icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
262001
Vikrant SharmaVikrant SharmaFollow7 Jan 2025, 10:24 am

Pilibhit - शहर में पार्किंग व्यवस्था की मांग को लेकर , अखिल भारत हिंदू महासभा ने किया धरना प्रदर्शन

Pilibhit, Uttar Pradesh:

पीलीभीत में अखिल भारत हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने शहर में पार्किंग स्थल बनाए जाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए , पालिका प्रशासन की व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त की है। साथ ही जिला प्रशासन व नगर पालिका को चेतावनी देते हुए अगले 15 दिनों के भीतर शहर में पार्किंग की व्यवस्था न किए जाने पर शहर के मेन चौराहे छतरी का चक्का जाम करने की चेतावनी दी है। प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने बताया कि शहर में बाजार से लेकर अस्पतालों के गेट के सामने रोड पर चलना दुश्वार हो गया है, स्कूल के छुट्टी के दौरान बच्चों को आने-जाने में ट्रैफिक खाली नहीं मिलता है. जिसकी वजह से सड़क दुर्घटना हो रही है ।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement

Nisha Bhagat के पोस्टमार्टम पर सियासत तेज, CBI से जांच की मांग

Ranchi, Jharkhand:आदिवासी नेत्री निशा भगत की आत्महत्या के बाद उनके पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए रांची स्थित RIMS लाया गया है। जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम किया जाना है। इस दौरान RIMS परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद हैं। निशा भगत के अंतिम पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और रांची की मेयर रोशनी खलखो समेत कई नेता RIMS पहुंचे हैं। वहीं, बीजेपी नेताओं ने पूरे मामले की CBI जांच कराने की मांग की है। नेताओं ने राज्य सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की माँग की है। बाइट: आदित्य साहू, प्रदेश अध्यक्ष, बीजेपी बाइट: संजय सेठ, रक्षा राज्य मंत्री बाइट: डॉ. डीके सिन्हा, निदेशक, RIMS
0
0
Report

देवबंद गैंगरेप: SHO-ASI को 20-20 साल, 1.2 लाख रुपये जुर्माना

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जनपद के थाना देवबंद में वर्ष 2015 में महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय ने आज बड़ा फैसला सुनाया। अदालत ने मामले में दोषी ठहराए गए तत्कालीन थाना प्रभारी (SHO) ब्रजमोहन यादव और तत्कालीन उपनिरीक्षक (SI) वेदपाल सिंह को 20-20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोनों दोषियों पर कुल 1 लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। मामले में पीड़िता की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता राजीव तोमर ने बताया कि गुरुवार को अदालत ने दोनों आरोपियों को दोषी करार दिया था। इसके बाद शुक्रवार सुबह सजा के प्रश्न पर अभियोजन और बचाव पक्ष की ओर से अपनी-अपनी दलीलें पेश की गईं। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद दोपहर में फैसला सुनाया। अधिवक्ता राजीव तोमर के मुताबिक, अदालत ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376डी के तहत दोनों दोषियों को 20-20 साल के कठोर कारावास और एक-एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। वहीं धारा 506 के तहत दोनों को पांच-पांच साल के कारावास और 20-20 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया गया है। इस प्रकार प्रत्येक दोषी पर कुल 1 लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अदालत ने दोनों धाराओं में दी गई सजाओं को साथ-साथ चलाने का आदेश दिया है।फैसले के बाद अधिवक्ता राजीव तोमर ने बताया कि पीड़िता ने न्याय पाने के लिए करीब सवा 11 साल तक लंबा संघर्ष किया है। इस दौरान उसे मानसिक और शारीरिक रूप से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि पीड़िता अदालत के फैसले से कुछ हद तक संतुष्ट है, लेकिन उसकी मांग थी कि दोषियों को आजीवन कारावास की सजा मिले। अधिवक्ता ने बताया कि पीड़िता और उनकी पूरी कानूनी टीम अदालत के फैसले और आदेश का अध्ययन कर रही है। इसके बाद सजा बढ़वाने और पीड़िता को अधिक मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में चुनौती देने पर विचार किया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

275 ग्राम अवैध मादक पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार; ब्राउन शुगर-हेरोइन जैसी बरामद

Kishanganj, Bihar:Kishanganj जिले के bahadurganj पुलिस और NDPS टीम के संयुक्त कार्रवाई में 275 ग्राम अवैध मादक पदार्थ के साथ दो आरोपी गिरफ्तार किए गए। गिरफ्तार आरोपी लाडला अंसारी और शाहिद आलम bahadurganj के निवासी बताए जाते हैं। Kishanganj पुलिस कप्तान ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ की डिलिवरी को लेकर गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद Kishanganj वन खुसरू सिराज के नेतृत्व में टीम Bahadurganj निबंधन कार्यालय के पास एक बाइक में छापेमारी कर 275 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर और heroin जैसा दिखने वाले मादक पदार्थ बरामद किया गया है। जब्त नशीले पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 55 लाख रुपये आंकी गयी। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8सी/21सी के तहत मामला दर्ज किया है। अब पुलिस इस कथित नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
0
0
Report

विधायक का प्रयास लाया रंग, जल्द बनकर तैयार होगा पीएचसी की आधा अधुरा मवन

Manoj KumarManoj KumarFollow14m ago
Bbrasi, Uttar Pradesh:विधायक के प्रयास से अधर में लटका पीएचसी का होगा जल्द निर्माण *विधायक के प्रयास और याचिका समिति के कड़े रुख के बाद अधूरे निर्माण कार्य पर लगा मुहर* चहनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में अर्धनिर्मित पड़ा सामुदायिक भवन का अब जल्द निर्माण होगा । विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव के लगातार प्रयास और याचिका समिति द्वारा कड़े निर्देश के बाद दीपावली के बाद कार्य शुरू होगा । शुक्रवार को विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव के साथ प्रोजेक्ट मैनेजर सहित अधिकारीयों ने निरीक्षण कर चर्चा किया । चहनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में वित्तीय वर्ष 2009-10 में उच्चीकृत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तो बना दिया गया था किन्तु भवन का निर्माण कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया । इस 50 बेड का अस्पताल को 16 वर्षों से लोगो को इंतजार है । एसआईटी जांच के कारण लंबे समय से निर्माण कार्य ठप्प पड़ा है । इस समस्या को विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने 2022 में विधानसभा याचिका समिति में प्रमुखता से उठाया था । उनके लगातार प्रयास और याचिका समिति के सख्त रुख के बाद शासन स्तर से परियोजना को दोबारा प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई । इसे लेकर शुक्रवार को चहनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव के संग राजकीय निगम निर्माण प्रोजेक्ट मैनेजर एस के यादव और जेई रामलखन यादव संग निरीक्षण कर जल्द कार्य पूर्ण करने पर चर्चा किया । इस दौरान विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि क्षेत्र की समस्या को हल करना मेरा प्रमुख कार्य है । इस हॉस्पिटल को तैयार होने के बाद लोगो को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी । इसे 12 महीने के भीतर पूर्ण कर जनता की सेवा के लिए तैयार करने का निर्देश है । इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.संदीप सिंह,व्यापार मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप यादव,गुलाब साहू,धर्मेंद्र यादव,संतोष यादव,बुलबुल सलमानी आदि लोग उपस्थित रहे ।
0
0
Report
Advertisement

धनतेरस पर कोरिया साइबर सेल ने 25 गुम मोबाइल लौटाकर मालिकों को खुशियाँ बँटोरी

Muju, Jeonbuk State:कोरिया पुलिस की साइबर सेल को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तकनीकी मदद से गुम हुए 25 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 3 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है。 पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर ने धनतेरस के अवसर पर सभी 25 मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। लंबे समय बाद अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे。 यह पूरी कार्रवाई साइबर सेल प्रभारी मोहम्मद तालिब शेख के नेतृत्व में की गई। इस दौरान एएसपी अभिषेक सिंह सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन रहा。 धनतेरस पर कोरिया पुलिस ने लोगों को मोबाइल वापस लौटाकर खुशियों का तोहफा दिया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top