर्रख वार्ड-1 निवासी संजय मंडल (48) को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।पुलिस टीम गिरफ्तार आरोपी को वाहन तक ले जा रही थी, तभी काला शर्ट पहने एक युवक ने दारोगा का हाथ पकड़कर उन्हें गड्ढे में खींचकर गिरा दिया। इसके बाद करीब 50 से 60 लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और गिरफ्तार आरोपी को जबरन छुड़ाने का प्रयास करने लगी। पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई।दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि भीड़ में शामिल लोगों ने सरकारी वाहन के आगे लकड़ी का बोझा और बाइक खड़ी कर रास्ता रोक दिया। इसके बाद वाहन का साइड मिरर और शीशा तोड़ दिया गया।घटना का वीडियो बना रहे दारोगा पर लोहे के कड़े से सिर पर वार किया गया। उनका मोबाइल छीनने के साथ उन्हें वाहन से बाहर खींच लिया गया। इसी दौरान उनकी कमर से पिस्टल छीनने का प्रयास किया गया। दूसरी ओर, पुलिस बल के अन्य सदस्यों को भी घेरकर पीटा गया और उनके हथियार छीनने की कोशिश की गई।0
0
Report
नैनीताल के नए SSP अर्पण यदुवंशी ने पदभार संभालते ही समीक्षा बैठक की
Noida, Uttar Pradesh:नैनीताल नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने कार्यभार संभालने के बाद देर रात तक थाना, चौकी और शाखा प्रभारियों के साथ परिचय और समीक्षा बैठक की। उन्होंने क्षेत्र की संवेदनशीलता, भौगोलिक स्थिति और कानून-व्यवस्था की चुनौतियों की जानकारी ली। एसएसपी ने कहा कि पुलिस विभाग में अनुशासन सर्वोपरि है, लेकिन कार्मिकों को अपनी बात रखने का पूरा अवसर मिलेगा और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने नैनीताल की पर्यटन गरिमा के अनुरूप पुलिस से शालीन व्यवहार रखने तथा फरियादियों की शिकायतों के शत-प्रतिशत निस्तारण के निर्देश दिए। टीम भावना और जवाबदेही से काम करने पर जोर देते हुए उन्होंने बैठक के बाद कोतवाली परिसर स्थित पुलिस मैस का औचक निरीक्षण कर साफ-सफाई व रखरखाव के निर्देश भी दिए।0
0
Report
Advertisement
