262001
Pilibhit - बिजली का पोल कार पर गिरा , कार क्षतिग्रस्त
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में बिजली विभाग द्बारा लगाया जा रहा पोल रास्ते से गुजर रही कार पर गिर गया. पोल गिरने से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई . घटना होते ही कार्य करवा रहे बिजली विभाग के कर्मचारी मौके से भाग गए . वहीं बीच सड़क हुए हादसे को देख इलाके में हंडकम्प मच गया . मामले की जानकारी पीड़ित ने पुलिस को दी और कार्रवाई की मांग की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पटना के अटल पथ पर दुर्घटनाओं रोकने के लिए स्पीड डिटेक्टर जरूरी
Patna, Bihar:पटना, राजधानी पटना का अटल पथ लोगों के सुविधाओं के लिए बनाया गया था जाम से निजात दिलाने के लिए बनाया गया था लेकिन अब यह एक्सीडेंट का हॉटस्पॉट बन गया है, अटल पथ पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं जिसमें कभी लोगों की जान जाती है तो कभी गंभीर रूप से घायल होते हैं । कल भी अटल पथ पर एक दुर्घटना हुई जिसमें गाड़ी और ई रिक्शा की टक्कर हो गई और दोनों गाड़ियों के लोग घायल हो गए । अटल पथ पर सड़क दुर्घटना का मुख्य कारण है गाड़ियों की ओवर स्पीडिंग, गाड़ियां सेट स्पीड लिमिट से अधिक पर चलती है जिसके कारण इमरजेंसी में ड्राइवर गाड़ी से कंट्रोल खो बैठे हैं । लोगों की भी लापरवाही साफ देखने को मिलती है, अटल पथ को क्रॉस करने के लिए फुट ओवर ब्रिज बनाए गए हैं लेकिन लोग फुट ओवर ब्रिज का इस्तेमाल न करके डिवाइडर क्रॉस करते हुए सड़क पार करते हैं जिसके कारण दुर्घटनाएं बढ़ जाती हैं और संभावनाएं भी बढ़ जाती । वाहन चालकों के साथ-साथ लोगों में भी जागरूकता की कमी है अगर वाहन चालक गाड़ी सेट लिमिट के अंदर चलाएं और लोग फुट ओवर ब्रिज का इस्तेमाल कर सड़क पर करें तो दुर्घटनाओं पर विराम लग सकता है । लोगों का कहना है कि फुट ओवर ब्रिज गलत तरीके से बनाया गया है, इसकी हाइट बहुत ज्यादा है जिसकी वजह से लोगों को चढ़ाने में परेशानी होती है । अटल पथ पर जो फोटो में ब्रिज बनाए गए हैं उसे पर कहीं ना कहीं सरकार को भी ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि कई फुट ओवर ब्रिज के लिफ्ट काम नहीं करते हैं जिससे बुजुर्गों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है । यातायात प्रशासन को अटल पथ पर स्पीड डिटेक्टिंग कैमरा लगाने की जरूरत है ताकि ओवर स्पीडिंग कर नियम का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जा सके और सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़े को काम किया जा सके।0
0
Report
बीजेपी का हल्ला-घेरा: असम-बंगाल दौरे से हेमंत सोरेन पर निशाना
Ranchi, Jharkhand:झारखंड मुक्ति मोर्चा इन दिनों राज्य से बाहर अपनी गतिविधियों को बढ़ाकर अपने राजनीतिक दायरे का विस्तार करने की तैयारी के साथ काम कर रहा है। झारमो मोर्चा ने पहले आसाम में अपने उम्मीदवार उतारे फिर बंगाल में ममता बनर्जी के समर्थन में चुनाव प्रचार किया तो झारखंड में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। बीजेपी के निशाने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा और राज्य सरकार आ गई है। बीजेपी का आरोप है सीएम हेमंत सोरेन को बड़ा नेता बनने का शौक हो गया है जबकि अपना राज्य संभल नहीं रहा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने झारखंड मुक्ति मोर्चा पर निशाना साधते हुए कहा सीएम हेमंत सोरेन को बड़ा नेता बनने का शौख हो गया है। झारखंड में हर दिन दुष्कर्म की घटनाएं घट रही है, लेकिन सीएम और उनकी सरकार को इस तरह की घटना से कोई लेना देना नहीं है। यहां पैसा कमा कर दूसरे राज्य में खर्च कर रहे हैं। यहां के पैसे से भीड़ जुटा कर भाषण देने का काम कर रहे हैं। उनके भाषण का कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा। जहां पैसा खर्च करने के बाद भी भीड़ नहीं जुट रहा वहां बीच रस्ते में लैंड कर मोबाइल से शो करते हैं कि हमारा हेलीकॉप्टर रोकने का काम किया जा रहा है। अगर नेतागिरी ही करना है तो झारखंड के विभिन्न कोने में जाकर लोगों की समस्या जाननी चाहिए, भ्रष्टाचार जो चरम सीमा पर है वो कम नहीं करेगा पर सैर सपाटा के लिए बंगाल भी जाएंगे और असम भी जाएंगे। बाइट ...आदित्य साहू, प्रदेश अध्यक्ष, बीजेपी जबकि झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, झामुमो स्वतंत्र राजनीतिक दल है, झारखंड का मान्यता प्राप्त दल है लेकिन बीजेपी भी जब राष्ट्रीय रणनीतिक दल थी तो उसके आंकड़े संसद में दो से शुरु हुआ था और आज कई राज्यों में उनका प्रतिनिधित्व है। हम भी चाहते हैं झारखंड अलग राज्य में कुर्बानी के बाद एक नींव डाला है तो हमारी पार्टी का भी विस्तार हो अन्य राज्यों में। विस्तार के साथ लक्ष्य स्पष्ट है बीजेपी को रोकना है, बीजेपी के राजनीतिक शक्ति का क्षय करना है इस लिए असम खुद हुए अपने लिए जमीन तलाशा और लोगों से आशीर्वाद मांगा। बंगाल में हम संगठनात्मक तौर पर असाम से ज्यादा मजबूत हैं, हम चुनाव लड़ सकते थे और हमारे चुनाव लड़ने से बीजेपी को वोट का फायदा न हो जाए बीजेपी विरोधी वोटों का बंटवारा न हो इस लिए हमने तय किया तृणमूल को न केवल नैतिक समर्थन देंगे बल्कि सक्रिय समर्थन देंगें। सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरन ने वहां 9 जनसभाएं किया है। हमारा संगठन 94 विधासनभा सीटों पर है और उन सभी सीटों पर तृणमूल के साथ कंधे से कंधा मिला कर लड़ रहे हैं। बीजेपी को परेशानी का स्पष्ट कारण है, असाम वो बुरी तरह हारने का रही है, बंगाल का सपना जीवन एक पूरा नहीं होगा। बाइट ...सुप्रियो भट्टाचार्य, महासचिव, झामुमो कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कमल ठाकुर ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, बीजेपी को संदेह भी है क्या, कि हेमंत सोरेन बड़े नेता नहीं हैं। बीजेपी के सभी नेता से तो बड़े ही हैं, राज्य के सीएम हैं तो बड़ा नेता तो हैं ही। बीजेपी के साथ दिक्कत है कि आदिवासी को बर्दाश्त नहीं कर पाती है, दलित हो, मुस्लिम हो, ओबीसी हो बीजेपी को बर्दाश्त नहीं हो पाता है। बीजेपी अपने दिल में बैठा ले कि हेमंत सोरेन उनके नेतृत्व से बड़ा है। बाइट ...कमल ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस0
0
Report
रांची नगर निगम ने भीषण गर्मी से राहत के लिए चौक-चौराहों पर अस्थाई विश्रामगृह बनाए
Ranchi, Jharkhand:राजधानी में भीषण गर्मी को देखते हुए रांची नगर निगम के द्वारा रांची के अलग अलग चौक चौराहों पर फूस और बांस से बना हुआ अस्थाई विश्रामगृह का निर्माण करवाया है। ताकि भीषण गर्मी में राहगीर और मुसाफिर इसकी छांव में आराम कर सकें। आम राहगीरों को गर्मी से बचने के लिए इस तरह के कई अस्थाई विश्रामगृह का निर्माण अलग अलग चौक चौराहों पर करवाया गया है。0
0
Report
Advertisement
पढ़ाई से तनाव में बीएससी नर्सिंग छात्र ने दी जान, कोटा में सनसनी
Kota, Rajasthan:कोटा के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में बीएससी नर्सिंग के छात्र विकास मीणा ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। एएसआई जवाहर लाल के अनुसार सोमवार सुबह उसका चचेरा भाई कोचिंग गया था और दोपहर करीब 1:30 बजे लौटने पर दरवाजा नहीं खुला। सूचना पर हॉस्टल संचालक और पुलिस मौके पर पहुंचे, दरवाजा खोलवाकर विकास को नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के आने के बाद पोस्टमॉर्टम कराया गया। कमरे से मिले सुसाइड नोट में पढ़ाई के तनाव और फेल होने की आशंका का जिक्र है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
बीकानेर में चोरी की नीयत से घुसे दो युवक पकड़ाए; CCTV फुटेज सामने
Bikaner, Rajasthan:नयाशहर थाना क्षेत्र में चोरी का प्रयास नाकाम, डागा चौक में बंद मकान में घुसे दो युवक दबोचे गए, स्कूटी पर सवार होकर देर रात पहुंचे थे आरोपी, ताला तोड़कर घर में घुसे थे चोरी की नीयत से, सीसीटीवी कैमरे से हुई वारदात की भनक, मकान संभालने वाले व्यक्ति ने लोगों संग मौके पर पहुंचकर पकड़ा, स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवक पकड़े गए, सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों को थाने ले गई, प्रवासी बीकानेरी का बताया जा रहा है मकान, पुलिस कर रही है दोनों आरोपियों से पूछताछ, चोरी की वारदात का CCTV फुटेज भी आया सामने0
0
Report
प्रतापगढ़ में रुई मशीन में शॉर्ट सर्किट से आग, देवर-भाभी गंभीर झुलसे
Pratapgarh, Rajasthan:धमोतर दरवाजे के पास रुई मशीन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई; देवर-भाभी गंभीर रूप से झुलस गए. प्रतापगढ़ के धमोतर दरवाजे के बाहर देर शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां रुई मशीन में अचानक हुए शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई. आग की चपेट में आकर देवर-भाभी गंभीर रूप से झुलस गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. अचानक रुई मशीन में शॉर्ट सर्किट हुआ और देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई. हादसे में समा मंसूरी पत्नी मोईन, निवासी धमोतर दरवाजा, और नारू, पिता मोहम्मद हनीफ, आग की चपेट में आ गए. समा मंसूरी करीब 60 प्रतिशत से अधिक झुलस गई हैं, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है. दोनों घायलों को तुरंत प्रतापगढ़ जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे उदयपुर रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में परिजनों और परिचितों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे माहौल भावुक हो गया. नगर परिषद की दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है; प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.0
0
Report
Advertisement
टीकमगढ़-इंदौर महाकाल बस पलटी: 12 घायल, कलेक्टर ने डॉक्टरों को इलाज निर्देश दिए
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़- इंदौर से टीकमगढ़ आ रही महाकाल ट्रांसपोर्ट कंपनी की यात्री बस साइड क्रॉसिंग के दौरान पलटी, बस में सवार 12 यात्री हुए घायल, मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती, अस्पताल में भर्ती घायलों को देखने पहुंचे कलेक्टर, सभी घायलों के बेहतर इलाज के कलेक्टर लिए ने डॉक्टरों को दिए निर्देश, कोतवाली थाना क्षेत्र के सागर रोड के गोगा वेर मंदिर के पास की घटना।0
0
Report
योगी सरकार के विरोध में महिलाओं की जन आक्रोश पदयात्रा की तैयारी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) बिल पास नहीं होने के बाद 'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' करेंगे। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "जन आक्रोश महिला पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं अपने आक्रोश का प्रदर्शन करने के लिए पहुंच रही हैं। जिस प्रकार से विपक्ष ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को रोका है, यह बहुत दुखद है और इसको लेकर महिलाओं में बहुत आक्रोश है। आने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी, कांग्रेस इसका खामियाजा जरूर भुगतेंगी..."0
0
Report
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने के लिए धरियावद पुलिस का जागरूकता अभियान
Pratapgarh, Rajasthan:धरियावद में अक्षय तृतीया के अवसर पर होने वाले बाल विवाह जैसी कुप्रथा पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने विशेष जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देश पर प्रशिक्षु थानाधिकारी शक्ति दायमा के नेतृत्व में नगर के पुराने बस स्टैंड पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें आमजन को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नन्हीं बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत किया गया प्रभावशाली नाट्य मंचन रहा। बालिकाओं ने अपने सशक्त अभिनय के माध्यम से यह दर्शाया कि कम उम्र में विवाह बच्चों के शारीरिक, मानसिक और शैक्षणिक विकास पर गंभीर प्रभाव डालता है। उनके संदेश ने उपस्थित लोगों को भावुक करते हुए इस कुप्रथा के खिलाफ सोचने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान प्रशिक्षु थानाधिकारी शक्ति दायमा ने कहा कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक बुराई है, जिसे समाप्त करने के लिए समाज के हर वर्ग को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने बताया कि कम उम्र में शादी से बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो जाता है और उन्हें कई स्वास्थ्य व सामाजिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं भी बाल विवाह की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस या प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर इस कुप्रथा को रोका जा सके। पुलिस प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि बाल विवाह के मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ लगातार जागरूकता अभियान भी चलाए जाते रहेंगे। इस जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस ने समाज को एक मजबूत संदेश दिया कि बाल विवाह के खिलाफ आवाज उठाना हर नागरिक की जिम्मेदारी है और सामूहिक प्रयासों से ही इस कुप्रथा को जड़ से खत्म किया जा सकता है。0
0
Report
Advertisement
मालवा-मेवाड़ आंजना समाज का 15वां सामूहिक विवाह सम्मेलन सफल, 13 जोड़े बंधे
Pratapgarh, Rajasthan:मालवा-मेवाड़ आंजना समाज के तत्वावधान में नीमच रोड स्थित बाहुबली कॉलोनी में 15वें सामूहिक विवाह सम्मेलन और नवनिर्मित छात्रावास का लोकार्पण किया गया। इस आयोजन में मध्य प्रदेश और राजस्थान से आए 13 जोड़े विधिवत रीति-रिवाजों के साथ परिणय सूत्र में बंधे। समारोह के दौरान नवनिर्मित छात्रावास का लोकार्पण भी अतिथियों के करकमलों द्वारा किया गया। छात्रावास समाज के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाएं खोलने वाला कदम माना जा रहा है। समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना, सांचौर विधायक जीवाराम चौधरी, गुजरात के भामाशाह हरि भाई चौधरी तथा मध्य प्रदेश के खाचरोद के पूर्व विधायक रणछोड़ लाल सहित कई जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की। पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना ने सामूहिक विवाह सम्मेलन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में फिजूलखर्ची पर रोक लगाने के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। पूरे कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न कराए गए। आयोजन स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया था, माहौल उत्सवमय बना रहा।0
0
Report
प्रतापगढ़ में गर्मी के तीखे तेवर, दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ में गर्मी के तीखे तेवर, दोपहर में सड़कों और बाजारों में पसरा सन्नाटा प्रतापगढ़ में गर्मी के तीखे तेवर, दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है। तेज धूप और लू के चलते लोग घरों से निकलने से परहेज कर रहे हैं, जिससे शहर की रफ्तार धीमी पड़ गई है। गर्मी का असर परिवहन व्यवस्था पर भी स्पष्ट दिखाई दे रहा है। शहर के मुख्य बस स्टैंड पर जहां सामान्य दिनों में यात्रियों की भीड़ रहती थी, वहां अब दोपहर के समय सन्नाटा देखने को मिल रहा है। लोग अब सुबह जल्दी या देर शाम के समय ही यात्रा करना सुरक्षित और सुविधाजनक समझ रहे हैं। दिन के समय तेज गर्म हवाओं के कारण सफर करना काफी कठिन हो गया है। ट्रैफिक व्यवस्था पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। दोपहर में सड़कों पर वाहनों की आवाजाही काफी कम हो गई है, जबकि सुबह और शाम के समय यातायात में अचानक बढ़ोतरी हो जाती है। इससे शहर की दिनचर्या का पैटर्न भी बदलता नजर आ रहा है। इधर, बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्थानीय सामाजिक संगठनों ने भी पहल करते हुए विभिन्न स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था की है। राहगीरों और जरूरतमंद लोगों को ठंडा पानी उपलब्ध कराकर उन्हें राहत पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। तेज गर्मी के बीच प्रशासन और समाज दोनों की जिम्मेदारी बढ़ गई है कि लोगों को सुरक्षित रहने के लिए जागरूक किया जाए और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि इस भीषण गर्मी के प्रभाव को कम किया जा सके।0
0
Report
फिल्म-फीचर: उदयपुर पीएमसीएच में आर्ट एंड क्राफ्ट वर्कशॉप से छात्र-छात्राओं की मानसिक सेहत में सुधर
Udaipur, Rajasthan:SALES NEWS उदयपुर के पेसिफिक मेडिकल विश्वविद्यालय के तिरूपति कॉलेज ऑफ नर्सिंग में छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता को निखारने के लिए एक अनूठी आर्ट एंड क्राफ्ट वर्कशॉप का आयोजन किया गया। पिडिलाइट इंडस्ट्रीज के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की मानसिक सेहत को मजबूत करना और उनके भीतर छिपी रचनात्मक ऊर्जा को एक मंच प्रदान करना था। कार्यशाला की मुख्य प्रशिक्षिका डॉ. राहीला घोड़च ने 30 से ज्यादा छात्र-छात्राओं को मोल्डिट क्ले के माध्यम से हस्तकला की बारीकियों से अवगत कराया। प्रतिभागियों ने क्ले का उपयोग कर आकर्षक कलाकृतियां और सजावटी वस्तुएं तैयार कीं। इसके साथ ही, पेस्टल कलर्स की मदद से छात्र-छात्राओं ने अपनी भावनाओं और विचारों को कैनवास पर खूबसूरती से उकेरा। इस अवसर पर डॉ. राहीला ने कहा कि यह वर्कशॉप केवल कला सिखाने का माध्यम नहीं है, बल्कि खुद को पहचानने और तनाव से मुक्ति पाने का एक सशक्त जरिया है। रचनात्मकता मानसिक स्वास्थ्य का दर्पण होती है और इस मंच ने प्रतिभागियों को अपनी आंतरिक दुनिया व्यक्त करने का अवसर दिया है। रचनात्मक पहल को सफल बनाने में पीएमसीएच के एचआर विभाग से प्रवीण, हेमेन्त सैन एवं लक्ष्मण डांगी का विशेष योगदान रहा। बाईट- डॉ. राहीला घोड़च मुख्य प्रशिक्षिका0
0
Report
Advertisement
बारां के खटका स्कूल में प्रधानाचार्य के एपीओ से शिक्षकों की छुट्टी, बच्चे धरने पर
Baran, Rajasthan:शिक्षा मंत्री के गृह जिलें में बदहाल शिक्षा व्यवस्था, आदिवासी क्षेत्र के खटका स्कूल में महीनों से नदारद प्रधानाचार्य ने आनलाइन स्कूल से सभी 7 शिक्षकों को किया एपीओ. प्रधानाचार्य की मनमानी के खिलाफ बच्चों ने जड़ा ताला. बारां जिले के आदिवासी क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खटका में आज सुबह उस वक्त भारी हंगामा हो गया, जब आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया और धरने पर बैठ गए. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खटका के सात शिक्षकों को एक साथ एपीओ किए जाने से जुड़ा है, जिससे बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह ठप हो गई है. राजकीय विद्यालय खटका के प्रधानाचार्य भंवरलाल शर्मा पिछले कई महीनों से स्कूल से नदारद हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानाचार्य श्रीगंगानगर में बैठकर ही स्कूल का संचालन करने की कोशिश कर रहे हैं. विवाद तब गहरा गया जब प्रधानाचार्य ने ऑनलाइन माध्यम से स्कूल के सभी सात शिक्षकों को एपीओ कर दिया. जैसे ही यह खबर बच्चों और ग्रामीणों तक पहुँची, उनका गुस्सा फूट पड़ा. बच्चों का कहना है कि एक तरफ प्रधानाचार्य खुद महीनों से स्कूल नहीं आ रहे, और दूसरी तरफ जो शिक्षक उन्हें पढ़ा रहे थे, उन्हें भी पदमुक्त कर दिया गया. ऐसे में बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. सुबह स्कूल खुलते ही छात्र-छात्राओं ने गेट पर ताला लगा दिया और बाहर ही दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण भी शामिल हुए. ग्रामीणों ने प्रधानाचार्य की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है. छात्राओं का कहना है कि सभी सात शिक्षकों का एपीओ आदेश तुरंत निरस्त किया जाए. लापरवाह प्रधानाचार्य भंवरलाल शर्मा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई हो. स्कूल में नियमित शैक्षणिक माहौल बहाल किया जाए. स्कूल पर ताला लगने और बच्चों के धरने की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है. फिलहाल मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और ग्रामीण उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े हैं. छात्रों का कहना है कि जब गुरुजी ही नहीं रहेंगे तो हम पढ़ेंगे किससे, प्रिंसिपल साहब खुद आते नहीं और पढ़ाने वालों को हटा दिया. हम तब तक ताला नहीं खोलेंगे जब तक न्याय नहीं मिलता.0
0
Report
सीएम नैब सिंह सैनी भाजपा नेताओं से बैठक, तीन बजे कबीर कुटीर आवास पर
Chandigarh, Chandigarh:सीएम नायब सिंह सैनी आज बीजेपी विधायकों और मंत्रियों से मिलेंगे। सीएम विधायकों और मंत्रियों से अनौपचारिक बैठक करेंगे। सीएम के संत कबीर कुटीर आवास पर तीन बजे होगी बैठक। सीएम इस बैठक में निकाय चुनाव और फसल खरीद समेत तमाम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके पहले मुख्यमंत्री दोपहर 12:00 बजे राय सिख समाज के डेलिगेशन के साथ करेंगे मुलाकात। सीएम दोपहर 1:00 बजे जापान के डेलिगेशन से मिलेंगे। तमाम बैठक मुख्यमंत्री आवास पर होगी।0
0
Report
चोपडा में पुराने विवाद के चलते युवक की हत्या, तीन गिरफ्तार
Jalgaon, Maharashtra:चोपडा, जळगाव ब्रेक जळगाव जिल्ह्यातील चोपडा तालुक्यात येथे जुन्या वादातून तरुणाची दगडाने ठेचून हत्या झाल्याची घटना समोर आली आहे प्रदीप राजेंद्र माळी असे हत्या झालेल्या मयत 35 वर्षीय तरुणाचे नाव आहे याप्रकरणी चोपडा शहर पोलीस ठाण्यात तीन जणांविरुद्ध गुन्हा दाखल करण्यात आला असून चेतन कानडे या एकाला पोलिसांनी अटक केली आहे मयताच्या खिशात असलेल्या लग्न पत्रिकेवरून तसेच हातावरील टॅटू वरून ओळख पटल्याची माहिती समोर आली आहे. आरोपींनी मयताची पान टपरी जाळल्याने जुना वाद होता याच वादातून ही हत्या झाल्याची प्राथमिक माहिती समोर आली आहे बाईट: अण्णासाहेब घोलप, (पोलीस उपविभागीय अधिकारी)0
0
Report
Advertisement
