icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
262122

Sensitive Content

This video contains sensitive content which some people may find offensive or disturbing


FKFirasat KhanFollow7 Jan 2025, 12:26 pm

Pilibhit - लापता युवक की हत्या का सीसीटीवी फुटेज वायरल, पुलिस जांच में जुटी

Puranpur, Uttar Pradesh:

पूरनपुर,27 दिसंबर को लापता चल रहा सागर सिंह का शव रविवार को नगर के बराबर नाले में मिला था . मंगलवार को परिजनों को सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया और सड़क पर बैठ गए. सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई. सड़क पर बैठे मृतक के परिजनों और पुलिस में बहस होने लगी पुलिस ने जाम खुलवाया। सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद सागर की मौत में नया खुलासा हुआ. उसमें देखा जा सकता है कि सागर को एक व्यक्ति ईट से कुचलकर मार रहा है. सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद पुलिस आरोपी की पहचान में जुटी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report
Advertisement

उज्जैन के महाकाल लोक में CM डॉ. मोहन यादव ने देवी महाकाली के दर्शन और पूजन के साथ किया आशीर्वाद

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन प्रवास के दौरान जयसिंहपुरा स्थित महाकाल लोक की महाकाली,महाकाल लोक के समीप महाकाली माता एवं 10 महाविद्याओं के विभिन्न स्वरूपों के पांडाल में पहुंचकर वहां दर्शन कर पूजन-अर्चन किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया और देवी मां की आरती की । इस दौरान उन्होंने वहां उपस्थित श्रद्धालुओं से आत्मीय संवाद किया और उज्जैन में हो रहे विकास कार्यों के संबंध में चर्चा की। मुख्यमंत्री ने भगवान महाकालेश्वर एवं माताजी की कृपा से सभी के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की。
0
0
Report
Advertisement

कोंडागांव में माता के जयकारे, नेताओं सहित भक्त गरबा में झूमे

Kondagaon, Chhattisgarh:कोंडागांव में इन दिनों माता रानी की भक्ति का रंग चढ़ा हुआ है। शहर के दुर्गा पंडालों में गरबा की धूम मची है। यहां क्या आम, क्या खास—हर कोई माता रानी की आराधना में लीन नजर आ रहा है। इसी भक्तिमय माहौल में पूर्व मंत्री मोहन मरकाम भी देर रात तक भक्तों के साथ गरबा करते दिखाई दिए। माता के दरबार में भक्ति, उत्साह और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। रंग-बिरंगी रोशनी से सजे पंडाल, गरबा की थाप और माता रानी के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। खास बात यह है कि इन आयोजनों में आम लोगों से लेकर जनप्रतिनिधि तक, सभी एक ही रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने भी भक्तों के साथ गरबा कर माता रानी की आराधना की। देर रात तक गरबा की धूम जारी रही और भक्त माता की भक्ति में झूमते नजर आए।
0
0
Report

उज्जैन: CM मोहन यादव का गरबा दौरा, नवरात्रि उत्सव में शुभकामनाएं

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को उज्जैन में नवरात्रि के उत्साह के बीच अलग-अलग गरबा आयोजनों में शामिल हुए। उन्होंने गरबा पांडालों में पहुंचकर मां दुर्गा की आरती की और श्रद्धालुओं के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को महानवमी और विजयदशमी की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री दशहरा मैदान, डालडा मैदान, सामाजिक न्याय परिसर, इंजीनियरिंग कॉलेज बायपास स्थित सनातन मंच, ऋषि नगर और सिंधी समाज के गरबा आयोजनों में पहुंचे। सामाजिक न्याय परिसर में उन्होंने मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद वे स्वर्गीय भूरेलाल फिरोजिया की स्मृति में आयोजित पारिवारिक गरबा महोत्सव 'डांडिया नी रात' में शामिल हुए। यहां सांसद अनिल फिरोजिया ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि मां शक्ति की आराधना का पर्व है। सभी लोग परिवार के साथ मिलकर उमंग और उत्साह से त्योहार मना रहे हैं। उन्होंने मां दुर्गा से देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और तरक्की की कामना की। साथ ही कहा कि देश के सशस्त्र बल पूरी शक्ति से राष्ट्र की रक्षा करते रहें और मां का आशीर्वाद सभी पर बना रहे। मुख्यमंत्री ने उज्जैन के गौरवशाली इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि अवंतिका नगरी का वैभव लगातार बढ़ रहा है और आने वाले समय में उज्जैन का स्वरूप और निखरेगा। मुख्यमंत्री मक्सी रोड स्थित डालडा मैदान में संस्था अलख उज्जैनी के गरबा आयोजन में भी पहुंचे। यहां उन्होंने बेटियों और परिवारों के साथ नवरात्रि मनाने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित के कार्यों के लिए लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को नवरात्रि और दशहरे की बधाई देते हुए बेटियों और माता-बहनों को प्रणाम किया। मुख्यमंत्री के विभिन्न गरबा आयोजनों में पहुंचने पर श्रद्धालुओं और आयोजकों में उत्साह देखने को मिला। पूरे आयोजन के दौरान नवरात्रि की रौनक और उत्सव का माहौल बना रहा。
0
0
Report
Advertisement

डांडिया नी रात 2026: वराह अवतार की भव्य कथा ने भक्तिमय माहौल बना दिया

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। नवरात्रि के दौरान आयोजित ‘डांडिया नी रात 2026’ के आठवें दिन भगवान विष्णु के वराह अवतार की भव्य प्रस्तुति दी गई। कलाकारों ने अपने अभिनय और आकर्षक मंचन के जरिए वराह अवतार की कथा को मंच पर जीवंत किया। प्रस्तुति देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए और आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल बन गया। प्रस्तुति में भगवान विष्णु के वराह अवतार से जुड़ी धार्मिक कथा को कलात्मक अंदाज में दर्शाया गया। कलाकारों की वेशभूषा, अभिनय और मंच की सज्जा ने प्रस्तुति को खास बनाया। धार्मिक प्रसंग पर आधारित इस मंचन ने दर्शकों का ध्यान खींचा। ‘डांडिया नी रात 2026’ में हर दिन गरबा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धार्मिक प्रसंगों को भी मंच पर प्रस्तुत किया जा रहा है। आठवें दिन वराह अवतार की प्रस्तुति आयोजन का खास आकर्षण रही।
0
0
Report

चश्मदीद के अनुसार टाइगर श्रॉफ गोलीबारी में हुई बड़ी घटना

Noida, Uttar Pradesh: Mumbai, Maharashtra: On the firing incident involving Bollywood actor Tiger Shroff, an eyewitness says, "...we were making our vlogs. Thousands of vloggers were there making vlogs... A party was going on with a lot of noise as they were celebrating a birthday. All his men went inside to celebrate the birthday, eating and drinking. After finishing up, they took the car and drove along the road... . I can't even describe the boy—skinny like a mosquito, poor-looking, like someone who lives on the footpath. He came and started firing, and everyone thought someone was bursting Diwali firecrackers. But when Tiger's car stopped, and he came out in agony, leaving a pool of blood that is still lying there..." "मुंबई, महाराष्ट्र: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी की घटना पर, एक चश्मदीद ने बताया, "...हम अपने व्लॉग बना रहे थे। वहां हज़ारों व्लॉगर मौजूद थे जो व्लॉग बना रहे थे... पास ही एक पार्टी चल रही थी, जिसमें काफी शोर-शराबा था क्योंकि वे लोग जन्मदिन मना रहे थे। पार्टी में शामिल सभी लोग जन्मदिन मनाने के लिए अंदर चले गए, जहां उन्होंने खाना-पीना किया। इसके बाद, वे लोग कार में बैठे और सड़क पर निकल गए... उस लड़के के बारे में तो मैं बता भी नहीं सकता—मच्छर जैसा दुबला-पतला, देखने में बहुत गरीब, जैसे कोई फुटपाथ पर रहने वाला हो। वह आया और उसने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। सबको लगा कि शायद कोई दिवाली के पटाखे फोड़ रहा है। लेकिन तभी टाइगर की कार रुकी, और वह दर्द से कराहते हुए बाहर निकले। वहां खून का एक बड़ा धब्बा बन गया, जो अभी भी वहीं मौजूद है...
0
0
Report
Advertisement

लखीसराय में दुर्गा पूजा सुरक्षा अलर्ट, डीएम-SP ने फ्लैग मार्च किया

Lakhisarai, Bihar:लखीसराय।कलकत्ता में दुर्गा पूजा मेले के दौरान भगदड़ में हुई मौत की घटना के बाद लखीसराय पुलिस भी अलर्ट मोड में है। डीएम शैलेन्द्र कुमार और एसपी प्रेरणा कुमार के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में काफी संख्या में पुलिस दीदी, कई थानों की पुलिस और आला अधिकारी मौजूद रहे। बताये चलें कि शारदीय नवरात्र की आज अष्टमी है। पट खुलते ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन दुर्गा मंदिरों एवं पंडालों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहा है। और पूजा समिति के लोगों को भी निर्देश दिए जा रहे हैं। इस मौके पर डीएम-एसपी ने बताया कि शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न हो, इसको लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। सभी जगहों पर पुलिस बल के साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। महिलाओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिरों के आसपास पुलिस दीदी को भी तैनात किया गया है। एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। भीड़ को देखते हुए सभी पूजा समितियों को सीसीटीवी और फायर सेफ्टी को लेकर कड़े निर्देश दिए गए हैं। सभी थाना क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भी पुलिस प्रशासन की नजर बनी हुई है। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। बाइट - शैलेन्द्र कुमार, डीएम, लखीसराय। बाइट - प्रेरणा कुमार, एसपी, लखीसराय। लखीसराय से राज किशोर मधुकर की रिपोर्ट।
0
0
Report

गयाजी में 2100 कन्याओं का सामूहिक पूजन, राज्यपाल यादव ने किया शुभारम्भ

Gaya, Bihar:नागालैंड के राज्यपाल पहुँचे गयाजी, गयाजी में आयोजित गयाजी सेवा भारती कार्यक्रम का किया शुभारंभ, 2100 कन्याओं का सामुहिक पूजन कार्यक्रम का किया गया था आयोजन। मोक्ष की नगरी गयाजी के ऐतिहासिक गाँधी मैदान में गयाजी सेवा भारती के तत्वावधान में 2100 कन्याओं का सामुहिक पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव, वशिष्ठ अथिति के रूप में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार व गयाजी सेवा भारती के आयोजक सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम और राष्ट्रीय गीत के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया। नागालैंड के राज्यपाल और बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने सामुहिक रूप से कन्याओं का विधिवत रूप से पूजा किया। इस मौके पर नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव ने कहा कि गयाजी में सेवा भारती के माध्यम से इस कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिला है। ये अदभुत कार्यक्रम है। समाज के अन्दर भेदभाव की समाप्ति हो कन्या का सम्मान हो, सुरक्षा हो। एक विशेष अभियान गयाजी सेवा भारती के द्वारा किया जा रहा है। मैं उनके काम का सराहना करता हूँ और माँ दुर्गा से प्रार्थना करता हूँ सब के घर मे सुख शांति और समृद्धि की वर्षा करें। भारत माता के चरणों मे जो पूजन कर रहे है उसमें देश की समृद्धि में योगदान हो। बाइट:- नंद किशोर यादव, राज्यपाल नागालैंड
0
0
Report

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने पुरकाजी विधानसभा को 37 करोड़ की नाला निर्माण परियोजना की दी सौगात

ZAFAR IQBALZAFAR IQBALFollow2h ago
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने SIR को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश और उत्तर प्रदेश का विपक्ष मुद्दाविहीन है और SIR कोई मुद्दा ही नहीं है। अनिल कुमार ने बिहार और पश्चिम बंगाल का उदाहरण देते हुए कहा कि विपक्ष ने इन राज्यों में भी SIR का मुद्दा उठाया, लेकिन दोनों जगह एनडीए की सरकार बड़े बहुमत के साथ बनी। उन्होंने कहा कि SIR निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए चलाई जाने वाली सामान्य प्रक्रिया है। मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता से लोकतंत्र को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। मंत्री ने दावा किया कि आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता विपक्ष को जवाब देगी। अनिल कुमार ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया कि 2027 में उत्तर प्रदेश की जनता विपक्ष को जवाब देगी। उन्होंने कहा कि सरकार में रहकर बड़े काम होते हैं, जबकि विपक्ष में रहकर छोटे-मोटे काम ही हो पाते हैं। उन्होंने 2017 के चुनावी परिणाम को दोहराने की बात कहते हुए छह की छह सीटों पर जीत का दावा किया। राजनीतिक बयानबाजी के बीच पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र में विकास परियोजना भी कार्यक्रम का प्रमुख हिस्सा रही। गांधी कॉलोनी से पचेण्डा रोड होते हुए बाईपास तक नाले का निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए ₹37 करोड़ की परियोजना को मंजूरी मिलने की जानकारी देते हुए मंत्री ने कहा कि काफी समय से इस निर्माण कार्य के लिए प्रयास किए जा रहे थे। उन्होंने उम्मीद जताई कि नाला निर्माण से आसपास के इलाकों में जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। परियोजना के तहत निर्माण कार्य की गुणवत्ता, समयसीमा और प्रभावी जल निकासी व्यवस्था महत्वपूर्ण रहेंगी। अब स्थानीय लोगों की निगाहें इस बात पर रहेंगी कि निर्माण कार्य कितनी तेजी से आगे बढ़ता है और इससे क्षेत्र की समस्या का कितना समाधान हो पाता है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top