icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
262001
Mohd Sartaj SiddiquiMohd Sartaj SiddiquiFollow9 May 2025, 03:37 pm

Pilibhit- बिलसंडा पुलिस ने 10 वांछित अपराधियों को किया गिरफ्तार

Pilibhit, Uttar Pradesh:यूपी के पीलीभीत में पुलिस ने धरपकड़ अभियान चलाकर कई वांछित अपराधियों को गिरफ्तार कर चालान किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी होने से लोग पुलिस की तारीफ कर रहे है। दरअसल मामला थाना बिलसंडा क्षेत्र का है। पीलीभीत के एसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर बिलसंडा पुलिस ने अपराधों की रोकथाम वारंटियों को गिरफ्तार करने का अभियान चलाकर थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर पुलिस ने छापा मारकर 10 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी होने से लोगों के दिलों से खौफ भी खत्म हो गया और लोग पुलिस की प्रशंसा कर रहे हैं।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ढाकणी-सथूर गांवों में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस पर सवाल उठे; 24 घंटे में कार्रवाई नहीं तो हाईवे जाम की चेतावनी

Noida, Uttar Pradesh:ढाकणी और सथूर गांवों में लगातार चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश है. ढाकणी निवासी राजमल मीणा के घर के बाहर बंधे 7 बकरे और 4 बकरियां अज्ञात चोर चोरी कर ले गए. पीड़ित के अनुसार करीब 3 लाख रुपए का नुकसान हुआ है. ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में बकरा, भैंस, ट्यूबवेल मोटर और बिजली केबल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की. इससे पुलिस की कार्यप्रणाली और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. ग्रामीणों ने 24 घंटे में कार्रवाई नहीं होने पर मेगा हाईवे जाम करने की चेतावनी दी है.
0
0
Report

बागेश्वर हत्याकांड: परिजनों ने अन्य लोगों की संलिप्तता आशंका जताई, निष्पक्ष जांच की मांग

Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर में अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार हत्याकांड में अब नया मोड़ सामने आया है। मृतक के परिजनों ने पुलिस जांच पर सवाल उठाते हुए हत्या में अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका जताई है। धीरेंद्र की बहन दीक्षा परिहार ने मुख्य आरोपी लता भंडारी को शातिर अपराधी बताते हुए मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है। इस संबंध में परिजनों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि हत्याकांड से जुड़े सभी पहलुओं की जांच हो और यदि अन्य लोग भी साजिश या वारदात में शामिल हैं तो उनकी भूमिका का भी खुलासा किया जाए।
0
0
Report
Advertisement

वाराणसी के सुंदरपुर में 24 घंटे मिलती है देसी शराब, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने मारा छापा

Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी के सुंदरपुर में 24 घंटे मिलती है देसी शराब, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने मारा छापा, चौकी इंचार्ज को लगाई फटकार! मयंक कश्यप / वाराणसी: शहर के सुंदरपुर इलाके में 24 घंटे अवैध रूप से देसी शराब बिकने की शिकायत पर वाराणसी कैंट के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने अचानक छापा मार दिया। विधायक के छापे के दौरान मौके पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सुंदरपुर में लंबे समय से खुलेआम देसी शराब बेची जा रही थी, जिससे स्थानीय लोग परेशान थे। शिकायत मिलने पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव खुद मौके पर पहुंचे और शराब बेचने की जगहों की जांच की। इस दौरान पुलिस की लापरवाही को लेकर विधायक ने नाराजगी जताई और मौके पर मौजूद चौकी इंचार्ज को जमकर फटकार लगाई। विधायक ने कहा कि पुलिस की नाक के नीचे 24 घंटे अवैध शराब कैसे बिक रही है? इस पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। छापे के बाद इलाके में अवैध शराब बेचने वालों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने विधायक की इस कार्रवाई की सराहना की है और मांग की है कि सुंदरपुर में अवैध शराब की बिक्री पर स्थायी रूप से रोक लगाई जाए। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और क्या सुंदरपुर में अवैध शराब का कारोबार पूरी तरह बंद होगा?
0
0
Report

सुजानगढ़ डाक कार्यालय में करोड़ों कैश ट्रांजिट घोटाला: सीबीआई जांच शुरू

Churu, Rajasthan:उप डाकघर में एक करोड़ रुपए से अधिक का कैश ट्रांजिट घोटाला. एक करोड़ 17 लाख 63 हजार 380 रुपए की अनियमितता उजागर. सीबीआई, जोधपुर ने एफआईआर दर्ज की. चूरू डाक मंडल अधीक्षक अमित कुमार जैन ने लिखित शिकायत दी. पोस्टल असिस्टेंट एवं ट्रेजरर कृष्णपाल यादव, सब पोस्टमास्टर सुरेश कुमार बाकोलिया, विकास कुलदीप, रत्निवास जाट, तत्कालीन सब पोस्टमास्टर विनय कुमार चौहान पर गबन का आरोप. डाक विभाग में बड़े वित्तीय घोटाले की रिपोर्ट. सुजानगढ़ के उप डाकघरों में कैश-इन-ट्रांजिट के लेन-देन में हेराफेरी. विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार नकदी एक डाकघर से दूसरे डाकघर तक पहुंचने की बजाय लंबित ट्रांजिट के रूप में दिखी. कुल 1,17,63,380 रुपए की गड़बड़ी दो हिस्सों में चिन्हित: आउटवर्ड ट्रांजिट 24,22,700 रुपए और इनवर्ड ट्रांजिट 93,40,680 रुपए. शिकायत के आधार पर सीबीआई ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई चल रही है.
0
0
Report

अंबाला में इंदिरा गांधी जयंती पर कांग्रेस श्रद्धांजलि, वरुण चौधरी किताब विवाद पर प्रतिक्रिया

Ambala, Haryana:पूर्व प्रधानमंत्री और आयरन लेडी के नाम से मशहूर इंदिरा गांधी की जयंती पर आज अंबाला में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अंबाला लोकसभा सांसद वरुण चौधरी भी मौजूद रहे। इंदिरा गांधी के योगदान को याद करते हुए सांसद ने जहां उनके ऐतिहासिक फैसलों और उपलब्धियों का जिक्र किया, वहीं सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग' को लेकर उठे विवाद पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। इसके अलावा पंजाब में नशे के मुद्दे पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बयान को लेकर भी वरुण चौधरी ने निशाना साधा। वहीं, सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग' को लेकर जारी विवाद पर भी सांसद वरुण चौधरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। वीर सावरकर से जुड़े संदर्भ को लेकर शिवसेना की आपत्ति और किताब फाड़े जाने की घटना पर उन्होंने कहा कि विपक्षी दल किसी न किसी तरीके से अपनी वाहवाही बटोरने की कोशिश कर रहे हैं। सांसद ने दावा किया कि किताब की बिक्री के सारे रिकॉर्ड टूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने इस किताब के माध्यम से अपने विचार साझा किए हैं और यह खुशी की बात है कि देश के लोग उन्हें पढ़ने में गहरी रुचि दिखा रहे हैं。
0
0
Report
Advertisement

बेगूं में विश्व शौचालय दिवस: स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम के साथ शपथ दिलाई गई

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं नगर में स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत विश्व शौचालय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पुराने बस स्टैंड स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स के बाहर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगरवासियों को स्वच्छता बनाए रखने और नियमित रूप से शौचालय का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। स्वच्छता और सम्मान बढ़ाने के संदेश के साथ विभिन्न नारे लगाए गए तथा उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्था के सदस्यों, नगर पालिका कर्मचारियों और सफाईकर्मियों ने भाग लिया। आयोजन के माध्यम से आमजन को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।
0
0
Report

बूंदी के ढाकणी-सथूर में चोरी से ग्रामीण आक्रोश, पुलिस पर सवाल

Noida, Uttar Pradesh:बूंदी ढाकणी और सथूर गांवों में लगातार चोरियों से ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल हिण्डोली क्षेत्र के ढाकणी और सथूर गांवों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश है। ताजा मामले में ढाकणी निवासी राजमल मीणा के घर के बाहर बंधे 7 बकरे और 4 बकरियां अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पीड़ित के अनुसार करीब 3 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में बकरा, भैंस, ट्यूबवेल मोटर और बिजली केबल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली और चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने 24 घंटे में कार्रवाई नहीं होने पर मेगा हाईवे जाम करने की चेतावनी दी है।
0
0
Report
Advertisement

फर्रुखाबाद में PWD का अनोखा कारनामा, स्टेट हाईवे पर पुलिया धंसने पर मिट्टी डाल की मरम्मत

Sundaram SinghSundaram SinghFollow6m ago
Farrukhabad, Bijadhar Pur/Bijadhar Pur Central J, Uttar Pradesh:अमृतपुर तहसील क्षेत्र में फर्रुखाबाद बदायूं स्टेट हाईवे पर मरम्मत का काम काफी तेजी से खंड लोक निर्माण विभाग ने कराया, कई जगह जहां पर पेच वर्क की जरूरत नहीं थी, वहां पर भी डामर डाल कर पेच वर्क कर दिया गया है। सड़क सुरक्षा के लिए लाखों रुपए के टेंडर कर दिए गए और कागजों पर जमकर खेल भी किया गया। वही स्टेट हाईवे पर चित्रकूट के पास पुलिया धंस गई, जिसकी मरम्मत के नाम पर खंड लोक निर्माण विभाग ने डामर की सड़क पर मिट्टी डाल कर खाना पूर्ति करने का अनोखा कारनामा किया। लगभग एक सप्ताह बीत जाने के बाबजूद भी खंड लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदारों ने हादसों को दावत दे रही पुलिया की मरम्मत कराने की जहमत नहीं की। अब मिट्टी सुख जाने के उड़ रही और हादसे की प्रबल संभावना बन रही है। प्रकरण पर खंड लोक निर्माण विभाग के XEN अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कोई मर मरा न जाए क्या फायदा, इसलिए मिट्टी डलवा दी थी। दीपवाली के आस पास सारी लेबर भाग गई थी, क्योंकि लेबर बिहार थी तो इसका छठ पूजा फलाना ढिमका ज्यादा रहता है, वही चक्कर के मिट्टी डलवा दी थी। मिट्टी सुख गई और धुंध बनकर उड़ने लगी के सवाल पर बताया कि जल्द पक्का निर्माण कर मरम्मत कर दी जाएगी।
0
0
Report

यूपी मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रशासक का 6 महीने का कार्यकाल बढ़ाने की मंजूरी दी

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना ने ग्राम पंचायत प्रशासकों के कार्यकाल को 6 महीने के लिए बढ़ाए जाने पर कहा, "इसी महीने 26 तारीख को प्रशासक के नियुक्ति के संबंध में 6 महीने पूरे हो रहे थे, तो उसको अब और आगे बढ़ाया गया है। उच्च न्यायालय का यह फैसला है कि सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व होना चाहिए और पिछड़ा वर्ग आयोग ने अभी तक रिपोर्ट नहीं दी है। अगर उसकी रिपोर्ट आ जाती, तो फिर स्थिति दूसरी होती इसलिए 6 महीने का कार्यकाल बढ़ाया गया है। जैसे ही रिपोर्ट आ जाएगी, तभी उसपर विचार किया जाएगा..."
0
0
Report

सुरसंड तालाब में युवक का शव मिलने से सनसनी, लापता राजनाथ कुमार की पहचान

Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी के सुरसंड थाना क्षेत्र के बिरपुर मालिकाना टोल वार्ड नंबर-4 में गुरुवार को तालाब से 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जीवछ मंडल के पुत्र राजनाथ कुमार के रूप में हुई है। वह पिछले चार दिनों से लापता था। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच ग्रामीणों ने गांव के समीप तालाब में शव को तैरता हुआ देखा। पहचान होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

शेखपुरा में तेज रफ्तार कार खाई में गिरी, लोग घायल, एक की हालत नाजुक

Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा में रफ्तार का कहर देखने को मिला है ।जहां शहर के हसनगंज रेलवे क्रॉसिंग के तीखा मोड़ पर एक बेकाबू कार का चालक संतुलन खो बैठा और कार सामने 20 फीट खाई में जा गिरा। घटना बीती देर रात्रि घटी। बाद उसी मार्ग से गुजरने वाले लोगों ने घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नगर थाना के पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचकर कार में फंसे सभी 4 لوگوں को निकालकर सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया। जहां घायलों की पहचान लखीसराय शहर के पंजाबी मोहल्ला निवासी रामाशीष प्रसाद का 36 वर्षीय पुत्र विनय कुमार उसका 10 वर्षीय पुत्र अर्व राज , छोटा भाई हरमन राज तथा 70 वर्षीय मां रुक्मिकी देवी के रूप में की गई है। घायलों में गंभीर रूप से घायल विनय कुमार की हालत नाजुक बताई गई है। जिसे बेहोशी की अवस्था में हायर सेंटर पावापुरी रेफर कर दिया गया।बताया जाता है सभी घायल लखीसराय शहर में अपना मकान बनाकर रह रहे है। वे सब अपने परिवार से मिलकर पन्हेसा गांव से लखीसराय वापस लौट रहे थे। इसी बीच तीखा मोड़ पर वह संतुलन खो बैठा। जिसके कारण घटना घटी। घटना इतनी भयानक घटी है कि कार सड़क से 30 मीटर दूर 20 फीट गहरे पानी भरे खाई में जाकर गिरी।
0
0
Report

शाहपुरा-चिड़ावा रोड चौड़ीकरण: ढाई साल बाद भी निर्माण शुरू नहीं, 33 केवी शिफ्टिंग से उम्मीद

Sikar, Rajasthan:नीमकाथाना शहर के शाहपुरा-चिड़ावा रोड पर सड़क चौड़ीकरण का काम करीब ढाई साल से अधूरा पड़ा है. करीब तीन महीने पहले सार्वजनिक निर्माण विभाग और नगर पालिका की ओर से सड़क सीमा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी की गई थी, लेकिन इसके बावजूद सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं हो पाया. ऐसे में दुकानदारों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सड़क नहीं बनने से धूल और मिट्टी उड़ने से दुकानदारों, वाहन चालकों और रहागीरो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. सवाल यह है कि जब अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तीन महीने पहले ही पूरी हो चुकी है, तो आखिर सड़क निर्माण में देरी क्यों हो रही है और जिम्मेदार विभाग कब तक काम शुरू करवाएंगे? बल्कि अब सड़क निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद जगी है. सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) की ओर से विद्युत लाइन शिफ्टिंग के लिए 33 केवी लाइन का डिमांड नोटिस जमा करवा दिया गया है, जबकि 11 केवी लाइन का डिमांड नोटिस जमा करवाने की प्रक्रिया अभी जारी है. विद्युत विभाग के एईएन मुकेश कुमार खेरवा ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण को लेकर विद्युत लाइनों की शिफ्टिंग की जानी है. इसके लिए पीडब्ल्यूडी विभाग को 33 केवी और 11 केवी लाइनों के डिमांड नोटिस जारी किए गए थे. विभाग की ओर से 33 केवी लाइन का डिमांड नोटिस जमा करवा दिया गया है. पहले चरण में 33 केवी लाइन शिफ्टिंग का कार्य शुरू किया जाएगा. इसके बाद 11 केवी लाइन का डिमांड नोटिस जमा होते ही उसकी शिफ्टिंग का काम भी शुरू कर दिया जाएगा. दोनों कार्य जल्द पूरे करवाने का प्रयास किया जा रहा है. वही, पीडब्ल्यूडी के एईएन अरुण कुमार यादव ने बताया कि शाहपुरा-चिड़ावा रोड पर सड़क चौड़ीकरण को लेकर विभाग की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी. इसके बाद सड़क निर्माण के लिए विद्युत लाइनों के साथ जलदाय विभाग की पेयजल पाइपलाइन भी शिफ्ट की जानी थी. डिमांड नोटिस जमा नहीं होने और शिफ्टिंग का कार्य शुरू नहीं होने के कारण सड़क निर्माण अटका हुआ था. अब 33 केवी लाइन का डिमांड नोटिस जमा करवा दिया गया है. जल्द ही संबंधित विभागों के माध्यम से शिफ्टिंग का कार्य शुरू करवाया जाएगा. गौरतलब है कि शाहपुरा-चिड़ावा रोड पर सड़क चौड़ीकरण के लिए करीब तीन महीने पहले जोलडा जोहड़ा से खेतड़ी रोड तक और खेतड़ी रोड से सिरोही नदी तक लगभग डेढ़ किलोमीटर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी. इसके बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से स्थानीय दुकानदारों और आमजन को राहत नहीं मिल पाई है. अब 33 केवी लाइन का डिमांड नोटिस जमा होने के बाद निर्माण शुरू होने की उम्मीद जरूर जगी है, लेकिन 11 केवी लाइन और पेयजल पाइपलाइन की शिफ्टिंग कब तक पूरी होगी, इसकी समय-सीमा अभी स्पष्ट नहीं है. सबसे बड़ा सवाल यही है कि ढाई साल से अधूरे पड़े इस सड़क निर्माण को पूरा करने के लिए आखिर लोगों को और कितना इंतजार करना पड़ेगा.
0
0
Report

जालौन में चोरों ने कॉन्फैक्शनरी दुकान से 50 हजार का सामान चुरा लिया

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में चोरों ने कॉन्फैक्शनरी की दुकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को दिया अंजाम, दुकान से कैमरा-DVR समेत 50 हजार का कीमती सामान चोरी कर फरार हुए चोर, दुकान के पीछे से अंदर घुसे चोरों ने टीन के रास्ते उतरकर वारदात को दिया अंजाम, चोरी की घटना की जानकारी मिलने पर दुकान पहुंचे मालिक के उड़े होश, पीड़ित ने कालपी कोतवाली पहुंचकर दी लिखित शिकायत, सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंची पुलिस चोरी की घटना की जांच में जुटी, कालपी कोतवाली क्षेत्र के मुन्नाफुल पॉवर चौराहे के पास का मामला।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top