262001
पीलीभीतः प्रशासन ने चारागाह की 35 बीघे जमीन को कराया कब्जा मुक्त
Pilibhit, Uttar Pradesh:अमरिया तहसील के एसडीएम ने महचंदी गांव में भू-माफियाओं द्वारा पैंतीस बीघा चारागाह की जमीन को कब्जा मुक्त करवाया है। जमीन पर अवैध कब्जा कर बोई गई गेहूं की फसल को पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चलवाकर नष्ट करवा दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मचा हुआ है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ललितपुर पुलिस ने मुखबिर सूचना पर तीनों आरोपियों के पास अवैध हथियार बरामद किए
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपियों को अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है । आरोपियों के पास से पुलिस द्वारा 2 देशी तमंचा, 4 जिंदा कारतूस, 1 DBBL बंदूक 23 जिंदा कारतूस, और 3 मोबाइल फोन बरामद किये हैं। पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को जाखलौन थाना क्षेत्र के अंतर्गत नुनावली के पास गिरफ्तार किया है, गिरफ्तारी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी, जिस सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली तो आरोपियों के पास से अवैध असलहे बरामद किये गये। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।0
0
Report
दतिया उपचुनाव: संजना दीदी के समर्थन में महामंडलेश्वर सौम्या साध्वी दतिया पहुँचीं
Datia, Madhya Pradesh:दतिया उपचुनाव में संजना दीदी के समर्थन में पहुंचीं महामंडलेश्वर सौम्या साध्वी, बोलीं—दतिया वासियों को लगी नजर, आशीर्वाद देकर करेंगे ठीक दतिया। विधानसभा उपचुनाव में चुनाव प्रचार के बीच किन्नर समाज की प्रत्याशी महामंडलेश्वर संजना दीदी के समर्थन में महामंडलेश्वर सौम्या साध्वी दतिया पहुंचीं। सौम्या साध्वी वही हैं, जिन्होंने अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान प्रभु रामलला की नजर उतारी थी। दतिया पहुंचीं महामंडलेश्वर सौम्या साध्वी ने संजना दीदी के समर्थन में प्रचार किया और कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि संजना दीदी उनकी सहेली हैं और इसी वजह से वह उनके समर्थन और प्रचार के लिए दतिया आई हैं। इस दौरान उन्होंने अयोध्या के राम मंदिर में चोरी की घटना को निंदनीय बताते हुए गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने दावा किया कि इस घटना के पीछे बड़े लोगों का हाथ है। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया और कहा कि वे नाम ले सकती हैं, लेकिन इससे बच रही हैं। सौम्या साध्वी ने अपने अंदाज में कहा कि “दतिया वासियों को नजर लगी हुई है, हम उस नजर को ठीक करेंगे और सभी दतिया वासियों को अपना आशीर्वाद देंगे。” दतिया विधानसभा उपचुनाव में महामंडलेश्वर संजना दीदी के समर्थन में सौम्या साध्वी के मैदान में उतरने के बाद किन्नर समाज के प्रत्याशी का चुनाव प्रचार भी चर्चा में आ गया है。0
0
Report
सीधी के जल संरक्षण मॉडल से विकास और किसानों की आय में उछाल
Sidhi, Madhya Pradesh:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जल संरक्षण बना विकास और समृद्धि का आधार 12983 जल संरक्षण कार्य, 1489 खेत तालाब और जनभागीदारी आधारित नवाचारों से सीधी ने बनाई राष्ट्रीय पहचान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘‘मन की बात’’ में मध्यप्रदेश के सीधी जिले में जल संरक्षण एवं जनभागीदारी से किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों का उल्लेख करते हुए जिले की सराहना की। देश के सर्वाेच्च नेतृत्व द्वारा सीधी जिले के प्रयासों को राष्ट्रीय मंच पर स्थान मिलना न केवल जिले बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में किए जा रहे सतत प्रयासों तथा जिला प्रशासन और आमजन की सहभागिता का प्रतिफल है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सीधी जिले में जल संरक्षण को विकास और आजीविका से जोड़ते हुए व्यापक स्तर पर कार्य किए गए हैं। अभियान के अंतर्गत जिले में 1,489 खेत तालाबों का निर्माण पूर्ण किया गया है। इन खेत तालाबों ने वर्षा जल संचयन, भू-जल पुनर्भरण और सिंचाई क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि की है, जिससे किसानों को खेती के लिए स्थायी जल उपलब्धता सुनिश्चित होने लगी है। जिले में अब तक 12,983 जल संरक्षण कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। इन प्रयासों से जिले की जल भंडारण क्षमता 1 करोड़ 35 लाख 73 हजार 874 घनमीटर से बढ़कर 1 करोड़ 80 लाख 56 हजार 486 घनमीटर हो गई है। अर्थात 44 लाख 82 हजार 612 घनमीटर अतिरिक्त जल संग्रहण क्षमता विकसित हुई है। इससे लगभग 896 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि सिंचित होने की संभावना बनी है तथा उपलब्ध अतिरिक्त जल से लगभग एक लाख लोगों की Daily आवश्यकता की पूर्ति संभव होगी। जल संरक्षण को स्थायी स्वरूप देने के लिए जिले की सभी पांचों जनपद पंचायतों में नदी पुनर्जीवन अभियान संचालित किया गया। प्रत्येक जनपद में एक-एक नदी का चयन कर चेकडैम, स्टॉपडैम, बोल्डर चेकडैम एवं गैबियन संरचनाओं का निर्माण कराया गया, जिसके परिणामस्वरूप गर्मी के मौसम में भी अनेक नदियों में जल उपलब्ध रहने लगा है। सिहावल विकासखंड के व्यवहार खांड, कुंनझुनकला, बहरी, अमराही एवं पोड़ी में स्थापित लिफ्ट सिंचाई प्रणालियों के माध्यम से ऊंचाई पर बसे आदिवासी किसानों तक नदी का पानी पहुंचाया जा रहा है। इससे किसान अब केवल खरीफ फसल तक सीमित न रहकर रबी फसलों एवं सब्जी उत्पादन की ओर अग्रसर हुए हैं और उनकी वार्षिक आय में 40 से 50 हजार रुपये तक की वृद्धि दर्ज की गई है। सीधी जिले ने जल संरक्षण को आजीविका संवर्धन का भी प्रभावी माध्यम बनाया है। वर्तमान में 211 तालाबों में मत्स्य पालन तथा 178 तालाबों में सिंघाड़ा उत्पादन किया जा रहा है। इन गतिविधियों से मछुआ समूहों, स्व-सहायता समूहों एवं व्यक्तिगत मत्स्य पालकों को मिलाकर लगभग 80 लाख रुपये का प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ मिला है। इसके अतिरिक्त जिले में 18,600 फलदार पौधों पर आधारित हरित आजीविका मॉडल विकसित किया गया है, जिससे भविष्य में लगभग 3.59 करोड़ रुपये की वार्षिक आय का अनुमान है। वहीं बेलहा डैम पुनर्जीवन परियोजना से कृषि आय में लगभग 4.75 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष की वृद्धि का अनुमान है। सीधी जिले का जल संरक्षण मॉडल यह सिद्ध करता है कि जब शासन की दूरदर्शी नीतियों को जनभागीदारी, वैज्ञानिक योजना और प्रशासनिक प्रतिबद्धता का साथ मिलता है, तब जल संरक्षण केवल प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तक सीमित नहीं रहता, बल्कि किसानों की समृद्धि, महिलाओं की आजीविका, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सतत विकास का मजबूत आधार बन जाता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात में सीधी जिले का उल्लेख इन प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृति है, जिसने जिले के प्रत्येक नागरिक, किसान, स्व-सहायता समूह और जल संरक्षण से जुड़े सभी सहभागियों का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया है।0
0
Report
Advertisement
प्रेरणा संगम से शिक्षा, युवा नेतृत्व और सामाजिक एकता को तेज़ किया गया
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर। राजपुरोहित समाज द्वारा रविवार को भगवान महावीर टाउन हॉल में प्रेरणा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य समाज में शिक्षा, सामाजिक एकता, युवा नेतृत्व और राजनीतिक भागीदारी को लेकर जागरूकता बढ़ाना तथा समाज के समग्र विकास पर विचार-विमर्श करना रहा। कार्यक्रम में आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं बीजेपी के डूंगरपुर संगठन प्रभारी डॉ. जोगेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। दोनों नेताओं का समाज के लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने समाज में शिक्षा के महत्व, युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा की ओर प्रेरित करने, सामाजिक संगठन को मजबूत बनाने तथा राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी बढ़ाने जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति शिक्षा, संगठन और सकारात्मक सोच से ही संभव है तथा युवाओं को आगे बढ़कर नेतृत्व की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। मंच से समाज की एकता, आपसी सहयोग और नई पीढ़ी को संस्कारों के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया। प्रेरणा संगम के दौरान समाजहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर खुलकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने सामाजिक समरसता, संगठन की मजबूती और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सभी से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला और समाज के हजारों लोगों की भागीदारी ने कार्यक्रम को सफल बनाया।0
0
Report
हनुमानगढ़ के ग्रामीणों ने नशे के खिलाफ थाने को ज्ञापन देकर आंदोलन की चेतावनी दी
Hanumangarh, Rajasthan:Location- Hanumangarh (Rajasthan) Hanumangarh जिले में पीलीबंगा क्षेत्र के गांव लिखमीसर,खरलिया और थिराजवाला के ग्रामीणों ने बढ़ते नशे के कारोबार पर रोक लगाने की मांग को लेकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में हेरोइन और स्मैक का सेवन तथा तस्करी लगातार बढ़ रही है, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उनका कहना है कि नशे के कारण चोरी, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं में भी बढ़ोतरी हुई है, जिससे लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने मांग की है कि नशे का कारोबार करने वालों के साथ-साथ उन्हें संरक्षण देने वाले लोगों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन की प्रति जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ को भी भेजी गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्रवासी बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी。0
0
Report
कटनी-जबलपुर हाईवे पर तेज टक्कर, बुजुर्ज घायल; चालक नशे में मिलने पर जांच
Katni, Madhya Pradesh:कटनी 26/07/26 स्लग एक्सीडेंट तेज रफ्तार कार ने खड़ी कार में पीछे से जोरदार टक्कर मारी. बुजुर्ग घायल, मौके पर पहुंची पुलिस. कटनी-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीरबाबा के पास रविवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. जबलपुर की ओर जा रही एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने जमकर खड़ी हुई कार को पीछे से जोरदार टक्कर मारी, जिसमें एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया. टकराव के बाद मौजूद लोगों ने गाड़ी सवार को खींच कर गाड़ी से निकाला. कार चालक नशे की हालत में दिख रहा था, मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय भेजा और कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.0
0
Report
Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को कांग्रेस ने छात्रों के संघर्ष की ऐतिहासिक जीत बताया
Vijayapura, Karnataka:धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों और राहुल गांधी के संघर्ष की ऐतिहासिक जीत: विक्रम मंडावी बीजापुर- जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों, युवाओं और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के निरंतर संघर्ष की ऐतिहासिक जीत बताया है। बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि यह छात्रों और राहुल गांधी की बुलंद आवाज तथा अन्याय के खिलाफ न्याय की बड़ी विजय है। विक्रम मंडावी ने कहा कि जब देश का युवा अपने हक की लड़ाई के लिए सड़कों पर उतरता है, तो तानाशाही प्रवृत्ति वाली सरकारों को भी झुकना पड़ता है। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले कुछ समय में एक के बाद एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों होनहार छात्रों के भविष्य पर अंधकार डाल दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और मोदी सरकार युवाओं की मेहनत और उनके माता-पिता के सपनों के साथ लगातार खिलवाड़ कर रही है। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियां देश की शिक्षा व्यवस्था को लगातार कमजोर कर रही हैं और निजी स्कूलों एवं संस्थानों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसका खामियाजा आम जनता को भारी फीस के रूप में भुगतना पड़ रहा है। विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों के बच्चों को शिक्षा और रोजगार के लिए मजबूर होकर सड़कों पर आंदोलन करना पड़ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि परीक्षा व्यवस्था में तत्काल कड़े कानून और मजबूत एवं पारदर्शी व्यवस्था लागू की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी परीक्षा का पेपर लीक न हो सके।0
0
Report
सीतापुर में दिनदहाड़े करोड़ों के जेवरात की चोरी, CCTV फुटेज में एक बदमाश कैद
Kusu, Chhattisgarh:सरगुजा ब्रेकिंग ज्वैलरी दुकान संचालक हुए उठाईगिरी के शिकार। एक करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवरात के बैग की हुई उठाईगिरी। सीतापुर स्थित काशी विश्वनाथ ज्वैलर्स के दुकान संचालक अरुण देव पहुंचे थे दुकान खोलने। दुकान खोलने के दौरान स्कूटी के पास रखें सोने-चांदी के जेवरात के बैग को लेकर फरार हुए अज्ञात आरोपी। सीसीटीवी कैमरे में 01 बदमाश आरोपी का फुटेज हुआ कैद। मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी सीतापुर पुलिस की टीम।सीतापुर-अंबिकापुर मुख्य मार्ग NH43 से लगे हाई स्कूल के पास संचालित है काशी विश्वनाथ ज्वैलर्स। दिनदहाड़े करोड़ों रूपये के ज्वैलरी की उठाईगिरी होने से क्षेत्र में मचा हड़कंप।0
0
Report
सिरौली में खुलेआम शराब पी रहे पांच लोगों पर पुलिस की कार्रवाई, हिरासत में लेकर दी चेतावनी
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली मिशन शक्ति अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना सिरौली पुलिस ने कस्बा सिरौली बाजार क्षेत्र में अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान खुले में शराब का सेवन कर रहे सभी लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। पुलिस ने सभी के विरुद्ध पुलिस अधिनियम की धारा 34 के तहत कार्रवाई करते हुए कड़ी चेतावनी दी कि भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर कानून-व्यवस्था और सामाजिक माहौल खराब करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान बदन सिंह निवासी सिकौरा (जनपद बदायूं), बुद्धसेन निवासी नामदारगंज, अमरीश निवासी मोहल्ला गढ़ी, मदनलाल निवासी नामदारगंज तथा कुलदीप निवासी कस्बा सिरौली के विरुद्ध कार्रवाई की गई।0
0
Report
Advertisement
जौनपुर के आशीष सोनी ने पीएम से संवाद कर गांवों में डिजिटल इंडिया दिखाया
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर के आशीष सोनी ने पीएम से संवाद कर गांवों में डिजिटल इंडिया दिखाया राष्ट्रीय स्तर पर चयनित 403 युवाओं में शामिल आशीष ने हिमाचल के हिक्किम डाकघर और चिचम पुल से जुड़े अनुभव प्रधानमंत्री के साथ साझा किए。 जौनपुर जिले के बदलापुर ब्लॉक निवासी युवा आशीष सोनी को देश के प्रधानमंत्री के साथ वर्चुअल संवाद का विशेष अवसर मिला। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की संस्था मेरा युवा भारत (MY Bharat) द्वारा आयोजित विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत चयनित प्रतिभागियों से प्रधानमंत्री ने बातचीत की, जिसमें आशीष सोनी ने भी अपने अनुभव साझा किए。 यह कार्यक्रम 3 जून से 30 जून 2026 तक आयोजित किया गया था। इसमें देश के 245 जिलों से चुने गए 403 युवाओं ने हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड के सीमावर्ती गांवों का भ्रमण कर वहां के विकास, संस्कृति और जनजीवन को करीब से समझा। जौनपुर से आशीष सोनी इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम के लिए चयनित होने वाले युवा प्रतिनिधि रहे। उनका चयन देशभर में आयोजित क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से हुआ, जिसमें लगभग 2.7 लाख युवाओं ने भाग लिया था。 कार्यक्रम के दौरान आशीष ने हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के काजा खास गांव का दौरा किया। वर्चुअल संवाद में प्रधानमंत्री ने उनसे विश्व के सबसे ऊंचे डाकघर हिक्किम में उनके अनुभव के बारे में पूछा। आशीष ने बताया कि उन्होंने वहीं से प्रधानमंत्री के नाम एक पत्र भेजा था और यह देखकर आश्चर्य हुआ कि 15 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित क्षेत्र में भी क्यूआर कोड आधारित डिजिटल भुगतान प्रणाली पूरी तरह सक्रिय है, जो डिजिटल इंडिया अभियान की सफलता का प्रमाण है。 उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के साथ किए गए कार्यों का भी उल्लेख किया और बताया कि ग्रामीणों को दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय Rural Livelihood Mission तथा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना जैसी योजनाओं की जानकारी देने का प्रयास किया गया। साथ ही उन्होंने चिचम पुल के निर्माण से क्षेत्र में बढ़ी आर्थिक गतिविधियों और पर्यटन, विशेष रूप से नाइट टूरिज्म, पर पड़े सकारात्मक प्रभाव की भी जानकारी प्रधानमंत्री को दी। प्रधानमंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्रों में हो रहे विकास और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की सराहना की। संवाद के बाद आशीष सोनी ने इसे अपने जीवन का सबसे यादगार और प्रेरणादायक क्षण बताते हुए कहा कि यह अवसर उन्हें देश के विकास में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देगा। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। MY Bharat की यह पहल युवाओं को सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास, वहां की चुनौतियों और आईटीबीपी जवानों के योगदान से परिचित कराने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है。0
0
Report
झांसी सदर बाजार में दबंगों का तांडव: तलवार-तमंचा लेकर मोहल्ले में दहशत
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के सदर बाजार थाना क्षेत्र से एक डराने वाला वीडियो सामने आया है। भट्टा गांव में करीब सात दबंग हाथों में तलवार और तमंचा लेकर गली में घूमते नजर आए। उन्होंने एक घर में लात मारकर दरवाजा तोड़ने की कोशिश भी की। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। เหตุ घटना सदर बाजार थाना क्षेत्र के भट्टा गांव की है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि 6 से ज्यादा युवक हाथों में धारदार तलवार और तमंचा लेकर गली में घूम रहे हैं। आरोप है कि ये दबंग एक घर के दरवाजे पर पहुंचे और उसे लात मारकर खुलवाने की कोशिश की। जब दरवाजा नहीं खुला तो ये लोग तलवारें लहराते हुए आगे निकल गए और रोज ये लोग मोहल्ले में दहशत फैलाते हैं। इस दौरान छत से किसी ने इन दबंगों का वीडियो बना लिया। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि युवकों को पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है और वे बेखौफ होकर मोहल्ले में गुंडागर्दी कर रहे हैं। इन दबंगों के खिलाफ राजा नाम के शख्स ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
कोरबा में वन विभाग ने शक्तिशाली अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
Korba, Chhattisgarh:एंकर - कोरबा वन मंडल के कुदमुरा रेंज अंतर्गत ग्राम जिलगा से लगभग 03 किलोमीटर की दूरी पर स्थित दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड कंपनी के परिसर में खड़े एक बड़े ट्रक के निचले हिस्से चेचिस में एक अत्यंत शक्तिशाली अजगर छिपा हुआ बैठा था। जब इस नज़ारे को कंपनी के कर्मचारियों ने देखा तब तत्काल कूदमुरा रेंज के बीट गार्ड नवीन यादव को सूचना दी. सूचना मिलते ही बीट गार्ड नवीन यादव बिना समय गंवाए मौके पर पहुँचे और वन्यजीव के लिए निर्धारित सभी विभागीय प्रोटोकॉल, नियमों एवं विधि-विधानों का कड़ाई से पालन करते हुए अत्यंत सतर्कता के साथ अजगर का सफल एवं सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद नियमानुसार अजगर को उसके प्राकृतिक आवास जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए स्थानीय ग्रामीणों एवं कंपनी कर्मचारियों ने वन अमले व परिसर प्रभारी नवीन यादव की त्वरित कार्रवाई और तत्परता की सराहना की. गौरतलब है की वन विभाग द्वारा लगातार चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियानों और ग्रामीणों व कर्मचारियों एवं विभाग की सक्रियता का परिणाम अब धरातल पर स्पष्ट दिखाई दे रहा है। क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर लोगों की सोच में बड़ा बदलाव आया है। अब लोग किसी भी खतरनाक या शक्तिशाली सरीसृप को देखकर घबराते या नुकसान नहीं पहुँचाते हैं, बल्कि तत्काल वन विभाग को सूचित कर पूर्ण सहयोग प्रदान कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
कार्गिल विजय दिवस पर दुर्गापुर में राष्ट्रीय ध्वज के साथ विशाल बाइक रैली
Durgapur, West Bengal:কার্গিল বিজয় দিবস উপলক্ষে দুর্গাপুরে ১৯ নম্বর জাতীয় সড়ক জুড়ে জাতীয় পতাকা হাতে বিশাল র্যালি। র্যালিতে উপস্থিত দুর্গাপুরের বিশিষ্টজনেরা। কোক ওভেন থানার অন্তর্গত সগড়ভাঙা থেকে বাইক র্যালি শুরু হয়ে মুচিপাড়া, গান্ধী মোড়, ইস্পাত নগরীর চন্ডীদাস মার্কেট হয়ে সৃজনী প্রেক্ষাগৃহে শেষ হবে। বাইক র্যালি শেষে সৃজনী প্রেক্ষাগৃহে কার্গিলের যোদ্ধাদের প্রতি পুষ্পার্ঘ অর্পন এবং শহীদদের পরিবারকে সংবর্ধনা , প্রাক্তন সেনা কর্মীদের সংবর্ধনা সহ দেশাত্মবোধের সংগীতের মাধ্যমে এই দিনের অনুষ্ঠান সম্পন্ন হয় সংকল্প ভারত ফাউন্ডেশন এর তরফে ।0
0
Report
Kotputli-Behror के नैतिकवीर यादव ने अंडर 19 टेबल टेनिस में गोल्ड जीता
Jaipur, Rajasthan:14 साल की उम्र में अंडर 19 टेबल टेनिस में राजस्थान के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को हराकर गोल्ड मैडल जीतकर राजस्थान चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया है। नैतिकवीर यादव ने फ्री क्वार्टर फाइनल में नेशनल प्लेयर तुषार रामचंदानी को 3-1, क्वार्टर फाइनल में नेशनल व इंटरनेशनल प्लेयर भावित सिंह बिष्ट को 3-2, सेमीफाइनल में सीनियर नेशनल व इंटरनेशनल प्लेयर सौरभ कपूर को 3-2 तथा फाइनल में सीनियर नेशनल व इंटरनेशनल प्लेयर लक्ष्य तोषनीवाल को 4-3 से हराकर शानदार उलटफेर करते हुए अंडर 19 टेबल टेनिस में गोल्ड मैडल जीतकर राजस्थान चैंपियन बने। नैतिकवीर को राजस्थान के समस्त टेबल टेनिस जगत द्वारा उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय चीफ टेबल टेनिस कोच श्रीकृष्ण चौधरी को दिया तथा माता-पिता विक्रम यादव पुरुषार्थी और अंजू यादव के मार्गदर्शन को। कोच श्रीकृष्ण चौधरी ने कहा कि नैतिकवीर ने अपने से सीनियर नेशनल प्लेयर को हराकर अपनी प्रतिभा को पहचाना है और मुझे पूरी उम्मीद है कि जल्दी ही नैतिकवीर देश के लिए खेलते हुए पूरे राजस्थान और भारत का नाम रोशन करेगा। इस दौरान अतिथियों ने नैतिकवीर को गोल्ड मैडल पहनाते हुए पारितोषिक प्रदान किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। नैतिकवीर के पिता विक्रम यादव ने बताया कि क्षेत्र के सभी निवासियों ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दीं। नैतिकवीर का लक्ष्य ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करके पदक जीतना है ताकि भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन हो।0
0
Report
सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रवासी राजस्थानियों के लिए तैयारी की समीक्षा रोड शो
Jaipur, Rajasthan:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ली बैठक प्रवासी राजस्थानी दिवस की तैयारियों की सीएम ने की समीक्षा सीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश प्रवासी राजस्थानियों से निरंतरबनाये रखें संवाद नवीन चैप्टर्स का करें शीघ्र संचालन कार्यक्रम में होंगे कई सेक्टोरल सत्र सीएम भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों से कहा ज़्यादा से ज़्यादा प्रवासी राजस्थानियों की भागीदारी हो सुनिश्चित देश के विभिन्न शहरों में आयोजित करें रोड शो0
0
Report
Advertisement
