icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
262001
Mohd Sartaj SiddiquiMohd Sartaj SiddiquiFollow30 Jan 2025, 05:44 pm

पीलीभीतः मुड़िया न्यूरानपुर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर को NQAS जिले में मिला प्रथम स्थान

Pilibhit, Uttar Pradesh:

पीलीभीत के सीएमओ आलोक कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना दियूरिया के मुड़िया न्यूरानपुर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर को जिले में प्रथम स्थान मिला। नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस सर्टिफाइड 80.24% स्कोर के साथ प्रमाणित हो गया है। बीते दिनों जिले के हर ब्लॉक से 3-3 केंद्रों के नाम कुल 29 नाम NQAS के लिए भेजे गए थे जिनका राष्ट्रीय स्तर की टीम को परीक्षण करना था। सीएमओ ने जनपदीय और ब्लॉक स्तरीय, आयुष्मान आरोग्य मंदिर के CHO, बिलसंडा CHC अधीक्षक डॉ आलमगीर, ग्राम प्रधान और अन्य सहयोग देने वाले लोगों को बधाई दी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नारायण सेवा संस्थान ने गोमाती के लिए मॉड्यूलर कृत्रिम अंग से फिर चलना कराया

Udaipur, Rajasthan:नारायण सेवा संस्थान की पहल: अब कृत्रिम पैर के सहारे चलेगी दिव्यांग गोमाता तकनीक और सेवा का अनूठा संगम, मॉड्यूलर कृत्रिम अंग लगाकर गोमाता को फिर चलाया संवेदना जब संकल्प बनती है, तो सेवा की राह केवल मनुष्यों तक सीमित नहीं रहती, वह मूक प्राणियों की पीड़ा भी समझती है। नारायण सेवा संस्थान ने इसी मानवीय दृष्टिकोण का परिचय देते हुए दुर्घटना में अपना अगला बायां पैर गंवा चुकी एक गोमाता को मॉड्यूलर कृत्रिम अंग लगाकर फिर से चलने में मदद की है। संस्थान की यह पहल आधुनिक तकनीक के साथ जीवमात्र के प्रति करुणा और सेवा का प्रेरक उदाहरण बन गई है। कुछ दिन पहले संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल के संज्ञान में आया कि राजसमंद जिले के घोड़ाघाटी में एक गोमाता का दुर्घटना में अगला बायां पैर कट गया है। चलने-फिरने में असमर्थ गोमाता की पीड़ा ने उन्हें संवेदनशीलता के साथ तत्काल पहल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने संस्थान के प्रोस्थेटिक्स एंड ऑर्थोटिक्स (पीएंडओ) विभाग को विशेषज्ञ टीम गठित कर मौके पर भेजा。 टीम ने गोमाता की शारीरिक स्थिति, प्रभावित पैर और कृत्रिम अंग लगाने की संभावनाओं का बारीकी से आकलन किया। उसकी बनावट और जरूरतों के अनुरूप कृत्रिम अंग तैयार करने के लिए आवश्यक माप लिए गए। इसके बाद संस्थान की पीएंडओ हेड डॉ. मानस रंजन साहू ने स्वयं तकनीकी जिम्मेदारी संभाली। गोमाता के माप के अनुरूप विशेष सामग्री, सटीक मॉडलिंग, मजबूती और फिटमेंट को ध्यान में रखते हुए मॉड्यूलर नारायण आर्टिफिशियल लिंब तैयार किया गया; कृत्रिम अंग तैयार होने के बाद तकनीकी टीम दोबारा घोड़ाघाटी पहुंची और विशेषज्ञता के साथ उसका फिटमेंट किया। कृत्रिम पैर के सहारे गोमाता को खड़ा कर चलाने का प्रयास सफल रहा। जिस गोमाता के लिए कुछ कदम चलना भी कठिन हो गया था, उसे दोबारा अपने पैरों पर खड़े होकर आगे बढ़ते देख मौके पर मौजूद लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। यह दृश्य केवल तकनीकी सफलता नहीं, बल्कि उस संवेदना की जीत भी था, जिसने एक मूक प्राणी की पीड़ा को समझकर उसके जीवन में नई संभावना जगाई。 इस उपलब्धि पर संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “दुर्घटना में दिव्यांग हुए व्यक्ति अपनी पीड़ा शब्दों में व्यक्त कर सकते हैं, लेकिन किसी मूक प्राणी के दर्द को समझने के लिए संवेदनशील हृदय चाहिए। गोमाता अपनी तकलीफ बता नहीं सकती थी, लेकिन उसकी पीड़ा को महसूस करना हमारा दायित्व था। हमें खुशी है कि संस्थान की तकनीकी दक्षता और सेवा भावना के माध्यम से उसे फिर से अपने पैरों पर खड़े होकर चलने में मदद मिल सकी।” नारायण सेवा संस्थान लंबे समय से दिव्यांगजनों को आधुनिक कृत्रिम अंगों और सहायक उपकरणों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। घोड़ाघाटी की गोमाता के लिए किया गया यह प्रयास दर्शाता है कि तकनीक का वास्तविक उद्देश्य केवल सुविधा जुटाना नहीं, बल्कि पीड़ा कम करना और जीवन को बेहतर बनाना भी है.
0
0
Report

झालावाड़ के रायपुर में चोर ने घर से 1.85 लाख नकद और चांदी चुरा ली

Jhalawar, Rajasthan:पि़ड़ावा (झालावाड़) झालावाड़ जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के नकलंग गाँव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक रिहायशी मकान में घुसकर कमरे में अंदर रखे करीब 1 लाख 85 हजार रुपये की नगदी व चांदी के गहने चुरा लिए। पीड़ित शोभाराम ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके मकान के एक कमरे के अंदर अलमारी में एक लाख 85 हजार रुपये नकद व करीब 1 किलो चांदी के गहने रख रखे थे। रात के समय अज्ञात चोर घर में घुस आए और अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 1 लाख 85 हजार रुपये नकद व 1 किलो चांदी के गहने चुरा ले गए। पीड़ित परिवार ने जब सुबह कमरे के अंदर देखा तो कमरे के अंदर का पूरा सामान बिखरा हुआ था। और नगदी व गहने गायब थे। पुलिस ने घटना की सूचना पुलिस को दी सूचना पर मौके पर पहुंची रायपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया। पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दिया है。
0
0
Report

अजमेर नेहरू नगर के कबाड़ गोदाम में भीषण आग, दमकल ने काबू पाया

Ajmer, Rajasthan:एजमेर के मदार क्षेत्र स्थित नेहरू नगर में शारदा धर्म कांटे के पीछे एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया.. गोदाम में रखे स्क्रैप के टायरों में अज्ञात कारणों से आग लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया..जानकारी के अनुसार, गोदाम में ट्रकों के खराब इंजिन और स्क्रैप के टायर रखे हुए थे टायरों में लगी आग के कारण लपटें तेजी से फैलने लगीं.. वहीं, खराब इंजनों से निकले ऑयल के चलते आग का दायरा और बढ़ गया..घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया..इस दौरान समय रहते गोदाम में मौजूद समर और मोटर की मदद से भी पानी डालकर आग बुझाने के प्रयास किए गए... गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई घटना के दौरान गोदाम में कई मजदूर काम कर रहे थे...
0
0
Report
Advertisement

टोंक में भाजपा की जीत का दावा, भदेल ने विपक्ष पर निशाना साधा

Tonk, Rajasthan:टोंक में भाजपा की जीत का दावा, अन्य दलों पर अनीता भदेल ने साधा निशाना टोंक जिला परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा की जिला प्रभारी एवं अजमेर विधायक अनीता भदेल ने टोंक में भाजपा की बड़ी जीत का दावा किया। जी मीडिया संवाददाता भूपेंद्र सिंह से खास बातचीत में भदेल ने अन्य राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए उन्हें अवसरवादी बताया। भदेल ने कहा कि अन्य पार्टियां मौसम में कुकुरमुत्तों की तरह दिखाई देती हैं, जबकि भाजपा लगातार जनता के बीच रहकर काम करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दे पर राजनीति करती है, वहीं कांग्रेस पर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। भदेल ने आगामी चुनाव को लेकर भाजपा की जीत का भरोसा जताया। उनके बयान से टोंक में चुनावी माहौल के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।
0
0
Report

बाबूलाल खराड़ी का विवादित बयान वायरल: हिन्दू नहीं मानने वालों को गांव से बाहर निकालने की धमकी

Udaipur, Rajasthan:कैबिनेट मंत्री बाबูลाल खराड़ी का एक बयान शोसल मिडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमे में वे बिना किसी का नाम लिए बोल रहे है कि ऐसे लोगो का मुंह काला करके गांव से निकाल देना चाहिए जो खुद को हिन्दू नही मानते। खराड़ी ने सवाल उठाया कि जब वे खुद को हिंदू नहीं मानते, तो क्या वे हमारी पुरानी परंपराओं को बंद कर देंगे? उन्होंने कहा कि भारत ही एकमात्र ऐसा देश है, जहां हिंदू सुरक्षित रह सकता है। अगर यह देश भी नहीं रहा तो हमें किसी समुद्र में जाकर डूबना होगा या फिर ऊपर जाना पड़ेगा। हालांकि जनजाति मंत्री खराड़ी ने अपने भाषण में सीधे तौर पर किसी पार्टी का नाम नहीं लिया। लेकिन इशारों ही इशारों में उनके निशाने पर भारतीय आदिवासी पार्टी के कार्यकर्ता ही थे। वे पंचायतीराज चुनाव के माहौल के बीच तीन दिन पहले ओगणा में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। खराड़ी ने कहा कि अभी नवरात्रि गई है। इस दौरान हम सबने देवी माता की पूजा और उपासना की है। लोग सभी देवरो में गए होंगे और घर नहीं जाकर वहीं जमीन पर सोए होंगे। उन्होंने कहा कि यह सब आदिवासी समाज की विरासत है, जो हमारे पूर्वजों ने हमें दी है। हम अपने पूर्वजों और माताजी की पूजा करते हैं, तो क्या ये लोग इसे बंद कर देंगे, आखिर ये लोग चाहते क्या हैं, दरअसल खराड़ी तीन दिन पहले ओगना इलाके में सभा को सम्बोधित कर रहे थे।इस दौरान उन्होंने यह बातें कही।
0
0
Report

आइवी काउंटी निर्माणाधीन साइट पर 12वीं मंजिल से गिरकर मजदूर मौत, ठेकेदार फरार

Noida, Uttar Pradesh:निर्माणाधीन सोसाइटी के 12वीं मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत -सेक्टर 113 थाना क्षेत्र के सेक्टर 115 स्थित आइवी काउंटी सोसायटी के मामला नोएडा : थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के सेक्टर-115 स्थित आइवी काउंटी निर्माणाधीन सोसायटी में काम करते समय 12वीं मंजिल से कामगार की शुक्रवार सुबह गिरकर मौत हो गई। कामगार के स्वजन और साथियों ने मिलकर नाराजगी जताई। पुलिस ने स्वजन को समझाया और शव पोस्टमार्टम को भेजा। उधर, ठेकेदार घटना के बाद से भागा हुआ है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। सेक्टर -113 थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर- 115 में आइवी काउंटी नाम की सोसाइटी निर्माणाधीन है। वहां पर बंगाल के उत्तर दिनाजपुर के मौलानी का जावेद फोरमैन लेबर इंचार्ज था। वह शुक्रवार को 12वीं मंजिल पर काम करते समय गिर गया। उसकी मौत हो गई। फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए। उन्होंने बताया कि ठेकेदार फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

GRP सिपाही की पिटाई का VIDEO वायरल, लाइन हाजिर, जांच शुरू

Ghaziabad, Uttar Pradesh:जीआरपी पुलिस के एक सिपाही का युवक की पिटाई करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वीडियो में सिपाही एक युवक को पीटते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही युवक की पिटाई किए जाने की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वीडियो में सिपाही युवक के साथ मारपीट करता नजर आ रहा है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सिपाही ने युवक की पिटाई किन परिस्थितियों में और किस वजह से की थी। मामले में पुलिस अधिकारियों की ओर से कार्रवाई करते हुए सिपाही को लाइन हाजिर किया गया है। वायरल वीडियो
0
0
Report

आगरा एमएलसी चुनाव: SP उम्मीदवार के आरोपों से बूथ कैप्चरिंग पर हंगामा

Agra, Uttar Pradesh:आगरा एमएलसी चुनाव में महासंग्राम, सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल कैमरे के सामने फूट फूट कर रोये, सपा प्रत्याशी ने प्रशासनिक अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप खेरागढ़, फतेहाबाद और छत्ता में भाजपा पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं होने का लगाया आरोप सरकारी मशीनरी पर दुर्व्यवहार करने का सपा प्रत्याशी का आरोप चुनाव प्रक्रिया और न्याय व्यवस्था से भरोसा उठने की कही बात भावुक होकर बोले—शाही जामा मस्जिद जाकर इस्लाम कबूल करेंगे एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशी ने प्रशासन की भूमिका पर उठाए सवाल खुलेआम हो रही बूथ कैप्चरिंग,खाने के नाम पर कमरा बंद कर हुई मनमानी शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के बीच सियासी घमासान तेज मेरे परिवार के साथ मुझे भी डाल दें जेल में, सपा प्रत्याशी के आरोपों से आगरा में चुनावी माहौल गरमाया फतेहाबाद ब्लॉक में भी बूथ कैप्चरिंग का तथाकथित वीडियो भी हुआ है वायरल
0
0
Report

जींद में बिजली-पानी की हड़ताल से आम जनता की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित

Jhanj Kalan, Haryana:बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से जींद में हाहाकार नरवाना में बिजली-पानी का संकट! हड़ताल से जनजीवन बेहाल, बाजारों में पसरा सन्नाटा बिजली गुल, पानी गायब! बच्चों को बिना नहाए जाना पड़ा स्कूल, दुकानदारों का कारोबार ठप त्योहारी सीजन में बिजली का झटका! छोटी दुकानदारों से बड़े उद्योगों तक कामकाज चौपट रात अंधेरे में गुजरी, दिन में ठप कारोबार! बिजली-पानी के संकट से जींद में त्राहिमाम एंकर हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब आम जनता की जिंदगी पर भारी पड़ने लगा है। जिला जींद में बिजली और पानी की व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होने से लोगों को भारी परेशानियाँ का सामना करना पड़ रहा है। कहीं रात अंधेरे में गुजरी, तो कहीं सुबह पानी नहीं मिला। हालात ऐसे हैं कि बच्चों को बिना नहाए स्कूल जाना पड़ा, वहीं बाजारों में दुकानदार हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं और मशीनें बंद पड़ी हैं। त्योहारों के सीजन में बिजली संकट ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। आखिर आम जनता और कारोबारियों को इस परेशानी से कब राहत मिलेगी? देखिए ये रिपोर्ट। VO-1 — बिजली-पानी के संकट से हाहाकार जिला जींद में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बिजली नहीं होने के कारण कई इलाकों में लोगों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी, वहीं पानी की आपूर्ति पर भी असर पड़ा है। सुबह घरों में पानी की किल्लत के चलते बच्चों को बिना नहाए ही स्कूल के लिए निकलना पड़ा। बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के प्रभावित होने से आम आदमी की परेशानी बढ़ गई है। VO-2 — बाजारों में सन्नाटा, मशीनें बंद बिजली संकट की मार अब बाजारों और कारोबार पर भी साफ दिखाई दे रही है। छोटी दुकानों से लेकर बड़े उद्योगों तक कामकाज प्रभावित हो रहा है। कहीं दुकानों में मशीनें बंद पड़ी हैं, तो कहीं दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। बिजली पर निर्भर काम करने वाले कारीगरों और मिस्त्रियों के सामने भी रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। काम ठप होने से व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। VO-3 — त्योहारों के सीजन में कारोबार चौपट त्योहारों का सीजन होने के कारण बाजारों में कारोबार की उम्मीद थी, लेकिन बिजली संकट ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। दुकानदारों का कहना है कि बिजली नहीं होने के कारण कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हालात ऐसे रहे कि रात को भी कई दुकानदारों को समय से पहले दुकानें बंद करके घर लौटना पड़ा। व्यापारियों का सवाल है कि जब त्योहारों के दिनों में ही कारोबार नहीं चल पाएगा, तो नुकसान की भरपाई कैसे होगी? अब लोगों को इंतजार है कि बिजली-पानी की व्यवस्था कब सामान्य होगी और उन्हें इस संकट से कब राहत मिलेगी। बाइट और विजुअल प्लान बाइट: परेशान दुकानदार — बिजली संकट, कारोबार में नुकसान और त्योहारों पर पड़ रहे असर को लेकर। * विजुअल 1: बाजारों में पसरा सन्नाटा, खाली दुकानें और कम आवाजाही। * विजुअल 2: बंद पड़ी मशीनें, काम के इंतजार में बैठे दुकानदार और मिस्त्री। * विजुअल 3: बिजली-पानी की परेशानी से जूझते लोग और सुबह की दिनचर्या के दृश्य। जींद से गुलशन चावला रिपोर्टर
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

बकड़ा के दो निवासी मंदारमोनि में डूबे, एक का शव मिला, दूसरा लापता

Howrah, West Bengal:পুজোর ছুটিতে মন্দারমনি বেড়াতে গিয়ে সমুদ্রে তলিয়ে গেল বাঁকড়ার দুই বাসিন্দা। তাদের একজনের দেহ উদ্ধার হলেও অন্যজন এখনো নিখোঁজ। পরিবারের লোকেরা এমনটাই জানিয়েছেন। গত বুধবার বিজয় দশমীর দিনে বাঁকড়া থেকে ৬ জন মন্দারমনি বেড়াতে যান। গতকাল বিকালে এদের মধ্যে দুজন পেশায় দর্জি শাহিল খান এবং শাহিদ খান সম্পর্কে ভাগ্নে এবং জামাইবাবু দুজন সমুদ্রে স্নান করতে নামলেও বাকি চারজন হোটেলে ছিলেন। দুপুর সাড়ে তিনটে নাগাদ শেষবার বাড়ির লোকের সঙ্গে কথা হয় ওই দুজনের। এরপর স্নানে বের হন। সমুদ্রের স্নান করতে নেমে শাহিল খান (২২) এবং শাহিদ খান (২২) দুজনে তলিয়ে যান। খবর পেয়ে ঘটনাস্থলে ছুটে যায় মন্দারমনি কোস্টাল থানার উদ্ধারকারী দল। তল্লাশির পর ওই দল শাহিল খানের দেহ উদ্ধার করলেও শাহিদ খান নিখোঁজ রয়েছেন। তার খোঁজে তল্লাশি চালানো হচ্ছে।ognose.suchas শুরু। এমনটাই জানিয়েছেন পরিবারের লোকেরা।বাইশ বছরের তরতাজা দুই যুবকের মৃত্যুতে গোটা এলাকায় শোকের ছায়া নেমে এসেছে। পরিবারের লোকেরা এখনো দুর্ঘটনার কথা বিশ্বাস করতে পারছেন না। তারা অপেক্ষা করছেন কখন ঘরের ছেলেরা ঘরে ফেরেন।
0
0
Report

दक्षिण दिनाजपुर में बोल्ला काली पूजा की धूम, मूर्ति निर्माण शुरू

Dinajpur, Rangpur Division:বিজয়া দশমীর পরেই বোল্লা কালীর উৎসবের প্রস্তুতি, কাঠামো তুলে শুরু হল মূর্তি তৈরির কাজ বালুরঘাট: বিজয়া দশমীর রেশ কাটতে না কাটতেই এবার বোল্লা কালীর পুজোকে ঘিরে উৎসবের আবহে মাততে চলেছে দক্ষিণ দিনাজপুর। উত্তরবঙ্গের অন্যতম বৃহত্তম মেলা হিসেবে পরিচিত বোল্লা কালীর বার্ষিক উৎসবকে ঘিরে ইতিমধ্যেই প্রস্তুতি শুরু হয়েছে বোল্লা গ্রামে। শুক্রবার দুপুরে মন্দির সংলগ্ন পুকুর থেকে মায়ের মূর্তি তৈরির কাঠামো তুলে এনে মন্দির প্রাঙ্গণে রাখা হয়। এরপর বিশেষ পুজোপাঠের মধ্য দিয়ে শুরু হয় মূর্তি তৈরির প্রাথমিক পর্ব। প্রতি বছর বিজয়া দশমীর পরের শুক্রবার দুপুরে বোল্লা কালীর মূর্তি তৈরির উদ্দেশ্যে পুকুর থেকে কাঠামো তোলার রীতি রয়েছে। সেই প্রথা মেনেই এদিন ভক্তদের উপস্থিতিতে কাঠামো তুলে মন্দির চত্বরে নিয়ে আসা হয়। কাঠামো মন্দির প্রাঙ্গণে রাখার পর শুরু হয় পুজো-অর্চনা। এই উপলক্ষে শুক্রবার দুপুর থেকেই মন্দিরে ভিড় জমাতে শুরু করেন পুণ্যার্থীরা। উদ্যোক্তাদের দাবি, এদিন দুপুরেই অন্তত পাঁচ হাজার দর্শনার্থীর সমাগম হয়েছিল মন্দির চত্বরে। মায়ের কাঠামো দর্শন ও পুজো দেওয়ার জন্য দীর্ঘক্ষণ অপেক্ষা করেন ভক্তরা। মন্দির চত্বরজুড়ে মুহুর্মুহু শোনা যায় জয়ধ্বনি। উলুধ্বনি, শঙ্খধ্বনি ও ঢাকের আওয়াজে মুখর হয়ে ওঠে গোটা এলাকা। কাঠামো তোলার এই পর্বের মধ্য দিয়ে কার্যত শুরু হয়ে গেল দক্ষিণ দিনাজপুরের অন্যতম বড় ধর্মীয় উৎসব বোল্লা কালীর বার্ষিক পুজোর প্রস্তুতি। রাসপূর্ণিমার পরের শুক্রবার রাতে বোল্লা কালীর প্রধান পুজো অনুষ্ঠিত হয়। এরপর টানা তিন দিন ধরে চলে পুজো, ভোগ নিবেদন ও অন্যান্য ধর্মীয় আচার-অনুষ্ঠান। পুজোকে কেন্দ্র করে বসে বিশাল মেলা, যেখানে উত্তরবঙ্গের বিভিন্ন জেলা ছাড়াও দূরদূরান্ত থেকে বহু দর্শনার্থীর সমাগম হয়। প্রতি বছর বোল্লা কালীর পুজোকে ঘিরে দক্ষিণ দিনাজপুর-সহ উত্তরবঙ্গের বিভিন্ন প্রান্তে উন্মাদনা থাকে তুঙ্গে। ধর্মীয় আচার-অনুষ্ঠানের পাশাপাশি এই মেলা স্থানীয় মানুষের কাছে মিলনোৎসবেরও অন্যতম আকর্ষণ। এবারও বোল্লা কালীর বার্ষিক উৎসবকে সফল করতে ইতিমধ্যেই প্রস্তুতি শুরু হয়েছে। কাঠামো তুলে পুজোপাঠের মধ্য দিয়ে সেই উৎসবেরই সূচনা হল বোল্লা গ্রামে।
0
0
Report
Advertisement

कर्नाटक के मंत्री के अनुसार पोलैंड-भारत MoU से स्टार्टअप और टेक्नोलॉजी सहयोग बढ़ेगा

Noida, Uttar Pradesh:बेंगलुरु: कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे कहते हैं, "पोलैंड और कर्नाटक, दोनों ही इकोसिस्टम में STEM (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और गणित) का आधार बहुत मजबूत है। इंजीनियरिंग, रिसर्च और डेवलपमेंट की नींव दोनों जगह काफी समान है। पोलैंड हमारे कुशल मानव संसाधन (human resource) का लाभ उठाने के लिए बहुत उत्सुक है। वे हमारे स्पेस (अंतरिक्ष) और सस्टेनेबल (टिकाऊ) इकोसिस्टम से भी जुड़ना चाहते हैं। इसलिए आज हम अपने 'सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस' और शैक्षणिक संस्थाओं के बीच कुछ MoU (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर करेंगे। हमने आगे मिलकर काम करने का वादा किया है, ताकि पोलैंड और कर्नाटक के स्टार्टअप्स के लिए यूरोपीय संघ और भारतीय बाजार तक पहुंच बनाई जा सके। 2030 तक पोलैंड और भारत के बीच व्यापार को दोगुना करने के लक्ष्य और इसमें कर्नाटक के योगदान पर वे कहते हैं, "भले ही MoU पर हस्ताक्षर दिल्ली में हो रहे हों, लेकिन इसके लिए जरूरी शुरुआती काम कर्नाटक में ही हुआ है। हमारा राज्य इस मामले में बहुत सक्रिय रहा है। इन समझौतों से पहले ही, हमने पोलैंड के साथ डिजिटल अर्थव्यवस्था और गेमिंग के क्षेत्र में एक कॉरिडोर बना लिया है। अब हमारा ध्यान 'फ्रंटियर टेक्नॉलॉजी' (अत्याधुनिक तकनीक) और सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी की ओर होगा। हमारे पास यहां एक बेहतरीन इकोसिस्टम है, जिसका वे फायदा उठा सकते हैं। हम 1.3 अरब लोगों का बाजार हैं और कर्नाटक यूरोपीय कंपनियों, खासकर पोलिश कंपनियों के लिए एक प्रवेश द्वार (गेटवे) बन सकता है। इसी तरह, पोलैंड और अन्य यूरोपीय देश, कर्नाटक या भारत के नवाचारों (innovations) के लिए यूरोपीय संघ तक पहुंचने का एक गेटवे बन सकते हैं। इसलिए, यह दोनों पक्षों के लिए फायदे की स्थिति है…
0
0
Report

हरियाणा की बिजली हड़ताल से जनता परेशान, किसान यूनियन ने समर्थन दिया

Bhiwani, Haryana:हांसी हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के बीच जनता परेशान, कर्मचारियों को मिला किसान यूनियन का समर्थन, कर्मचारी बोले नहीं हटेंगे पीछे, आप का भी मिला समर्थन हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल के बीच बिजली संकट से आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों के रोजमर्रा के कामकाज, पानी की सप्लाई और अन्य जरूरी सेवाओं पर असर पड़ रहा है। वही आप पार्टी का समर्थन मिला है। वहीं, हड़ताल के बीच बिजली कर्मचारियों को किसान यूनियन का समर्थन भी मिला है। किसान यूनियन ने कर्मचारियों के साथ खड़े होने की बात कहते हुए सरकार से उनकी मांगों को मानने की अपील की है। किसान यूनियन का कहना है कि बिजली कर्मचारियों की मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। यूनियन ने बिजली विभाग के निजीकरण का विरोध करते हुए कहा कि बिजली विभाग का निजीकरण नहीं होने दिया जाएगा और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए उनका साथ दिया जाएगा। "एक तरफ बिजली आपूर्ति बाधित होने से जनता परेशान है, तो दूसरी तरफ कर्मचारियों को विभिन्न संगठनों का समर्थन मिलने से हड़ताल को लेकर आंदोलन तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। अब देखना होगा कि सरकार और बिजली कर्मचारियों के बीच बातचीत से कोई समाधान निकलता है या नहीं।"
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top