icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
262001
Mohd Sartaj SiddiquiMohd Sartaj SiddiquiFollow15 Jan 2025, 10:19 am

Pilibhit - श्री सिद्धिविनायक अल्ट्रासाउंड सेंटर का बीजेपी विधायक ने किया उद्घाटन

Pilibhit, Uttar Pradesh:

पीलीभीत के बिलसंडा कस्बे में श्री सिद्धि विनायक हॉस्पिटल में बीजेपी विधायक विवेक कुमार वर्मा ने पहुंचकर अल्ट्रासाउंड सेंटर का फीता काटकर उद्घाटन किया। BDO अमित शुक्ला डॉ जगदेव सिंह भी वहां पहुंचे ,इंजीनियर अभिनय का कहना है कि अत्याधुनिक तकनीक से मशीन को बनाया गया। जिसमें सभी तरह के अल्ट्रासाउंड किए जा सकेंगे। वहीं डॉ अरविंद वर्मा का कहना है कि क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए अल्ट्रासाउंड मशीन लगाया गया है।  अब लोगों को बीसलपुर पीलीभीत शाहजहांपुर बरेली नहीं जाना पड़ेगा,अब उनको हॉस्पिटल में ही अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भागलपुर में छठ पूजा के दौरान पिता-पुत्री हर्ष फायरिंग वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू

Naya Chak, Bihar:भागलपुर में छठ पूजा के अवसर पर पिता और पुत्री की कथित हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक सेवानिवृत्त सैनिक अपनी पुत्री के साथ बंदूक से फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो बिहपुर प्रखंड के बिहपुर मध्य पंचायत का है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवती अपने पिता के साथ बंदूक चलाती दिखाई दे रही है। वहीं, पिता-पुत्री के पीछे कुछ अन्य लोग भी खड़े नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे व्यक्ति सेना से सेवानिवृत्त हैं और छठ पूजा के अवसर पर कथित तौर पर लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग कर रहे थे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो कोमल कुमारी नामक आईडी से साझा किए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता और घटना की वास्तविक परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले को लेकर मुख्यालय डीएसपी सह प्रभारी एसडीपीओ मनोज कुमार सुमन ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। जांच के दौरान वीडियो की सत्यता और उससे जुड़े तथ्यों का पता लगाया जाएगा। इसके बाद मामले में विधि सम्मत अग्रतर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वायरल वीडियो ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है。
0
0
Report
Advertisement

जींद के स्पा सेंटर से देह व्यापार का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार

Jhanj Kalan, Haryana:जींद के सफीदों रोड स्थित एक स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने 6 महिलाओं सहित कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन्स थाना पुलिस ने फर्जी ग्राहक बनाकर पर्दाफाश किया। उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली और हरियाणा की महिलाएं शामिल थीं। गिरफ्तार लोगों में स्पा सेंटर का मैनेजर समेत 5 पुरुष भी शामिल हैं। मौके से रिकॉर्ड और आईडी भी कब्जे में लिए गए। थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है और सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। एसपी उपासना ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त निर्देश दिए हैं और जनता से संदिग्ध गतिविधि की जानकारी कम से कम नाम और पहचान गुप्त रखते हुए देने को कहा है।
0
0
Report

आजमगढ़ में छठ के दौरान घर में घुसकर 30 लाख आभूषण चोरी, आरोपी गिरफ्तार

Azamgarh, Uttar Pradesh:30 लाख के जेवरात चोरी का खुलासा, घर का भेद निकला चोर, छठ पर्व के दौरान घर में घुसकर बक्से का ताला तोड़कर उड़ाए थे जेवरात, बेचने के लिए जा रहा आरोपी गिरफ्तार. आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र बनगांव में घर के अंदर रखे बक्से का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने चोरी के आरोप में गांव के ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उसके कब्जे से करीब 30 लाख रुपये कीमत के चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं. 17 नवंबर को थाने में तहरीर देकर बताया गया था कि 15/16 नवंबर की रात अज्ञात चोर ने उनके घर में रखे बक्से का ताला तोड़कर कीमती सामान और जेवरात चोरी कर लिये. तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. दीदारगंज थाने की पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने सोंगर पुलिया, ग्राम भादो के पास चेकिंग के दौरान सफेद कार सवार अशोक कुमार यादव निवासी बनगांव को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका वादी के घर आना-जाना था और परिवार के सदस्यों से घुला-मिला होने के कारण उसे घर में रखे सामान की जानकारी थी. इसी का फायदा उठाकर उसने छठ पर्व के दौरान घर में घुसकर बक्से का ताला तोड़ा और जेवरात चोरी किया. चोरी के आभूषण बेचने के लिए वह जौनपुर जा रहा था. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने की चेन, अंगूठियां, चूड़ियां, करधनी, माला, मांग टीका, नथिया, कान के फूल, टॉप्स और चांदी की पायल सहित करीब 30 लाख रुपये कीमत के आभूषण बरामद किए हैं. बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) BN S की बढ़ोतरी करते हुए पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है.
0
0
Report
Advertisement

जांजगीर-चांपा में परिवार परामर्श केंद्र पर 5 लाख रुपए के लेनदेन के आरोप

Taga, Chhattisgarh:कौशल विकास प्रशिक्षण का काम दिलाने के नाम पर 5 लाख रुपए के कथित लेनदेन से जुड़ा है। कोरबा निवासी पारस जैन ने परिवार परामर्श केंद्र की काउंसलर संतोषी दुबे और उनकी सहयोगी मीरा खूंटे के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 3 लाख 50 हजार रुपए प्रेमा खूंटे के बैंक खाते में दिए गए, जबकि 1 लाख 50 हजार रुपए नगद काउंसलर संतोषी दुबे के घर पर दिए गए। इस तरह कुल 5 लाख रुपए के लेनदेन की शिकायत सामने आने के बाद परिवार परामर्श केंद्र की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने काउंसलर संतोषी दुबे को पद से पृथक कर دیا है। वहीं पूरे मामले की जांच AJK प्रभारी डीएसपी सतरूपा तारम के नेतृत्व में की जा रही है। डीएसपी के मुताबिक जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। गौर करने वाली बात यह है कि एक सप्ताह के भीतर परिवार परामर्श केंद्र से जुड़ा यह दूसरा मामला है, इससे पहले काउंसलर पूजा राठौर के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से निष्कासित किया गया था। लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने परिवार परामर्श केंद्र की व्यवस्था, काउंसलरों की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि जांच में 5 लाख रुपए के कथित लेनदेन की सच्चाई क्या सामने आती है और जिम्मेदारों पर आगे क्या कार्रवाई होती है।
0
0
Report

दुर्ग के छावनी चौक की बंद फैक्ट्री में आग, दमकल ने काबू पाया

Durg, Chhattisgarh:एंकर- दुर्ग के छावनी चौक स्थित एक बंद फैक्ट्री में अचानक आग लग गई आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है वही आग लगने कि दमकल विभाग कप दी गई सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर रवाना हुई घटनास्थल पर पहुंचने पर देखा गया कि आग फैक्ट्री के अंदर बने कमरों को अपनी चपेट में ले चुकी थी दमकल कर्मियों ने आधुनिक उपकरणों और मुस्तैदी के साथ बहादुरी दिखाते हुए लगभग एक गाड़ी पानी की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया अग्निशमन टीम की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है.
0
0
Report
Advertisement

संजय निषाद ने मछुआ समाज के आरक्षण की मांग पर सड़क जाम किया

Noida, Uttar Pradesh:निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने मछुआ समाज को अनुसूचित जाति का आरक्षण देने को लेकर गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम किया. महाराजगंज जिले के फरेंदा तहसील क्षेत्र स्थित उदितपुर के अभिनव विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आज निषाद पार्टी द्वारा संवैधानिक सुरक्षा अधिकार महासम्मेलन एवं पदयात्रा का आयोजन किया गया था. उसमें मछुआ समाज के संवैधानिक अधिकारों, सामाजिक न्याय, सम्मानजनक प्रतिनिधित्व एवं मछुआ समाज को अनुसूचित जाति का आरक्षण देने पर चर्चा की गई थी. कार्यक्रम की समाप्ति के बाद संजय निषाद ने मछुआ समाज को आरक्षण देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग 24 के दोनों लेन को जाम दिया है और सड़क पर धरने पर बैठ गए हैं. संजय निषाद का कहना है कि सरकार जब तक उनकी मांगों को नहीं मानेगा वह सड़क पर कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे रहेंगे.
0
0
Report

बैतूल में स्मार्ट मीटर पर भारी विरोध, बिलों में बढ़ोतरी से जनता नाराज

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों का आक्रोश एक बार फिर सड़कों पर दिखाई दिया। तिलक वार्ड और आजाद वार्ड के सैकड़ों रहवासियों ने एकजुट होकर स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया। लोगों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली के बिलों में भारी बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में गरीब परिवारों के लिए बढ़े हुए बिजली बिलों का भुगतान करना मुश्किल हो रहा है। दरअसल कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष समीर खान के मुताबिक आज सुबह आजाद वार्ड और तिलक वार्ड में बिजली विभाग के कर्मचारी बड़ी संख्या में पहुंचे और लोगों की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर लगाने लगे। इसकी जानकारी मिलते ही वार्डवासी एकजुट हो गए और मौके पर पहुंचकर बिजली कर्मचारियों का विरोध शुरू कर दिया। विरोध बढ़ता देख बिजली कर्मचारियों को बिना मीटर लगाए ही बैरंग लौटना पड़ा। रहवासियों की मांग है कि उनकी सहमति के बिना स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जाएं और पहले बिजली विभाग उनकी समस्याओं का समाधान करे। गौरतलब है कि बैतूल जिले में स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध का यह पहला मामला नहीं है। अलग-अलग इलाकों से लगातार शिकायतें और विरोध के मामले सामने आ रहे हैं। अब देखना होगा कि बिजली विभाग लोगों की इन आपत्तियों और शिकायतों पर क्या कदम उठाता है。
0
0
Report

जालौन में सरकारी स्कूल में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा,

AdityaAdityaFollow17m ago
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में सरकारी स्कूल में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरों के कब्जे से सरकारी स्कूल से चोरी किया गया टैबलेट, इनवर्टर और तीन स्टार्टर व 920 रुपए बरामद, आरोपियों के कब्जे से चोरी के उपकरण, 2 लोहे के पेंचकस, 1 हथौड़ी प्लास बरामद, पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी दर्ज है मुकदमें, पुलिस ने दोनों आरोपियों निहाल और पिंटू के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर भेजा जेल, कोंच कोतवाली पुलिस ने कूंड़ा मार्ग स्तिथ नहर पुलिया के पास से की गिरफ्तारी।
0
0
Report
Advertisement

प्रतापगढ़ जेल: मोबाइल व नशे के सप्लाई पर डीआईजी जांच

Pratapgarh, Rajasthan:हेडर/हेडलाईन : सालों से मोबाइल, नशा और प्रतिबंधित सामग्री का खेल! बार-बार कार्रवाई के बावजूद नहीं थम रहा प्रतापगढ़ जेल में सप्लाई का सिलसिला, अब डीआईजी पहुंचीं जांच करने एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिला जेल की चारदीवारी के भीतर आखिर ऐसा क्या चल रहा है, जहाँ बार-बार कार्रवाई होती है, मोबाइल बरामद होते हैं, प्रतिबंधित सामग्री पकड़ी जाती है, लेकिन इसके बावजूद जेल में बंदियों तक मोबाइल और नशे का सामान पहुंचने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। मामला केवल मोबाइल मिलने तक सीमित नहीं है, बल्कि जेल की सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी तंत्र और जेल में प्रतिबंधित सामग्री पहुंचाने वाले नेटवर्क पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय पुलिस की तलाशी में जेल के भीतर से छह मोबाइल मिलने, अलग-अलग समय पर सिम, चार्जर, तंबाकू और अन्य प्रतिबंधित सामग्री बरामद होने तथा जेल के अंदर का वीडियो वायरल होने के बाद अब जेल विभाग भी हरकत में आया है। मामलों की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी सुमन मालिवाल प्रतापगढ़ पहुँचीं। उन्होंने जिला जेल का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ संबंधित लोगों के बयान भी दर्ज किए। निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में डीआईजी सुमन मालिवाल ने बताया कि कुछ दिन पहले स्थानीय पुलिस की ओर से जेल के अंदर तलाशी के दौरान मोबाइल बरामद किए गए थे। इसी मामले की जांच के लिए वह प्रतापगढ़ पहुंची हैं। जेल के अंदर वायरल हुए वीडियो के संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने बताया कि उन्होंने वीडियो देखा है और उसमें दिखाई देने वाले बंदी से बातचीत की है। डीआईजी के अनुसार, संबंधित बंदी ने बातचीत में बताया कि उसने जेल प्रशासन को ब्लैकमेल करने के उद्देश्य से वीडियो बनाया था। हालांकि, वीडियो कब बनाया गया और उसके पीछे वास्तविक परिस्थितियां क्या थीं, यह जांच का अलग विषय है। इस संबंध में अभी जांच की जा रही है और आगे की स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। जेल में प्रतिबंधित सामग्री पहुंचने का मामला नया नहीं है। पिछले कई वर्षों से जेल में मोबाइल और अन्य प्रतिबंधित सामग्री मिलने की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 20 मई 2022 को उदयपुर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद बंदियों के प्रतापगढ़ जेल में शिफ्ट होने की कथित साजिश का मामला सामने आया था। इसके बाद 6 फरवरी 2023 को तत्कालीन पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जेल के आठ बैरकों की तलाशी ली गई थी, जिसमें 13 मोबाइल मिलने का उल्लेख किया गया है। इसके बाद भी जेल में प्रतिबंधित सामग्री मिलने की घटनाएं सामने आती रहीं। रिपोर्ट में 6 अक्टूबर 2026 को हाई सिक्योरिटी ब्लॉक में तलाशी के दौरान मोबाइल फोन, कीपैड मोबाइल, सिम, चार्जर और अन्य सामग्री मिलने का जिक्र है। वहीं 24 अक्टूबर को एक बंदी के पास पार्सल उठाते पकड़े जाने और उससे मोबाइल, चार्जर तथा अन्य सामग्री मिलने की बात भी प्रकाशित रिपोर्ट में सामने आई है। 29 अक्टूबर को भी जेल में मोबाइल, ईयरबड्स, तंबाकू, बीड़ी और चूने की ट्यूब जैसी प्रतिबंधित सामग्री मिलने का उल्लेख किया गया है। इन घटनाओं की लगातार पुनरावृत्ति इस बात की ओर इशारा करती है कि जेल में प्रतिबंधित सामान पहुंचने की समस्या केवल किसी एक घटना तक सीमित नहीं है।
0
0
Report

136 सालों से मंदिर निशान यात्रा: उदयगिरि परिक्रमा प्रारम्भ

Vidisha, Madhya Pradesh:- आवला नवमी के मौके पर एकत्रित हुए शहर के मंदिरों के निशान, - 136 पुरानी उदयगिरि की 18 किलोमीटर की परिक्रमा होगी प्रारंब... 136 सालों से शहर के मंदिरों के निशान को एकत्रित कर एक साथ उनकी यात्रा निकाली जाती है, सभी मंदिरों के निशान एकत्रित होना प्रारंभ हो गए इसके बाद चोपड़ा पंडित विश्वनाथ शास्त्री निवास पर पूजा अर्चना के साथ निशान की 18 किलोमीटर की उदयगिरि परिक्रमा प्रारंभ होगी जहां मिले का आयोजन भी हुए, इसी निशान यात्रा के दौरान श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर हेमा मालिनी डैम से होते हुए गुजरे उदयगिरि में विभिन्न आयोजन में शामिल होंगे
0
0
Report

कुकदुर में गुलेल से पत्थर मारकर हत्या, परिवार के तीन गिरफ्तार

Kawardha, Chhattisgarh:कावर्धा। कबीरधाम जिले के कुकदुर थाना क्षेत्र के ग्राम डेंगुरजाम में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। गुलेल से पत्थर मारने की बात को लेकर शुरू हुआ विवाद एक व्यक्ति की हत्या तक पहुंच गया। आरोप है कि गांव के ही एक परिवार के तीन सदस्यों ने एक राय होकर इतवारी बैगा पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोटों के चलते इतवारी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कुकदुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वैज्ञानिक टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने मामले में मोहन बैगा (45), उसकी पत्नी आमबाई उर्फ रामबाई बैगा (40) और बेटे रामदयाल बैगा (20) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल डंडा भी जब्त किया गया। तीनों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top