262122
Pilibhit - अनियंत्रित होकर कार पलटी, पांच घायल, एक महिला की मौत
Puranpur, Uttar Pradesh:पूर्णागिरि से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार गांव गुलरिया भूप सिंह के पास पलटी. जिसमें एक महिला की मौत व पांच घायल हो गए. हादसे के बाद कार में फंसे श्रद्धालुओं की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने घायलों को कार काट कर निकाला व घायल श्रद्धालुओं को सीएचसी भेजा गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
डूंगरपुर में दो कार टकराईं; 6 घायल, अस्पताल में भर्ती
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर दूंगरपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के थाणा गांव में दो कार आमने सामने टकरा गई। हादसे में दोनों कार सवार 6 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले के अनुसार बौखला निवासी कौशल की कल शादी हुई थीं। उसकी पत्नी अपनी सहेली के साथ डूंगरपुर परीक्षा देने आई थी। वही दोपहर को कौशल अपनी भतीजी को कार में लेकर अपनी पत्नी ट्विंकल को लेने डूंगरपुर आया था। जब वह कार लेकर अपने गांव जा रहा था इस दौरान थाणा गांव के पास उसकी कार सामने से आ रही कार से टकरा गई। हादसे में कौशल की पत्नी ट्विंकल, उसकी सहेली पल्लवी व भतीजी भाविका घायल हो गई। वही कौशल को मामूली चोट आईं। वही दूसरी कार सवार 3 लोग भी घायल हो गए। दूसरी कार सवार 3 घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया तो वही ट्विंकल, भाविका व पल्लवी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका उपचार जारी है।0
0
Report
हनुमान प्रकट मंदिर का इतिहास: पेड़ से बने विशाल मंदिर तक
Kusu, Chhattisgarh:एंकर ने कहा कि आपने हनुमान मंदिर देखा और हनुमान मंदिरों की मान्यताओं को सुना ही होगा। आज हम आपको ऐसे हनुमान मंदिर दिखाते हैं जहां स्वयं हनुमान एक पेड़ में प्रकट हुए थे और अब विशाल मंदिर के रूप में स्थापित है। सरगुजा जिला मुख्यालय से 17 किलोमीटर दूर स्थित लामगांव स्वयम प्रकट हनुमान मंदिर है, जहां मंगलवार और शनिवार को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। गांव के एक व्यक्ति को स्वप्न आया कि हनुमान पेड़ के बीच में फंसे हुए हैं। धीरे-धीरे लोग उनकी कोशिश देखकर इकट्ठा होने लगे और पेड़ के किनारे से मंदिर का विकास किया गया। 1995 में इस मंदिर की स्थापना हुई और तब से पूजा-अर्चना जारी है। मंदिर में अब स्वयं प्रकट हनुमान की मूर्ति लगभग 3 फीट से अधिक हो चुकी है। इस मंदिर में Rams Ramayan अखंड से 2002 से लगातार पढ़ी जाती आर्थ में श्रद्धालु दूर-दूर से दर्शन के लिए आते हैं और हर शनिवार भंडारे का आयोजन होता है।0
0
Report
गर्मी से निबटने के लिए सभी विभाग चौकस, राहत व्यवस्थाओं पर जोर
Kota, Rajasthan:बढ़ती गर्मी को देखते हुए व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश कालक्टर पीयूष समारिया ने विभागीय योजनाओं एवं जनकल्याण कार्यों की समीक्षा की विभागीय समन्वय एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कलक्टर पीयूष समारिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की फ्लैगशिप योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों तथा विभागीय प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए कलक्टर ने अधिकारियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने बढ़ती गर्मी एवं लू के प्रभाव को देखते हुए आमजन को राहत पहुंचाने के लिए सभी विभागों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्रय स्थलों, रैन बसेरों तथा अस्पतालों में कूलर, एसी, पंखों एवं पेयजल व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए ताकि नागरिकों को गर्मी से राहत मिल सके। नगर निगम को निर्देशित किया गया कि आश्रय स्थलों एवं रैन बसेरों में छाया, शीतल पेयजल, बैठने एवं विश्राम की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।0
0
Report
Advertisement
झालावाड़ में नर्सिंग छात्रा विनिता सुमन ने पुल से आत्महत्या; परिजन ने युवक पर आरोप
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ में कालिसिंध नदी की हाईलेवल पुलिया से कूदकर नर्सिंग छात्रा विनिता सुमन ने आत्महत्या कर ली थी. मृतका के परिजनों ने युवती को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने और उसे प्रताड़ित करने के लिए एक युवक को जिम्मेदार बताया है. मृतका के परिजनों ने आज झालावाड़ एसपी अमित बुडानिया से मिलकर मामले में निष्पक्ष जांच करवाकर दोषी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. मामले में परिजनों ने कोतवाली पुलिस थाने में आत्महत्या के लिए प्रेरित करने और प्रताड़ित करने का मामला दर्ज करवाया था, लेकिन घटना के करीब एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस ने ठोस कार्रवाई नहीं की. एसपी ने मृतका के परिजनों को उचित जांच और ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया है।0
0
Report
सोनभद्र में 12 वर्षीय बच्ची की मौत, दुष्कर्म की आशंका से गांव में तनाव
Obra, Uttar Pradesh:Anchor: सोनभद्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ 12 साल की एक नाबालिग बच्ची का शव खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। रविवार को घर से सामान लेने निकली बच्ची देर शाम तक वापस नहीं लौटी, जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन आज सुबह घर से महज 400 मीटर दूर खेत में उसका शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने इस घटना में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है, वहीं बच्ची के शरीर पर चोट के निशान होने की भी आशंका जताई जा रही है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मासूम बच्ची रविवार को घर से सामान लेने निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों की चिंता उस वक्त और बढ़ गई जब हर जगह तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। आज गांव के पास ही खेत में बच्ची का शव मिलने की सूचना जैसे ही फैली, मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है, वहीं बच्ची के शरीर पर चोट के निशान होने की भी आशंका व्यक्त की जा रही है, जो कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है। मामले की जानकारी देते हुए एएसपी अनिल कुमार ने बताया कि म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्ची का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के हर पहलू पर गहनता से जांच की जा रही है और संबंधित धाराओं में मुकदमा भी पंजीकृत कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पूरे मामले पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। Byte: अनिल कुमार - एएसपी, सोनभद्र0
0
Report
झांसी नगर निगम बैठक में हंगामा, पार्षद ने दिया कारनामा
Jhansi, Uttar Pradesh:- झांसी नगर निगम की बैठक में हंगामेदार नजारा देखने को मिला...इस दौरान एक पार्षद ने ऐसा काम किया जो सुर्खियों में बन गया- इसके बाद जब मेयर ने बीच बचाव किया तब जाकर मामला शांत हुआ0
0
Report
Advertisement
ED की दबिश: भारतमाला घोटाले में पूर्व मंत्री परिवार के घरों पर छापे
Begun, Rajasthan:भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला: पूर्व मंत्री के भाई समेत जमीन से जुड़े कारोबारियों के घर ED की दबिश रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाले को लेकर ईडी ने आज बड़ी कार्रवाई की है.. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार सुबह तड़के रायपुर, धमतरी समेत कई इलाकों में एक साथ छापेमार कार्रवाई की. ईडी ने पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर के चचेरा भाई भूपेंद्र चंद्राकर के घर भी दबिश है.. भाजपा से जुड़े नेता के घर दबिश से सनसनी फैल गई है.. इनके यहां दबिश राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के ठिकानों पर ED की टीम ने दबिश दी है.. वहीं धमतरी जिले के कुरूद में रौशन चंद्राकर के घर भी ईडी की टीम जांच कर रही है.. कुरूद में ही पूर्व मंत्री व वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर के चचेरे भाई भूपेंद्र चंद्राकर के घर पर भी कार्रवाई जारी है.. सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य हाथ लगे हैं, जिनकी जांच की जा रही है.. ED की टीम सुबह करीब 6 बजे से लगातार कार्रवाई में जुटी हुई है.. क्या है मामला ईडी की जांच में सामने आया है कि रायपुर-विशाखापत्तनम नेशनल हाईवे के लिए जमीन अधिग्रहण के दौरान एक बड़ी साजिश रची गई थी. इसमें जमीन दलालों, निजी व्यक्तियों और कुछ सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत बताई जा रही है. आरोप है कि मुआवजे की रकम बढ़ाने के लिए जमीन से जुड़े दस्तावेजों में हेरफेर किया गया. इस साजिश के जरिए सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाया गया. ईडी ने यह जांच ACB/EOW में दर्ज एफआईआर के बाद शुरू की थी.. इस केस में पहले ही विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है. इसमें हरमीत सिंह खनुजा और 10 लोगों के नाम सामने आए थे. ED ने इसी आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई. 23.35 करोड़ की संपत्ति ईडी ने की अटैच भारत माला प्रोजेक्ट घोटाला में ईडी ने पिछले माह ही बड़ी कार्रवाई की थी.. घोटाले में शामिल जमीन दलाल हरमीत सिंह खनूजा, खेमराज कोशले, पुनूराम देशलहरे और कुंदन बघेल की 23.35 करोड़ की संपत्ति को अटैच किया था.. ईडी की शुरुआत जांच में खुलासा हुआ है कि इस पूरे घोटाले में करीब 27.05 करोड़ रुपये की हेराफेरी की गई है. जांच में अब तक 23.35 करोड़ रुपये की अवैध कमाई का पता लगाया गया है. यह कार्रवाई PMLA 2002 की धारा 5 के तहत की गई है. फिलहाल ED की कार्रवाई जारी है और पूरे मामले पर सभी की नजर बनी हुई है..0
0
Report
खूँटी: डकैती-फायरिंग केस में नया मोड़, दो गिरफ्तार
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी。 स्लग - डकैती व गोलीकांड ने लिया नया मोड़, जिसके दो अभियुक्त गिरफ्तार, बाकी पुलिस की गिरफ्त से बाहर。 खूँटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र में शनिवार रात को हुई डकैती और गोलीकाण्ड के मामले पर से पर्दा उठाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उक्त गोलीकांड में केदार अहीर का बेटा रुसू अहीर घायल हो गया था। उक्त घटना में दो लोगों को पुलिस गिरफ्तार किया है। जबकि उक्त घटना में लगभग 10 लोग शामिल थे जो फऱार चल रहे हैंं। वहीं ये घटना नया मोड़ ले लिया है और उसमें अफीम की खरीद बिक्री में पैस लेन-देन का नया मामला आ गया है। ये घटना खूँटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र के डेहकेला गांव में हथियारबंद अपराधियों ने घर में घुसकर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना में केदार अहीर के बेटे रूसू अहीर को जांघ में गोली लगी है, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, रात करीब 10 बजे 4 से 5 बाइक पर सवार होकर करीब 10 की संख्या में अपराधी डेहकेला गांव पहुंचे। अपराधियों ने केदार अहीर के घर को निशाना बनाया और घर में घुसकर मारपीट व गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान फायरिंग की गई, जिसमें रूसू अहीर घायल हो गया। घटना के दौरान ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि अन्य अपराधी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पकड़े गए आरोपी को ग्रामीणों से छुड़ाकर हिरासत में लिया गया। खूँटी के एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर भेजी गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों में खुदीराम ओड़िया और जोहन मुंडा उर्फ मार्स को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य फरार अपराधियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। एसपी ऋषभ गर्ग ने प्रेस वार्ता में बताया कि प्रारम्भिक जाँच में मामला आपसी लेन-देन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। जिसमें डेढ़-दो लाख रुपए का मामला है। साथ ही अवैध गतिविधियों के एंगल की भी जाँच की जा रही है। पुलिस ने मौके से एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, एक खोखा और दो मोटरसाइकिल बरामद की है। फिलहाल घायल युवक का इलाज जारी है और पुलिस पूरे मामले की गहराई से जाँच में जुटी हुई है।0
0
Report
CM विष्णुदेव साय और सांसद कमलेश जांगड़े पहुंचे राम मिलेंगे आश्रम
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर चांपा राम मिलेंगे आश्रम तेंदुआ धाम कुरियारी शिवरीनारायण पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, पत्नी कौशल्या के और सांसद कमलेश जांगड़े पहुंचे राम मिलेंगे आश्रम, 9 दिवसीय भव्य राम कथा का हो रहा आयोजन, जगतगुरू पद्मविभूषण रामानंदाचार्य रामभद्राचार्य के मुखारबिंदू मुख से हो रहा राम कथा का आयोजन, अयोध्या के शंकराचार्य भी पहुंचे शुभारम्भ कार्यक्रम में ,0
0
Report
Advertisement
यशवंत सागर डेम की बदहाली: रामसर साइट खतरे में
Indore, Madhya Pradesh:गर्मी शुरू होते ही जलाशयों की याद आती है और उन्हें संजीवनी देने का काम शुरू हो जाता है। इंदौर शहर का जल स्तर घट रहा है, वहीं यशवंत सागर डेम अपने बदहाली की तस्वीर साझा कर रहा है। रामसर साइट का दर्जा पाने वाला यह ऐतिहासिक जलाशय अब गंदगी, जलकुंभी और अव्यवस्थाओं से घिर चुका है। टूटी रेलिंग, जर्जर संकेतक और बदहाल व्यवस्थाएं इसकी पहचान बनती जा रही हैं। दूसरी ओर गुलावट गांव में पानी में कमल खिलने के कारण यह स्थान लोटस वैली के नाम से प्रसिद्ध है, जहां दूर‑दूर से पर्यटन आते हैं। अब भी यशवंत सागर डेम से इंदौर के कई इलाकों में पानी सप्लाई हो रहा है जिसे लोग पीने और उपयोग के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। यह रिपोर्ट दर्शाती है कि डेम के पानी में सीवरेज का पानी मिल रहा है या नहीं, अगर ऐसा है तो यह बेहद गंभीर मामला है क्योंकि यह जलाशय वर्षों तक शहर की प्यास बुझाता रहा है। क्षेत्रफल लगभग 2650 हेक्टेयर है और मानसून में यह पिकनिक स्पॉट के रूप में प्रसिद्ध रहा है, लेकिन अब उपेक्षा की तस्वीर है। जिम्मेदार विभाग अब भी रामसर साइट की पहचान बचाने और यशवंत सागर को पहले जैसी खूबसूरती में लौटाने के लिए कदम उठाए जाएं।0
0
Report
जुर्मानी: अजमेर रेलवे स्टेशन के विस्तार और 150 वर्ष पूरे होने की रूपरेखा पर महाप्रबंधक अमिताभ का निरीक्षण दौरा
Ajmer, Rajasthan:उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ आज निरीक्षण दौरे पर अजमेर पहुंचे। रेलवे स्टेशन पहुंचे महाप्रबंधक अमिताभ ने रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों की आवश्यक बैठक ली और दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने रेलवे स्टेशन के विस्तार कारखाने के विकास सहित अनेक मुद्दों पर रेलवे का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि अजमेर में कुछ आरोबी और यूएसबी के निर्माण कार्यों में देरी की सूचना मिली है यह देरी फिलहाल स्वाभाविक नजर आ रही है, क्योंकि खुदाई के लिए जमीनों में कई पाइपलाइन है जो कार्य में बाधा बन रही है। उन्होंने बताया कि रेल कारखानों का स्वर्णिम इतिहास रहा है। 150 वर्ष पूर्ण होने पर बड़े कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जा रही है। उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि फिलहाल रेलवे में कर्मचारियों की किसी भी कैडर में कोई कमी नहीं है। उन्होंने स्वीकार किया कि मशीनीकरण होने के बाद कर्मचारियों की गिनती कम हुई है। वहीं उन्होंने पिछले वर्ष राजस्व और संचालन के क्षेत्र में अजमेर को मिली उपलब्धि की सराहना की। इस मौके पर रेल कर्मचारी संगठनों ने भी अपनी समस्याओं को लेकर महाप्रबंधक का ध्यान आकर्षित किया.0
0
Report
Dala कार्यक्रम पर प्रतिक्रिया: Souvik Biswal ने कहा, अगर डाला के लिए जानकारी चाहिए तो मैं प्रतिक्रिया दूंगा
Dala ra karyanusthana neba ghatana ra pratikriya rakhile Souvik Biswal, kahile Dala pain jadi aame adarakari tabe dala aamaku rakhichhi kahniki? Mo pakhaku bidhhibadha bhabe information aasile mu pratikriya rakhibi, pacharile Prabhata nku nilambana ra karana0
0
Report
Advertisement
महराजगंज पुलिस ने ऑपरेशन दहन से करोड़ों के नशीले पदार्थ नष्ट किए
Maharajganj, Uttar Pradesh:- पुलिस ने 'ऑपरेशन दहन के तहत करोड़ों रुपये के चरस, गांजा और हेरोइन जैसे घातक नशीले पदार्थों का किया विनिष्टीकरण - जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बरामद हुए थे कुल 96.301 किलो नशीले पदार्थ - अंतरराष्ट्रीय कीमत आंकी गई लगभग 2,36,39,050 रुपए - एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि अपराध और अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस के तहत आगे भी कार्रवाई की जाएगी0
0
Report
कलेक्टर ने कवर्धा के पिपरिया-गांगपुर सड़क की औचक जाँच की
Kawardha, Chhattisgarh:औचक निरीक्षण: कलेक्टर ने सड़क निर्माण की जांच की कवर्धा (27 अप्रैल 2026)। कबीरधाम जिले में पिपरिया से गांगपुर तक बन रही 3.80 किमी लंबी सड़क का कलेक्टर गोपाल वर्मा ने औचक निरीक्षण किया। करीब 3.90 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस सड़क के निर्माण की गुणवत्ता परखने के लिए उन्होंने मौके पर पहुंचकर डामर, गिट्टी-बजरी और अन्य सामग्री की जांच की。 कलेक्टर ने सड़क की खुदाई कर अंदरूनी परतों का भी परीक्षण कराया। प्रारंभिक जांच में गुणवत्ता संतोषजनक मिली, हालांकि सैंपल लैब जांच के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदार को गुणवत्ता में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए。 यह सड़क लंबे समय से ग्रामीणों की मांग थी, जिसके बनने से आवागमन में सुविधा बढ़ेगी। निरीक्षण के बाद कलेक्टर ने संतोष जताया और अन्य कार्यों का जायजा लेने रवाना हुए。 बॉइट-गोपाल वर्मा,कलेक्टर कवर्धा0
0
Report
गर्मी बढ़ने पर सरकार ने 11 से 3 बजे तक काम रोकने का आदेश जारी किया
Sambalpur, Odisha:ଦିନକୁ ଦିନ ଖରା ବୃଦ୍ଧି ହେଉଥିବା କାରଣରୁ ସରକାର ଙ୍କ ତରଫରୁ ଦିନ ୧୧ ଟା ରୁ ତିନିଟା ମଧ୍ୟରେ କାମ କରିବାକୁ ବାରଣ କରାଯାଇଛି |ଶ୍ରମ ବିଭାଗ ତରଫରୁ ନିର୍ମାଣ ଶ୍ରମିକ ଙ୍କୁ ମଧ୍ୟ କାମ କରିବା ପାଇଁ ସମୟ ଧାର୍ଯ୍ୟ କରାଯାଇଛି |ଦିନ ୧୧ ଟାରୁ ତିନି ଟା ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ଖରା ରେ କାର୍ୟ ବନ୍ଦ ରଖିବାକୁ ନିର୍ଦେଶ ଜାରି କରାଯାଇ ଥିବା ଶ୍ରମ ବିଭାଗ ତରଫରୁ ସୂଚନା ଦିଆଯାଇଛି |ସେଥିପାଇଁ ଶ୍ରମ ବିଭାଗ ତରଫରୁ ସଚେତନ ମଧ୍ୟ କରାଯାଉଛି |0
0
Report
Advertisement
