icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बेगूसराय के बीहट-जीरोमाइल में एलिवेटेड फ्लाईओवर से जाम खत्म होने की उम्मीद

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय के तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र के बीहट और जीरोमाइल इलाके के लोगों को अब वर्षों पुरानी जाम की समस्या से जल्द राहत मिलने वाली है। बीहट चांदनी चौक पर केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी एलिवेटेड फ्लाईओवर परियोजना का केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने शिलान्यास किया। करीब 52 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह फ्लाईओवर 22 महीने में बनकर तैयार होगा। आपको बताते चले कि बेगूसाय के बीहट चांदनी चौक पर वर्षों से जाम, धूल और अव्यवस्थित ट्रैफिक की समस्या लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई थी। लेकिन अब इस इलाके की तस्वीर बदलने जा रही है। केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने एलिवेटेड फ्लाईओवर परियोजना का शिलान्यास कर निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी है।करीब 52.41 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस आधुनिक फ्लाईओवर की कुल लंबाई एप्रोच पथ सहित 1.225 किलोमीटर होगी। फ्लाईओवर की चौड़ाई 19 मीटर रखी गई है, ताकि भारी वाहनों और सामान्य यातायात दोनों का आवागमन सुगमता से हो सके। परियोजना की शुरुआत कुणाल लाइन होटल के पास से होगी और थिंक गैस से लगभग 25 मीटर आगे तक इसका निर्माण किया जाएगा।फ्लाईओवर के दोनों तरफ 7.05 मीटर चौड़ी सर्विस लेन बनाई जाएगी, जिससे स्थानीय लोगों, छोटे वाहनों और दुकानदारों को अलग से आवागमन की सुविधा मिलेगी। पूरे फ्लाईओवर का निर्माण 16 पिलरों पर किया जाएगा और एक पिलर से दूसरे पिलर के बीच की दूरी 36 मीटर रखी गई है। निर्माण एजेंसी हरि कंस्ट्रक्शन को 22 महीने के भीतर परियोजना पूरी करने का लक्ष्य दिया गया है।शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बीहट चांदनी चौक लंबे समय से जाम की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। फ्लाईओवर बनने के बाद लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और जीरोमाइल-मुजफ्फरपुर फोरलेन बनने के साथ यह पूरा इलाका आधुनिक ट्रैफिक मॉडल के रूप में विकसित होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सड़क, रेल, एयरवेज और वाटरवेज चारों क्षेत्रों में तेजी से काम कर रही है। साथ ही सिमरिया धाम में आधुनिक वाटरवेज स्टेशन विकसित करने की भी योजना है। वहीं बरौनी रिफाइनरी में पेट्रोकेमिकल परियोजना शुरू होने से क्षेत्र में रोजगार और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।परियोजना में आधुनिक सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है। फ्लाईओवर पर एलईडी लाइट, सीसीटीवी कैमरे, पौधारोपण और दोनों तरफ नाला निर्माण का कार्य कराया जाएगा, जिससे सुरक्षा और सौंदर्यीकरण दोनों को बढ़ावा मिलेगा।वहीं तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार ने कहा कि इस परियोजना को धरातल पर उतारने में सांसद गिरिराज सिंह की अहम भूमिका रही है। उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य के दौरान आम लोगों की आवाजाही बाधित नहीं होनी चाहिए। मौके पर मुख्य पार्षद बबीता देवी, एनएचएआई के परियोजना निदेशक अभिषेक कुमार, हरि कंस्ट्रक्शन के सीएमडी संजीव कुमार सिंह, पूर्व विधायक ललन कुंवर सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पीआरओ रितेश कुमार गोल्डन ने किया। एलिवेटेड फ्लाईओवर परियोजना के शुरू होने से बीहट और जीरोमाइल इलाके के लोगों में खुशी का माहौल है। लोगों को उम्मीद है कि फ्लाईओवर बनने के बाद जाम की समस्या से राहत मिलेगी और क्षेत्र में विकास की रफ्तार भी तेज होगी.
0
0
Report

इIndore: मोबाइल चोर गोविंद खत्री गिरफ्तार—हॉस्पिटल-ट्रेन क्षेत्र में चोरी

Indore, Madhya Pradesh:हॉस्पिटल, ट्रेन और भीड़भाड़ वाले इलाकों में मोबाइल चोरी करने वाला शातिर चोर आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इंदौर की द्वारिकापुरी थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के 20 मोबाइल फोन और एक चाकू बरामद किया है। द्वारिकापुरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए शातिर चोर गोविंद खत्री को गिरफ्तार किया गया। आरोपी इंदौर और भोपाल के हॉस्पिटल, ट्रेनों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस ने आरोपी के पास से आईफोन, सैमसंग, वीवो, ओप्पो, रेडमी, रियलमी, वन प्लस और टेक्नो कंपनियों के कुल 20 मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनकी कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से एक चाकू भी बरामद किया गया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जिससे अन्य वारदातों के खुलासे की उम्मीद है।
0
0
Report
Advertisement

कप्तानगंज हत्या मामले में तीन अभियुक्तों पर मुकदमा, मुख्य आरोपी शिवा विश्वकर्मा गिरफ्तार

Basti, Uttar Pradesh:बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में बीते 2 मई की रात में 1.69 लाख उधार के विवाद ने युवक को चाकू से गला रेत कर बेरहमी से हत्या कर शव को फेंक दिया गया था, पुलिस ने इस हत्याकांड में 3 अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, दो अभियुक्तों को पुलिस ने 5 मई को अरेस्ट कर लिया था जबकि तीसरा अभियुक्त शिव फरार चल रहा था, पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था, गढ़ा गौतम गांव में पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त शिव ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया, जवाबी कार्रवाई में आरोपी शिवा विश्वकर्मा के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे पुलिस ने दबोच लिया गया, घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा और प्लेटिना बाइक बरामद की है। बताया जा रहा है कि 2 मई को कल्याणपुर समय माता मंदिर के पास सड़क किनारे एक युवक का शव मिला था। मृतक की पत्नी की तहरीर पर कप्तानगंज थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस हत्याकांड में पुलिस पहले ही शिवम गुप्ता और ऋषभ मिश्रा उर्फ राज मिश्रा को गिरफ्तार कर चुकी है। उनके पास से टूटा चाकू, पिकअप वाहन, खून लगा तौलिया और कपड़े बरामद किए गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड यानी CDR और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ीं और आखिरकार मुख्य आरोपी शिवा विश्वकर्मा तक पहुंच गई। पुलिस के अनुसार हत्या के बाद शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया था ताकि मामले को दुर्घटना का रूप दिया जा सके। घटना के खुलासे के लिए कप्तानगंज पुलिस की विशेष टीम गठित की गई थी। गिरफ्तार आरोपी शिवा विश्वकर्मा फरेंदा सेंगर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने हत्या के मुकदमे में बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराएं बढ़ाते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है。
0
0
Report

आईएमए टूर्नामेंट

Kanpur, Uttar Pradesh:देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी "खेलो इंडिया" विचारधारा के अंतर्गत आईएमए की ओर से "आईएमए एंड वोल्टेइवा कप लेदर बॉल क्रिकेट नाइट टूर्नामेंट" का आयोजन 9 मई से 31 मई तक किया जा रहा है,, इस प्रतियोगिता के सभी मैच प्रत्येक शनिवार और रविवार को शाम 7 बजे से शुरू होकर रात्रि 11 बजे तक होंगे,, इसका आयोजन बीसीए गंगा बैराज मैदान में फ्लड लाइट्स के बीच होगा,, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री डॉ अमित सिंह गौर ने बताया कि इस मैच में प्रतिभाग करने वाली एसपीएम स्ट्राइकर्स, के केअर नाइट राइडर्स, डेल्टा डेयर डेविल्स आदि टीमें होगी,, जहां विजेता टीमों को पुरस्कृत करने के साथ-साथ मैन ऑफ द मैच के लिए भी आकर्षक पुरस्कार होंगे,, उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट का आयोजन खेल भावना को बल देने के साथ-साथ आपसी समन्वय के उद्देश्य से भी किया जा रहा है,, समाज को स्वस्थ रखने वाले चिकित्सक भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से खुद स्वास्थ्य लाभ पा सकते हैं,, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से समय-समय पर इस तरह की कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है और आगे भी किया जाता रहेगा । बाइट- डॉ अमित सिंह गौर, कोऑर्डिनेटर
0
0
Report
Advertisement

मदन दिलावर का केशोरायपाटन दौरा: ग्राम पंचायतों में कड़े निरीक्षण से हड़कंप

Kota, Rajasthan:कोटा शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर का केशोरायपाटन दौरा सुबह 5 बजे कोटा स्थित आवास से रवाना होकर पहुंचे ग्रामीण क्षेत्रों में तालेड़ा और केशोरायपाटन पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों का किया औचक निरीक्षण ग्राम पंचायतों की व्यवस्थाओं और विकास कार्यों का ले रहे हैं जायजा अधिकारियों और कर्मचारियों में मचा हड़कंप ग्रामीणों से भी कर रहे हैं सीधा संवाद और फीडबैक हासिल निरीक्षण के दौरान मिली कमियों पर मंत्री दिलावर ने ग्राम विकास अधिकारी को लगाई फटकार और जिम्मेदार ग्राम विकास पर कार्रवाई की तैयारी
0
0
Report

कोडरमा के सतगांवां में तेज बारिश और वज्रपात से परिवार के सदस्य जलकर मर गए

Koderma, Jharkhand:कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र के नंदूडीह गाँव में शुक्रवार की देर रात दिल को दहला देने वाली एक घटना घटी। जहां तेज बारिश और वज्रपात एक परिवार के लिए काल बनकर नीचे उतरी और परिवार के तीन सदस्यों को जलाकर राख कर गई। दरअसल सतगांवां क्षेत्र में शुक्रवार देर रात तेज बारिश शुरू हुई। बारिश के साथ-साथ बिजली भी गरजने लगी। मूसलाधार बारिश और बादलों के तेज शोर के कारण सभी अपने-अपने घरों में दुबक गए। गांव के प्रदीप यादव की पत्नी सरस्वती देवी, पुत्र अंकित यादव और उसकी बुआ मुंद्रिका देवी भी तेज बारिश के कारण अपने घर की खिड़की के पास दुबके हुए थे। इसी दौरान तेज बिजली चमकी और जोरदार गर्जन के साथ वज्रपात हुई और यह वज्रपार प्रदीप यादव के कमरे में बने लोहे की खिड़की से संपर्क में आकर अंदर गिर पड़ी। जिससे कमरे में बैठे माता-पुत्र व मुंद्रिका देवी तीनों चपेट में आ गए और क्षण भर में जलकर खाक हो गए। प्रदीप यादव के भतीजे नीतीश कुमार की 6 मई को शादी हुई थी। इसी शादी में शरीक होने के लिए परिवार के लोग जमा हुए थे
0
0
Report

राजस्थान दवा विक्रेताओं की हड़ताल: ऑनलाइन प्लेटफॉर्म नियमों की समीक्षा की मांग

Barmer, Rajasthan:दवा विक्रेता हड़ताल पर रहेंगे राजस्थान केमिस्ट एसोसिएशन ने विभिन्न मांगों को लेकर आगामी 20 मई को हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। संगठन का कहना है कि ऑनलाइन फार्मेसी और बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों की मनमानी छूट से छोटे दवा विक्रेताओं का कारोबार प्रभावित हो रहा है। एसोसिएशन के पदाधिकारीयों के अनुसार यदि सरकार ने जल्द समाधान नहीं निकाला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। केमिस्ट संगठनों का आरोप है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर बिना उचित निगरानी के दवाइयों की बिक्री हो रही है। इससे नकली और बिना चिकित्सकीय सलाह वाली दवाओं के बाजार में आने का खतरा बढ़ गया है। संगठन का कहना है कि कई मामलों में एक ही पर्चे का बार-बार उपयोग कर दवाइयां मंगाई जा रही हैं, जो मरीजों की सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय है। एसोसिएशन ने मांग रखी है कि ई-फार्मेसी से जुड़े नियमों की सख्ती से समीक्षा की जाए और कोरोना काल में दी गई अस्थायी छूट को समाप्त किया जाए। साथ ही बड़ी कंपनियों द्वारा दवाओं पर भारी डिस्काउंट देने की नीति पर रोक लगाने की भी मांग की गई है। संगठन का दावा है कि इससे लाखों छोटे केमिस्टों की रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है। राजस्थान के कई जिलों में दवा विक्रेताओं ने हड़ताल को समर्थन देने की तैयारी शुरू कर दी है। एसोसिएशन का कहना है कि यह लड़ाई केवल व्यापार की नहीं बल्कि मरीजों की सुरक्षा और दवा व्यवस्था को बचाने की भी है। हड़ताल के दौरान मेडिकल स्टोर बंद रहने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, हालांकि आपातकालीन सेवाओं को लेकर स्थानीय स्तर पर अलग-अलग निर्णय लिए जा सकते हैं।
0
0
Report
Advertisement

उज्जैन महाकाल मंदिर के नाम पर साइबर जाल: 4 फर्जी वेबसाइट बंद, 55 नंबर ब्लॉक

Ujjain, Madhya Pradesh:महाकाल दर्शन के नाम पर साइबर जाल! उज्जैन आने से पहले श्रद्धालु हो रहे थे ठगी का शिकार, पुलिस ने 4 फर्जी होटल बुकिंग वेबसाइट की बंद महाकाल दर्शन के नाम पर साइबर ठगी का खेल बेनकाब उज्जैन पुलिस का बड़ा एक्शन — 4 फर्जी होटल वेबसाइट डाउन, 55 मोबाइल नंबर बंद और 64 IMEI ब्लॉक उज्जैन में बाबा महाकालेश्वर मंदिर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए हर दिन देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। वहीं वीकेंड, छुट्टियों और विशेष पर्वों पर यह संख्या लाखों तक पहुंच जाती है। लेकिन आस्था की इसी भीड़ को साइबर ठग अपना निशाना बना रहे थे。 श्रद्धालुओं को होटल और धर्मशाला बुकिंग के नाम पर ऑनलाइन ठगा जा रहा था। सोशल मीडिया विज्ञापन, फर्जी वेबसाइट और मोबाइल नंबरों के जरिए लोगों से एडवांस पेमेंट लिया जाता था। लेकिन जब श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते, तब पता चलता कि जिस होटल में बुकिंग कराई गई है, वह या तो अस्तित्व में ही नहीं है या फिर संबंधित व्यक्ति मोबाइल बंद कर गायब हो चुका है। अब इस पूरे साइबर नेटवर्क पर उज्जैन पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। उज्जैन पुलिस की आईटी सेल शाखा ने होटल बुकिंग फ्रॉड में इस्तेमाल हो रही 4 फर्जी वेबसाइटों को बंद कराया है। इसके साथ ही आर्थिक साइबर अपराधों में उपयोग किए जा रहे 55 मोबाइल नंबर बंद करवाए गए हैं, जबकि 64 मोबाइल IMEI नंबर भी ब्लॉक किए गए हैं। एसपी प्रदीप शर्मा के अनुसार साइबर अपराधी ऑनलाइन होटल बुकिंग को बेहद प्रोफेशनल तरीके से संचालित कर रहे थे। वेबसाइटों को इस तरह डिजाइन किया गया था कि वे असली होटल या धर्मशाला की अधिकृत वेबसाइट जैसी दिखाई दें। श्रद्धालु आसानी से उनके झांसे में आ जाते थे और एडवांस भुगतान कर देते थे। एसपी प्रदीप शर्मा के नेतृत्व मार्गदर्शन में यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पश्चिम गुरु प्रसाद पाराशर के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक माधवनगर दीपिका शिंदे और आईटी सेल शाखा द्वारा की गई। तकनीकी जांच और साइबर ट्रैकिंग के जरिए उन नंबरों और डिजिटल प्लेटफॉर्म की पहचान की गई, जिनका इस्तेमाल ऑनलाइन ठगी में किया जा रहा था। एसपी प्रदीप शर्मा ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि किसी भी होटल या धर्मशाला की बुकिंग करते समय केवल अधिकृत वेबसाइट का ही उपयोग करें। सोशल मीडिया पर दिख रहे आकर्षक विज्ञापनों और अज्ञात नंबरों पर भरोसा कर एडवांस भुगतान करने से बचें। पुलिस ने यह भी कहा है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.
0
0
Report

भरतपुर के त्यौहारी गांव में पैंथर के हमले से 12 भेड़े मरीं, दहशत फैल गई

Bharatpur, Rajasthan:एंकर- भरतपुर के वैर उपखण्ड के त्यौहारी गांव में जंगली जानवर (पैंथर) के आतंक से ग्रामीणों में भारी दहशत है। पीड़ित पशुपालक जगदेव पुत्र रोशन गुर्जर के बाड़े में घुसकर हिंसक जानवर ने एक दर्जन (12) भेड़ों को मार डाला और लगभग आधा दर्जन अन्य भेड़ों को घायल कर दिया है। ग्रामीणों का मानना है कि हमलावर एक पैंथर है, क्योंकि इलाके में पहले भी जंगली जानवरों का मूवमेंट देखा गया है। इस हमले से गांव में डर का माहौल है और पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक क्षति हुई है। पीड़ित का कहना है जब उनको घटना के बारे में पता चला तब तक जंगली जानवर भेड़ो का शिकार कर जा चुका था। भरतपुर के आसपास के क्षेत्रों में पैंथर के हमलों की घटनाएं पहले भी रिपोर्ट की जा चुकी हैं, जिनमें बयाना के बागैन गांव और रुपवास के तेजनगर में हुए हमले शामिल हैं। आमतौर पर ऐसी घटनाओं के बाद वन विभाग की टीमें पगमार्क (पैरों के निशान) की जांच करती हैं और जरूरत पड़ने पर पिंजरा लगाती हैं।
0
0
Report
Advertisement

बिहार में गर्मी के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी

Patna, Bihar:लोकेशन — पटना बिहार में मई की भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है, जिससे लोगों को लू और उमस से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में बिहार के कई जिलों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही गरज-चमक, आकाशीय बिजली और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना भी जताई गई है। विभाग ने विशेष रूप से ठनका (आकाशीय बिजली) गिरने के खतरे को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। राज्य के कई प्रमुख जिलों जैसे Gaya, Bhagalpur, Araria, Kishanganj और West Champaran में भी तेज आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में मौसम का मिजाज कभी भी बदल सकता है, इसलिए प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top