262001
Pilibhit - युवती ने पुलिस पर उत्पीड़न का लगाया आरोप
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में थाना करेली के फिरसाह चुराह गांव में पुलिस के उत्पीड़न से युवती ने चूहेमार की दवा खाकर जान देने की कोशिश की है, आनन - फानन में पुलिस ने इंद्रावती को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बिलसंडा सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर आलमगीर ने प्राथमिक उपचार के बाद युवती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया. सीओ डॉक्टर प्रतीक दहिया ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता का हाल जाना और पुलिस को मामले की जांच करने को कहां।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
NIMS के एडिशनल मेडिकल सुप्रींटेंडेंट के खिलाफ आय असंतुलन मामले में ACB तलाशी
Noida, Uttar Pradesh:Disproportionate Assets Case Against NIMS Additional Medical Superintendent A case of disproportionate assets has been registered against NIMS Additional Medical Superintendent Dr. Nori Lakshmi Bhaskar. The ACB conducted searches on September 22, 2026, at 7 locations, including the accused’s residence and properties linked to relatives and alleged benamis. The searches uncovered one 4BHK and two 3BHK flats in a high-rise gated community in Kukatpally, along with five 2BHK flats in Manikonda and Pet Basheerabad. Four open plots were identified in Yadadri, Nandigama and Shamirpet, along with an 800-square-yard plot in Visakhapatnam. The ACB found ₹41 lakh in bank accounts, ₹12 lakh in post-office deposits, ₹35 lakh in private finance investments and ₹29.55 lakh in mutual funds. 517.8 grams of gold jewellery and vehicles including Jaguar, Audi and Tata Nexon cars, as well as Royal Enfield, Vespa, Activa and Yamaha bikes, were seized. Electronic gadgets worth approximately ₹5 lakh were also seized. The total value of the identified assets is estimated at ₹6.13 crore, while their market value is expected to be higher. The ACB also found an investment of ₹1.30 crore in a flat under dispute before the DRT, and evidence that ₹1.33 crore had been given as hand loans to various individuals.0
0
Report
किसानों पर लाठीचार्ज: जमीन अधिग्रहण के विरोध में धरना स्थल से हटाए गए
Faridabad, Haryana:जमीन अधिग्रहण की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों पर लाठीचार्ज, कई घायल फरीदाबाद: IMT स्थित गांव सोतई में जमीन अधिग्रहण की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे किसानों को आज पुलिस ने मौके से हटा दिया। किसानों का आरोप है कि शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे लोगों पर पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज के दौरान करीब एक दर्जन किसानों के घायल होने की बात सामने आई है। घायल किसानों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ किसानों की हालत को देखते हुए उन्हें रेफर किया गया है। किसानों के मुताबिक, वे अपनी जमीन के अधिग्रहण से जुड़े मामले को लेकर पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे थे और अपनी मांगों को लेकर प्रशासन से समाधान की मांग कर रहे थे। आरोप है कि आज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें जबरन धरनास्थल से हटा दिया। घटना के दौरान पुलिस ने कुछ किसानों को हिरासत में भी लिया है। फिलहाल मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। किसानों की ओर से पुलिस कार्रवाई का विरोध किया जा रहा है। पुलिस की ओर से लाठीचार्ज और हिरासत में लिए गए किसानों को लेकर आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।0
0
Report
JNU परिसर में छात्राओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हुआ; ABVP ने मुख्य द्वार बंद कर प्रदर्शन किया
New Delhi, Delhi:दिल्ली JNU मे छात्राओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हुआ है. छात्रा के साथ छेड़छाड़ हुई. JNU के अंदर छात्रा देर रात हॉस्टल लौट रही थी तभी कार सवार अज्ञात बदमाशों ने उसे छेड़ना शुरू कर दिया. सुरक्षा व्यवस्था के खिलाफ ABVP ने जेएनयू में प्रदर्शन किया. ABVP ने मुख्य द्वार बंद कर सुरक्षा व्यवस्था के खिलाफ नारे लगाए. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जेएनयू इकाई द्वारा परिसर में सुरक्षा से जुड़े मामलों और बाहरी तत्वों की अनाधिकृत आवाजाही के विरोध में प्रदर्शन किया गया. परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर सवाल उठ रहे हैं. बाहरी व्यक्तियों की मौजूदगी और सुरक्षा व्यवस्था की लापरवाही छात्रों के लिए चिंता का विषय है. प्रशासन से ठोस और तत्काल सुधार की मांग की गई. ABVP ने मुख्य सुरक्षा अधिकारी के इस्तीफे की मांग की. बाहरी प्रवेश की सख्त जांच, संवेदनशील स्थानों पर गश्त और प्रकाश व्यवस्था को मजबूत करने तथा शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई.0
0
Report
Advertisement
यूपी सरकार का डबल इंजन: किसानों की समृद्धि, सहकारिता और महिलाओं की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम
Noida, Uttar Pradesh:अन्नदाता किसानों की खुशहाली से नारी की गरिमा तक, सहकारिता की शक्ति से सुगम परिवहन तक, आज उत्तर प्रदेश में जनकल्याण के अनेक संकल्प धरातल पर उतरेंगे। लखनऊ में 'मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना' का शुभारंभ करने के साथ इसके ई-पोर्टल, सहकारिता विभाग के 'उर्वरक सेतु' मोबाइल ऐप एवं UPCDC मोबाइल ऐप के लोकार्पण तथा भारत टैक्सी के शुभारंभ कार्यक्रम में सहभागिता होगी। इसके उपरांत गोरखपुर में महिलाओं/संवासिनियों को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं सुविधापूर्ण वातावरण प्रदान करने हेतु आधुनिक सुविधाओं से युक्त राजकीय महिला शरणालय का लोकार्पण होगा। समृद्ध किसान, सशक्त सहकारिता, सुगम परिवहन और सुरक्षित-सम्मानित नारी, यही डबल इंजन सरकार के समावेशी विकास का संकल्प है。0
0
Report
जमुई में करमा पर्व के दौरान पोखर डूबने से दो बच्चियों की मौत
Jamui, Bihar:जमुई टाउन थाना क्षेत्र के अमरथ स्थित महादेव स्थान पोखर में कर्मा पर्व को लेकर नहाने के दौरान मंगलवार की देर शाम 7:00 बजे सतीश महतो की पुत्री रानी कुमारी और बिजली महतो की पुत्री चांदनी कुमारी डूब गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से परिजन द्वारा डूबते हुए दोनों बच्ची को पोखर से निकल गया और सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने जांच के बाद दोनों बच्ची को मृत घोषित कर दिया। एक साथ दो बच्ची की मौत के बाद पूरे परिवार में चीख- पुकार मच गई। स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल होने लगा। परिवार वालों के साथ- साथ पूरे गांव में मातम छा गया। घटना की सूचना के बाद समाजसेवी पप्पू मंडल सदर अस्पताल पहुंचे, जहां पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली और घटना को लेकर दुख प्रकट किया।0
0
Report
मालपुरा शहर के इंडस्ट्रीज एरिया में पेड़ पर युवक का शव मिला
Noida, Uttar Pradesh:मालपुरा (टोंक) टोंक के मालपुरा से बड़ी खबर मालपुरा शहर के इंडस्ट्रीज एरिया में सड़क किनारे पेड़ पर लटका मिला युवक का शव सूचना पर मालपुरा थाना पुलिस पहुंची मौके पर मृतक बताया जा रहा है पीनणी निवासी जीतराम बंजारा0
0
Report
Advertisement
बेतिया में आठ आदतन अपराधियों के जिला बदर की तैयारी, CC3 के तहत कारवाई तेज
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जमुई की घटना के बाद बेतिया पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ पर हो गया है बेतिया में अब आदतन अपराधियों की खैर नहीं है अपराध नियंत्रण के बेतिया डीएम तरनजोत सिंह ने सीसीए थ्री के तहत आठ आदतन अपराधियों को नोटिस जारी किया है बेतिया एसएसपी ने डीएम तरनजोत सिंह को आठ माफियाओं का प्रस्ताव भेजा है जो आदतन अपराधी है जो बड़े बड़े अपराधों में संलिप्त रहे है भूमाफिया शराब माफिया और अपराधियों की सूची तैयार कर पुलिस प्रशासन उन्हें जिला बदर करने की तैयारी में जुट गया है। बेतिया एसएसपी कुमार गौतम ने eight आदतन अपराधियों पर सीसीए थ्री का प्रस्ताव भेजा है जिसमें भूमाफिया शराब माफिया और बड़े अपराधियों के नाम दर्ज है विशाल शुक्ला मेराज अंसारी विजय यादव शारदानंद यादव विश्वनाथ यादव मुन्ना ठाकुर संतोष यादव भीम यादव का नाम शामिल है।इन सभी को बेतिया डीएम तरनजोत सिंह ने नोटिश जारी किया है सुनवाई के बाद इन बड़े अपराधियों को जिला बदर किया जा सकता है अपराध नियंत्रण के बेतिया डीएम तरनजोत सिंह एसएसपी कुमार गौतम ने बड़ा कदम उठाया है।जिला में अब वैसे अपराधियों की खैर नहीं है जिनके ऊपर लगातार हत्या लुट छिनतई रंगदारी और भूमाफिया से संबंधित लगातार थानों में मामला दर्ज हो रहे है वैसे आदतन अपराधियों को पुलिस प्रशासन चिन्हित कर सीसीए थ्री के तहत जिला बदर करने की तैयारी में जुट गया है।0
0
Report
फतेहगढ़ में सिगरेट विवाद के बाद दुकानदार पर हमला, वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:फतेहगढ़ में सिगरेट को लेकर विवाद, दुकानदार से बीच सड़क पर जमकर मारपीट, वीडियो वायरल फतेहगढ़ में दबंगई , दुकानदार से बीच बाजार मारपीट जिला - फर्रुखाबाद तारीख - 22-09-2026 वीओ- फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग एक दुकानदार के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि सिगरेट को लेकर हुए विवाद के बाद दुकानदार को सड़क पर गिराकर डंडों और चप्पलों से पीटा गया है। दुकानदार का सामान भी सड़क पर फेंकने का आरोप है। वीडियो में दुकानदार मदद के लिए चिल्लाता हुआ दिखाई दे रहा है। बीच बाजार हुई मारपीट की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीओ सिटी ने बताया वायरल वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है ।0
0
Report
कुशीनगर के होटल के रसोईघर में भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने बड़ी मशक्कत से बुझाई
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking - कुशीनगर - रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग - देर रात अचानक आग लगने से अफरा - तफरी - फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई आग - श्याम इन होटल के फायर सेफ्टी टूल से पाया आग पर काबू - पेट्रोल पंप के पास आग लगने से सहमे लोग - आग बुझने पर लोगों ने ली राहत की सांस - किचन में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना - पडरौना नगर के रामकोला रोड की घटना0
0
Report
Advertisement
आज़मगढ़ में आत्मरक्षार्थ गोलीबारी: आरोपी और उसके बेटे की मौत
Noida, Uttar Pradesh:Source ANI police ने आत्मरक्षा और बच्चों की सुरक्षा के लिए गोली चलाई जिसमें आरोपी घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर आरोपी अरविंद और उसके बेटे दोनों की मृत्यु हो गई है। आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है। आज़मगढ़, उत्तर प्रदेश: शंभूपुर गांव में गोलीबारी की घटना पर SSP डॉ. अनिल कुमार ने बताया, एक आरोपी अरविंद द्वारा अपनी पत्नी और दो व्यक्तियों की गोली मार के हत्या कर दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो आरोपी ने अपने बच्चों को कमरे में बंद कर लिया। पुलिस ने आरोपी को सरेंडर करवाने का और बच्चों को सकुशल रेस्क्यू करने के लिए समझाने का प्रयास किया...आरोपी द्वारा पुलिस और परिजनों को गोली मार देने और बच्चों को मार देने की धमकी दी गई। इसी दौरान आरोपी ने अपने बेटे को भी गोली मार दी, आवाज पर पुलिस तुरंत कमरे में घुसी। आरोपी ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा और बच्चों की सुरक्षा के लिए गोली चलाई जिसमें आरोपी घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर आरोपी अरविंद और उसके बेटे दोनों की मृत्यु हो गई है। आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है।0
0
Report
नीमराना कोर्ट जमीन नहीं मिलने पर बार एसोसिएशन ने लगाया अनिश्चितकालीन बहिष्कार
Jaipur, Rajasthan:नीमराना (कोटपूतली- बहरोड़) जिले में कोर्ट की जमीन आवंटन को लेकर बार एसोसिएशन ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया गया। अधिवक्ताओं का कहना है कि जेएम कोर्ट के लिए वर्ष 2021 में जमीन आवंटित किए जाने की प्रक्रिया हुई थी लेकिन वर्ष 2026 आने के बावजूद अब तक कोर्ट के लिए जमीन उपलब्ध नहीं कराई गई है। बार एसोसिएशन के अनुसार पहले कोर्ट की जमीन एसडीएम कार्यालय के पास प्रस्तावित बताई गई थी। अब जानकारी मिल रही है कि सरकार की ओर से बावड़ी के सामने जमीन उपलब्ध कराई जा रही है। बार एसोसिएशन ने इस स्थान पर जमीन दिए जाने पर आपत्ति जताते हुए एसडीएम कार्यालय के पास ही जमीन उपलब्ध कराने की मांग की है। उदय यादव बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने बताया कि एसडीएम कार्यालय के आसपास ही विभिन्न सरकारी कार्यालय स्थित हैं, ऐसे में न्यायालय के लिए भी इसी क्षेत्र में जमीन मिलने से अधिवक्ताओं और आमजन को विभिन्न कार्यालयों में आने-जाने में सुविधा होगी तथा न्यायिक कार्य में भी सहूलियत रहेगी। इसी मांग को लेकर नीमराना बार एसोसिएशन ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया। बार एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि जब तक कोर्ट की जमीन को लेकर उनकी मांग का समाधान नहीं किया जाता, तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।0
0
Report
मूंडवा में क्रॉस वोटिंग से भाजपा को झटका, हंगामे के बाद बोर्ड नहीं बना
Nagaur, Rajasthan:मूण्डवा, नागौर मूण्डवा में उप चैयरमेन के विजय जुलूस के दौरान भाजपा पार्षद रमाकांत शर्मा के घर के बाहर हुए हंगामे को लेकर देर रात तक डिप्टी ओफिस के बाहर भारी संख्या में शहरवासियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया और हंगामा करने वाली की गिरफ्तारी की मांग की गई। वहीं देर रात मूण्डवा डिप्टी धरम पूनिया के साथ हुई वार्ता सफल रही और पूनिया ने हंगामा करने वाले लोगों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया इसके बाद धरना समाप्त किया गया । वहीं बताया जा रहा है कि मूण्डवा में निकाय चुनाव में भाजपा का बोर्ड बनना था लेकिन क्रोस वोटिंग होने के कारण बोर्ड नहीं बन पाया जिसके कारण भाजपा को हार का सामना करना पड़ा । और भाजपा को यहां जीरो मत प्राप्त हुए थे ।0
0
Report
Advertisement
BJP ने विधान परिषद के 11 सीटों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची तैयार की
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की 11 सीटों के लिए चुनाव programme जारी होने के बाद भाजपा ने बाकी सीटों पर जिताऊ चेहरों की तलाश तेज कर दी है। भाजपा पांच सीटों पर पहले ही अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है, जबकि शेष छह सीटों पर उम्मीदवारों के नाम को लेकर मंथन जारी है। विधान परिषद की इन 11 सीटों में छह शिक्षक और पांच स्नातक सीटें शामिल हैं। भाजपा ने मई में पांच सीटों पर मौजूदा एमएलसी को ही दोबारा प्रत्याशी बनाया था। इनमें लखनऊ-सीतापुर स्नातक से अवनीश कुमार सिंह, आगरा स्नातक से डॉ. मानवेंद्र सिंह, बरेली-मुरादाबाद स्नातक से हरि सिंह ढिल्लो, लखनऊ-सीतापुर शिक्षक से उमेश द्विवेदी और मेरठ-सहारनपुर शिक्षक सीट से श्रीचंद शर्मा शामिल हैं। छह सीटों पर दावेदारों की लंबी सूची भाजपा के लिए अब गोरखपुर शिक्षक, प्रयागराज स्नातक, वाराणसी शिक्षक, वाराणसी स्नातक, आगरा शिक्षक और मेरठ स्नातक सीटों पर प्रत्याशी तय करना बाकी है। गोरखपुर शिक्षक सीट पर मौजूदा एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी प्रयागराज स्नातक सीट पर माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के अध्यक्ष रहे सुरेश त्रिपाठी चुनाव लड़ सकते हैं सुरेश त्रिपाठी ने हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा भी दिया है। वाराणसी शिक्षक सीट पर रमेश सिंह, डॉ. महेंद्र नाथ राय और डॉ. हरेंद्र राय दावेदार बताए जा रहे हैं। वहीं वाराणसी स्नातक सीट पर पूर्व एमएलसी केदारनाथ सिंह, यूपी बोर्ड के पूर्व क्षेत्रीय सचिव विनोद राय और संजय सिंह के नाम सामने आए हैं। आगरा शिक्षक सीट पर आकाश अग्रवाल के अलावा कर्मचारी नेता हरिकिशोर तिवाली और दिनेश वशिष्ठ दावेदारी कर रहे हैं। मेरठ स्नातक सीट पर मौजूदा एमएलसी दिनेश गोयल और अनिल अग्रवाल के नाम दावेदारों में हैं। 23 अक्टूबर को मतदान इन 11 विधान परिषद सीटों के लिए 23 अक्टूबर 2026 को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना होगी। नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है। मौजूदा स्थिति में इन 11 सीटों में भाजपा के पास छह, समाजवादी पार्टी के पास तीन तथा शिक्षक दल और निर्दलीय के पास एक-एक सीट बताई गई है。0
0
Report
41वें चक्रधर समारोह की नवमीं सांस्कृतिक संध्या में छत्तीसगढ़ी लोक-संस्कृति का जश्न
Darogapara, Chhattisgarh:41वें अंतरराष्ट्रीय चक्रधर समारोह की नवमीं सांस्कृतिक संध्या छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति, कथकली, सितार वादन और सूफियाना गायन से सजी रही। ‘लहर गंगा’ के कलाकारों ने गौरी-गौरा, जस जंवारा, पंथी, पंडवानी, राऊत नाचा, सुवा, कर्मा और ददरिया की प्रस्तुतियों से छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं को मंच पर जीवंत कर दिया। संस्था के संचालक एवं निर्देशक पुरानिक साहू के नेतृत्व में कलाकारों की प्रस्तुति को दर्शकों की खूब तालियां मिलीं। प्रस्तुति में छत्तीस दलों वाला पुष्प कमल विशेष आकर्षण रहा। इसके बाद गुरु कोट्टक्कल नंदकुमारन एवं दल ने कथकली के माध्यम से महाभारत के ‘कल्यাণ सौगंधिकम’ प्रसंग को प्रस्तुत किया। गुरु नंदकुमारन ने हनुमान और सदानम मणिकंदन ने भीम की भूमिका निभाई। हनुमान और भीम के मिलन के प्रसंग को कथकली की भाव-भंगिमाओं और अभिनय ने प्रभावशाली बना दिया। डॉ. लवली शर्मा ने सितार की सुरमयी तान से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। वहीं रायगढ़ के राकेश शर्मा और निशा शर्मा ने शास्त्रीय, भक्ति और सूफी गायन की प्रस्तुतियों से शाम को संगीतमय बना दिया। राकेश शर्मा की हालिया उपलब्धि के रूप में कैलाश खेर के साथ ‘हे हनुमान’ भक्ति गीत में उनकी आवाज भी शामिल है। नवमीं संध्या में अलग-अलग विधाओं की इन प्रस्तुतियों ने चक्रधर समारोह के मंच पर छत्तीसगढ़ी लोक विरासत के साथ भारतीय शास्त्रीय और सूफी संगीत की विविधता को भी सामने रखा।0
0
Report
नारायणपुर के कोहकामेटा में अवैध भरमार बंदूक बनाने के मामले में दो भाइयों की गिरफ्तारी
Narayanpur, Jharkhand:नारायणपुर जिले क़े कोहकामेटा थाना क्षेत्र के ग्राम किहकाड़ में पुलिस ने अवैध रूप से भरमार बंदूक बनाने के मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार सहित हथियार बनाने में प्रयुक्त सामग्री बरामद कर जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार 22 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि किहकाड़ निवासी जयराम पोयाम उर्फ करवो और उसका भाई रामू पोयाम अवैध रूप से भरमार बंदूक का निर्माण कर रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी विनोद पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जयराम के घर की घेराबंदी कर उसे पकड़ा। पूछताछ में उसने भाई रामू के साथ मिलकर हथियार बनाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध थाना कोहकामेटा में अपराध क्रमांक 08/2026 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया। आरोपी जयराम पोयाम (45) और रामू पोयाम (21), दोनों निवासी किहकाड़, को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप पटेल के निर्देशन में की गई।0
0
Report
Advertisement
