262001
Pilibhit- गन्ना भरी ट्रॉली की चपेट में आया बाइक सवार
Pilibhit, Uttar Pradesh:जिले में बाइक सवार ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से घायल हो गया पुलिस ने युवक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जिसे डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना बिलसंडा के बुधौली गांव का कपूर सिंह अपनी ससुराल से वापस लौट रहा था, तभी कुरैया कला के पास गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची डॉयल 112 पुलिस के सब कमांडर विनीत कुमार,राजन तोमर व चालाक शिवओम ने मौके पर पहुंचकर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सिकंदरा राव में नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा,संघर्ष और जनसेवा को किया याद
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ- अखिल भारतीय यादव महासभा के तत्वावधान में शनिवार को तहसील परिसर स्थित एडवोकेट श्याम यादव के कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व रक्षा मंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ‘नेताजी’ की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्षपूर्ण जीवन, जनसेवा तथा देश के प्रति योगदान को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष हरपाल सिंह यादव ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) राहुल यादव एडवोकेट ने किया। प्रांतीय अध्यक्ष हरपाल सिंह यादव ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों, शोषितों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने में समर्पित किया। उन्होंने हमेशा समाज के कमजोर वर्गों को न्याय दिलाने और उनकी आवाज को बुलंद करने का कार्य किया। सामाजिक न्याय, समानता और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव याद की जाएगी। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री रहते हुए नेताजी ने शहीद सैनिकों के पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति उनका सम्मान देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। वक्ताओं ने कहा कि नेताजी का संघर्षशील जीवन और जनहित में किए गए कार्य आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में भाईचारा, सामाजिक सद्भाव और समानता को मजबूत करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने नेताजी के बताए मार्ग पर चलने तथा समाजहित और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। ये रहे उपस्थित: हरपाल सिंह यादव, सदर मुस्तफा शेरवानी, एडवोकेट आनंद कुमार, एडवोकेट सत्यवीर यादव, अवधेश यादव, राजकुमार सुशील, श्रीनिवास यादव, एडवोकेट मुनेश यादव, धनीराम वर्मा, महेश शर्मा, एडवोकेट राममोहन यादव, एडवोकेट देवेंद्र बघेल, एडवोकेट श्याम यादव, एडवोकेट उपेंद्र यादव, विशाल गोला, पूर्व प्रधान रामखिलाड़ी यादव, पूर्व प्रधान जगवीर सिंह, एडवोकेट सीपी बघेल, एडवोकेट रूपेंद्र बघेल सहित अखिल भारतीय यादव महासभा के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।0
0
Report
कोरबा में अवैध पटाखा कारोबार रंगे हाथ: 18 कार्टून से 2 लाख कीमत बरामद
Korba, Chhattisgarh:कोरबा. ब्रेकिंग - अवैध रूप से बिक्री के लिये रखे गए पटाखों का जखीरा जब्त, 18 कार्टून में लगभग 2 लाख का पटाखा किया गया बरामद, आरोपी पर विस्फोटख अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई, कोरवाली थाना इलाके के सिंधी मोहल्ला की घटना0
0
Report
अंता में खेत मेड़ विवाद: बुजुर्ग पर ट्रैक्टर चढ़ाकर हमला, हालत गंभीर
Baran, Rajasthan:अंता क्षेत्र में खेत की मेड़ को लेकर खूनी संघर्ष, बुजुर्ग पर ट्रैक्टर चढ़ाया, पैर फैक्चर बारां जिलें के अंता थाना क्षेत्र के जयनगर गांव में खेत की मेड़ को लेकर हुए विवाद में खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाद के दौरान 65 वर्षीय बुजुर्ग पर ट्रैक्टर चढ़ाकर हमला कर दिया गया, जिससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बुजुर्ग की पहचान मदन लाल नागर निवासी जयनगर के रूप में हुई है। परिजनों ने घायल को तुरंत अंता के उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार हादसे में बुजुर्ग के एक पैर में फैक्चर आया है। पीड़ित के बेटे जितेंद्र नागर ने बताया कि खेत की मेड़ को लेकर उनका पड़ोसियों से विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई और आरोपियों ने उसके पिता पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। घटना को लेकर पीड़ित पक्ष की ओर से अंता थाने में मामला दर्ज करा दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाइट - जितेंद्र नागर, पीड़ित का बेटा विजुअल - घायल बुजुर्ग और अस्पताल0
0
Report
Advertisement
भोपालगढ़ के उप जिला अस्पताल में महिलाओं के लिए वरदान, रोज 100+ मरीज इलाज
Jodhpur, Rajasthan:भोपालगढ़ उप जिला अस्पताल बना महिलाओं के लिए वरदान,रोज़ 100 से अधिक महिला मरीजों का हो रहा इलाज,लम्बी लम्बी कतारें महिलाओ की लगी आ रही नजर,जोधपूर 80 किमी का सफर हुआ खत्म,प्रसूताओं में खुशी की लहर, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सरिता चौधरी व डॉक्टर रतन कंवर दे रही सेवा,जटिल से जटिल इलाज व सीजर में भी अनुभवी,ऐसे में महिलाओ ने जताया सन्तोष,0
0
Report
लमही में युवाओं का प्रदर्शन: चुनाव आयोग के पक्ष में आवाज़, विदेशी साजिश से जंग
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी के लमही में चुनाव आयोग के समर्थन में सड़कों पर उतरे दर्जनों युवा。 • सड़क पर नारेबाजी 'एक समोसा दो मिठाई, कॉकरोच की होगी कुटाई' के जोरदार नारों से गूंजा लमही。 • विपक्ष के 'वोट चोरी' के आरोपों के बीच युवाओं ने किया चुनाव आयोग का पुरजोर बचाव。 • प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, की इस्तीफे की मांग。 • प्रदर्शनकारियों का गंभीर आरोप— विदेशी शक्तियों के प्रभाव में रचा जा रहा षड्यंत्र。 • विदेशी साजिश के दम पर देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को नहीं झुकने देंगे。 • लमही में जुटे युवाओं का दावा— किसी भी कीमत पर कामयाब नहीं होने देंगे विपक्ष के इरादे。 • तकरीबन 100 युवाओं के समूह ने एक सुर में बुलंद की राष्ट्रीय सुरक्षा और निष्पक्षता की आवाज • देश के अन्य हिस्सों में जारी प्रोटेस्ट के बीच बनारस से उठी चुनाव आयोग के पक्ष में आवाज。 • युवाओं ने कहा बाहरी ताकतों के इशारे पर देश को अस्थिर करने की हर कोशिश का विरोध जारी रहेगा。 WKT - प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत करते हुए.0
0
Report
तिंवरी, जोधपुर में पूर्व सरपंच केवलराम मेघवाल के निधन पर शोक
Jodhpur, Rajasthan:तिंवरी, जोधपुर घेवड़ा के पूर्व सरपंच केवलराम मेघवाल के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। अंतिम यात्रा में हजारों लोग उमड़े और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। केवलराम मेघवाल की पहचान पूर्व सरपंच के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और समाजसेवी के रूप में भी रही। पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा ने भी उनके निधन पर गहरा शोक जताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।0
0
Report
Advertisement
छबड़ा में खाद वितरण शुरू: किसानों को मिली राहत, आज से डीएपी-यूरिया उपलब्ध
Baran, Rajasthan:छबड़ा में खाद वितरण शुरू, किसानों को मिली राहत बारां जिले के छबड़ा में रबी सीजन की बुवाई के बीच खाद की किल्लत झेल रहे किसानों के लिए राहत की खबर है। कृषि विभाग की देखरेख में क्रय-विक्रय सहकारी समिति में आज से डीएपी और यूरिया का वितरण शुरू कर दिया गया है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में किसान सुबह से ही समिति पर पहुंच गए और कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। सहायक कृषि निदेशक सुरेश मालव ने बताया कि आज कुल 2400 कट्टे खाद का वितरण किया जाएगा। प्रत्येक किसान को 5 कट्टे दिए जा रहे हैं, जिसमें 2 कट्टे डीएपी और 3 कट्टे यूरिया शामिल हैं। समय पर खाद मिलने से रबी फसलों की बुवाई में जुटे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। विभाग ने आगे भी पर्याप्त आपूर्ति बनाए रखने का आश्वासन दिया है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि वितरण प्रक्रिया नियमित रखी जाए ताकि किसी को परेशानी न हो।0
0
Report
18 लाख के चेक डैम का टूटना: क्या ठेकेदारी से भ्रष्टाचार साफ दिख रहा?
Balrampur, Uttar Pradesh:नेता जी की ठेकेदारी में सरकारी पैसों की बर्बादी मनरेगा के 18 लाख 24 हजार रुपये पानी में! छत्तीसगढ़ में बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत पिपरौल में मनरेगा योजना के तहत गेरुवा पोखर नाला पर करीब 18 लाख 24 हजार रुपये की लागत से बनाया गया चेक डैम पहली ही बारिश में टूट गया। हैरानी की बात यह है कि यह चेक डैम इसी साल जनवरी में बनकर तैयार हुआ था। लेकिन निर्माण के कुछ ही महीनों बाद पहली बारिश के तेज बहाव में चेक डैम का बड़ा हिस्सा धराशायी हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसकी वजह से चेक डैम पानी का दबाव नहीं झेल सका। ग्रामीणों के मुताबिक, निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत थी, लेकिन स्थानीय स्तर पर प्रभाव रखने वाले सत्तारूढ़ भाजपा के जिला पंचायत सदस्य बद्री यादव की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि उनके प्रभाव में यह निर्माण कराया गया, जो अब पहली बारिश में ही भ्रष्टाचार और गुणवत्ता की जांच के घेरे में आ गया है। यही नहीं, ग्रामीणों का दावा है कि बद्री यादव ने गांव में कृषि विभाग से स्वीकृत नाली का निर्माण भी करवाया था, जो महज छह महीने में टूट गई। इस मामले को लेकर जी मीडिया ने प्रमुखता से खबर दिखाई थी。 जिस चेक डैम से नाले का पानी रोककर ग्रामीणों को सिंचाई की सुविधा मिलने की उम्मीद थी, वह अब खुद ही सवालों के घेरे में है। 18 लाख रुपये से ज्यादा की लागत से बना चेक डैम आखिर पहली बारिश में ही कैसे टूट गया? निर्माण की गुणवत्ता की जांच किस स्तर पर हुई? क्या जनप्रतिनिधियों के प्रभाव में सरकारी निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं? और अगर निर्माण में गड़बड़ी हुई? तो जिम्मेदार कौन है? सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि क्या प्रशासन नेताओं की कथित ठेकेदारी और निर्माण कार्यों में हस्तक्षेप पर रोक लगा पाएगा, या फिर सत्ता की धौंस के आगे सरकारी पैसों का दुरुपयोग इसी तरह जारी रहेगा? मामले को जिला पंचायत के सीईओ ने संज्ञान में लेते हुए जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया है। अब सवाल यह हैं? कि जांच के बाद सीईओ साहब की कार्रवाई उस निर्माण एजेंसी पर होगी, जो पूरे मामले में सिर्फ मूकदर्शक बनी रही, या फिर जिला पंचायत सदस्य बद्री यादव पर, जिन पर निर्माण एजेंसी को दरकिनार करते हुए चेक डैम में ठेकेदारी करने के आरोप लग रहे हैं? जांच के बाद ही साफ होगा कि चेक डैम की गुणवत्ता खराब थी या निर्माण में किसी स्तर पर लापरवाही और भ्रष्टाचार हुआ। साथ ही यह भी स्पष्ट होगा कि निर्माण मेंgenजनप्रतिनिधि की भूमिका थी या नहीं और यदि आरोप सही पाए गए तो जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई होगी या नहीं।0
0
Report
दिल्ली विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन बंद: छात्रों-छात्राओं और महिलाओं की परेशानी बढ़ी
New Delhi, Delhi:उत्तरी दिल्ली में विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के बंद होने से रोजाना सफर करने वाले छात्र-छात्राओं और कामकाजी महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मेट्रो स्टेशन बंद होने के चलते यात्रियों को दूसरे स्टेशनों का रुख करना पड़ रहा है, जिससे उनके समय और सफर दोनों पर असर पड़ रहा है। खासकर विश्वविद्यालय क्षेत्र में पढ़ने वाले छात्रों और रोजाना काम पर जाने वाली महिलाओं के लिए यह स्थिति परेशानी का सबब बनी हुई है। छात्रों का कहना है कि मेट्रो उनके लिए सबसे सुविधाजनक और किफायती परिवहन का साधन है। ऐसे में विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन बंद होने से रोजाना कॉलेज पहुंचने में अतिरिक्त समय लग रहा है। वहीं कामकाजी महिलाओं का कहना है कि स्टेशन बंद होने के कारण उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। यात्रियों की मांग है कि मेट्रो स्टेशन को जल्द से जल्द दोबारा खोला जाए, ताकि रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिल सके। दरअसल आपको बता दे दिल्ली विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन ही नहीं बल्कि दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन और दो भारतीय बड़े रेलवे स्टेशन बंद है। क्योंकि दिल्ली के जंतर मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट होने जा रहा था जिसकी वजह से दिल्ली पुलिस द्वारा प्रदर्शन न करने की हिदायदि और प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है। विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन बंद होने से सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ा है, जो रोजाना अपने कॉलेज, विश्वविद्यालय या दफ्तर पहुंचने के लिए मेट्रो पर निर्भर हैं। अब देखना होगा कि यात्रियों की इस परेशानी का समाधान कब तक होता है।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी, पुलिस-फोर्स की तैनाती, लोगों को जाम का सामना
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शनों को लेकर दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के चारों तरफ बॉर्डर को पूरी तरीके से सील कर दिया है। बदरपुर बॉर्डर, कालिंदी कुंज बॉर्डर, गाजीपुर बॉर्डर, हरियाणा बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस के साथ-साथ पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है। रास्तों को पतला किया गया है, बैरिकेड लगाकर एक-एक गाड़ी की चेकिंग की जा रही है। आम जनता इस बैरिकेडिंग की वजह से काफी ज्यादा परेशान नजर आ रही है। आम पब्लिक का कहना है कि हम घंटों जाम में फंसकर अपने ऑफिस और काम पर जा रहे हैं, जिनका प्रदर्शन से कोई लेना-देना नहीं है, वे ज्यादा परेशान होते दिखे।0
0
Report
एटा में चेकिंग के दौरान मुठभेड़, दो इनामी गिरफ्तार; एक घायल
Etah, Uttar Pradesh:एटा में चेकिंग के दौरान अलीगंज पुलिस-बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25-25 हजार के दो इनामी केे गिरफ्तार, एक आरोपी के पैर में लगी गोली, दूसरे आरोपी को पकड़ा, पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए एटा मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती, जानकारी के अनुसार दोनों पकड़े गये आरोपी चोरी की घटना में फरार चल रहे थे, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, चार जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस, एक बाइक, सहित 2520 रूपये किये बरामद, एटा रोड पर चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़।0
0
Report
मुजफ्फरनगर में मुठभेड़: गौकशी के हिस्ट्रीशीटर दिलावर घायल, 28 मुकदमे दर्ज
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग, मुजफ्फरनगर पुलिस व शातिर गौकशो कर बीच मुठभेड़, पुलिस की गोली लगने से गौकश हिस्ट्रीशीटर दिलावर घायल, शातिर गौकश बुढाना कोतवाली का टॉप 10 है अपराधी गौकश के कब्जे से गाड़ी,तमंचा,कारतूस,व उपकरण बरामद, गौकश पर लूट,हत्या,चोरी व गौकशी सहित 28 मुकदमे दर्ज, pुलिस ने गौकश को उपचार के लिए सीएचसी में कराया भर्ती, बुढाना कोتवाली के चंधेड़ी- बसी रोड पर हुई मुठभेड0
0
Report
Advertisement
सीजेपी प्रदर्शन से नमो भारत स्टेशनों पर यात्रियों की कमी, मेरठ से आनंद विहार असर
Meerut सीजेपी के प्रोटेस्ट को लेकर नमो भारत स्टेशनों पर भी यात्रियों की कमी ई रिक्शा चालक और ऑटो चालकों के कारोबार पर भी आज असर 50 परसेंट यात्रियों की कमी बता रहे ई रिक्शा चालक मेरठ से आज आनंद विहार तक की संचालित है नमो भारत रैपिड नमो भारत के न्यू अशोक नगर और सराय काले खान स्टेशन को किया गया है आज बंद0
0
Report
DBT से बैंक खातों में 1100-1100 रुपए, बिहार में 1.08 करोड़ पेंशनधारक लाभान्वित
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत लाभुकों के खाते में 1100-1100 रुपये की राशि ट्रांसफर कर दी है। सरकार की ओर से DBT के जरिए सीधे बैंक खातों में भेजी गई है रकम。 नवरात्र की शुरुआत होने से ठीक पहले बिहार के करीब 1.08 करोड़ पेंशनधारी के खाते में भेजे पैसे。0
0
Report
AAP पंजाब ने दिल्ली में CJP विरोध के समर्थन में पंजाब कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया
Noida, Uttar Pradesh:चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी पंजाब ने पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के सामने दिल्ली में CJP विरोध के समर्थन में प्रदर्शन किया। (MANISH SISODIA (AAP), BALTEJ PANNU (AAP पंजाब GENERAL SECRETARY), HARDEEP MUNDIA (पंजाब कैबिनेट मंत्री), HARPAL CHEEMA (पंजाब मंत्री))0
0
Report
Advertisement
