Pilibhit - मासूम के दिल में छेद, डॉक्टरों ने बच्चे को एएमयू भेजा
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में दो साल के मासूम के दिल में छेद होने से बच्चे मां बाप काफी चिंतित दिखाई दिए.वहीं डॉक्टर ने बच्चों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भेजा है.दरअसल थाना दियूरिया के वहादियां ग्राम पंचायत का है जहां आंगनबाड़ी सेंटर पर RBSK के डॉ अफलाक खान बच्चों का परीक्षण करने पहुंचे थे जहां उन्हें महेशापुर के रहने मुन्ना बाबू के दो साल के बेटे रोहित के दिल में सुराग होने की जानकारी मिली है। जिसे टीम वी के द्वारा एएमयू इलाज के लिए भेजा गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रामपुर: सड़क हादसे में बरेली निवासी महिला की दर्दनाक मौत
Milak, Uttar Pradesh:रामपुर: सड़क किनारे खड़ी महिला को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। हादसा देख मौके पर मौजूद परिजनों ने चीख पुकार मचाना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को नगर के सरकारी अस्पताल लेकर आई। खबर पाकर अस्पताल पहुंचे अन्य रिश्तेदार शव देख चीत्कार मचाने लगे। परिजनों ने बताया कि वह सभी ई रिक्शा में बैठकर क्रमचा गांव निवासी एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे। नगर स्थित पटवाई रेलवे फाटक बंद होने पर नथपुरा निवासी 35 वर्षीय गीता ई रिक्शा से उतरकर सड़क किनारे खड़ी हो गई। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया।
