262001
Pilibhit: पीलीभीत में बाल विवाह कराने पर 33 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत के थाना न्यूरिया क्षेत्र में बाल विवाह कराने के मामले में वर-वधू पक्ष के करीब तीन दर्जन लोगों पर केस दर्ज किया गया है। IGRS पोर्टल पर शिकायत मिलने के बाद जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता के निर्देश पर चाइल्ड लाइन समन्वयक निर्वान सिंह की टीम ने जांच की जिसमें मामला सही पाया गया। पुलिस ने आरोपी दूल्हा मोहन स्वरूप उर्फ बाबू, उसके पिता चेतराम और शादी कराने वाले ब्राह्मणों समेत 33 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुरैना: डिप्टी कलेक्टर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना से प्रशासनिक महकमे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक डिप्टी कलेक्टर और पूर्व सबलगढ़ एसडीएम पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया है। क्या है पूरा मामला, देखिए ये रिपोर्ट। मुरैना में प्रशासनिक महकमे से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। डिप्टी कलेक्टर और पूर्व सबलगढ़ एसडीएम अरविंद माहौर पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि साल 2025 की शुरुआत में फेसबुक के जरिए दोनों की पहचान हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी अधिकारी ने शादी का वादा किया और इसी भरोसे लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि 30 मार्च 2025 को आरोपी अधिकारी घूमाने के बहाने उसे मुरैना रेस्ट हाउस के पीछे ले गया, जहां कार में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद सबलगढ़ स्थित सरकारी आवास और ग्वालियर के फ्लैट पर भी कई बार शारीरिक शोषण किए जाने का आरोप लगाया गया है। महिला ने अपने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि शादी को लेकर आरोपी द्वारा आपत्तिजनक मांग और बयान दिए गए। शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की और आरोपी डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी अधिकारी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है। अब देखना होगा कि जांच में और कौन से तथ्य सामने आते हैं।0
0
Report
कटनी में 41 आरक्षकों की नियुक्ति, चयनित आरक्षक ज्वाइनिंग लैटर पाए
Katni, Madhya Pradesh:कटनी जिले में पुलिस मुख्यालय में 41 नए आरक्षक की भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित आरक्षक को ज्वाइनिंग लैटर सौंपा गया है चयनित आरक्षक भी काफी खुश नजर आए अब वे ट्रेनिंग के लिए रवाना होंगे. पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि महिला आरक्षक और पुरुष आरक्षक मिलाकर 41 आरक्षक मिले हैं। यह पुलिस के लिए महत्वपूर्ण बल है; काफी समय से बल की कमी थी. 41 आरक्षकों की नियुक्ति के बाद जिले में पुलिस बल में इजाफा हुआ; 41 आरक्षकों को नियुक्ति पत्र सौपा गया. वे हाल में एक वर्ष के प्रशिक्षण के पश्चात पुलिस ट्रेनिंग सेंटर जाकर प्रशिक्षण प्राप्त कर महकमे में शामिल होंगे.0
0
Report
सुप्रीम कोर्ट ने विनेश फोगाट मामले में सुनवाई बंद कर दी; CAS निर्दोष कहा
Noida, Uttar Pradesh:पहलवान विनेश फोगाट के मामले मे दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दाखिल भारतीय कुश्ती संघ की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई बंद की। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश में विनेश फोगाट को लेकर की गई टिप्पणियों को हटाने की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विनेश फोगाट ने एशियन गेम्स 2026 के सेलेक्शन ट्रायल मे हिस्सा ले लिया है। अब आगे सुनवाई का कोई आधार नहीं बनता। दरअसल दिल्ली हाईकोर्ट ने अपने आदेश में विनेश फोगाट को नोटिस भेजने के लिए भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) को कड़ी फटकार लगाई थी दरअसल WFI ने विनेश को नोटिस भेजकर कहा था कि पेरिस ओलंपिक में वजन ज्यादा होने के कारण उनका बाहर होना “देश के लिए शर्म” का विषय था। हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि एक महिला खिलाड़ी को भेजे गए नोटिस में इस तरह की भाषा बेहद अपमानजनक है। कोर्ट ने कहा कि Court of Arbitration for Sport (CAS) पहले ही साफ कर चुका है कि विनेश की कोई गलती नहीं थी। इसके बावजूद WFI ने ऐसा नोटिस भेजा, जिससे लगता है कि जानबूझकर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। WFI का रवैया पुरानी सोच और दुर्भावना से प्रेरित प्रतीत लगता है0
0
Report
Advertisement
सहरसा के महावीर चौक के खुले युरिनल से छात्राओं को शर्मिंदगी; निगम सुधार देगा
Saharsa, Bihar:खबर सहरसा से है जहाँ इन दिनों शहर के महावीर चौक स्थित रूपवती कन्या उच्च - मध्य विद्यालय के ठीक मुख्य गेट पर खुले में बना युरिनल स्कूल आने वाली बच्चियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है, विद्यालय के ठीक गेट के पास बने युरिनल से एक तरफ जहाँ स्कूल के शिक्षक सहित छात्राओं को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है तो वहीं दूसरी ओर साफ सफाई नही होने से स्कूल सहित आसपास दुर्गंध युक्त वातावरण बना रहता है. इसके अलावे स्कूल गेट के पास ही कचरा डंप करने से और भी परेशानियों का सामना करना पड़ता. जब लोगों ने इसकी शिकायत नगर निगम के आयुक्त और उप मेयर से की तो नगर आयुक्त प्रभात झा और उप मेयर उमर हयात स्कूल के पास बने युरिनल और डम्प किए गए कचरे का जायजा लिया और बहुत जल्द इस समस्या से निदान दिलाने की बात कही. मौके पर मौजूद नगर आयुक्त ने कहा कि रूपवती कन्या मध्य विद्यालय के गेट के पास खुले में बनाए गए युरिनल और कचरा डंपिंग से हो रही परेशानी को लेकर लोगों की शिकायत मिल रही थी. आज उसी का निरीक्षण किया गया. स्कूल के पास खुले में युरिनल रहने से यहां पढ़ने आने वाली छात्राओं और शिक्षक शिक्षिकाओं को शर्मिंदगी उठानी पड़ती है साथ ही आसपास दुर्गंध युक्त वातावरण बना रहता. बहुत जल्द नगर निगम द्वारा इस युरिनल को रिमॉडलिंग करके इसे पर्दा रहित युरिनल बनाया जाएगा ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो साथ ही स्कूल के पास डंप किए जा रहे कचरे का स्थाई समाधान किया जाएगा.0
0
Report
बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार भाई-बहन को कुचला, एक की मौत हुई
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में लगातार तेज रफ्तार का कर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार भाई और बहन को कुचल दिया। इस हादसे में बहन की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से नाराज लोगों ने एनएच 31 को जाम कर दिया और हंगामा करने लगा। हालांकि पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझा बूझकर मामला को शांत कराया। यह पूरा मामला लाखो थाना क्षेत्र के रमजानपुर स्थित एनएच 31 के पास की है। मृत महिला की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले अमरजीत कुमार की पत्नी नेहा कुमारी के रूप में की गई है। जबकि घायल भाई की पहचान नीतीश कुमार के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि नेहा कुमारी अपने माइके नागदह से अपने भाई नीतीश कुमार के साथ स्कूटी पर सवार होकर रमजानपुर किसी काम के लिए जा रही थी। इसी दौरान रमजानपुर चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में जोरदार धक्का मार दिया। हादसा इतना जबरदस्त था की स्कूटी पर सवार नेहा कुमारी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि भाई नीतीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से नाराज लोगों ने एनएच 31 को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन खिलाफ हंगामा करने लगा। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही लाखों थाने के पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझा बूझकर मामला को शांत कराया और शौक को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।0
0
Report
फरीदाबाद नगर निगम तीन वार्डों में महासफाई अभियान शुरू, लोगों से स्वच्छता की अपील
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद नगर निगम द्वारा आज तीन वार्डो से महासफाई अभियान की शुरुआत, विधायकों एवं स्थानीय पार्षदों और अधिकारियों की मौजूदगी में आरंभ किया गया स्वच्छता अभियान, विधायक मूलचंद शर्मा का बयान कहा शहर को स्वच्छ और हरा भरा रखना हम सब की जिम्मेदारी, उन्होंने निगम कर्मचारियों से भी की अपील कहा शहर को स्वच्छ बनाने में पूरी निष्ठा के साथ करें कार्य, बल्लभगढ़ विधानसभा के वार्ड 40 से सफाई अभियान की शुरुआत। इसके अलावा वार्ड 15 और 36 में भी किया गया महा सफाई अभियान, विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने की स्वच्छ फरीदाबाद ग्रीन फरीदाबाद की मुहिम को आगे बढ़ाने की शुरुआत, इसके अलावा पार्षद कुलदीप शाहनी और जॉइंट कमिश्नर राजेश कुमार के नेतृत्व में ओल्ड जॉन में वार्ड 36 में मेगा सफाई अभियान की शुरुआत की गई। यहां पर सफाई निरीक्षक जगवीर सिंह भी मौजूद रहे। इसके अलावा वार्ड 15 में सरदार जसवंत सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की है। इस मौके पर सफाई निरीक्षक हरवीर रावत सहित वार्ड के गणमान्य लोग मौजूद रहे। बाइट = विधायक मूलचंद शर्मा0
0
Report
Advertisement
समस्तीपुर पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान: 23 लाख के 91 मोबाइल बरामद, पदाधिकारियों को सम्मान
Samastipur, Bihar:ऑपरेशन मुस्कान के तहत समस्तीपुर पुलिस ने 23 लाख रुपये मूल्य के 91 मोबाइल बरामद कर धारकों के बीच किया वितरित। इस अभियान में बेहतर काम करने वाले इंस्पेक्टर राम कुमार और सब इंस्पेक्टर रिचा सिंह को एसपी करेंगे पुरस्कृत। समस्तीपुर पुलिस ऑपरेशन मुस्कान के तहत लगातार कारवाई करते हुए चोरी और गुम हुई मोबाइल फोन को बरामद कर उसके धारकों के बीच वितरित कर रही है। इस क्रम में पुलिस के द्वारा 23 लाख रुपये बाजर मूल्य के 91 मोबाइल फोन को बरामद कर उसके धारकों के बीच वितरित किया है। इस सम्बंध में एसपी अरविंद प्रताप सिंह का बताना है की इस अभियान के लिए जिले में अलग - अलग टीम गठित किए गए हैं। ऑपरेशन मुस्कान के तहत विभिन्न चरणों में अब तक 4 करोड़ 24 लाख रुपये मूल्य के 1820 मोबाइल फोन बरामद कर उसके धारकों के बीच वितरित कर चुकी है। डीएसपी साइबर और तकनीकी टीम की मदद से इन मोबाइल फोन को बरामद किया गया है। इसमें सबसे ज्यादा पटोरी थाना के द्वारा 24 मोबाइल बरामद किए गए हैं। दलसिंह सराय और रोसड़ा थाना के द्वारा 22 - 22 मोबाइल बरामद किए गए हैं। वही सदर और साइबर थाना के द्वारा 10 - 10 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इस अभियान में बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इस बार इस अभियान के प्रभारी इंस्पेक्टर राम कुमार और दलसिंह सराय सब इंस्पेक्टर रिचा सिंह के द्वारा बेहतर कार्य किए गए हैं। उनके इस कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा。0
0
Report
रोहतक: इनेलो सचिव मंजीत कन्हेली के थाने में हाथापाई का वीडियो वायरल
Rohtak, Haryana:इनेलो प्रदेश सचिव का थाने में झगड़े का वीडियो एसएचओ से हाथापाई, मंजीत कन्हेली पर बहन की हत्या का चल रहा केस रोहतक में इनेलो के प्रदेश सचिव मंजीत कन्हेली का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें मंजीत कन्हेली शिवाजी कॉलोनी थाने में पुलिसकर्मियों के साथ बहस करते दिख रहे है। साथ ही पुलिस व मंजीत के बीच हाथापाई भी हो रही है। हालांकि यह वीडियो पुराना बताया जा रहा है, जिसमें कोई केस तक दर्ज नहीं हुआ था बताया जा रहा है कि शिवाजी कॉलोनी थाने में अक्टूबर 2025 में सुनारियां गांव की एक पंचायत आई थी, जिसमें इनेलो नेता मंजीत कन्हेली को भी बुलाया था। मामले में थाने के अंदर ही पुलिस के साथ मंजीत की गहमा-गहमी हो गई। मंजीत कन्हेली व पुलिस के बीच बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच हाथापाई तक होने लगी। जिसका वीडियो भी बनाया जा रहा था。 झगड़े के बाद लोगों ने बीच बचाव करते हुए मामले को शांत करवाया। थाने के अंदर झगड़ा होने के बाद भी मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया गया और ना ही कोई वीडियो उस समय बाहर आया। अब पहले अभय चौटाला द्वारा डीसी को धमकाने व विधायक अर्जुन चौटाला द्वारा 4 दिन पहले डीसी को धमकाने व एसपी को गाली देने के बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। इनेलो के प्रदेश सचिव मंजीत कन्हेली पर अपनी ही बहन की 2025 में एमडीयू गेट के बाहर हत्या करने का केस चल रहा है। मंजीत कन्हेली की बहन किसी लड़के के साथ प्रेम करती थी और मंजीत कन्हेली इसके खिलाफ था। इसी बात को लेकर मंजीत ने अपनी बहन को बहाने से बुलाकर उसकी हत्या कर दी थी। यह मामला कोर्ट में चल रहा है और मंजीत मामले में जमानत पर बाहर है。 एसएचओ ने क्यों दर्ज नहीं किया केस अक्टूबर 2025 में थाने के अंदर हुए झगड़े में पुलिस की तरफ से कोई केस क्यों दर्ज नहीं किया गया। पुलिस के साथ थाने में ही झगड़ा होना अपने आप में बड़ी बात है। फिर एसएचओ की ऐसी क्या मजबूरी रही कि उन्होंने केस दर्ज करने की बजाय मामले को ही खत्म कर दिया और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगने दी。 पार्टी की छवि को धूमिल करने का प्रयास इनेलो के प्रदेश सचिव मंजीत कन्हेली ने कहा कि पार्टी की छवि को धूमिल करने के लिए पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। कुछ लोग उसे इस वीडियो के माध्यम से ब्लैकमेल भी कर रहे है। यह अक्टूबर 2025 का वीडियो है और मामला थाने में ही खत्म भी हो गया था。 मंजीत कन्हेली ने कहा कि अब इस वीडियो को सोशल मीडिया पर डालकर पार्टी को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। इसको लेकर जल्द ही पुलिस में शिकायत भी करेंगे। साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भी इसके बारे में जानकारी देंगे।0
0
Report
युवक ने पुलिसकर्मियों पर हमला; मानसिक अस्वस्थता के कारण मामला दर्ज—हिंदीHeadline
Varanasi, Uttar Pradesh:मंगलवार देर रात युवक ने पुलिसकर्मियों पर किया अचानक हमला। आरोपी युवक की पहचान पियरी थाना चौक निवासी मुकेश यादव के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है, चल रहा है इलाज। नशा मुक्ति केंद्र का ताला तोड़कर भागा था युवक, परिजनों ने दी जानकारी। पुलिस ने युवक के परिजनों को दी सूचना, आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी पुलिस。0
0
Report
Advertisement
जालौन में मजदूर के घर लाखों की चोरी, ताला तोड़कर कैश-आभूषण गायब
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में मजदूरी पर गए मजदूर के घर लाखों की चोरी की वारदात, चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर 15 हजार कैश व सोने-चांदी के आभूषण और सोलर बैटरी सोलर प्लेट एवं इनवर्टर किया चोरी. स्थानीय लोगों ने मकान का ताला टूटा देख मजदूर को दी सूचना, जानकारी मिलने पर अपने घर पहुंचे मजदूर को टूटा मिला मकान का ताला और सामान गायब. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर चोरों की तलाश में जुटी. जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तरीबुल्दा का मामला.0
0
Report
अलीगढ़ के खिलाड़ियों के लिए 60 करोड़ रुपये का इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जल्द उद्घाटन
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी है स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत करीब 60 करोड़ रुपये की लागत से बना अत्याधुनिक इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स लगभग तैयार हो चुका है दावा किया जा रहा है कि यह अलीगढ़ मंडल का पहला इतना भव्य और विश्वस्तरीय खेल परिसर होगा, जहां खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ प्रशिक्षण मिलेगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही इसका उद्घाटन कर सकते हैं अलीगढ़ में स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत निर्मित इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स खिलाड़ियों के लिए नई सौगात बनकर तैयार है लगभग 60 करोड़ रुपये की लागत से बने इस कॉम्पलेक्स में ओलंपिक स्टैंडर्ड स्विमिंग पूल, इंटरनेशनल बैडमिंटन कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट और हाईटेक जिम जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी यहां उच्च कोटि के प्रशिक्षकों की देखरेख में खिलाड़ी अपने खेल कौशल को निखार सकेंगे कॉम्पलेक्स में लगभग 550 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है और निर्माण कार्य अंतिम चरण में है मुख्यमंत्री से समय मांगा गया है, जिसके बाद इसका औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा0
0
Report
जोधपुर: रात 8 बजे के बाद शराब बेचने पर रोक, 11 विशेष दल तैनात
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद रात 8 बजे के बाद शराब बिक्री का सिलसिला नहीं थम रहा है। हाल ही में आबकारी विभाग ने निर्धारित समय के बाद शराब बेचने के आरोप में पांच शराब दुकानों के लाइसेंसीस निरस्त करने के आदेश जारी किए थे। वहीं एक आबकारी इंस्पेक्टर को भी एपीओ किया गया था। इसके बावजूद कई स्थानों पर नियमों की अवहेलना कर शराब बिक्री जारी रहने की शिकायतें सामने आ रही हैं। बताय जा रहा है कि कुछ दुकानों पर शटर बंद कर तथा पीछे के रास्तों और खिड़कियों के माध्यम से ग्राहकों को शराब बेची जा रही है। बुद्धवार रात कालिका पेट्रोलिंग टीम ने भी विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय के बाद हो रही बिक्री का खुलासा किया। स्थिति को देखते हुए आबकारी विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। जिला आबकारी अधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने और रात 8 बजे के बाद शराब बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए 11 विशेष दलों का गठन किया गया है। ये दल शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार गश्त करेंगे तथा शराब दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि विंडो, पीछे के रास्तों या किसी भी अन्य माध्यम से अवैध बिक्री पाए जाने पर संबंधित लाइसेंसधारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नियमों के उल्लंघन पर लाइसेंस निलंबन से लेकर निरस्तीकरण तक की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी。0
0
Report
Advertisement
आगर गांव में युवक ने पुलिस कार्रवाई ना होने पर मोबाइल टावर चढ़ा
Thanagazi, Rajasthan:थानागाजी alवर से बड़ी खबर आगर गांव का मामला युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर पुलिस द्वारा मारपीट करने वाले आरोपियों पर कार्यवाही नहीं करने के मामले को लेकर आक्रोशित होकर युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर मोबाइल टावर पर चढ़कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग पुलिस द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं होती देख गांव का पूरा बाजार किया बंद बड़ी संख्या में महिला पुरुष कार्रवाई करवाने की मांग को लेकर टावर के नीचे जमा ग्रामीणों का आरोप पुलिस के द्वारा मारपीट के आरोपियों पर कार्यवाही नहीं की गई उल्टा पीड़ित को ही बंद करने एवं पीड़ित के घर वालों को बंद करने की धमकी देकर मामला रफा दफा करने का लगाया आरोप जानकारी के अनुसार थानागाजी के आगर गांव के अंदर विशाल श्याम जागरण का था आयोजन कुछ लोगों के द्वारा इस जागरण के अंदर व्यवधान डाला जा रहा था इस मामले को लेकर पीड़ित के साथ मारपीट की गई थी इस संबंध में पुलिस की कार्यशैली से नाराज युवक टावर पर चढ़ गया0
0
Report
कोटा के आरके पुरम में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या; सुसाइड नोट मिला
Kota, Rajasthan:कोटा। शहर के आरके पुरम थाना इलाके में एक युवक द्वारा फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान आंवली रोजड़ी निवासी दीपक जांगिड़ के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची आरके पुरम थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने अपनी मर्जी से आत्मघाती कदम उठाने की बात लिखी है। सुसाइड नोट में दीपक ने साफ किया कि उसकी मौत के लिए किसी को भी परेशान न किया जाए। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है और मर्ग दर्ज कर मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
कोडयाई में बाबा क्रिकेट क्लब प्रतियोगिता का उद्घाटन आम बस्ती के सहयोग से
Karauli, Rajasthan:कोडयाई में आम बस्ती के सहयोग से बाबा क्रिकेट क्लब प्रतियोगिता का आयोजन, विज्ञप्ति: ग्राम पंचायत हरिया मंदिर के गांव कोडयाई में आम बस्ती के सहयोग से बाबा क्रिकेट क्लब प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है । जिसमें मुख्य अतिथि बिजली विभाग के पूर्व रिटायर्ड अधिकारी मीणा और विशिष्ट अतिथि विशाल मीणा खुबपुरा प्रताप पाकड़ भाजपा नेता कोडयाई ने फीता काटकर उद्घाटन किया ।0
0
Report
Advertisement
