Pilibhit- 26 जनवरी से "नो हेलमेट नो पेट्रोल" डीएसओ ने दिए निर्देश
Pilibhit, Uttar Pradesh:यूपी के पीलीभीत में सीएम योगी के निर्देश पर डीएसओ विकास कुमार ने बीसलपुर और बिलसंडा के श्री नरेश फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल पंप स्वामियों के साथ बैठक की जिसमें आगामी 26 जनवरी से नो हेलमेट नो पेट्रोल के नियम को कड़ाई से लागू करने को कहा। बैठक में बड़ी संख्या में पेट्रोल पंप मालिकों और उनके अधीनस्थों ने भाग लिया। डीएसओ का कहना है इस नियम के मुताबिक पेट्रोल वितरण करने से दुर्घटनाओं पर रोक लगेगी साथ ही मृत्यु दर में कमी आएगी। वहीं क्षेत्रीय लोगों ने " नो हेलमेट नो पेट्रोल " की पहल का स्वागत किया है।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
