262001
Pilibhit: मकर संक्रांति पर जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल और जैकेट
Pilibhit, Uttar Pradesh:बिलसंडा में मकर संक्रांति के अवसर पर समाजसेवी और पेट्रोल पंप स्वामी विक्रम नरेश जायसवाल ने अपनी पत्नी और परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर असहाय और जरूरतमंदों को कंबल और जैकेट वितरित किए। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग जैकेट और कंबल लेने पहुंचे। विक्रम जायसवाल हमेशा समाज की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बागपत: नंदकिशोर गुर्जर का तंज, अखिलेश-जयंत पर सवाल और राखी विवाद
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत पहुंचे भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने समाजवादी और अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कोई भी हिंदू समाजवादी पार्टी को वोट नहीं देगा जिस हिंदू के डीएनए में गड़बड़ है जो दोगला है। वहीं समाजवादी को वोट दे सकता है। इसके बाद उन्होंने अखिलेश यादव के चवन्नी वाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को जयंत चौधरी ने आगे बढ़ाया, 47 सीट से बढ़कर उनकी 100 सीट करवाई। और अगर जयंत चौधरी के दादा चरण सिंह अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह को आगे ना बढ़ाते तो वह मुख्यमंत्री न बनते और उनका परिवार आज पिंचर लग रहा होता। इसके साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव को रक्षाबंधन पर राखी बांधने वाली मुस्लिम बहनों को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि जिस जिस मुस्लिम बहनों ने अखिलेश को राखी बांधी है, उन सब की घर वापसी हो गई है और अब वह और उनके परिवार हिंदू बन गए है। क्योंकि इस्लाम में राखी बांधने का कॉन्सेप्ट नहीं है अखिलेश ने यह अच्छा काम किया है।0
0
Report
रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए रोडवेज मुफ्त यात्रा: 2 दिन का तोहफा
Sikar, Rajasthan:सीकर: रक्षाबंधन पर बहनों को रोडवेज का तोहफा, दो दिन निशुल्क बस यात्रा सीकर रोडवेज बस स्टैंड पर बढ़ी महिलाओं की भीड़, 30 अतिरिक्त बसें लगाई गईं रक्षाबन्धन के पर्व को लेकर राजस्थान सरकार ने बहनों को बड़ी सौगात दी है। रक्षाबन्धन के मौके पर महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में दो दिन निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए सीकर रोडवेज बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंच रही हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने भी विशेष तैयारियां की हैं। रक्षाबन्धन के पर्व पर अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए बहनों का घर पहुंचने का सिलसिला जारी है। सरकार की ओर से महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दिए जाने के बाद सीकर बस स्टैंड पर महिलाओं की संख्या में इजाफा हुआ है। सीकर रोडवेज बस स्टैंड पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ नजर आ रही है। महिला और यात्रियों ने भी सरकार की फ्री बस सेवा के तोहफे की सराहना की। यात्रियों के अतिरिक्त भार को देखते हुए सीकर रोडवेज प्रशासन की ओर से 30 अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। इसके साथ ही बसों के संचालन और यात्रियों की सुविधा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि रक्षाबन्धन के दौरान यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। वहीं बस स्टैंड पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत की गई है। रोडवेज बस डिपो चौकी इंचार्ज सुखदेव सिंह के अनुसार महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। पुलिसकर्मियों की ओर से बस स्टैंड परिसर में लगातार निगरानी रखी जा रही है।0
0
Report
झुंझुनूं डिपो में बस के नीचे आकर महिला घायल, राखी के समय अफरा-तफरी
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं बस डिपो में रोडवेज बस की चपेट में आई महिला राखी बांधने अलसीसर जा रही थी महिला, बस के पास खड़ी थी रोडवेज बस के नीचे पैर आने से किरण कंवर हुई घायल घायल महिला को परिजनों ने बीडीके अस्पताल पहुंचाया किरण कंवर के पैर में चोट, अस्पताल में इलाज जारी हादसे के बाद बस स्टैंड पर मची अफरा-तफरी राखी के पर्व पर अपने भाई को राखी बांधने के लिए अलसीसर जा रही एक महिला झुंझुनूं बस डिपो में रोडवेज बस की चपेट में आने से घायल हो गई। हादसे के बाद बस स्टैंड पर अफरा-तफरी मच गई। घायल महिला को उपचार के लिए राजकीय बीडीके अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार किरण कंवर पत्नी सुरेश सिंह राखी बांधने के लिए अलसीसर जाने के लिए झुंझुनूं बस डिपो पहुंची थी। बताया जा रहा है कि वह अलसीसर जाने वाली रोडवेज बस के पास खड़ी थी। इसी दौरान हनुमानगढ़ डिपो की रोडवेज बस जयपुर से झुंझुनूं पहुंची और अलसीसर जाने की तैयारी में थी। इसी दौरान बस के नीचे महिला का पैर आ गया, जिससे वह घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को संभाला और तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर बस डिपो में मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल महिला को राजकीय बीडीके अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार किया गया। हादसे के कारण कुछ देर के लिए बस डिपो परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। हादसा किस परिस्थितियों में हुआ, इसे लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।0
0
Report
Advertisement
नदी में किया गया रिवर प्रैंक गलत साबित हुआ
Noida, Uttar Pradesh:RIVER PRANK GO WRONG0
0
Report
मुजफ्फरनगर में संदिग्ध मौत: 30 वर्षीय शाहीन फांसी के फंदे पर लटकी मिली
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फांसी के फंदे पर लटकी मिली 30 वर्षीय शाहीन, ग्रह कलेश के बाद महिला की मौत पर सनसनी, शव उठाने पर ससुराल व मायके में हुआ हंगामा, घटना पर पहुंची पुलिस ने मामला कराया शांत, 12 साल पहले हुई थी मृतका शाहीन की शादी, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा, रतनपुरी थाने के रियावली नगला का मामला।0
0
Report
नीमकाथाना निकाय चुनाव: कांग्रेस-भाजपा प्रत्याशियों की सूची जल्द जारी
Sikar, Rajasthan:जिला: सीकर विधानसभा: नीमकाथाना लोकेशन: नीमकाथाना, सीकर निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज कांग्रेस-भाजपा जल्द जारी कर सकती हैं प्रत्याशी की सूची प्रेम सिंह बाजोर का नीमकाथाना चुनाव पर पूरा फोकस बाजोर कर रहे वार्डवार बैठकें, दावेदारों से ले रहे फीडबैक सीकर जिले के नीमकाथाना में निकाय चुनाव को लेकर शहर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियां जिताऊ उम्मीदवारों के चयन को लेकर मंथन में जुटी हैं। माना जा रहा है कि दोनों पार्टियां जल्द ही अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती हैं। वहीं सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर का भी निकाय चुनाव को लेकर नीमकाथाना पर पूरा फोकस नजर आ रहा है। बाजोर लगातार वार्डवार बैठकें कर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से फीडबैक ले रहे हैं। बैठकों के जरिए संभावित उम्मीदवारों की स्थिति, क्षेत्र में उनकी पकड़ और चुनावी समीकरणों को लेकर चर्चा की जा रही है। निकाय चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है। टिकट को लेकर दावेदार भी लगातार पार्टी नेताओं के संपर्क में हैं। ऐसे में प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद चुनावी तस्वीर और अधिक स्पष्ट होने की उम्मीद है। सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर ने कहा कि इस बार नीम का थाना में भाजपा का बोर्ड बनेगा।0
0
Report
Advertisement
नरसिंहपुर जेल में रक्षा बंधन: परिजनों की मुलाकात से भावुक तस्वीरें
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर केंद्रीय जेल में रक्षा बंधन का त्योहार भावुक और खुशियों के साथ मनाया जा रहा है। जेल से आई खबरों में रक्षा बंधन की भावुकता की झलक साफ नजर आई। एक बहनें सहित घर की महिलाएं अपने भाई, बेटा, पिता या पुरुष बंदियों को इस स्नेह और प्रेम भरे बंधन पर राखियां बांधने जेल पहुंच रहीं हैं, तो वहीं महिला बंदियों से राखी बंधवाने उनके भाई भी जेल पहुंच रहे हैं। ऐसे में दादा की गोद में नातिन के आंसू तो कहीं नाना की आंखों में पोती के लिए प्रेम झलक आया। इस दृश्य को देख हर किसी की आंखें भावुकता से नम हो गईं। जेल अधीक्षक ने बताया कि राखी के इस त्यौहार को लेकर भाई बहिनों की खुली मुलाकात के लिए विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। दोपहर तक करीब 800 बंदियों की परिजनों से मुलाकात हो चुकी है जो संख्या शाम तक और बढ़ जाएगी।0
0
Report
बागेश्वर धाम में राखी पर बहनों ने बाबा को राखी बांधी, आस्था का संगम
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एंकर - रक्षाबंधन पर बागेश्वर धाम में आस्था और भाई-बहन के प्रेम का अनोखा संगम देखने को मिला। देशभर से हजारों बहनें बागेश्वर धाम पहुंची और बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को राखी बांधी।,रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बाबा बागेश्वर चबूतरे पर बैठे और देश-विदेश से आई बहनों ने उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। बहनों ने बाबा बागेश्वर को भाई मानकर लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की।,इस दौरान धाम में उत्सव जैसा माहौल रहा। बहनों के चेहरों पर खुशी और उत्साह दिखाई दिया। राखी बांधने के बाद बहनों ने बाबा बागेश्वर से आशीर्वाद लिया।बताया जा रहा है कि देश-विदेश में रहने वाली कई बहनें बाबा बागेश्वर को अपना भाई मानती हैं और हर साल रक्षाबंधन पर धाम पहुंचती हैं।,इस मौके पर बाबा बागेश्वर ने सभी बहनों को दक्षिणा भेंट की।0
0
Report
जबलपुर में गढ़ा थाने के सामने 23 वर्षीय युवती ने सड़क जाम किया
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर में गुरुवार रात गढ़ा थाने के सामने एक 23 साल की युवती ने जमकर हंगामा किया. करीब 1 घंटे तक इस दौरान जाम रहा. युवती अचानक सड़क पर एक कार के सामने आ गई. कार चालक ने जाम लगने की बात कर उसे किनारे हटने को कहा. चालक की दीदी कहने पर युवती नाराज हो गई और उससे बहस करने लगी. युवती ने ड्राइवर से कहा दीदी क्यों बोल रहे हो क्या वह उसकी दीदी लगती है इसके बाद में कार के सामने खड़ी होकर रास्ता रोकने लगी है त्योहार के चलते सड़क पर पहले से ज्यादा ट्रैफिक था जिससे वाहन चालक और राहगीरों को परेशानी हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती काफी देर तक सड़क के बीच खड़ी रही इस दौरान वाहनों को रोकना पड़ रहा था बड़ी मुश्किल के बाद लड़की कार के सामने से अलग हुई जिसके बाद यातायात सुचारू हुआ.0
0
Report
Advertisement
राखी पर डॉ संतोष सुमन ने बहनों के साथ आशीर्वाद और सम्मान का वादा किया
Patna, Bihar:बिहार सरकार के लघु जल संसाधन विभाग के मंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 संतोष सुमन ने पूरे रीति रिवाज के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया इस मौके पर डॉक्टर संतोष सुमन की चारों बहनें मौजूद रहे और सभी लोगों ने मंत्री संतोष सुमन को राखी बांधकर आशीर्वाद दिया तो डॉक्टर संतोष सुमन ने बहनों के आजीवन सम्मान का वादा भी किया।0
0
Report
फुटबॉल मैच में गड़बड़, स्थिति बिगड़ गई
Noida, Uttar Pradesh:FOOTBALL GAME GO WRONG0
0
Report
त्राल में सम्मेलन में अल्ताफ बुखारी ने बिजली दरों पर सरकार को निशाने पर लिया
Aram Pora, Ganderbal, Tral, August 28: The Apni Party organized a convention in Tral on Friday, which was presided over by party president Syed Mohammad Altaf Bukhari. Senior party leaders, including Ghulam Hassan Mir, Muntazir Mohiuddin, Dr. Harbaksh Singh, Mir Junaid and other party office-bearers, were present at the convention. Altaf Bukhari said that the present government has failed on every front. He criticized the government over the increase in electricity tariffs, saying that instead of providing the promised 200 units of free electricity, consumers were being burdened with higher power charges. Bukhari also urged the government to shift prisoners lodged in jails outside the Valley to prisons in Kashmir.0
0
Report
Advertisement
खेतड़ी में कांग्रेस नगर पालिका चुनाव की तैयारी तेज, टिकट दावेदारों की भारी भीड़
Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी, झुंझुनूं खेतड़ी में कांग्रेस की नगर पालिका चुनाव को लेकर बैठक आयोजित पूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन विधानसभा प्रभारी प्रवीण जाखड़ रहे बैठक के मुख्य अतिथि पार्षद पद के टिकट के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने किए आवेदन कांग्रेस ने जीताऊ और टिकाऊ प्रत्याशियों को टिकट देने की बात कही आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर झुंझुनूं जिले के खेतड़ी में कांग्रेस ने चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है. कांग्रेस की ओर से नगर पालिका चुनाव को लेकर कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई. जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और टिकट के दावेदार शामिल हुए. बैठक के दौरान पार्षद पद के लिए आवेदन भी लिए गए. टिकट के लिए दावेदारों की भीड़ उमड़ने से कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर उत्साह नजर आया. बैठक के मुख्य अतिथि खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र प्रभारी प्रवीण जाखड़ रहे. जबकि अध्यक्षता पूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने की. बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं ने आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों, वार्ड स्तर पर सक्रियता और संभावित प्रत्याशियों को लेकर चर्चा की. बैठक को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि नगर पालिका चुनाव में पार्टी ऐसे प्रत्याशियों को प्राथमिकता देगी, जो अपने वार्ड में मजबूत जनाधार रखते हों और चुनाव जीतने की क्षमता रखते हों. ‘जीताऊ और टिकाऊ’ प्रत्याशी के आधार पर टिकट देने की बात कही गई. नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया. बैठक में पार्षद पद के लिए टिकट के इच्छुक कार्यकर्ताओं से आवेदन लिए गए. आवेदन प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में दावेदार पहुंचे. कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने वार्ड से चुनाव लड़ने की इच्छा जताते हुए पार्टी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किए.बैठक में वार्डवार चुनावी स्थिति, स्थानीय मुद्दों और संगठन को मजबूत करने को लेकर भी कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया गया. नेताओं ने कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए अभी से पूरी तैयारी के साथ जुटने का आह्वान किया.0
0
Report
Kurseong के बाजारों में Rakhi के साथ हिन्दू-मुस्लिम एकता दिखी
Darjeeling, West Bengal:Kurseong के बाजारों में Rakhi Bandan का कार्यक्रम हुआ; RSS इकाई town के हर दुकान पर Rakhi बांधी और मुस्लिम समुदाय की दुकानों पर भी Rakhi दी। मुस्लिम समुदाय ने भी Rakhi बांधी। शुक्रवार के दिन मुस्लिम नमाज़ के लिए जाते हैं और आज भी वे साथ रहे। RSS और मुस्लिम समुदाय दोनों आज खुश थे क्योंकि Rakhi एक साथ मनाई गई। RSS ने अस्पताल, रेलवे कार्यालय और पुलिस स्टेशन सहित सभी जगह Rakhi मनाई। जावेद अहमद के अनुसार, आज शुक्रवार है और Rakhi के साथ यह दोहरी खुशी है। कैलाश गोयल ने कहा, हम Rakhi मनाते हुए हर दुकान तक पहुँचे और किसी धार्मिक भेदभाव के बिना एक साथ रहते हैं। Hills में पहले आयोजित था लेकिन गेप के बाद Hills में भी शुरू किया गया।0
0
Report
जलपाइगुड़ी अदालत ने हत्या के मामले में रुनास दर्जी को उम्रकैद और 20 हजार जुर्माने की सजा
Jalpaiguri, West Bengal:পুরনো বিবাদের জেরে ধারালো অস্ত্র দিয়ে গলা কেটে খুনের ঘটনায় যাবজ্জীবন সশ্রম কারাদণ্ডের নির্দেশ দিল জলপাইগুড়ি জেলা আদালত। সাজাপ্রাপ্তর নাম রুনাস দর্জি। ঘটনাটি ঘটে ২০১৫ সালের ১৫ অক্টোবর। মামলার সরকারি আইনজীবী তপন ভট্টাচার্য জানিয়েছেন, নিহতের নাম প্রেমচাঁদ লোহার (২১)। বানারহাট থানার চামুর্চি ফরেস্ট বস্তির বাসিন্দা ছিলেন তিনি। মামলায় মোট ১৬ জন সাক্ষ্য দেন। গত পয়লা আগস্ট মামলার চূড়ান্ত শুনানি শেষ হয়। আজ শুক্রবার সাজা ঘোষণা করেন বিচারক। যাবজ্জীবন সশ্রম কারাদণ্ড ছাড়াও ২০ হাজার টাকা জরিমানা ধার্য করা হয়েছে অভিযুক্তর বিরুদ্ধে। অনাদয়ে আরও ৬ মাসের জেল।0
0
Report
Advertisement
