262001
पीलीभीत- घायलों के लिए डॉयल 112 पुलिस बनी देवदूत
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में डायल 112 पुलिस घायलों के लिए मददगार साबित हुई।थाना बिलसंडा के तुलापुर क्षेत्र में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिसमें 3 बाइक सवार घायल हो गए। सूचना पर डॉयल 112 पीआरबी 2075 घायलों के लिए देवदूत बनकर पहुंची। जिन्होंने 108 एंबुलेंस से घायलों को इलाज के लिए बिलसंडा सीएचसी भिजवाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पिंटू, विमलेश, रामदेव मार गांव के रहने वाले बताए जा रहे है वहीं पिंटू का बरेली तो विमलेश का पीलीभीत में इलाज चल रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली में तेज बारिश, मिन্টো रोड ब्रिज के visuals वायरल
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: RAIN LASHES NATIONAL CAPITAL / VISUALS FROM MINTO ROAD / BRIDGE0
0
Report
दिल्ली में भारी बारिश; राजधानी तरबतर—मिनटो रोड के दृश्य
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: RAIN LASHES NATIONAL CAPITAL / VISUALS FROM MINTO ROAD / BRIDGE0
0
Report
लखनऊ: पूर्व मंत्री नानाकदीन भुर्जी सातवीं मंजिल से गिरकर मौत
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ पूर्व मंत्री नानाकदीन भुर्जी विधायक आवास लालबाग के 7वें फॉलोर से नीचे गिरे, गंभीर स्थिति में سिविल अस्पताल पहुंचाया गया इलाज के दौरान मौत दारुलसफा नए विधायक निवास के व्यवस्था अधिकारी द्वारा चौकी प्रभारी को सूचित किया की विधायक निवास के पीछे एक व्यक्ति ऊपरी मंजिल से कूद गए है। चौकी प्रभारी तत्काल मोके पर पहुंच कर उक्त घायल को सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरो द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है । मृतक नानांक राम भुर्जी उम्र 68 वर्ष पूर्व मे दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री है । पूछताछ पर लोगो ने बताया काफ़ी दिनों से डिप्रेसन मे रहते थे आयेदिन विधायक निवास मे घूमते देखे जाते थे । परिजनों को सूचित किया गया है.. यह नहीं मालूम है कि सुसाइड किया है या गिर गए हम सभी लोग भाजपा कार्यालय पर बैठे तो सूचना मिली कि भाजपा के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री ने दारूल सफा की सातवी मंजिल से गिर गए हैं हम सभी लोग अस्पताल पहुंचे जहां यह जानकारी मिली की सातवीं मंजिल के बाद गिरने से उनका निधन हो गया है, और कोई ज्यादा जानकारी नहीं है मौके पर उनके परिवार के लोग होंगे और जांच का विषय हम लोगों को सिर्फ इतनी सूचना मिली और हम लोग सूचना पर अस्पताल पहुंचे ecg किया जा रहा है लेकिन हम लोगों को लग रहा है कि उनका निधन हो गया है बाइट ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल0
0
Report
Advertisement
दमोह में सड़क सुरक्षा समिति अध्यक्ष की बैठक: हेलमेट अनिवार्यता से यातायात सुधरेगा
Damoh, Madhya Pradesh:सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष और सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे दमोह पहुंचे और उन्होंने जिला कलेक्ट्रेट में समिति की जरूरी बैठक ली। उन्होंने सड़क हादसों और कारणों की समीक्षा की और इन्हें रोकने के उपायों पर सुझाव मशवरे भी लिए। जिले के तमाम जिम्मेदार अधिकारियों की मौजूदगी में श्री सप्रे ने कहा कि देश में एमपी से एक जिला दमोह निकल कर आए जो जीरो फेटालिटी डिस्ट्रिक में आ जाए। कलेक्टर और एसपी सड़को पर उतरें इतने से भय में ही लोग यातायात नियमों का पालन करने लग जायेंगें। उन्होंने कहा कि जिला न्यायालय कलेक्टर और एसपी आफिस में आने वाले तमाम कर्मचारियों अधिकारियों को हेलमेट पहनना अनिवार्य किया जाए जिसे देखकर समाज में अच्छा संदेश जायेगा और लोग भी हेलमेट पहनना शुरू करेंगे जिस पर उपस्थित अधिकारियों ने सहमति भी जताई। समिति अध्यक्ष ने 6 माह बाद फिर समीक्षा करने आने की बात भी कही।0
0
Report
Chhattisgarh में अगले 24 घंटे में भारी बारिश, रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी
Raipur, Chhattisgarh:Chhattisgarh में बारिश को लेकर रेड अलर्ट सक्ति, जांजगीर सारंगढ़, रायपुर, महासमुंद,जांजगीर चांपा और बलौदाबाजार के लिए रेड अलर्ट इससे लगे हुए जिले समेत रायपुर में दो दिनों के लिए orange अलर्ट दुर्ग और बिलासपुर में कल के लिए रेड अलर्ट अगले 24 घंटों में प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर बारिश होगी बंगाल की खाड़ी से ओडिशा तक बने डीप डिप्रेशन की वजह से प्रदेश में होगी जमकर बारिश0
0
Report
ग्रामीणों की मांग: धमतरी के स्कूलों में तात्कालिक शिक्षकों की नियुक्ति
Dhamtari, Chhattisgarh:शिक्षकों की कमी से परेशान ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भाटागांव और शासकीय माध्यमिक विद्यालय देवगांव में शिक्षकों की कमी को लेकर स्कूल प्रबंधन समिति और ग्रामीणों ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल अतिरिक्त शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की है। वहीं स्कूल प्रबंधन समिति ने कलेक्टर को भी पत्र लिखकर पिछले पांच वर्षों से रिक्त पड़े व्याख्याता पदों को भरने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है लंबे समय से शिक्षकों के पद खाली होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई लगातार प्रभावित हो रही है, कई विषयों की नियमित कक्षाएं नहीं लग पा रही हैं, जिससे बच्चों का भविष्य चिंता में पड़ गया है। स्कूल का शैक्षणिक माहौल भी इससे प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों और स्कूल प्रबंधन समिति ने प्रशासन से मांग की है कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जल्द से जल्द रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाए, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। वही अब सभी की निगाहें जिला प्रशासन के फैसले पर टिकी हैं और उम्मीद की जा रही है कि छात्रों के भविष्य को देखते हुए इस मांग पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
बीकानेर महाजन में ड्रोन नुमा वस्तु, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर के महाजन से बड़ी खबर महाजन के खेत में मिला संदिग्ध ड्रोन नुमा वस्तु ! सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, रामबाग माइनर के चक 3 आरबीएम स्थित खेत में मिला ड्रोन नुमा वस्तु, किसानों की सूचना पर मौके पर पहुंची महाजन पुलिस, कब्जे में लेकर शुरू की गई जांच, सुरक्षा एजेंसीयां अलर्ट मोड पर, फील्ड फायरिंग रेंज क्षेत्र के पास मिलने से मामला गंभीर, ड्रोन कहां से आया और कैसे गिरा, पुलिस कर रही पड़ताल, तकनीकी जांच के साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियों से भी जुटाई जा रही जानकारी, घटना की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की लगी भीड़0
0
Report
वासुदेव देवनानी ने अजमेर में 1300 मीटर सड़क की सौगात, 7 करोड़ लागत
Ajmer, Rajasthan:एंकर - राजथान विधानसभा अध्यक्ष और अजमेर उत्तर के विधायक डाक्टर वासुदेव देवनानी ने अजमेर के प्राचीन चामुंडा माता मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं सहित क्षेत्र वासियों को 7 करोड़ की लागत से 1300 मीटर बनने सड़क की सौगात दी है.. तीन दिवसीय दौरे पर अपने विधानसभा क्षेत्र में आए देवनानी का स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने जोरदार स्वागत अभिनंदन किया.. वरुण सागर से बनने वाले इस सड़क मार्ग को पुष्कर जाने वाली सड़क से जोड़े जाने की भी मंशा जताई..लगभग सवा किलोमीटर से ज्यादा बड़ी बनने वाली इस सड़क से जहां स्थानीय निवासियों को बड़ा लाभ होगा वहीं इस मार्ग पर स्थित सीआरपीएफ जीसी वन के जवानों और माता के श्रद्धालुओं का सफर आसान होगा.. इस मौके पर क्षेत्र में आए देवनानी का जेसीबी से फूल बरसाकर स्वागत किया गया... इस मौके पर एक सूक्ष्म समारोह भी आयोजित किया गया .. क्षेत्रीय विकास की गंगा बहाने पर लोगोंने देवनानी को फूल मालाओं से लाद दिया.. बाइट - डॉ. वासुदेव देवनानी,विधानसभा अध्यक्ष0
0
Report
जयपुर के JK लोन अस्पताल में दुर्लभ सिस्टिक फाइब्रोसिस से बच्चे का सफल उपचार
Jaipur, Rajasthan:सिस्टिक फाइब्रोसिस जैसी दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी से जूझ रहे एक बच्चे को जयपुर के जेके लोन अस्पताल स्थित रेयर डिजीज सेंटर ने समय पर उपचार देकर नई जिंदगी की उम्मीद दी है। डॉक्टर्स के मुताबिक ये बीमारी भारत में दुर्लभ मानी जाती है, लेकिन जागरूकता और नवजात स्क्रीनिंग की कमी के कारण कई मरीजों का समय पर निदान नहीं हो पाता, जिससे गंभीर जटिलताएं पैदा हो जाती हैं। डिपार्टमेंट ऑफ मेडिकल जेनेटिक्स विभाग के इंचार्ज डॉ प्रियांशु माथुर ने बताया कि सिस्टिक फाइब्रोसिस एक वंशानुगत (ऑटोसोमल रिसेसिव) आनुवंशिक रोग है, जो जीन में बदलाव के कारण होता है। इस जीन की खराबी से शरीर में बनने वाला म्यूकस (बलगम) अत्यधिक गाढ़ा और चिपचिपा हो जाता है। इसका असर फेफड़ों, अग्न्याशय, लीवर, आंतों समेत शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों पर पड़ता है। रोगियों को बार-बार खांसी, निमोनिया, सांस लेने में तकलीफ, वजन नहीं बढ़ना, वृद्धि रुकना और पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।जयपुर के जेके लोन अस्पताल के रेयर डिजीज सेंटर में हाल ही में एक पांच वर्षीय बच्चे का इलाज किया गया, जो लंबे समय से लगातार खांसी, बार-बार निमोनिया, वजन नहीं बढ़ने और पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान था। बाईट -डॉ प्रियांशु माथुर इंचार्ज डिपार्टमेंट ऑफ मेडिकल जेनेटिक्स विभाग -विश्व में लगभग 70 हजार से अधिक लोग सिस्टिक फाइब्रोसिस के शिकार -यूरोप और उत्तरी अमेरिका में यह बीमारी अपेक्षाकृत अधिक पाई जाती है -जबकि भारत में इसे दुर्लभ रोग माना जाता है। -यदि नवजात स्क्रीनिंग की जाए तो कई बच्चों का समय रहते बचाया जा सकता है सांस संबंधी लक्षण - -लगातार या बार-बार खांसी आना -गाढ़ा और चिपचिपा बलगम बनना -बार-बार निमोनिया या फेफड़ों में संक्रमण -सांस लेने में तकलीफ और घरघराहट -बार-बार साइनस संक्रमण -उंगलियों के सिरों का मोटा होना पाचन संबंधी लक्षण -जनम के बाद वजन और लंबाई का अपेक्षित रूप से नहीं बढ़ना -बार-बार चिकना, दुर्गंधयुक्त और तैलीय मल आना -अग्न्याशय (पैंक्रियाज) की कार्यक्षमता कम होना -भोजन से पोषक तत्वों का सही तरीके से अवशोषण न होना -नवजात शिशुओं में आंतों में रुकावट डिपार्टमेंट ऑफ मेडिकल जेनेटिक्स विभाग OPD में बड़ी संख्या मे दुर्लभ बीमारियों के इलाज से जुड़े मरीज़ पहुँच रहे हैं, आंकड़ों की मानें तो OPD में हर सप्ताह 125 से अधिक मरीज पहुँच रहे हैं और अभी तक 800 से अधिक दुर्लभ बीमारियों से जूझ रहे मरीज़ों का इलाज जेनेटिक्स विभाग में किया जा चुका है, डॉ प्रियांशु माथुर ने बताया कि देश में जन्मजात विकार नवजात बच्चों की मृत्यु का पांचवां सबसे बड़ा कारण है. राज्य सरकार ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना के लिए 22 करोड़ रुपए तथा बाल संबल योजना के तहत 50 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया है।0
0
Report
Advertisement
अंबाला में जैन बाजार चोरी: 4 महिलाएं गिरफ्तार, CCTV से खुला मामला
Ambala, Haryana:अंबाला शहर के जैन बाजार की एक दुकान से चोरी के मामले में पुलिस ने 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनके पास CCTV फुटेज भी सामने आया है जिसमें ये चोरी करते दिख रही थीं। पुलिस के अनुसार ये कबाड़ उठाने का काम करती थीं और मौके का फायदा उठाकर चोरी करती थीं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल बरामद किया है। सभी को मेडिकल करवाकर अदालत में पेश किया जाएगा और रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी ताकि इनके अन्य साथियों और पुरानी घटनाओं का खुलासा हो सके। चौंकी इंचार्ज हरप्रीत सिंह ने बताया सभी महिलाएं मनमोहन नगर इलाके की रहने वाली हैं और इन्हें CCTV से पकड़ा गया है।0
0
Report
नवविवाहिता पर मारपीट के बाद गंगा घाट पर मौत की कोशिश; ग्रामीणों में सनसनी
Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल में अलखनाथ धाम में एक नवविवाहिता महिला मारपीट से बुरी तरह से घायल होकर जान देने के लिए गंगा घाट पर पहुंच गई। मंदिर परिसर में महिला को सोते देख पुजारियों को शक हुआ। महिला सिर में चोट लगने से बेसुध تھی। महिला तारतर गांव की रहनेवाली थी। काफी पूछताछ के बाद महिला ने अपने मायके में भाई के मारपीट किए जाने की बात कही। महिला की दो महीने पहले ही लहरिया पोखर में लव मैरिज शादी हुई थी। महिला के परिजनों के मौके पर पहुंचने तक लोग महिला को समझाने की कोशिश में जुटे रहे। महिला मारपीट के बाद इतनी बेसुध थी कि वह अपने मां बाप को भी पहचान नहीं रही थी। घायल महिला के परिजन कभी ट्रेन से गिरने, तो कभी खुद गिरकर घायल होने की बात कहने पर लोगों को शक हुआ। वहीं महिला की मां ने भी ईंट से बेटी को खुद चोट लगा लेने की बात कही। परिजनों के अलग अलग बयान को लेकर लोगों का शक और गहरा गया। महिला के पूरे शरीर पर गंभीर चोट के निशान मौजूद थे। महिला की जान बचाने के लिए बाढ़ थाना को इसकी जानकारी दे दी गई। 112 नंबर की पुलिस के अलखनाथ धाम पहुंचने तक काफी संख्या में लोग वहां मौजूद रहे। पुलिस ने मां और पिता का बयान रिकॉर्ड कर महिला को बाढ़ अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है।0
0
Report
दतिया उपचुनाव: आशुतोष तिवारी भाजपा को 25 हजार से ज्यादा मतों से जीत का दावा
Datia, Madhya Pradesh:दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार का आज अंतिम दिन है। 30 जुलाई को मतदान होगा, जबकि 3 अगस्त को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। प्रचार के आखिरी दिन भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने शहर के प्रमुख बाजारों में जनसंपर्क कर मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। जनसंपर्क के दौरान आशुतोष तिवारी ने कहा कि उन्हें जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है और भारतीय जनता पार्टी इस उपचुनाव में 25 हजार से अधिक मतों के अंतर से विजय हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता का भरोसा कायम है, जिसका लाभ पार्टी को चुनाव में मिलेगा। अब प्रचार समाप्त होने के बाद 30 जुलाई को मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और 3 अगस्त को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।0
0
Report
Advertisement
ब Bilaspur में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी छापेमारी, ब्रेड-कुकीज़ गंदगी में तैयार
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर में खाद्य सुरक्षा को लेकर खाद्य एवं औषधि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।बेकरी उत्पाद बनाने वाली एक कंपनी में गंभीर अनियमितताएं मिलने के बाद विभाग ने नोटिस जारी कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।बिलासपुर में खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने अधिकारी रमन देवांगन के नेतृत्व में इको नेचुरल कंपनी पर छापामार कार्रवाई की जांच के दौरान ब्रेड और कुकीज़ जैसी खाद्य सामग्री गंदगी के बीच तैयार होती मिली।परिसर में आवारा कुत्तों की आवाजाही भी देखी गई, जिससे खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।निरेक्षण के बाद विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी करते हुए निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। विभाग का कहना है कि नियमों के उल्लंघन पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस कार्रवाई के बाद खाद्य कारोबारियों में भी हड़कंप मच गया है।0
0
Report
शत्रुघ्न सिन्हा का प्रशांत किशोर के समर्थन में पोस्ट, बिहार में उत्साह बढ़ा
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग प्रशांत किशोर के समर्थन में शत्रुघ्न सिन्हा का पोस्ट लिखा मैं पटना, बिहार में रहकर पूरे घटनाक्रम को बेहद करीब से देख रहा हूँ। तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद सबसे योग्य, असाधारण प्रतिभा और बौद्धिक क्षमता के धनी तथा निश्चित रूप से विजेता बनने की ओर अग्रसर प्रशांत किशोर की बढ़ती लोकप्रियता और जनसमर्थन बेहद सकारात्मक है। मैं उनके विरोधियों से कहना चाहता हूँ—“क्यों पड़े हो चक्कर में, कोई नहीं है प्रशांत किशोर के टक्कर में।” प्रशांत किशोर का समर्थन करें, प्रशांत किशोर को वोट दें! जय बिहार! जय हिंद!0
0
Report
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भागलपुर से श्रावणी मेला-2026 का उद्घाटन करेंगे
Patna, Bihar:बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित अजगैवीनाथ धाम पहुंचकर विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 का विधिवत उद्घाटन करेंगे , नमामि गंगे घाट पर दीप प्रज्वलन, मेले के औपचारिक शुभारंभ, एक झलक स्मारिका के विमोचन और श्रावणी मेला मोबाइल ऐप का लोकार्पण करेंगे इसके साथ ही करोड़ों शिवभक्तों की उस यात्रा की औपचारिक शुरुआत होगी, जो सुलतानगंज से जल लेकर पैदल बाबा बैद्यनाथ धाम तक पहुचते है इस बार का मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सुरक्षा, तकनीक, स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधा को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है सरकार का दावा है कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार कांवरियों को अधिक सुरक्षित और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी0
0
Report
Advertisement
