icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
262122
FKFirasat KhanFollow13 Jan 2025, 07:48 am

Pilibhit - भारतीय किसान यूनियन ने कहां कृषि नीति का मसौदा, किसानों के हित में नहीं

Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर तहसील में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने राष्ट्रीय आवाहन पर केन्द्र सरकार के द्वारा बनाई गई नई कृषि नीति का मसौदा को बताया कि वह किसानों के हित में नहीं है। किसानों का आरोप है कि सरकार किसानों को अनदेखा करते हुए अपनी मर्जी से उसमें बदलाव करना चाह रही है। जबकि किसानों की समस्याओं और उनकी ज़रूरतों को केन्द्र सरकार अनदेखा कर रही है। ऐसे ही पहले सरकार ने अपनी मनमर्जी से तीन कृषि कानून लागू करने की तैयारी की थी और अब नई कृषि नीति का मसौदा बनाया गया। इसका संयुक्त किसान मोर्चा ने विरोध कर सभी तहसील मुख्यालय पर 13 जनवरी को विरोध प्रदर्शन कर कृषि नीति के मसौदे की प्रतियां जलाने आवाहन किया था। जिसके चलते तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने पुलिस की मौजूदगी में विरोध प्रदर्शन करते हुए।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जहानाबाद में कोयला लादकर जा रहा ट्रक पलट, चालक की दर्दनाक मौत

Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां धनबाद से कोयला लादकर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर ही पलट गया। इस भीषण दुर्घटना में ट्रक चालक की घटनाास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि चालक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। घटना मखदुमपुर थाना क्षेत्र के काफरपुर गांव के समीप NH-22 की है। मृतक चालक की पहचान गोपालगंज जिले के निवासी विरेंद्र साव के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि ट्रक धनबाद से कोयला लोड कर गोपालगंज की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन काफरपुर गांव के पास पहुंचा, चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रक डिवाइडर से टकराते हुए पलट गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे की सूचना मिलते ही चालक के परिजनों और ट्रक मालिक को घटना की सूचना दे दी गई। इधर हादसे की सूचना मिलते ही मखदुमपुर थाना और उमता धरनई थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए जेसीबी की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सड़क किनारे कराया। इसके बाद चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की विस्तृत जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
0
0
Report

महुआडांड़ में सड़क हादसे में सतेंद्र सिंह की मौत, रोलर चालक फरार

Latehar, Jharkhand:महुआडांड़ थाना क्षेत्र के काठो मोड़ के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में पाराही केनाटोली निवासी सतेंद्र सिंह (50 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। जानकारी के अनुसार, सतेंद्र सिंह काठो मोड़ के पास मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान महुआडांड़ की ओर से हैमी की ओर जा रहा एक रोलर उनकी चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि सतेंद्र सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद रोलर चालक मौके से फरार हो गया। बताया गया कि उक्त रोलर ए.के. एंड आर.के. जेवी, सिंगरा खुर्द, डालटनगंज के संवेदक द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत निर्माण कराई जा रही चिकिनिकोना सड़क के कार्य में जाने के लिए निकला था। इसी दौरान काठो मोड़ के समीप यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही महुआडांड़ थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया भी की जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर जिला परिषद सदस्य एस्टेला नगेयेशिया, रेगाई मुखिया समेत दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने हादसे पर गहरा दुख जताया। इधर, घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस फरार रोलर चालक की तलाश में जुटी है। साथ ही हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है।
0
0
Report

कौशांबी रेलवे ट्रैक पर युवक की मौत, हत्या की आशंका परिजनों ने जताई

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी ज़िले के कोखराज थाना क्षेत्र में डीएफसी रेलवे लाइन पर 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस को मौके से मृतक का मोबाइल, ईयरफोन और चप्पल मिली है। घटना से करीब 10 घंटे पहले युवक ने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो भी पोस्ट किए थे। रसूलपुर गिरसा के पास मंगलवार की रात करीब 1 बजे रेलवे ट्रैक पर सुरेश कुमार मौर्य का शव मिला। सुरेश 28 सितंबर को सूरत से घर आया था और 29 सितंबर की सुबह मौसी के घर जाने की बात कहकर निकला था। परिजनों का आरोप है कि उसके फोन पर लगातार एक लड़की के कॉल आ रहे थे और उसकी हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है। शव पर चेहरे पर चोट के निशान और एक हाथ में चोट की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

धौलपुर बिजली विभाग समीक्षा बैठक: बकायेदारों से कड़ी वसूली और शिकायत निस्तारण तेज़

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, धौलपुर के अधीक्षण अभियंता विवेक शर्मा की अध्यक्षता में वृत्त कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में वृत्त स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में धौलपुर वृत्त के सभी सहायक अभियंता और सहायक राजस्व अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में अधीक्षण अभियंता ने विभागीय कार्यों, योजनाओं और वित्तीय प्रगति की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में राजस्व वसूली में तेजी लाने के लिए बकायेदारों से सख्ती से वसूली करने और लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर देते हुए हेल्पलाइन 181, राजस्थान संपर्क पोर्टल और कॉल सेंटर से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया। सभी श्रेणियों के लंबित विद्युत कनेक्शनों को शीघ्र जारी करने, खराब और डिफेक्टिव मीटरों को तत्काल बदलने तथा RDSS और ULA जैसी केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के कार्यों को समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही विजिलेंस टीमों को फील्ड चेकिंग कर बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया। जनसुनवाई में कुल 58 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें 32 बिल से, 22 वीसीआर से और 5 पुराने कनेक्शन से संबंधित थे। इनमें से 48 परिवादों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, शेष का 15 दिन में निपटान करने के निर्देश दिए गए। अधीक्षण अभियंता ने कहा कि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध बिजली आपूर्ति देना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है और कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
0
0
Report
Advertisement

ED की 734 करोड़ GST घोटाले की छापेमारी: जमशेदपुर के तीन ठिकाने

Jamshedpur, Jharkhand:ED की कार्रवाई: जमशेदपुर के तीन ठिकानों पर छापेमारी 734 करोड़ के कथित GST घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, जमशेदपुर के तीन ठिकानों पर छापेमारी जमशेदपुर। 734 करोड़ रुपये के कथित जीएसटी घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रांची टीम ने बुधवार सुबह झारखंड और पश्चिम बंगाल में एक साथ छापेमारी शुरू की। जांच एजेंसी की कार्रवाई जमशेदपुर के तीन और पश्चिम बंगाल के चार ठिकानों पर चल रही है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कोलकाता के कारोबारी शिव कुमार देवड़ा और अन्य आरोपियों से जुड़े मामले की जांच के क्रम में की जा रही है। ईडी की टीम जिन ठिकानों पर पहुंची है, उनका संबंध ज्ञान चंद जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल, उनके अकाउंटेंट संजय पारेख तथा अन्य संबंधित लोगों से बताया जा रहा है। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर ईडी को कथित तौर पर पता चला कि वास्तविक माल की आपूर्ति किए बिना ऐसी कंपनियों से इनवाइस हासिल किए गए, जिनके अस्तित्व पर सवाल हैं। इन कथित फर्जी इनवाइस के माध्यम से नकली जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ लेने का आरोप है। छापेमारी के दौरान ईडी की टीमें संबंधित परिसरों में दस्तावेज, कारोबारी रिकॉर्ड और अन्य कागजातों की जांच कर रही हैं। जांच एजेंसी द्वारा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की भी पड़ताल किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि, छापेमारी के दौरान अब तक क्या-क्या बरामद हुआ है, इसकी आधिकारिक जानकारी ईडी की ओर से जारी नहीं की गई है। कार्रवाई पूरी होने के बाद जांच एजेंसी की ओर से बरामदगी और जांच से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा किए जाने की संभावना है।
0
0
Report

ब्राह्मण महासभा ने विधायक के बयान पर FIR की मांग, कड़ा विरोध

Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर। विधायक तूफानी सरोज के कथित बयान को लेकर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) ने कड़ी नाराजगी जताई है। संगठन का आरोप है कि विधायक के बयान से ब्राह्मण समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और इससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका है। महासभा की ओर से प्रशासन को दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि जौनपुर की पहचान सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण के लिए रही है। संगठन ने आरोप लगाया कि राजनीतिक लाभ के लिए दिए गए इस तरह के बयानों से विभिन्न जातियों और समुदायों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। संगठन ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, जातीय वैमनस्य फैलाने और कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के संबंध में विधायक तूफानी सरोज के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है। महासभा ने कहा कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में सार्वजनिक पदों पर बैठे लोगों द्वारा किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले बयानों पर रोक लग सके। इसके अलावा संगठन ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे कथित आपत्तिजनक वीडियो के संबंध में भी प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। महासभा ने प्रशासन से वीडियो की जांच कराने और कानून के अनुरूप आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) ने कहा कि संगठन सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे के पक्ष में है। साथ ही उसने स्पष्ट किया कि किसी भी समुदाय की धार्मिक आस्था अथवा सम्मान को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने की स्थिति में वह लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से अपनी आपत्ति दर्ज कराएगा।
0
0
Report

खगड़िया के मानसी में स्कूल की सीढ़ी टूटने से छात्रा की मौत, अन्य चार घायल

Khagaria, Bihar:खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड के अमनी पंचायत में स्थित प्राथमिक विद्यालय पासवानटोला में एक बड़ी घटना सामने आई है। स्कूल के छत पर चढ़ने के लिए बना सीढ़ी भङबङा कर गिर गया। सीढ़ी के मलवा के नीचे दबकर एक स्कूल की छात्रा की मौत हो गई जबकि चार और बच्चे इस घटना में जख्मी हो गए। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। छात्रा के मौत के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि स्कूल में बना सीढ़ी पहले से ही हिल रहा था और काफी जर्जर स्थिति में था। उसके बावजूद स्कूल के बच्चे उसी सीढ़ी से होकर स्कूल के छत पर चढ़ते थे। आज जब सभी बच्चे उसी सीढ़ी से चढ़ रहे थे तो उसी दौरान सीढ़ी टूट गया और ये घटना हुई है। घटना के बाद खगड़िया एसडीएम धनंजय कुमार और एसडीपीओ मौके पे पहुंच कर पूरे मामले की जाँच में जुटे हुए हैं। पूरे मामले में स्कूल के प्रिंसिपल की लापरवाही साफ तौर पर देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि स्कूल का छत वर्ष 2018 में बना था, गाँव वालों का कहना है कि सीढ़ी निर्माण में ही गुणवत्ता की कमी थी जिसके कारण भngभरा कर गिर गया, वही सदर एसडीओ ने बताया कि इस मामले में जिस स्तर पर लापरवाही बरती गई होगी उसपर कारबाई की जाऐगी।
0
0
Report
Advertisement

इंदौर में कांग्रेस के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन, कलेक्टर कार्यालय के बाहर टकराव

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन देखने को मिला जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में पहुंच कर जमकर प्रदर्शन किया और ज्ञापन देने की कोशिश की लेकिन प्रशासन द्वारा कांग्रेसियों को कलेक्टर कार्यालय के गेट के बाहर ही बैरिकेटिंग रोक दी गई। इस दौरान कलेक्टर कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल देखने को मिला जहां कांग्रेसियों और पुलिस के बीच तनातनी भी देखने को मिली। पुलिस ने बैरिकेडिंग के अंदर घुसने की कोशिश कर रहा कांग्रेसियों को धक्का देकर बाहर किया। इस दौरान पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे से और बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे वहीं महिला कांग्रेस कार्यकर्ताएं भी प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते दिखाई दीं। कांग्रेसियों ने कहा कि प्रशासन हमें रोक रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि अंदर तक नहीं घुसने दिया पुलिस ने रोक दिया, ज्ञापन भी नहीं दे पाए।
0
0
Report

बैतूल कांग्रेस किसान न्याय आंदोलन में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज कर गई

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल में जिला कांग्रेस कमेटी का किसान न्याय आंदोलन शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान इस आंदोलन में जुटे हैं। कांग्रेस मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े और किसानों के अधिकार और न्याय की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है। आंदोलन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध,रैली और कलेक्ट्रेट घेराव किया जाएगा। आंदोलन के दौरान कांग्रेस मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला भी दहन करने वाली है कांग्रेस की आंदोलन को लेकर पुलिस प्रशासन ने कड़े सुरक्षा के इंतजाम कर रखे हैं।
0
0
Report
Advertisement

उज्जैन में महाकाल मंदिर से महाकाल चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण 24 मीटर तक

Ujjain, Madhya Pradesh:महाकाल मंदिर से महाकाल चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण की तैयारी, 39 स्ट्रक्चर पर होगी कार्रवाई 12 मीटर की सड़क होगी 24 मीटर चौड़ी, स्टे खत्म होने के बाद स्मार्ट सिटी ने शुरू की कार्रवाई उज्जैन में महाकाल मंदिर से महाकाल चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई now तेज हो गई है। यह सड़क 24 मीटर मास्टर प्लान के तहत प्रस्तावित है। फिलहाल सड़क की चौड़ाई करीब 12 मीटर है, जिसे बढ़ाकर 24 मीटर किया जाना है। बताया जा रहा है कि सड़क चौड़ीकरण का काम साल 2023 में शुरू हुआ था, लेकिन कुछ मकानों को लेकर कोर्ट का स्टे होने के कारण कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी थी। अब स्टे खत्म होने के बाद सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी गई है। स्मार्ट सिटी की ओर से सड़क की मार्किंग भी पूरी कर ली गई है। इस पूरे हिस्से में करीब 39 स्ट्रक्चर चिन्हित किए गए हैं। सड़क को दोनों तरफ से करीब 5 से 6 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। स्मार्ट सिटी के सहायक यंत्री दीपक टोपे ने बताया कि संबंधित लोगों से अपील की गई है कि वे जल्द से जल्द अपनी दुकान या मकान का सामान हटा लें। सामान हटाने के बाद चिन्हित स्ट्रक्चर को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। यानी आने वाले दिनों में महाकाल मंदिर से महाकाल चौराहे तक सड़क का स्वरूप पूरी तरह बदलता नजर आएगा और मौजूदा 12 मीटर सड़क को 24 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा।
0
0
Report

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय का किसान मेला 1–2 अक्टूबर, 1 लाख से अधिक किसान जुटेंगे

Hisar, Haryana:हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय का किसान मेला 1 और 2 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बी.आर. कंबोज ने ज़ी मीडिया से खास बातचीत में बताया कि मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। कुलपति ने कहा कि मेले को इस बार ग्लोबल स्तर पर ले जाने की पूरी तैयारी की गई है, ताकि आने वाले समय में यह अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी एक अलग पहचान बना सके। इस दो दिवसीय मेले में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से 1 लाख से अधिक किसानों के जुटने की संभावना है। मेले में कुल 323 स्टॉल लगाए जाएंगे, वहीं कृषि क्षेत्र में नई मिसाल पेश करने वाले 23 जिलों के 45 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया जाएगा और उनके सफल कृषि मॉडल को स्टॉल के जरिए प्रदर्शित किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top