PILIBHIT-शेरपुर कला में महिला और बच्चों पर हुआ बर्बर हमला!
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कला मोहल्ला फुलबड़िया की रहने वाली अन्नो पत्नी आरिफ ने वुधवार एक बजे बताते हुए आरोप लगाया कि लगभग 12 बजे फूल मियां, शोयब और छम्मन खा निवासी मोहल्ला ऊचांपुर शेरपुर कला अपने हाथों में लाठी डंडे व धारदार हथियार लेकर घर में घुसकर महिला और उसके बच्चों की बेहरमी से पिटाई कर दी। पीड़िता के पति आरिफ को टेम्पो स्टैंड पर जाकर बेहरमी से पीट दिया। घायल दंपति ने मामले में कोतवाली पहुचकर पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रामनगर में तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर ने ऑटो को टक्कर मारी, महिला की मौत
Ramanagara, Karnataka:Story.-रामनगर में भीषण सड़क हादसा: पीछे से ऑटो में स्विफ्ट डिजायर ने मारी जोरदार टक्कर, महिला की मौत, दूसरी का पैर कटा; ऑटो में सवार थे 12 लोग रिपोर्ट.- विजय कश्यप स्थान.- रामनगर, नैनीताल एंकर.-नैनीताल जिले के रामनगर में नेशनल हाईवे-309 पर चिल्किया के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया, यहाँ पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने सवारियों से भरे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी,टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो सड़क पर कई बार पलट गया,हादसे में 50 वर्षीय महिला रुखसाना की मौत हो गई, जबकि 30 वर्षीय चांदनी का पैर एड़ी के पास से कटकर अलग हो गया, हादसे में ऑटो में सवार अन्य लोग भी घायल हुए हैं। बताया गया है कि ऑटो में करीब 12 लोग सवार थे,जानकारी के मुताबिक देर रात रामनगर के खताड़ी निवासी रुखसाना अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ऑटो संख्या UK18TA-1804 में सवार होकर पीरूमदारा स्थित आशीर्वाद बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं,इसी दौरान चिल्किया के पास राइस मिल के नजदीक पीछे से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार संख्या UK19TA-1298 ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर कई बार पलट गया,हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.मृतका के बेटे नासिर ने बताया कि उनकी मां 50वर्षीय रुखसाना परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शादी में शामिल होने जा रही थीं,ऑटो में छोटे-छोटे बच्चों समेत करीब 12 लोग सवार थे। नासिर के मुताबिक, कार ने पीछे से ऑटो को टक्कर मारी और कार चालक मौके से चला गया,उन्होंने बताया कि ऑटो कई बार पलटा, जिससे उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि हादसे में घायल पांच लोगों को अस्पताल लाया गया,इनमें दो की हालत काफी गंभीर है,एक व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट आई है, जिसे प्राथमिक उपचार देने के बाद न्यूरोसर्जन के पास भेजा गया है,वहीं चांदनी नाम की महिला का पैर एड़ी के पास से लगभग पूरी तरह अलग हो गया है, पैर को बचाने के प्रयास में उसे नसों को जोड़ने के लिए प्लास्टिक सर्जन के पास भेजा जा रहा है,अन्य तीन घायलों को फ्रैक्चर हैं, जिनका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है, कुछ अन्य घायलों का दूसरे अस्पतालों में भी इलाज चल रहा है. इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर यातायात नियमों के पालन और सड़कों पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं, ऑटो में करीब 12 लोगों के सवार होने की बात सामने आई है, जो क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने की ओर इशारा करती है,फिलहाल हादसे में एक महिला की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है, जबकि घायलों का उपचार जारी है. वहीं रामनगर कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि वह मामले की जांच कर रहे है और नियामानुसार कार्रवाई की जायेगी. Byte.-नाशिर,मृतक का बेटाSTF arrest two brothers in Kuno tiger case; licensed gun recovered
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर दोनों सगे भाइयों भगवान सिंह और प्रीतम सिंह को STF ने गिरफ्तार किया है. STF के मुताबिक, पूछताछ के दौरान उन्होंने वारदात में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है. उनकी निशानदेही पर शिकार में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी दो नाली टोपीदार बंदूक भी बरामद कर ली गई है। STF ने सोमवार को प्रेस नोट जारी कर गिरफ्तारी और हथियार बरामदगी की जानकारी दी है. मुख्य आरोपी भगवान सिंह नवलपुरा-बेहरारा, पहाड़गढ़ क्षेत्र का निवासी बताया गया है. आरोपियों तक पहुंचने के लिए STF ने डॉग स्क्वॉड और आधुनिक तकनीक की मदद से जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया. जांच के दौरान मिले सुरागों को जोड़ते हुए टीम दोनों भाइयों तक पहुंची। 24 अक्टूबर को नितनवास के जंगल में चली थी गोली जांच के अनुसार, 24 अक्टूबर को नितनवास के जंगल में 19 महीने के चीते KNG-22 को गोली मारी गई थी. गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए इस शावक की बाद में मौत हो गई थी. इस घटना ने कूनो नेशनल पार्क में चीतों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। STF ने आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9 और 51 के तहत कार्रवाई की है. दोनों को स्थानीय न्यायालय में पेश किया गया है. STF के प्रेस नोट में न्यायिक हिरासत की कार्रवाई का भी उल्लेख किया गया है अजय दुबे ने उठाए लाइसेंसी बंदूक और जांच की प्रक्रिया पर सवाल दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी मामला पूरी तरह शांत होता नजर नहीं आ रहा है. wildlife activist Ajay Dubey ने STF की कार्रवाई और जांच की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उनका आरोप है कि यदि गिरफ्तार किए गए आरोपी आदतन शिकारी थे तो उनके पास लाइसेंसी बंदूक का लाइसेंस कैसे बना रहा. क्या उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और शिकार से जुड़े मामलों की जांच की गई थी. बंदूक का लाइसेंस जारी करने और उसे जारी रखने की प्रक्रिया की भी जांच होनी चाहिए. दुबे ने प्रेस नोट पर भी सवाल उठाते हुए पूछा कि न्यायालय के निर्णय से पहले ही प्रेस नोट में आरोपियों को जेल भेजने की घोषणा कैसे कर दी गई. उनके मुताबिक, समूची जांच अभी भी अस्पष्ट है और कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब सामने आने बाकी हैं। कूनो डायरेक्टर पर कार्रवाई नहीं होने से भी उठे सवाल अजय दुबे ने कूनो नेशनल पार्क के डायरेक्टर पर कार्रवाई नहीं होने को लेकर भी सवाल उठाए हैं. उनका आरोप है कि जब चीते की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था में जवाबदेही तय होनी चाहिए, तब केवल आरोपियों की गिरफ्तारी से पूरे मामले की जिम्मेदारी समाप्त नहीं हो जाती। उन्होंने आशंका जताई है कि डायरेक्टर पर कार्रवाई नहीं होना मामला को सीमित करने की कोशिश हो सकती है।ASI की गोलीबारी से चार घायल, एक की मौत; गांव में तनाव
Madhubani, Bihar:जहां कथित अवैध संबंध में ASI ने कई राउंड फायरिंग किया। चार लोगों को गोली लगी जिनमें एक युवक अशोक यादव की मौत हो गयी और तीन घायल हो गये। घटना बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ गांव की है। बाबूबरही थाना में तैनात एक एएसआई ने अपनी सर्विस पिस्टल से अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस घटना में गोली लगने से अशोक यादव (50) की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। एसएसपी ने बताया बलिराजगढ़ में पुलिस पिकेट बनाया गया है, जहां उक्त एएसआई तैनात था। एएसआई पिछले कई दिनों से गांव के एक घर में सामान लेने के बहाने आता-जाता था। इसी दौरान घर की एक महिला के साथ उसके कथित अवैध संबंध होने की बात सामने आ रही है। देर रात भी ASI सामान लेने के बहाने उक्त महिला के घर पहुंचा था। महिला के भाई ने घर में युवक को देखते ही दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और आसपास के लोगों को बुलाया। ग्रामीणों ने दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई। जब लोगों ने ASI को महिला के साथ पकड़ने का प्रयास किया, उसने अपनी सर्विस रिवॉल्वर निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी में चार लोग घायल हुए—अशोक यादव की मौत और अन्य घायल। घायलों को सदर अस्पताल मधुबनी में भर्ती कराया गया है, वहीं गंभीर रूप से घायल महिला को DMCH दरभंगा रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलने पर मधुबनी के एसएसपी योगेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, मौके का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। फरार एएसआई की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है। एसएसपी ने बताया आरोपी ASI को तत्काल बर्खास्त कर दिया गया है। जो भी फरार आरोपी की सूचना देगा उसे 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।बिहार एसटीएफ ने कुलहड़िया टोल पर 29 हजार गोलियाँ के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार
Mumbai, Maharashtra:बिहार में एक बड़ी साजिश को अंजाम देने के फिराक में जा रहे तीन युवकों को विभिन्न बोर के लगभग 29 हजार जिंदा गोलियों के साथ कुलहड़िया टोल प्लाजा पर बिहार एसटीएफ और भोजपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि गोलियों का यह खेप बिहार के दरभंगा, सिवान, सुपौल, सहित कई अन्य जिलों में जाने के लिए कानपुर से चला था। वही बिहार एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी की एक लग्जरियस कार में सवार होकर तीन युवक गोलियों का एक बड़ा खेप लेकर भोजपुर जिले के कोलवर थाना क्षेत्र के कुलहड़िया टोल प्लाजा पार करने वाले हैं। पुलिस ने पहले ही जाल बिछा दिया और जैसे ही गोलियों से भरा यह कार टोल प्लाजा पर आया तो पुलिस ने घेराबंदी कर कार में सवार तीन युवकों को विभिन्न बोर के 29 हजार गोलियों और एक पिस्टल के साथ घर दबोचा है। बिहार एसटीएफ और भोजपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मान रही है। हालांकि इस पूरे मामले पर पुलिस की कोई भी प्रतिक्रिया अभी मीडिया के सामने नहीं आया है। माना ये जा रहा है कि गोलियों की ये बड़ी खेप अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करने में सहायक होगा। फिलहाल पुलिस मौके से गिरफ्तार युवकों से पूछताछ करने में जुटी हुई है और इनके निशानदेही पर करवाई करने में लगी हुई है।एटा में दो बाइक भिड़ंत, पांच घायल; अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच शुरू
Etah, Uttar Pradesh:एटा में दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत, टक्कर लगने से हादसे में पांच लोग घायल, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची, घटना की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने सभी घायलों को एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, उपचार जारी, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी, थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के महिंद्रा एजेंसी के पास की घटनाहनुमानगढ़ पुलिस की सख्ती: मतदान केंद्रों पर मोबाइल जब्त, शांतिपूर्ण मतदान का संदेश
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh :तीसरे चरण के मतदान के बीच हनुमानगढ़ पुलिस की सख्ती, गोलूवाला, हनुमानगढ़ जंक्शन एवं पीलीबंगा के कई मतदान केंद्रों पर मोबाइल फोन जब्त,पंचायती राज चुनाव-2026 के तृतीय चरण के मतदान के दौरान कुछ मतदाता मोबाइल फोन लेकर मतदान केंद्रों पर पहुंचे,जिनके मोबाइल पुलिस द्वारा किए गए जब्त,मतदान केंद्र पर मोबाइल फोन ले जाना है प्रतिबंधित,हनुमानगढ़ पुलिस की अपील : नियमों की पालना करें और शांतिपूर्ण मतदान में करे सहयोग @hmghpolice @kuldeepsharmap @dmhanumangarhश्रीविजयनगर में जिला परिषद के तीसरे चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे से
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीविजयनगर में जिला परिषद के तीसरे चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गया। हल्की ठंडक और सूरज की पहली किरण के साथ ही मतदाता बूथों पर लाइनों में लगने लगे। नरमा चुगाई के चलते ग्रामीण सुबह-सुबह वोट डालने में उत्साह दिखा रहे हैं। आज मतदाता गांव की सरकार चुनेंगे। श्रीविजयनगर की 39 ग्राम पंचायतों के 113 बूथों पर शाम 6 बजे तक मतदान होगा। 19 सीटों पर 71 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है। प्रशासन अलर्ट, पुलिस बल तैनात。सिमसिया-धातरी मार्ग पर अज्ञात युवक का शव: हत्या की आशंका से क्षेत्र में तनाव
Churu, Rajasthan:चुरू: सिमसिया-धातरी मार्ग पर अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका के बीच पुलिस जांच में जुटी. राजलदेसर से करीब 5 किलोमीटर दूर सिमसिया-धातरी मार्ग पर मंगलवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई. राजलदेसर थानाधिकारी बेगाराम मीणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई, पर पुलिस ने फिलहाल हत्या की पुष्टि नहीं की. पुलिस ने कहा है कि एफएसएल टीम के मौके पर पहुंचने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे. प्रारंभिक तौर पर घटना बीती रात की बताई जा रही है. वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई जारी है. शव की शिनाख्त नहीं हुई.प्रतापगढ़ में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में मतदान शुरू, 411 बूथों पर मतदान
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण का मतदान शुरू, 4 पंचायत समितियों में 411 बूथों पर हो रही वोटिंग प्रतापगढ़ जिले की धरियावद, धमोतर, दलोट और छोटी सादड़ी पंचायत समिति में मतदान जारी जिला परिषद के 13 और पंचायत समिति के 74 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए हो रहा मतदान कुल 163 ग्राम पंचायतों के 1297 वार्डों से जुड़े मतदाता कर रहे मताधिकार का प्रयोग धरियावद पंचायत समिति में सबसे ज्यादा 140 मतदान बूथों पर हो रही वोटिंग छोटी सादड़ी पंचायत समिति में 123 बूथों पर डाले जा रहे वोट धमोतर पंचायत समिति में 80 मतदान बूथों पर मतदान जारी दलोट पंचायत समिति में 68 मतदान बूथों पर हो रही वोटिंग चारों पंचायत समितियों में कुल 411 मतदान बूथों पर मतदान के लिए की गई व्यवस्था धरियावद में 53, धमोतर में 38, दलोट में 28 और छोटी सादड़ी में 44 ग्राम पंचायतें शामिल कुल 163 ग्राम पंचायतों के 1297 वार्डों से जुड़ा है चुनाव मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन की व्यवस्थाएं जिला प्रशासन की मतदाताओं से अपील निर्भीक होकर करें मतदान लोकतंत्र में हर वोट महत्वपूर्ण।हनुमानगढ़ में पंचायती राज मतदान: अधिकारीयों ने केन्द्रों का निरीक्षण किया
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : पंचायती राज चुनाव से जुड़ी खबर, जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर खुशाल यादव और एसपी बी आदित्य ने किए मतदान केन्द्रों के निरीक्षण, पीलीबंगा और गोलूवाला क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान मतदान केन्द्रों पर तैनात सुरक्षा कर्मियों और पोलिंग कर्मियों को दिए निर्देश, सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराने को लेकर किया पाबंद, बोले-मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाने की छूट नहींमकराना-इटावा बचानया पंचायत चुनाव: मतदान जारी, कतारें लंबी
Didwana, Rajasthan:मकराना पंचायत समिति क्षेत्र के 109 मतदान केंद्र व इटावा बामनिया पंचायत समिति क्षेत्र के 0के मतदान केंद्रों पर पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान जारी है। मकराना पंचायत समिति के 17 वार्डों व इटावा बामनिया पंचायत समिति के 15 वार्डों के लिए तथा जिला परिषद 3-3 सदस्यों के लिए मतदान किया जा रहा हैं। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिखाई दी। सुरक्षा को पुलिस प्रशासन भी काफी अलर्ट रहा। जगह जगह पुलिस बल तैनात रहा। मतदान केंद्र में जाने से पहले सभी की चेकिंग की गई। किसी को भी मोबाइल अंदर नहीं ले जाने दिया गया। सुबह 7:00 बजे से शांतिपूर्ण तरीक से सुबह 9:00 बजे तक मतदान प्रक्रिया जारी है। शाम 6 बजे तक मतदान चलेगा। मतगणना 20 नवंबर को होगी और रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। वहीं सरपंच पद के चुनाव 5 नवंबर को होंगे。बराड़ा सब्जी मंडी में 55 किलो प्याज की चोरी CCTV फुटेज में दो युवक फरार
Ambala, Haryana:हरियाणा के बराड़ा की सब्जी मंडी में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। यहां दिनदहाड़े एक दुकान से प्याज की 55 किलो की बोरी चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की यह पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दो युवक स्कूटी पर सवार होकर आते हैं और दुकान के बाहर रखी प्याज की बोरी उठाकर फरार हो जाते हैं। चोरी हुए प्याज की कीमत करीब 3 हजार रुपये बताई जा रही है। दुकानदार का दावा है कि एक दिन पहले पड़ोस की दुकान से भी प्याज की बोरी चोरी हुई थी। हालांकि, दोनों घटनाओं में एक ही आरोपियों के शामिल होने की पुष्टि नहीं हुई है। बराड़ा की सब्जी मंडी में प्याज की बोरी चोरी करने का यह मामला 1 नवंबर की दोपहर करीब 2 बजकर 40 मिनट का है। दुकान नंबर 218 के मालिक संदीप के मुताबिक, दो युवक उनकी दुकान से 55 किलो प्याज की बोरी चोरी कर ले गए। चोरी की यह वारदात करीब 39 सेकेंड के CCTV फुटेज में कैद हुई है। CCTV फुटेज में दिखाई देता है कि एक स्कूटी दुकान के पास खड़ी है। इसी दौरान एक युवक दुकान के बाहर रखी खाली ट्रे हटाता है, जबकि दूसरा युवक भी वहां पहुंच जाता है। इसके बाद एक युवक ठेले को हटाकर आसपास नजर दौड़ाता है और सफेद परने से अपना मुंह ढक लेता है। इसके बाद युवक दुकान से प्याज की बोरी उठाकर लाता है और स्कूटी के अगले हिस्से में रख देता है। बोरी रखते समय स्कूटी का संतुलन भी बिगड़ता दिखाई देता है। युवक बोरी को ठीक से जमाता है और फिर दोनों स्कूटी पर सवार होकर मौके से फरार हो जाते हैं।'यूपी में वो दिन देखे जब अतीक का कुत्ता मुलायम से हाथ मिलाता था', सरधना से पूर्व विधायक संगीत सोम का बड़ा बयान
Meerut, Uttar Pradesh:पारस गोयल/ मेरठ: सरधना विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रहे संगीत सोम एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। दीपावली मिलन कार्यक्रम में उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह माफिया राज को लेकर पुरानी सरकारों को घेर रहे हैं। मंच पर पीछे बैनर लगा था जिसमें "समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली, गोवर्धन, भैयादूज, गंगा स्नान की हार्दिक शुभकामनाएं - प्रो. सोमेंद्र तोमर" लिखा था, और मंच से विधायक संगीत सोम संबोधित कर रहे थे।
