icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
262001
Mohd Sartaj SiddiquiMohd Sartaj SiddiquiFollow23 Dec 2024, 12:24 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

वरिष्ठ नागरिक समाज की धरोहर, सम्मान करना हमारा दायित्व

ASAmit SinghFollowJust now
Deoria, Uttar Pradesh:गौरीबाजार क्षेत्र के ग्राम मठिया तिवारी स्थित प्राथमिक विद्यालय मठिया साहू में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय से जुड़े बुजुर्ग अभिभावकों को सम्मानित कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसआरजी उपेंद्र उपाध्याय ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से नई पीढ़ी को सीख मिलती है। बुजुर्गों का सम्मान करना हमारी सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी है। विद्यालय परिवार ने वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित कर सराहनीय कार्य किया है। प्रधानाध्यापक विनोद कुमार मिश्र ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की धरोहर हैं। उनका अनुभव, ज्ञान और जीवन संघर्ष नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी देखभाल करना तथा उन्हें आदर और सम्मान देना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। इस दौरान सुभावती देवी और सुशीला देवी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रियंका शुक्ला, बृजेश कुमार यादव, गायत्री देवी, प्रतिमा सिंह, आशा देवी, अमरजीत प्रसाद समेत विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और अन्य लोग मौजूद रहे।
0
0
Report

UPI MDR लागू: खान मार्केट के व्यापारी बोले—ग्राहक को नाराज नहीं करेंगे

New Delhi, Delhi:खान मार्केट से यूपीआई पेमेंट पर रियलिटी चेक UPI को लेकर मार्केट में काफी हलचल देखी जा सकती है अब से जो उसे पर एमडीआर लगाया जाएगा उसके बाद कई सारे व्यापारी संगठनों ने स्ट्राइक और NO UPI DAY की बात की है 2000 से ऊपर की पेमेंट पर मर्चेंट को 0.4% चार्ज देना होगा जिसके बाद काफी सारे व्यापारी संगठन चाहते थे कि यह कॉल ऑफ हो जाए और स्ट्राइक भी बुलाई 2 अक्टूबर को NO UPI DAY मनाने की बात की गई थी पर अब केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मीटिंग के बाद इस कॉल ऑफ कर दिया गया है ऐसे में खान मार्केट में व्यापारियों से बातचीत की की क्या वह यूपीआई पेमेंट एक्सेप्ट कर रहे हैं और अभी क्या स्थिति है बाजारों में व्यापारियों का कहना है कि हम कस्टमर को नाराज नहीं कर सकते जो कोई भी यूपीआई पेमेंट कर रहा है हम उसे एक्सेप्ट कर रहे हैं उन्होंने साथ में यह भी कहा कि वैसे ही अभी मार्केट की स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है और ऐसे में कस्टमर को नाराज कर देंगे तो यह अच्छा नहीं होगा जो जैसे भी पेमेंट करना चाह रहा है हम उसे एक्सेप्ट कर रहे हैं और साथ में 75000 पर ₹300 चार्ज देना है तो वह कुछ ज्यादा मायने नहीं रखता है इससे पहले क्रेडिट कार्ड पर भी काफी ज्यादा चार्ज हम पे करते थे खान मार्केट से वॉकथ्रू और व्यापारियों की बाइट
0
0
Report

चकरभाठा एनीकट पार करते समय दो भाइयों में से एक लापता

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। चकरभाठा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। कोनी और मगरउछला के बीच बने एनीकट को पार करते समय दो भाई अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर नदी में गिर गए। हादसे में मगरउछला निवासी 58 वर्षीय किसान तीजाराम केंवट अरपा नदी में बहकर लापता हो गए, जबकि उनके छोटे भाई बबलू ने एनीकट की रेलिंग में फंसकर किसी तरह अपनी जान बचा ली। दोनों भाई मस्तूरी-कोनी की ओर से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान एनीकट के ऊपर से बह रहे तेज पानी के बीच उनका संतुलन बिगड़ गया और दोनों नदी में गिर पड़े। बबलू रेलिंग के सहारे सुरक्षित बाहर निकल आया, लेकिन तीजाराम तेज बहाव में बह गए। घटना के बाद बबलू ने गांव पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों को हादसे की जानकारी दी। देखते ही देखते एनीकट के पास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पानी का बहाव बेहद तेज होने के कारण ग्रामीण नदी में उतरने की हिम्मत नहीं जुटा सके। सूचना मिलने पर चकरभाठा पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से लापता किसान की तलाश शुरू की। टीम ने नदी में काफी देर तक खोजबीन की,[...] लेकिन तीजाराम का कोई सुराग नहीं मिल सका
0
0
Report
Advertisement

3,180 रुपये के बकाये पर 20 युवकों ने रेस्टोरेंट में मारपीट; CCTV में रिकॉर्ड

Darbhanga, Bihar:खाने का बकाया मांगने पर रेस्टोरेंट मालिक से जमकर मारपीट, CCTV में कैद हुई पूरी घटना 3,180 बकाया मांगने पर करीब 20 युवकों पर रेस्टोरेंट में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट का आरोप, चाकू-रॉड और डंडे लेकर पहुंचने का दावा; मारपीट का CCTV फुटेज आया सामने दरभंगा के नगर थाना क्षेत्र स्थित सर्वे कार्यालय परिसर के एक रेस्टोरेंट में खाने का बकाया 3,180 रुपये मांगना संचालक सुमित कुमार झा, को भारी पड़ गया। आरोप है कि बकाया राशि मांगने से नाराज करीब 20 युवक रेस्टोरेंट में पहुंचे और तोड़फोड़ करते हुए संचालक सुमित कुमार झा के साथ जमकर मारपीट की। आरोपियों के हाथ में चाकू, लोहे की रॉड, डंडे और प्लास्टिक पाइप होने की बात कही गई है। मारपीट में सुमित गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना के दौरान महिला कर्मियों के साथ भी धक्कामुक्की और दुर्व्यवहार का आरोप है। पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है, जिसका फुटेज सामने आया है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है। बाइट 1,सुमित कुमार झा, सांंचालक रेस्टोरेंट
0
0
Report

बाबूलाल मरांडी Sahibganj दौरे में शहीद परिवारों से मिले, गरीब कल्याण योजनाओं का प्रचार

Sahibganj, Jharkhand:सेवा और संकल्प अभियान के तहत भाजपा विधायक दल के नेता, झारखण्ड विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता और झारखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी अपने दो दिवसीय दौरा पर साहिबगंज पहुंचे, जहाँ उन्होंने भोगनाडीह पहुँच सिदो कान्हो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और शहीद के वंशजो से मुलाकात किया. इसके बाद बरहरवा में कार्यकर्त्ता को सम्बोधित किये, जहाँ उन्होंने कहा कि भारत सरकार की कल्याणकारी योजना के बारे में भाजपा कार्यकर्ताओं को बताएँगे और योजना का फॉर्म भरेंगे ताकि गरीब से गरीब व्यक्ति को इसका लाभ मिल सके. झारखण्ड सरकार में गरीबों का भला नहीं होना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक देश को विकसित देश बनाने का संकल्प लिया है; कोई भी व्यक्ति गरीब नहीं होगा. इसके लिए भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता अभी से लोगों के बीच पहुँचना है. बाबूलाल मरांडी आज केंद्रीय योजनाओं की जानकारी भी लिए. Sahibganj से होकर बन रहा 4 लाइन, कन्हैया स्थान, सकरीगली स्थित बंदरगाह पहुँच पूरी जानकारी लिया.
0
0
Report

अयोध्या के 9 कुंडों के संरक्षण के लिए 5 साल योजना; जल गुणवत्ता सुधार

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में 9 प्राचीन कुंडों के संरक्षण और विकास के लिए नगर निगम ने 5 साल की योजना तैयार की है। पर्यटन विभाग से कुंडों के संरक्षण के लिए मिली जिम्मेदारी के बाद अब काम शुरू कर दिया गया है। नगर निगम की योजना के तहत इन प्राचीन जलस्रोतों का सौंदर्यीकरण, संरक्षण और जल की गुणवत्ता सुधारने पर जोर दिया जाएगा। वहीं राष्ट्रपति कुंड के रखरखाव का काम CSR मॉडल के تحت GMR कंपनी कर रही है। कुंड के पानी में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाने के लिए नैनो तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के मुताबिक कुंडों के संरक्षण और विकास का काम चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि अगले 2 से 3 महीने में कुंडों में बदलाव दिखाई देने लगेगा। योजना पूरी होने के बाद अयोध्या के इन प्राचीन कुंडों को धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित करने की तैयारी है।
0
0
Report
Advertisement

बलरामपुर में 60 आंगनबाड़ी केंद्रों में पौष्टिक भोजन शुरू, बिजली संकट के बीच पहल

Balrampur, Uttar Pradesh:60 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को मिलेगा पौष्टिक भोजन, सेवा संकल्प अभियान की नई पहल शुरू बलरामपुर जनपद कुपोषण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को मजबूती देने के लिए बलरामपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत नई पहल की शुरुआत की गई है। जोमैटो की फीडिंग इंडिया और जिला प्रशासन के सहयोग से यह कार्य शुरू हुआ है. रेहरा बाजार ब्लॉक की 21 ग्राम पंचायतों के 60 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों को अब ताजा और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। गुरुवार को घासीपोखरा में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने अभियान का शुभारंभ किया। ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ थीम पर शुरू हुई इस पहल का उद्देश्य बच्चों को नियमित पौष्टिक आहार उपलब्ध कराकर उनके बेहतर शारीरिक और मानसिक विकास में सहयोग करना है। जिला प्रशासन और जोमैटो फीडिंग इंडिया के सहयोग से शुरू हुई इस योजना के पहले चरण में रेहरा बाजार ब्लॉक के 60 आंगनबाड़ी केंद्रों को शामिल किया गया है। योजना के तहत केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों के साथ गर्भवती और धात्री महिलाओं को भी ताजा एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए अचलपुर चौधरी में केंद्रीय रसोई की स्थापना की गई है। यहां तैयार भोजन को निर्धारित वाहनों के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। इससे बच्चों और महिलाओं को नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। गर्मी और बिजली संकट के बीच हुआ शुभारंभ अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग पहुंचे। हालांकि, कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की बिजली व्यवस्था का संकट भी सामने आया। स्थानीय लोगों के अनुसार करीब आठ दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। तेज गर्मी के बीच आयोजन स्थल पर लगाया गया पंखा भी बिजली न होने के कारण बंद रहा। पर्याप्त कुर्सियां और पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई महिलाएं गर्मी से बचने के लिए पल्लू से हवा करती नजर आईं। स्थानीय लोगों ने कहा कि बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य को लेकर नई पहल शुरू होना महत्वपूर्ण है, लेकिन बिजली संकट के कारण स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई। कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु कुमार समेत प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। अभियांन के सफल संचालन के बाद इसे अन्य आंगनबाड़ी केंद्रों तक विस्तार देने की तैयारी भी की जा रही है।
0
0
Report

उन्नाव में संचारी रोग अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत, डेंगू-मलेरिया से बचाव के निर्देश

Unnao, Uttar Pradesh:संचारी रोग नियंत्रण अभियान की हुई शुरुआत। उन्नाव से खबर है, यहां विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत डीएम घनश्याम मीना ने की है। 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्नाव में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तीसरे फेज की शुरुआत हो गई है। ये अभियान 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा, जिसमें डेंगू, मलेरिया समेत जल जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। जनपद में आज विशेष संचारी अभियान के तीसरे चरण का शुभारंभ किया गया। डीएम घनश्याम मीना ने बताया की आज विशेष संचारी अभियान की जो शुरुआत है वो जनपद में की गई है, ये जो संचारी रोग अभियान का तीसरा फेज है और इसका जो कार्यक्रम रहेगा वो 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर रहेगा। इसमें हमारा प्रयास ये रहेगा कि जितने भी हमारे हाउसहोल्ड हैं, उन्हें संचारी रोगों के लिए जागरूक करें ताकि हमारे बच्चे स्वस्थ जीवन जी सकें। डीएम घनश्याम मीना ने बताया की अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रचार-प्रसार के जरिए लोगों को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने और जल जमाव को रोकने के लिए जागरूक करना है। घरों में पुराने टायरों या अन्य जगहों पर जमा पानी को तुरंत हटाया जाए ताकि मच्छर के लार्वा को नष्ट किया जा सके और डेंगू-मलेरिया से बचाव हो सके।
0
0
Report
Advertisement

रायपुर में धर्मांतरण के दबाव के आरोप और मारपीट: पति-सास-ससुर गिरफ्तार

Begun, Rajasthan:रायपुर में धर्मांतरण के दबाव और मारपीट का मामला सामने आया है... तेलीबांधा थाना इलाके में महिला ने अपने पति, सास और ससुर पर हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है... महिला का आरोप है कि धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर 29 सितंबर की रात उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई... शिकायत के बाद पुलिस ने पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है... पुलिस ने छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम समेत मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है.. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
0
0
Report
Advertisement

साइबर ठगों को बैंक खाते मुहैया कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने साइबर ठगों को बैंक खाते, एटीएम, चेकबुक और सिम उपलब्ध कराने वाले गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से मोबाइल फोन और दो बैंक खाता नंबर लिखी पर्चियां बरामद हुई हैं। पुलिस के मुताबिक, जांच में दोनों खातों का संबंध तमिलनाडु और दिल्ली में दर्ज साइबर फ्रॉड के मामलों से मिला है।उपनिरीक्षक कपिल राघव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कैंट क्षेत्र के वीरांगना चौक के पास एक संदिग्ध व्यक्ति बैंक खातों और कमीशन को लेकर किसी से बातचीत कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया।पकड़े गए आरोपी की पहचान जाबिर खान निवासी ग्राम बिछरुइया, थाना बिनावर,बदायूं के रूप में हुई है। तलाशी में उसके पास से मोबाइल फोन और एक कागज पर लिखे दो बैंक खाता नंबर बरामद हुए।मोबाइल की जांच में व्हाट्सऐप पर बैंक खातों के लेन-देन और कमीशन को लेकर बातचीत के अलावा अन्य लोगों के पैन कार्ड, यूपीआई और पासबुक की तस्वीरें मिलीं। पुलिस ने समन्वय पोर्टल पर दोनों बैंक खातों की जांच की तो एक खाते से जुड़ा साइबर फ्रॉड तमिलनाडु और दूसरे से संबंधित मामला दिल्ली में दर्ज मिला।पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह बैंक खाते, एटीएम, चेकबुक और सिम की व्यवस्था कर दिल्ली के साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराता था। इसके बदले उसे कमीशन मिलता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूर्व में भी जेल जाने की बात स्वीकार की है। उसके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेजे जाने की कार्रवाई की गई।
0
0
Report

राहुल गांधी ने कुपोषण से पीड़ित बच्चों के मुआवजे और स्वास्थ्य सेवाओं की मांग की

Bhopal, Madhya Pradesh:बालाघाट पीड़ित परिवारों से मिलने के बाद राहुल गांधी का बयान... हम यहां आए है बहुत सारे बच्चों की मौत हुई कुपोषण के कारण इन लोगों को सरकार की कोई मदद नहीं मिल रही सरकार ने इन्हें अलग छोड़ दिया है इनकी जमीन का मुद्दा है,मनरेगा का मुद्दा है इनकी जमीन के पट्टे का मुद्दा है इनको अब तक मुआवजा नहीं मिला मनरेगा का नाम बदल दिया लेकिन चालू तो कीजिए 24 घंटे भ्रष्टाचार होता है सरकार अपना काम करे,इनको यहां हॉस्पिटल दे शिक्षा दे। यह किसी दूसरी योजना का पैसे मिलता है तो लाडली बहना योजना का पैसा काट जाता है हम इन्हें वनवासी नहीं आदिवासी कहते है हिंदुस्तान के पहले मालिक है आदिवासी में देशभर के आदिवासियों का मुद्दे उठाऊंगा। बाइट नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बीमार हुए बच्चों को राहुल गांधी ने हाथों गोद में लिया जिन परिवारों से राहुल गांधी ने मुलाकात की उन परिवारों ने जी मीडिया से बातचीत में कहा उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिलती उनके बच्चों की मौत हो गई मुआवजा तक नहीं मिला राहुल गांधी ने मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया है। One 2 one पीड़ित परिवारों के साथ फॉरेस्ट राइट एक्ट, पट्टा आदिवासियों को मिलना चाहिए आधे पीड़ित परिवारों को अबतक मुआवजा नहीं मिला है कांग्रेस की तरफ से मैसेज देना चाहता हूं आप अपना काम करें शिक्षा, स्वास्थ्य , रोजगार, सुविधाएं दी जानी चाहिए जैसी ही हमारी सरकार आएगी इनकी मदद करेंगे मध्यप्रदेश में बड़ा गवर्मेंट फेलियर है, सरकार फेल है लोकसभा में यह मुद्दा उठाऊंगा, देश के सभी आदिवासियों के मुद्दे उठाएंगे
0
0
Report

अयोध्दा के संत बोले- नागरिकता के मापदण्ड स्पष्ट हों, NRC और वोटर लिस्ट सुधार

Ayodhya, Uttar Pradesh:RSS नागरिकता को लेकर मांग उठाने के बारे में अयोध्या के संतों ने प्रतिक्रिया दी. महंत डॉ. दिवेशाचार्य ने कहा आरएसएस ने नागरिकता को लेकर जो मांग उठाई है, वह सही है. सरकार को इसे पूरा करने से पहले नागरिकता तय करने का स्पष्ट मापदंड बनाना चाहिए. आधार और वोटर आईडी जैसे दस्तावेजों में फर्जीवाड़े की शिकायतें सामने आती हैं. इसलिए ऐसी केंद्रीकृत व्यवस्था होनी चाहिए, जिसमें एक व्यक्ति की पहचान और नागरिकता सुनिश्चित हो और डुप्लीकेट दस्तावेज न बन सकें. उन्होंने कहा कि एनआरसी और वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण में भी सही लोगों के नाम कटने और फर्जी नाम जुड़ने की शिकायतें सामने आई हैं. इसलिए नागरिकता के लिए एक निश्चित और पारदर्शी व्यवस्था जरूरी है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top