icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
262122
FKFirasat KhanFollow2 Jan 2025, 08:18 am

Pilibhit - मारपीट में घायल बुजुर्ग की मृत्यु , परिजनों ने किया हंगामा

Kadher Chaura T. Gajraula, Uttar Pradesh:

पूरनपुर, दो पक्षों में मारपीट के दौरान घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान बरेली अस्पताल में हुई  मृत्यु , घटना के बाद बुजुर्ग के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही और दबंगों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया, और अंतिम संस्कार करने के लिए मना कर दिया। बुजुर्ग की  मृत्यु के बाद परिजनों का रो कर बुरा हाल है, उन्होंने कहा आरोपियों  के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है.  तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे , थाना अध्यक्ष नरेश त्यागी ने बताया दो पक्षों के बीच मारपीट से जुड़ा मामला है. बुजुर्ग की मृत्यु के संबंध में जांच की जा रही है . मुकदमा दर्ज कर लिया गया है दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अमरोहा में दहेज विवाद पर बवाल, लाठी-डंडों से मारपीट; 12 नामजद

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के गजरौला कोतवाली क्षेत्र के गांव अहरौला तेजवन में दहेज विवाद में बवाल: चले लाठी डंडे, जमकर हुआ हंगामा अमरोहा जनपद के गजरौला कोतवाली क्षेत्र के गांव अहरौला तेजवन में दहेज विवाद को लेकर जमकर बवाल हुआ। आरोप है कि बहन की ससुराल में शिकायत करने पहुंचे मायके वालों को और ससुराल वालों के बीच जमकर मारपीट हुई लाठी डंडे चले और हंगामा हुआ , नौगावां सादात क्षेत्र के अव्वलपुर निवासी सुमित कुमार के मुताबिक, उसकी बहन बबिता की शादी मार्च 2024 में आनंद कुमार से हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष पांच लाख रुपये और कार की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करता था। 24 सितंबर को बबिता के मायके पहुंचने के बाद परिजन ससुराल पहुंचे थे। पुलिस ने 12 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

मनेन्द्रगढ़ में रेलवे संपत्ति के अवैध कब्जे के आरोपी रियाजुद्दीन गिरफ्तार

SASARWAR ALIJust now
Muju, Jeonbuk State:मनेन्द्रगढ़ ब्रेक — रेल संपत्ति के अवैध कब्जे मामले में फरार कबाड़ी गिरफ्तार... रेलवे सुरक्षा बल ने रेल संपत्ति के अवैध कब्जे के मामले में फरार चल रहे आरोपी रियाजुद्दीन उर्फ चुनमुन को मध्यप्रदेश के बिजुरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी चौहान ट्रेडर्स का संचालक बताया जा रहा है। आरपीएफ के मुताबिक, 17 सितंबर को मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र से ट्रक क्रमांक CG 07 BL 2601 पकड़ा गया था, जिसमें लदा कबाड़ आरोपी का बताया गया। पूछताछ में आरोपी ने रेल संपत्ति ट्रक में लोड कराने की बात स्वीकार की। आरपीएफ ने दस्तावेज मांगे, लेकिन आरोपी कोई वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। मामले में आरोपी को आरपीएफ पोस्ट मनेन्द्रगढ़ के अपराध क्रमांक 39/2026, धारा 3(ए) आरपी(यूपी) एक्ट के तहत गिरफ्तार कर विशेष रेलवे न्यायालय बिलासपुर में पेश किया गया।
0
0
Report

जमशेदपुर पुलिस चेकिंग में भागती कार के टायर फटे; शराब-सिगरेट बरामद

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर में लगातार हो रही अपराधी घटनाओं के बीच पुलिस का चेकिंग अभियान से भागी कार के दोनों टायर फटे, शराब और हॉकी समेत आपत्तिजनक सामान बरामद दो युवक व दो युवतियां हिरासत में जमशेदपुर सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के टिमकेन कंपनी रोड पर मंगलवार की रातको पुलिस चेकिंग के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेज रफ्तार कार पुलिस को देखकर भागने लगी। पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी। इसी दौरान कार के दोनों टायर फट गए, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर रुक गया। इसके बाद पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर उसमें सवार लोगों को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी फ़ैज़ अहमद ने बताया कि, कार में दो युवक और दो युवतियां Sवार थे। वाहन की तलाशी लेने पर करीब 10 पैकेट सिगरेट, हॉकी, स्टील की रॉड/बैट और शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। बरामद सामान को पुलिस ने जब्त कर लिया है। कार सवारों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि सभी लोग कहां से आ रहे थे और वाहन में हॉकी, स्टील की रॉड/बैट तथा शराब की बोतलबें रखने का क्या कारण था। साथ ही पुलिस कार के कागजात और सवारों की पहचान से संबंधित जानकारी भी जुटा रही है। घटना के बाद टिमकेन कंपनी रोड पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
0
0
Report
Advertisement

लातूर के ट्यूशन एरिया में कोयता गैंग का हमला, दो विद्यार्थी घायल

Latur, Maharashtra:AC ::- लातूरच्या ट्युशन एरियात कोयता गँगची दहशत पुन्हा समोर आली आहे. रिक्षाला कट लागल्याच्या कारणावरून विद्यार्थ्यांवर हल्ला केल्याची घटना समोर आली आहे. या हल्ल्यात दोन विद्यार्थी जखमी झाले असून, घटनेचं सीसीटीव्ही फुटेजही समोर आलं आहे. विद्यार्थ्यांना अडवून त्यांच्याशी हुज्जत घालत थेट कोयत्याने वार केल्याचं व्हिडिओ मध्ये दिसत आहे. शिवाजीनगर पोलिसांनी सीसीटीव्ही फुटेज ताब्यात घेतलं असून, आरोपींची ओळख पटवण्याचं काम सुरू आहे. ट्युशन एरियातील या घटनेनंतर विद्यार्थ्यांच्या सुरक्षेचा प्रश्न पुन्हा ऐरणीवर आला आहे.
0
0
Report

सरदारशहर: गिनाणी की गंदे पानी की निकासी के लिए स्थायी मोटर लगाई गई

Churu, Rajasthan:सरदारशहर नगरपरिषद की नवनिर्वाचित सभापति अनीता वर्मा इन दिनों शहर की समस्याओं को लेकर पूरी तरह सतर्क नजर आ रही हैं। शहर की प्रमुख समस्याओं में शामिल गिनाणियों की बददल स्थिति और बारिश के दौरान घरों में गंदा पानी भरने की समस्या को लेकर सभापति लगातार मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर रही हैं। पिछले दो दिनों से शहर की विभिन्न गिनाणियों का जायजा लेकर समस्याओं के त्वरित समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सभापति अनीता वर्मा न्यू बकरा मंडी स्थित गिनाणी का निरीक्षण करने पहुंचीं। स्थानीय मोहल्लेवासियों ने उन्हें बताया कि बारिश के दौरान हर साल गिनाणी टूटने और पानी की निकासी बाधित होने के कारण गंदा पानी घरों में घुस जाता है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। समस्या की गंभीरता को देखते हुए सभापति ने मौके पर ही नगरपरिषद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और गंदे पानी की निकासी के लिए अतिरिक्त मोटर लगाने के आदेश दिए। इसके बाद नगरपरिषद की ओर से शाम तक वहां स्थायी मोटर स्थापित करवा दी गई तथा गिनाणी में जमा गंदे पानी को अन्यत्र स्थान पर निकालने की व्यवस्था शुरू कर दी गई। मंगलवार शाम सभापति अनीता वर्मा नगरपरिषद अधिकारियों एवं स्थानीय वार्डवासियों के साथ दोबारा मौके पर पहुंचीं। इस दौरान नई मोटर के माध्यम से गिनाणी में जमा गंदे पानी की निकासी की जा रही थी। स्थानीय लोगों ने भी समस्या के समाधान के लिए की गई त्वरित कार्रवाई की जानकारी दी। इस अवसर पर सभापति अनीता वर्मा ने बताया कि सुबह निरीक्षण के दौरान मोहल्लेवासियों ने उन्हें गिनाणी के पानी से होने वाली परेशानी से अवगत करवाया था। बारिश के समय पानी जमा होने और गिनाणी टूटने से घरों में गंदा पानी घुसने की समस्या सामने आई थी। इस पर तुरंत अधिकारियों को निर्देशित कर नई मोटर लगवाई गई और गंदे पानी की निकासी अन्य स्थान पर करवाने की व्यवस्था की गई है। सभापति प्रतिनिधि राकेश टाक ने कहा कि आगामी पांच वर्षों में शहरवासियों को मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। नगरपरिषद की टीम शहर की समस्याओं को प्राथमिकता से लेकर उनके समाधान के लिए लगातार कार्य करेगी। मौके पर मौजूद उपसभापति प्रतिनिधि शेर मोहम्मद बिसायती ने कहा कि पिछले कई दशकों से इस गिनाणी की समस्या को लेकर मोहल्लावासियों को परेशान किया गया था, लेकिन पहले कभी किसी सभापति ने मौके पर पहुंचकर समस्या का जायजा नहीं लिया। वर्तमान सभापति अनीता वर्मा ने यहाँ पहुंचकर न केवल लोगों की समस्या सुनी, बल्कि तत्काल कार्रवाई करवाते हुए गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था भी करवाई। सुबह निरीक्षण और शाम तक समाधान की इस कार्रवाई से न्यू बकरा मंडी के मोहल्लेवासियों को राहत मिली है। अब स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि गिनाणी की समस्या का स्थायी समाधान होने से बारिश के मौसम में घरों में गंदा पानी भरने की परेशानी से निजात मिलेगी।
0
0
Report
Advertisement

चकराता-समालटा मार्ग पर ब्रेक फेल ट्रक ने दुकानों में घुसकर 3 महिलाएं घायल

Dehradun, Uttarakhand:चकराता के सहिया - समालटा मोटर मार्ग पर एक भीषण हादसा हुआ है... हादसे में सेना के एक ट्रक के ब्रेक फेल हो गए... ज्यादा ढलान होने की वजह से बेकाबू ट्रक ने पहले एक यूटिलिटी को जोरदार टक्कर मारकर रोंध डाला और उसके बाद ये बेकाबू ट्रक सड़क किनारे दुकानो में जा घुसा... हादसे के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई... इस हादसे मे सड़क किनारे दुकानों पर बैठी 4 महिलाये भी ट्रक की चपेट मे आकर गंभीर घायल हो गई... जिन्हें सबसे पहले सहिया अस्पताल पहुंचाया गया... जहां ज्यादा गंभीर हालत को देखते हुए तीन महिलाओं को हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया है...फिलहाल पुलिस ने हादसे की वजह बने सेना के ट्रक को कब्जे में लेकर थाने पर खड़ा कर दिया है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

SIR मामले में विपक्ष-सरकार के बीच टकराव, तीनों चुनाव आयुक्त हटाने की मांग

Saharsa, Bihar:एक तरफ SIR को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्षी पार्टियों का विरोध प्रदर्शन जारी है तो वहीं दूसरी तरफ इसको लेकर राजनीतिक सियासत भी हो रही पक्ष और विपक्ष के लोगो अपनी - अपनी दलील दे रहे हैं. सहरसा में Sir और मुख्य चुनाव आयुक्त के मुद्दे को लेकर RJD कोटे से कोसी क्षेत्र के MLC अजय कुमार सिंह का आरोप है कि चुनाव आयुक्त का पोल खुल चुका है वोट चोरी हमलोग कहते थे वो अब साबित हो चुका है, इसको लेकर पूरा देश व्यापी आक्रोश है सरकार और आयोग दबे कदमो से इसे स्वीकार कर ली है कि कहीं न कहीं चूक हुई है, इसलिए हमलोगों की मांग है कि तीनों चुनाव आयुक्त को पद से हटाया जाना चाहिए, सरकार को माफी मांगना चाहिए, हमे लगता है कि अगर इस तरह से SIR बिहार में नही होता तो हमलोग सरकार में होते. इसकी जांच होनी चाहिए. वहीं दूसरी तरफ SIR को लेकर बीजेपी पार्टी के नेताओं ने प्रेस वार्ता कर अपनी दलील देते हुए कहा है कि विपक्ष द्वारा झूठा आरोप लगाया जा रहा है, जबकि चुनाव आयुक्त के संयुक्त बैठक और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के साथ इसको वैध माना गया है जिसके बाद देश मे लागू हुआ है, विपक्ष द्वारा भ्रामक खबर फैलाई जा रही है, हमलोग इसका जवाब दे रहे हैं, विपक्ष को चुनाव में हार का सामना करना पड़ रहा है जिसकी वजह से वो हताश और निराश हैं, इसलिए राहुल गांधी जी इस तरह का कूटनीति रच रहे हैं.
0
0
Report

ई-रिक्शा से आये तीनों में से दो ने साथी को काटा; एनकाउंटर में एक घायल

Noida, Uttar Pradesh:Meerut (Uttar Pradesh): Two wanted accused arrested in attempted murder case, one injured in police encounter. दिनांक 24-9-2026 को थाना मुंडाली क्षेत्र के ग्राम इलाहाबाद मड़ैया के पास 3 व्यक्ति ई रिक्शा से आये थे। उनमें से 2 व्यक्तियों ने अपने ही साथी का गला काटकर गन्ने के खेत में डाल दिया था, जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा उसे तत्काल अस्पताल पहुंचवाया गया, जिसका इलाज अभी भी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस द्वारा इस घटना के संबंध में प्रथम सूचना रिपोर्ट थाना मुंडाली पर दर्ज कराया गया तथा उसकी विवेचना की जा रही थी विवेचना के क्रम में यह पाया गया कि कफील पुत्र लईक निवासी हापू तथा गयासुद्दीन पुत्र शहजाद द्वारा यह घटना कारित की गयी थी। घायल व्यक्ति का नाम साजिद पुत्र जमील है। वह भी कोतवाली क्षेत्र हापुड़ का रहने वाला है। घायल व्यक्ति ने कल दिनांक 28-9-2026 को लिखित रूप से दिया कि उसके साथ घटना गयासुद्दीन और कफील ने कारित किया था। घटना का कारण अवैध संबंध है। पुलिस के द्वारा विवेचना से पर्याप्त साक्ष्य पाया गया है। दिनांक 29-9-2026 को गयासुद्दीन को गिरफ्तार किया गया था। आज दिनांक 29/30 की रात्रि में यानी 30/9/2026 को पुलिस पार्टी को सूचना मिली कि अभियुक्त कफील गंगा एक्सप्रेसवे के पास मौजूद है। इस सूचना पर तत्काल पुलिस पार्टी वहां पहुंची। पुलिस पार्टी को देखते ही कफील ने जान से मारने की नियति से फायर करना शुरू कर दिया। अन्य कोई विकल्प न देखकर आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा भी गोली चलाई गई जो कफील के पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस द्वारा उसे तत्काल इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है। अभियुक्त कफील के पास एक अदद तमंचा तीन सौ पंद्रह बो दो अदद खोखा कारतूस एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। अग्रिम विधि कार्यवाही की जा रही है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top