262001
पीलीभीत: बिलहरा गांव में अन्नपूर्णा भवन का भाजपा विधायक ने किया उद्घाटन
Pilibhit, Uttar Pradesh:थाना बिलसंडा क्षेत्र के मुड़िया बिलहरा गांव में मनरेगा योजना के तहत निर्मित कराए गए अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन मुख्य अतिथि बीसलपुर विधानसभा से भाजपा विधायक विवेक कुमार वर्मा ने किया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी अमित कुमार शुक्ला, सप्लाई इंस्पेक्टर शांति स्वरूप, एडीओ आईएसबी पंकज शर्मा, कोटेदार मालती देवी, प्रधान प्रतिनिधि संजय पटेल सहित तमाम ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चीनी मिल के मंच पर भिड़े भाजपा विधायक और बसपा नेता, VIDEO वायरल
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर - चीनी मिल अनूपशहर के पेराई सत्र उद्घाटन के दौरान अचानक राजनीतिक माहौल गरमा गया, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक संजय शर्मा और जहांगीराबाद ब्लॉक प्रमुख पति बसपा के घोषित प्रत्याशी मनोज प्रधान के बीच तीखी नोकझोंक और जमकर बहस हुई। हाई-प्रोफाइल विवाद ने जिले की राजनीति गर्मा दी है। जानकारी के अनुसार, अनूपशहर चीनी मिल में पेराई सत्र के शुभारंभ का कार्यक्रम था। भाजपा विधायक संजय शर्मा और हाल ही में भाजपा छोड़कर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में शामिल हुए जहांगीराबाद ब्लॉक प्रमुख पति मनोज प्रधान में कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर दोनों नेताओं के बीच तनातनी शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में खुलेआम तू तू मै मै और तीखी बहस में बदल गई। वहां मौजूद समर्थकों और अधिकारियों के सामने दोनों नेताओं के बीच का यह टकराव चर्चा का विषय बन गया। दोनों पक्षों के अपने-अपने आरोप घटना के बाद दोनों नेताओं की ओर से एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं: मनोज प्रधान का पक्ष: बसपा प्रत्याशी मनोज प्रधान ने भाजपा विधायक संजय शर्मा आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और उन पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। प्रधान का कहना है कि वे कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों और जनता से जुड़े मुद्दों पर बात करने पहुंचे थे, लेकिन सत्ता पक्ष के विधायक ने बदसलूकी की। संजय शर्मा का पक्ष: दूसरी ओर, भाजपा विधायक संजय शर्मा ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। विधायक संजय शर्मा का आरोप है कि मनोज प्रधान ने माहौल को खराब करने का प्रयास किया। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में पार्टी बदलने के बाद से मनोज प्रधान सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए राजनीतिक ड्रामेबाजी कर रहे हैं और जबरन राजनीति चमका रहे हैं। प्रशासनिक हलचल और राजनीतिक सरगर्मी घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर सतर्क हो गए। हालांकि किसी भी पक्ष की ओर से तुरंत थाने में कोई औपचारिक लिखित तहरीर नहीं दी गई है, लेकिन इस सार्वजनिक झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद बुलंदशहर के राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट तेज हो गई है। आगामी चुनावों से पहले भाजपा और बसपा के नेताओं के बीच हुई तू तू मैं मैं राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है। REPORT BY SAURABH SHARMA0
0
Report
कासगंज में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 348 वाहनों के किए चालान
Kasganj, Uttar Pradesh:क्षितिज सिंह, संवाददाता कासगंज। कासगंज में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। यातायात माह नवंबर के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने 348 वाहनों के चालान कर कुल 8 लाख 26 हजार 500 रुपये का ऑनलाइन जुर्माना लगाया। बुधवार को प्रभारी यातायात लक्ष्मण सिंह और एआरटीओ राम प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में राजकोल्ड तिराहा और अनाज मंडी अमांपुर रोड पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, प्रेशर हॉर्न, मॉडिफाइड साइलेंसर और ब्लैक फिल्म सहित विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई। इंटरसेप्टर के माध्यम से तेज रफ्तार में चल रहे 207 वाहन भी कार्रवाई के दायरे में आए। वहीं, सड़क सुरक्षा को लेकर मंडी समिति में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रेडियम टेप लगाए गए और किसानों को जागरूक किया गया, ताकि कोहरे और रात के अंधेरे में सड़क हादसों को रोका जा सके। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि 30 नवंबर तक चेकिंग और जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा। वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की गई है।0
0
Report
जबलपुर के दीपावली बाजार में इलेक्ट्रॉनिक आइटमों की खरीदारी तेज
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर दीपावली को लेकर बाजार गुलजार दीपावली को लेकर जबलपुर में बाजार गुलजार हो गए हैं इलेक्ट्रॉनिक आइटम को खरीदने के लिए ग्राहक दुकानों पर आ रहे हैं दुकानदारों ने दुकानों के बाहर इलेक्ट्रॉनिक आइटम सजा कर रखे हैं साथ ही ग्राहकों के लिए गिफ्ट आइटम भी रखे गए हैं जिससे कि कारोबार अच्छा हो। दुकानदारों का मानना है कि इस बार दीपावली में इलेक्ट्रॉनिक आइटम भी कुछ सस्ते हो चले हैं जिसके कारण कारोबार अच्छा होगा वहीं ग्राहकों का कहना है कि उन्हें गिफ्ट मिल रहे हैं जिससे उनका फायदा हो रहा है。0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं के तीसरे चरण में 107 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं तीसरे चरण में 107 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए वोटिंग जारी नवलगढ़, गोठड़ा, उदयपुरवाटी और गुढ़ागौड़जी में मतदान 107 सरपंच और 1197 वार्ड पंच पदों के लिए चुनाव गांव की सरकार चुनने को मतदाताओं में खासा उत्साह मतदान केंद्रों पर महिला मतदाताओं की लंबी कतारें स्थानीय मुद्दों को ध्यान में रखकर मतदाता कर रहे मतदान झुंझुनूं जिले में पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत तीसरे चरण में गुरुवार को चार पंचायत समितियों की 107 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान जारी है। मतदान को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदाता अपने गांव की सरकार चुनने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। कई मतदान केंद्रों पर महिला मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं। तीसरे चरण के चुनाव में नवलगढ़, गोठड़ा, उदयपुरवाटी और गुढ़ागौड़जी पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतें शामिल हैं। इनमें नवलगढ़ पंचायत समिति की 26, गोठड़ा की 25, उदयपुरवाटी की 24 और गुढ़ागौड़जी की 32 ग्राम पंचायतों में मतदान हो रहा है। चारों पंचायत समितियों में कुल 107 सरपंच चुने जाएंगे। इसके साथ ही 1197 वार्ड पंच पदों के लिए भी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। ग्राम पंचायत चुनाव में इस बार मतदाता गांवों के स्थानीय मुद्दों को ध्यान में रखते हुए मतदान कर रहे हैं। ग्रामीणों के लिए सड़क, पानी, बिजली, सफाई, नाली, विकास कार्य और मूलभूत सुविधाएं प्रमुख मुद्दे बने हुए हैं। मतदाता ऐसे प्रतिनिधियों को चुनने के लिए उत्साहित हैं, जो गांव की समस्याओं का समाधान कर सकें और विकास कार्यों को प्राथमिकता दें। मतदाता केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की आवाजाही बनी हुई है। महिला मतदाता भी बड़ी संख्या में मतदान के लिए पहुंच रही हैं। कई केंद्रों पर महिलाओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लोकतंत्र के इस पर्व को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है। मतदाता अपने पसंदीदा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर गांव की सरकार चुनने में भागीदारी निभा रहे हैं।0
0
Report
दौसा पंचायत आम चुनाव 2026: सरपंच-वार्ड पंच के लिए मतदान शुरू
Dausa, Rajasthan:दौसा पंचायत आम चुनाव 2026 सरपंच पद के लिए नियत समय शुरू हुआ मतदान जिले की आठ पंचायत समिति क्षेत्र में हो रहा मतदान सिकंदरा, सिकराय, दौसा, लवाण, रामगढ़ पचवारा, लालसोट, श्योशिंगपुरा, नांगल राजावतान क्षेत्र में मतदान 221 ग्राम पंचायतों में चुने जाएंगे सरपंच और वार्ड पंच सुरक्षा के लिहाज से पुलिस के व्यापक बंदोबस्त मतदान के तुरंत बाद होगी मतगणना देर रात तक परिणाम भी आएंगे सामने फिलहाल करीब 15 प्रतिशत हुआ मतदान0
0
Report
सवाई माधोपुर की चार पंचायत समितियों के मतदान शुरू, 4.32 लाख मतदाता मतदान करेंगे
Sawai Madhopur, Rajasthan:सवाई माधोपुर जिले की चार पंचायत समितियों में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। 145 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंचों के लिए मतदान चल रहा है। कुल 4 लाख 32 हजार मतदाता मतदान करेंगे। 498 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जिनमें 68 बूथ अतिसंवेदनशील माने गए हैं। सुरक्षा के लिये हथियारबंद पुलिस जाब्ता तैनात है। खंडार, मलारना डूंगर, बामनवास और बौंली में सरपंच व वार्ड पंच पदों के लिए संख्या निर्धारित है। मतदान केंद्रों पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था जारी है।0
0
Report
Advertisement
GRAP चरण II के तहत आया नगर बॉर्डर पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की जांच
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के जवान GRAP चरण II की पाबंदियों के तहत आया नगर बॉर्डर पर जांच कर रहे हैं。0
0
Report
पंचायत चुनाव के दौरान हांसलसर में पिकअप गाड़ियों से उत्पात, एक घायल
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं जिले के हांसलसर गांव में पंचायत चुनाव के दौरान दो पक्षों के विवाद के बाद पिकअप गाड़ी से युवकों को टक्कर मारने का मामला सामने आया है. ग्रामीणों ने चुनावी रंजिश के चलते तीन पিকअप गाड़ियों से गांव में उत्पात मचाने और लोगों को टक्कर मारने का आरोप लगाया है. घटना में घायल युवक को पहले बड़ागांव अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे झुंझुनूं रेफर कर दिया गया. ग्रामीण कर्मवीर चौहान के अनुसार गांव में रामप्रसाद और मुकेश आपस में बात कर रहे थे. इसी दौरान पप्पूराम मीणा की पिकअप गाड़ी वहां पहुंची और लोगों को टक्कर मार दी. ग्रामीणों का आरोप है कि चुनावी विवाद के चलते गाड़ियों से लोगों को कुचलने का प्रयास किया गया. इस दौरान कई लोग बाल-बाल बच गए. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में तीन पिकअप गाड़ियों के घूमने और लोगों को धमकाने से भय का माहौल बना हुआ है.0
0
Report
छतरपुर में बकरी के पैर तोड़ने का मामला; पीड़ित SP कार्यालय पहुँचा
Chhatarpur, Madhya Pradesh:CHHATARPUR (MP) *बकरी को लेकर बवाल,एसपी आफिस में बकरी* - बकरी का पैर तोड़ने का मामला, न्याय के लिए बकरी लेकर SP ऑफिस पहुंचा बकरी मालिक - छतरपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बकरी का पैर तोड़ने का मामला पुलिस तक पहुंचा, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित अपनी घायल बकरी को लेकर SP ऑफिस पहुँच गया।, - बकरी मालिक का नाम दुबियालाल पटेल बताया जा रहा है जो ग्राम गौरा का रहने वाला है और सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी बकरी पड़ोस में खड़ी गाड़ी पर चढ़ गई थी, इस बात से नाराज होकर देवकीनंदन पटेल ने लाठी से मारकर बकरी का पैर तोड़ दिया।,जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने अभद्रता भी की। पीड़ित रात में ही सिविल लाइन थाने में शिकायत लेकर पहुंचा था, लेकिन वहां FIR दर्ज नहीं की गई।,परेशान होकर पीड़ित आज अपनी घायल बकरी को लेकर सीधे एस पी दफ्तर पहुंच गया और न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित का कहना है कि एसपी ऑफिस में अधिकारियों ने उसे आश्वासन दिया है कि टीआई को निर्देश दिया गया है, बकरी का मेडिकल कराया जाएगा और डॉक्टर की रिपोर्ट के आधार पर जुर्माना और कार्रवाई की जाएगी। (शॉट्स बकरी के) (बाइट - दुबियालाल पटेल, पीड़ित)0
0
Report
Advertisement
मैनपुरी में दिव्यांगजनों की समस्याओं को लेकर ऑल दिव्यांग विकास संगठन ने उठाई आवाज
Mainpuri, Uttar Pradesh:जिलाधिकारी को सौंपा मांग पत्र, शिक्षा, आर्थिक सहायता और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग मैनपुरी। जनपद के दिव्यांगजनों एवं उनके परिवारों की सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक एवं मूलभूत समस्याओं को लेकर ऑल दिव्यांग विकास संगठन ने आवाज उठाई है। संगठन की ओर से जिलाधिकारी को संबोधित दिव्यांगजन अधिकार एवं कल्याण मांग पत्र के माध्यम से दिव्यांगजनों को सम्मानजनक जीवन, आत्मनिर्भरता और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की गई है। संगठन के मांग पत्र में कहा गया है कि जनपद में निवास करने वाले दिव्यांगजन आज भी अनेक प्रकार की सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं। सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, लेकिन जानकारी के अभाव, विभागीय उदासीनता और प्रक्रियागत कठिनाइयों के चलते अनेक पात्र दिव्यांगजन इन योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। संगठन ने मांग की है कि प्रत्येक दिव्यांग बच्चे को गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाए। दिव्यांग माता-पिता के बच्चों को भी आर्थिक स्थिति के आधार पर निःशुल्क शिक्षा एवं छात्रवृत्ति की सुविधा दी जाए। इसके साथ ही दिव्यांग बच्चों के लिए विद्यालयों में रैंप, सुलभ शौचालय एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। मांग पत्र में दिव्यांग विद्यार्थियों को किताबें, यूनिफॉर्म एवं आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया है, ताकि आर्थिक अभाव के कारण किसी भी दिव्यांग बच्चे की पढ़ाई प्रभावित न हो।0
0
Report
दिल्ली प्रदूषण BS-6 से कम गाड़ियों पर कड़े चेक, गाजीपुर बॉर्डर पर तैनाती
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: प्रदूषण नियंत्रण के मद्देनजर हरियाणा और उत्तर प्रदेश से आने वाली BS-6 मानक से नीचे की गाड़ियों पर लगातार कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं। पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर भी पुलिस की बड़ी तैनाती देखने को मिली, जहाँ गाड़ियों की गहन चेकिंग की जा रही है।0
0
Report
जमशेदपुर में ब्राउन शुगर कारोबार: दो गिरफ्तार, 12.54 ग्राम बरामद
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है, दोनों पर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में संलिप्त होने का आरोप है, पुलिस ने इनके पास से 12.54 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करनडीह लाइन टोला निवासी धानो हांसदा और मानगो निवासी सकिल अहमद के रूप में हुई है, लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि तीन नवंबर की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि परसुडीह स्थित श्यामा प्रसाद कॉलेज के पीछे मैदान में कुछ युवक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं, सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर छापेमारी किया, पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद दुबराज किस्कू फरार हो गया, जबकि धानो हांसदा और सकिल अहमद को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से 12.54 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई, इस मामले में पुलिस पदाधिकारी सनात टुडू के बयान पर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं, फरार आरोपी दुबराज किस्कू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।0
0
Report
Advertisement
रांची के बाजारों में दीपावली पर घरौंदों की धूम, पलाश रंग में आकर्षण
Ranchi, Jharkhand:दीपावली को लेकर राजधानी रांची के बाजार पूरी तरह सज चुके हैं। बाजारों में दीपावली से जुड़े सजावटी सामानों की बिक्री शुरू हो गई है। दीपावली में घरौंदा का भी विशेष महत्व होता है। यही वजह है कि बाजारों में अलग-अलग डिजाइन और आकार के घरौंदे लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। मोरहाबादी मैदान में लगी दुकानों पर खरीदारों की भीड़ देखने को मिल रही है। यहां एक मंजिला से लेकर तीन मंजिला तक के आकर्षक घरौंदे बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इन घरौंदों को अलग-अलग डिजाइन और खूबसूरत रंगों से सजाया गया है। खास बात यह है कि कुछ घरौंदों को पलाश के फूलों से तैयार प्राकृतिक रंगों से रंगा जा रहा है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। वही दुकानदार का कहना है कि इससे बनाने में बहुत मेहनत लगती है तब जा कर बनती है, लोगों को पसंद बहुत आ रहे है अलग अलग डिजाइन के बनने घरौंदा बेचे भी रहे है,लेकिन जिस हिसाब से दाम मिलने चाहिए वह नहीं मिल पा रहा है,0
0
Report
सिकंदरपुर में प्रेम प्रसंग विवाद पर पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया
Noida, Uttar Pradesh:फ्लैश कन्नौज: सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के जगतपुर गांव में दिल दहला देने वाली वारदात, पति पर पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया आग में बुरी तरह झुलसने से महिला की दर्दनाक मौत, घटना के बाद पति परिवार सहित फरार。 दो दिन पहले सिकंदरपुर चौकी में पति-पत्नी और प्रेम प्रसंग को लेकर हुई थी घंटों पंचायत。 आरोप है कि प्रेम प्रसंग के विवाद में अगले ही दिन पति ने वारदात को अंजाम दिया, घटना से इलाके में सनसनी。0
0
Report
धनतेरस से पहले रतलाम के बाजारों में रौनक, ट्रैफिक बदला गया
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम रतलाम में धनतेरस से पहले ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। शहर के प्रमुख बाजार रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से सज चुके हैं। धनतेरस से लेकर दीपावली तक खरीदारी के लिए दुकानदारों ने भी पूरी तैयारियां कर ली हैं। पूजन सामग्री से लेकर घर की सजावट, कपड़े और अन्य जरूरतों का सामान ग्राहकों को लुभाने के लिए नए कलेवर में सजा हुआ है। दिन के समय बाजारों में इतनी भीड़ उमड़ रही है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। त्योहारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। शहर के सबसे पुराने और व्यस्त मानकचौक बाजार में अब चार पहिया और तीन पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। कुल मिलाकर धनतेरस से पहले ही रतलाम का बाजार पूरी तरह गुलजार हो चुका है और अब दुकानदारों को ग्राहकों की खरीदारी का इंतजार है。0
0
Report
Advertisement
