262001
पीलीभीतः बाबा से मजदूरी के जबरन रुपए मांगने और मारपीट करने का आरोप, केस दर्ज
Pilibhit, Uttar Pradesh:थाना बिलसंडा क्षेत्र के बेहटी गांव के रहने वाले रामदास का कहना है वो सिद्ध बाबा देव स्थल पर रहते हैं। आरोप है कि मीरपुर हेमूपुरा गांव का रहने वाला नन्हे बाबा से मजदूरी के जबरन रुपए मांगने लगा। रुपए न देने पर गाली गलौज और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़ित बाबा की शिकायत पर पुलिस ने नन्हे पर केस दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भदोही साइबर ठगी के आरोपी BSA अधिकारी बनकर गिरफ्तार, 40 से 50 लाख फ्रॉड सामने
Bhadohi Nagar Palika, Uttar Pradesh:भदोही से है जहां BSA अधिकारी बनकर साइबर ठगी करने वाले शातिर अंतरजनपदीय साइबर ठग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अभ्यर्थियों को फर्जी ज्वाइनिंग लेटर और परीक्षा में अंक बढ़ाने का झांसा देकर पैसे ऐंठता था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आरोपी के खिलाफ 40 से ज्यादा NCRP शिकायतें सामने आई हैं, जिनमें करीब 40 से 50 लाख रुपये की साइबर ठगी का खुलासा हुआ है, आरोपी की पहचान प्रयागराज निवासी राम सिंह यादव उर्फ अमित यादव उर्फ राजा के रूप में हुई है, आरोपी Telegram से अभ्यर्थियों का डेटा हासिल करता था और फर्जी SIM, WhatsApp और ई-मेल आईडी के जरिए खुद को BSA ऑफिस का अधिकारी बताकर ठगी करता था। पुलिस ने आरोपी के पास से BSA अधिकारी के नाम का फर्जी आधार कार्ड भी बरामद किया है। भदोही में आरोपी के खिलाफ 3 और प्रदेश के अन्य जिलों में 3 मुकदमे समेत कुल 6 अभियोग दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। अब पुलिस आरोपी से जुड़े दूसरे मामलों और उसके नेटवर्क की जांच में जुटी है।0
0
Report
छतरपुर-लवकुशनगर में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़: दर्जनों हथियार जब्त
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर पुलिस ने अवैध हथियारों की फैक्ट्री का खुलासा किया है यह हथियार बनाने की फैक्ट्री यूपी में अगले साल होने वाले चुनावों में अवैध हथियार सप्लाई करने की योजना इन आरोपियों की थी। लवकुशनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो जगह छापा मारकर अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया है। एसपी रजत सकलेचा ने प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा करते हुए बताया कि ग्राम किशनपुरा में जितेंद्र उर्फ राजू राजपूत अवैध हथियार बना रहा था। पुलिस टीम ने वहां दबिश दी तो मौके से 315 बोर और 12 बोर के देसी कट्टे, कट्टों के सांचे, नाल, लोहे की डोगनी, लेथ मशीन, हथौड़ा और बड़ी मात्रा में हथियार बनाने की सामग्री बरामद हुई। पूछताछ में जितेंद्र ने बताया कि वह महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र के रहने वाले कामता प्रजापति के साथ मिलकर हथियारों की डिमांड पर सप्लाई करता था। इसके बाद पुलिस टीम ने उत्तरप्रदेश के खजुरिया पहरा में दूसरी फैक्ट्री पर छापा मारकर कार्रवाई की, जहां कामता प्रजापति हाथों-हाथ हथियार बनाते हुए पकड़ा गया, पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से फाइनल स्टेज के कट्टे और बड़ी संख्या में अधबने हथियारों की नाल जब्त की हैं। आरोपी ऑर्डर पर हथियार बनाकर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में सप्लाई करते थे, पुलिस अब इनके ग्राहकों और नेटवर्क की जांच कर रही है।0
0
Report
MP में अगले चार दिन भारी बारिश; 2 मानसूनी सिस्टम एक्टिव, चेतावनी जारी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मध्यप्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट MP में 2 मानसूनी सिस्टम एक्टिव! अगले 4 दिन भारी बारिश का दौर जारी रहेगा。 रीवा और सागर संभाग में भारी बारिश का अलर्ट जारी निवाड़ी,टीकमगढ़,छतरपुर,पन्ना,सतना,रीवा में भारी बारिश की चेतावनी इंदौर ,उज्जैन संभाग और भोपाल सहित अन्य जिलों में हल्की बारिश होने का अनुमान0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस ने जयपुर निगम चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी किया—जयपुर 2032 योजना
Jaipur, Rajasthan:जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 कांग्रेस ने जयपुर निगम के लिए जारी किया घोषणा पत्र कांग्रेस की ओर से जयपुर निगम चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी किया गया है। कांग्रेस ने घोषणा पत्र को “जयपुर 2032” परिवर्तन का संकल्प नाम दिया है। इसके साथ ही पांच वर्षीय जन-घोषणा एवं कार्ययोजना 2027-2032 भी जारी की गई। घोषणा पत्र में कांग्रेस ने हर वार्ड में साल में कम से कम चार वार्ड सभाएं कराने का वादा किया है। इसके साथ ही हर वार्ड में 25 वार्ड मित्रों का नेटवर्क बनाया जाएगा।कांग्रेस ने 2032 तक 150 शहरी वार्ड केंद्र स्थापित करने की बात कही है। साथ ही सार्वजनिक ज्ञान एवं पुस्तकालय केंद्र खोले जाएंगे। जयपुर में हेरिटेज वॉक-वे विकसित करने सहित तमाम मुद्दों को घोषणा पत्र में शामिल किया गया है।0
0
Report
मोरवा पुलिस ने खदान क्षेत्र से डकैती गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार, माल बरामद
Singrauli, Madhya Pradesh:मोरवा पुलिस का बड़ा खुलासा, खदान क्षेत्र में डकैती और चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार. निगाही खदान से लूटी गई 315 बोर की राइफल और कारतूस बरामद, 4 वारदातों का पर्दाफाश. 2 लाख रुपये का मशरूका जब्त, कॉपर केबल, बिजली के खंभे और 3 बाइक बरामद, अन्य आरोपियों की तलाश जारी. सिंगरौली जिले की मोरवा थाना पुलिस ने खदान क्षेत्रों में सक्रिय डकैत और चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटी गई 315 बोर की राइफल, पांच कारतूस, भारी मात्रा में कॉपर केबल, लोहे के बिजली खंभे और तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद सामान की कुल कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। पूरा मामला 3 अगस्त की रात का है, जब निगाही खदान क्षेत्र में 20 से 25 बदमाशों ने ड्यूटी पर तैनात गार्ड गीतम सिंह के साथ बेरहमी से मारपीट की थी और उनकी 315 बोर की राइफल लूटकर करीब 80 मीटर कॉपर केबल काटकर फरार हो गए थे। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। 6 सितंबर को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने कांटा मोड़ नर्सरी के पास घेराबंदी की। मौके से कुछ बदमाश फरार होने में कामयाब रहे, लेकिन पुलिस ने दो आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों के नाम ठाकुर प्रसाद साकेत उर्फ बड़कू साकेत और नंदलाल साकेत हैं, जो बरगवां के बड़ोखर के रहने वाले हैं। पूछताछ के दौरान दोनों ने 3 अगस्त की डकैती के साथ-साथ 13 अगस्त को जयंत खदान और 27 अगस्त को निगाही खदान में केबल चोरी की वारदातें भी कबूल कर ली हैं। आरोपी ठाकुर प्रसाद की निशानदेही पर पुलिस ने जंगल में छिपाई गई 315 बोर की राइफल और 5 कारतूस भी बरामद कर लिए हैं। फिलहाल मोरवा पुलिस इस गिरोह के बाकी फरार सदस्यों की तलाश में दबिश दे रही है। साथ ही चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ियों के नेटवर्क की भी गहन जांच की जा रही है।0
0
Report
बाढ़ के पानी में डूबकर 16 वर्षीय युवती की मौत, शव बरामद
Munger, Bihar:बाढ़ के पानी में डूबने से 16 वर्षीय युवती की मौत हो गई। मुंगेर: बरियारपुर प्रखंड के गंगा पार स्थित झौवा बहियार पंचायत में बाढ़ के पानी में डूबने से 16 वर्षीय युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान झौवा बहियार निवासी डोमन पासवान की पुत्री प्रीतम कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि प्रीतम कुमारी बाढ़ के पानी में डूब गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और आपदा मित्रों ने उसकी तलाश शुरू की। बाढ़ के पानी में काफी खोजबीन के बाद भी जब युवती का पता नहीं चला तो गोताखोरों की मदद ली गई। कई घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवती का शव बरामद कर लिया। शव की तलाश और बरामदगी में गोताखोर हिमांशु कुमार, करण कुमार, राकेश कुमार, नवनित कुमार और सौरव कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आपदा मित्रों और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलने पर हरनिमार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, घटना के बाद मृतका के परिवार में चीख-पुकार मची हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सावधानी और निगरानी की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
मधुबनी में फर्जी पासपोर्ट गैंग का पर्दाफाश, 63 पासपोर्ट समेत 4 गिरफ्तार
Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी पुलिस ने फर्जी पासपोर्ट व वीजा गिरोह का किया पर्दाफाश।चार शातिर गिरफ्तार। 62 पासपोर्ट, बाइक, मोबाइल जब्त।घोघरडीहा थाना ने हनुमान चौक के पास की कार्रवाई। गिरोह ने रूस, गल्फ कंट्री में नौकरी लगवाने का झांसा देकर दर्जनो युवाओं से लाखो की ठगी की है। एसएसपी योगेंद्र कुमार ने बताया पुलिस विशेष वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी तभी शत्रुपट्टी की ओर से आ रहे एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर बाइक घुमाकर भागने लगा। पुलिस बल द्वारा घेराबंदी कर दोनो को पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान इरशाद एवं रफी अहमद के रूप में हुई। उनके पास मौजूद काले रंग के बैग और बाइक की तलाशी लेने पर बैग से देश के विभिन्न राज्यों एवं जिलों से निर्गत कुल 63 मूल पासपोर्ट, मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद हुआ। पूछताछ में इरशाद ने बताया कि उसके पिता मो आरजू द्वारा गांव के ग्रामीण डाक सेवक अदनान हुसैन के पते पर देश के अलग-अलग हिस्सों से विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर पासपোর্ট मंगवाए जाते हैं। इसके बाद वे दोनों इन पासपोर्ट्स को पटना एवं कानपुर के एजेंटों मयंक व श्रवण तक पहुंचाने का काम करते हैं। पुलिस टीम द्वारा तत्काल सघन छापामारी करते हुए मुख्य सरगना मो आरजू और डाककर्मी अदनान हुसैन को भी उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया गया ।उनके पास से 2 मोबाइल फोन जब्त किए गए। पूछताछ में आरजू ने बताया कि रूस में रहने के दौरान वह अंतरराष्ट्रीय एजेंटों के संपर्क में आया था। डाककर्मी की मिलीभगत से नौकरी का प्रलोभन देकर पासपोर्ट मंगाता था तथा प्रति पासपोर्ट 2-2 लाख रूपया लेकर टूरिस्ट वीजा पर अवैध रूप से विदेश भेजता था। साथ ही अन्य लोगों के नाम पर फर्जी पासपोर्ट व दस्तावेज तैयार कर तस्करी का सिंडिकेट चला रहा था। इस संदर्भ में घोघरडीहा थाना द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार चारों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा गिरोह से जुड़े पटना व कानपुर के एजेंटों की गिरफ्तारी हेतु कार्रवाई की जा रही है。 गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान किशनी पट्टी गांव निवासी इरशाद और आरजू ,शत्रुपट्टी गांव निवासी रफी अहमद व अदनान के तौर पर हुई है। पुलिस अंतरराज्यीय गिरोह के नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है。 बाइट योगेंद्र कुमार SSP मधुबनी0
0
Report
विषैले सांप के डंस से चार वर्षीय बच्चे की मौत, मौसी की हालत गंभीर
Munger, Bihar:विषैले सांप के डंसने से चार वर्षीय बच्चे की मौत, मौसी की हालत गंभीर। असरगंज थाना क्षेत्र के चाखंड गांव की घटना, मायागंज अस्पताल में चल रहा इलाज। मुंगेर: असरगंज थाना क्षेत्र की अमैया पंचायत के चाखंड गांव में विषैले सांप के डंसने से चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वहीं, उसकी 19 वर्षीय मौसी की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका इलाज मायागंज अस्पताल में ऑक्सीजन पर चल रहा है। परिवार ने बताया कि चौरगांव पंचायत के माछीडीह निवासी विकास कुमार का चार वर्षीय पुत्र शिवम कुमार अपनी नानी के घर चाखंड में रहता था। रात में वह अपनी मां और मौसी के साथ सोया था। करीब दो बजे मौसी रेशम कुमारी के पैर में झुनझुनी होने लगी। देखने पर पैर से खून बहता मिला। कुछ देर बाद उसके पूरे शरीर में दर्द और झुनझुनी होने लगी। इसी दौरान शिवम की तबीयत भी बिगड़ने लगी। परिवार ने दोनों को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान शिवम की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मालूम हो कि मृतक के पिता बल्लबगढ़ में मजदूरी करता है। परिवार के अनुसार, सुबह करीब चार बजे तक बच्चा बात कर रहा था, लेकिन इसके बाद वह बेहोश हो गया। बच्चे की मां मीनू कुमारी ने बताया कि रात में वे लोग मेला देखने गए थे। लौटकर सोने के बाद घटना हुई। सांप दिखाई नहीं दिया। परिवार ने घर में बिस्तर आदि हटाकर उसकी तलाश की, लेकिन कुछ नहीं मिला। मृतक की मां ने बताया कि एक बेटा और एक बेटी है। मृतक की चाची ललिता देवी ने बताया कि बच्चे के मौसी की हालत भी गंभीर है। वह ऑक्सीजन पर है।0
0
Report
धनबाद SNMMCH में मौत के पीछे बिजली आउटेज नहीं: मंत्री का स्पष्ट जवाब
Dhanbad, Jharkhand:सड़क दुर्घटना में घायल स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के चाचा का इलाज धनबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इसी सिलसिले में सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री धनबाद पहुंचे। अस्पताल में परिजनों से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था और धनबाद के SNMMCH को लेकर भाजपा के आरोपों पर पलटवार किया। धनबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल SNMMCH के सर्जिकल आईसीयू में बिजली चले जाने के दौरान आदिवासी महिला की मौत के मामले पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि महिला की मौत बिजली जाने के कारण नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच कराई जा रही है और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। भाजपा द्वारा राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को कुव्यवस्था बताए जाने पर डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि सरकार बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था देने की दिशा में काम कर रही है, लेकिन भाजपा अच्छी व्यवस्था को भी कुव्यवस्था बताकर सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने धनबाद के स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले 14 वर्षों से सुपर स्पेशलिटी सेवा तैयार होने के बावजूद शुरू नहीं हो सकी है। अब सरकार इसे अपने स्तर से शुरू करने की दिशा में काम कर रही है और जल्द ही सेवा शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि धनबाद को जल्द एक और मेडिकल कॉलेज देने की तैयारी है। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज में MBBS की सीटों को 100 से बढ़ाकर 150 किया गया है, जिसे उन्होंने बड़ी उपलब्धि बताया। डॉ इरफान अंसारी स्वास्थ्य मंत्री झारखंड। स्वास्थ्य मंत्री ने धनबाद के स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले 14 वर्षों से सुपर स्पेशलिटी सेवा तैयार होने के बावजूद शुरू नहीं हो सकी है। अब सरकार इसे अपने स्तर से शुरू करने की दिशा में काम कर रही है और जल्द ही सेवा शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि धनबाद को जल्द एक और मेडिकल कॉलेज देने की तैयारी है। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज में MBBS की सीटों को 100 से बढ़ाकर 150 किया गया है, जिसे उन्होंने बड़ी उपलब्धि बताया। फाइनल भीओ --- वही मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य धनबाद समेत पूरे झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाना है और आने वाले समय में लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।0
0
Report
Advertisement
धरमजयगढ़ में छात्राओं के सामने अश्लील वीडियो बनाकर पोस्ट करने पर युवक तलब
Darogapara, Chhattisgarh:धरमजयगढ़ क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रही छात्राओं के सामने अश्लील गाना गाकर रील बनाने और उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने का मामला सामने आया है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की जानकारी मिलने पर एसडीओपी सिद्धांत तिवारी ने मामले को संज्ञान में लिया. पुलिस ने इंस्टाग्राम आईडी के आधार पर जयदेव मंडल निवासी धरमजयगढ़ कॉलोनी को तलब कर पूछताछ की. पूछताछ में युवक ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाना स्वीकार किया. पुलिस ने युवक को सोशल मीडिया के जिम्मेदाराना इस्तेमाल की कड़ी समझाइश दी. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और छात्राओं को असहज करने वाले अशोभनीय कृत्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करना उचित नहीं है. पुलिस की समझाइश के बाद युवक ने अपने कृत्य पर माफी मांगी और भविष्य में ऐसी घटना दोबारा नहीं करने का भरोसा दिया. पुलिस ने सोशल मीडिया का उपयोग सकारात्मक, जिम्मेदार और कानून के दायरे में रहकर करने की हिदायत दी.0
0
Report
रांची पुलिस ने अपहृत विधायक के बेटे को बरामद किया
Ranchi, Jharkhand:रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपहृत हुए विधायक जनार्दन पासवान के बेटे को बरामद कर लिया है। बेटे के अचानक अपहरण होने की सूचना के बाद परिवार की ओर से पुलिस को सूचना दी गई थी जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उसकी तलाश शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और संभावित ठिकानों की पड़ताल के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई तेज की और आखिरकार उसे बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और उसके लापता होने के पीछे की पूरी वजह जानने की कोशिश की जा रही है।0
0
Report
डिंडोरी के छात्रावास अधीक्षक पर बीपीएल राशन लेने का आरोप, जांच शुरू
Dindori, Madhya Pradesh:सरकारी नौकरी, फिर भी गरीबों के राशन पर नजर डिंडोरी के अझवार गांव में पदस्थ छात्रावास अधीक्षक पर बीपीएल कार्ड से सरकारी राशन लेने का आरोप लगा है. जिस राशन पर गरीब परिवारों का हक है, वही राशन छात्रावास का अधीक्षक ले रहा है मामला सामने आने के बाद अब इसकी जांच होगी. जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है.0
0
Report
Advertisement
चौधरपुर क्षेत्र में बिजली चेकिंग में दस घरों में पकड़ी गई बिजली चोरी
Chak Payanti Urf Gauspur, Uttar Pradesh:चौधरपुर बिजली विभाग की टीम ने सोमवार सुबह चेकिंग अभियान चलाकर दस घरों में बिजली चोरी पकड़ी। टीम ने मौके पर विद्युत कनेक्शनों और मीटरों की जांच की। एसडीओ परिवर्तन रामलखन के नेतृत्व में जेई शैलेन्द्र कुमार सिंह, लाइनमैन हरेंद्र, रिजवान, पंकज और जाविर की टीम ने सुबह चौधरपुर क्षेत्र में चेकिंग की। इस दौरान रियाजुल, अखलाक, रजि, हनीफ, रफी, निजाम, मुन्ने खां, नाजिम, विनोद, इकरार और हुसैन के घरों में बिजली चोरी पकड़े जाने की बात सामने आई। जेई शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। जांच के दौरान बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
0
0
Report
टीपू सुल्तान नाम पर विवाद: मुसलमान बहुल वार्ड में पार्क का नामकरण चर्चा में
Mumbai, Maharashtra:Samajwadi Party ki Ex-Nagarsevak Rukhsana Sheikh टीपू सुल्तान गार्डन के नाम पर बोलीं एक्स-नगरसेविका रुखसाना शेख देखिए 2017 में जब हम इलेक्शन जीते तो हमारे वार्ड में एक भी गार्डन नहीं था और बच्चों की तादाद हमारे वार्ड में बहुत है। तो मैंने पूरी कोशिश की और 2017 के बाद जब नया आराखड़ा आया, रिजर्वेशन, तो उसमें गार्डन का रिजर्वेशन मेरे वार्ड में था और वो प्लॉट ऑलरेडी डंपिंग वालों ने पूरी तरह एनक्रोच करके रखा था, उधर कचरा डंप होता था, बहुत तरीके की गंदगी थी। तो मैंने वो गार्डन किसी तरह से न्यू डेवलप करवाया और उसके बाद में ये विषय आया कि इसपे नाम क्या रखा जाए? तो नाम रखने के लिए 2021 में मैंने जब प्रस्ताव डाला तो हमारी बेसिकली जो नगरसेवक होते हैं वो ये कोशिश करते हैं कि जो हमारे एरिया की पॉपुलेशन है उस तरीके का नाम रखा जाए। तो माइनॉरिटीज हमारे एरिया में ज्यादा है, 80 प्रतिशत, तो हमने टीपू सुल्तान नाम प्रस्ताव का रखा और एरिया में भी बड़ी खुशी थी कि टीपू सुल्तान का नाम सबको पसंद आया। लेकिन आज मैं देख रही हूं कि उस टाइम भी बहुत विवाद हुआ कि टीपू सुल्तान नाम नहीं रखना है और कल मैंने सुना कि भाई टीपू सुल्तान एक विवादित नाम है, अफसोस हुआ जो शेर-ए-मैसूर टीपू सुल्तान जिनका नाम है, जिन्होंने मिसाइल बनाई, रॉकेट बनाया, शुरुआत उनसे ही हुई है। अंग्रेजों के खिलाफ लड़े, ईस्ट इंडिया कंपनी से लड़े तो अंग्रेजों को भगाने में एक बहुत बड़ा रोल जिनका रहा, उसको, उस नाम को आप विवादित नाम बोलते हैं तो ये हमारे देश का दुर्भाग्य है कहीं ना कहीं। हिंदू-मुस्लिम की जो राजनीति है वो यहां पे दर्शाती है。 अगर ये नाम, अगर मेरे वार्ड का, यकीन जानिए अगर मेरे वार्ड में हिंदू पॉपुलेशन होती तो मैं छत्रपति शिवाजी नाम रखती। लेकिन माइनॉरिटी इलाके में अगर एक मुस्लिम का नाम हमने सजेस्ट किया तो उसको विवादित नाम बोल के प्रस्ताव खारिज कर दिया गया तो ये गलत है。 कहीं ना कहीं जितने सम्मानीय लोग हैं, जितने प्रशासन के लोग हैं, मैं समझती हूं वो सारे लोग एक बार बैठना चाहिए और इसपे एक कायदे की चर्चा होनी चाहिए कि विवाद किस तरीके का है। क्योंकि हर दौर का, जब ये इतने विवादित थे तो आप देखेंगे कि संविधान की बुक में रानी लक्ष्मीबाई और टीपू सुल्तान जी का फोटो है, बाकायदा उनके बारे में लिखा हुआ है। हम लोग छोटे थे, हमने अपनी हिस्ट्री में उनका पूरा-पूरा लेसन होता था कि वो कितने बहादुर थे, अंग्रेजों से कैसे लड़े。 और कई मंदिरों को उन्होंने डोनेशन दिया है, मुसलमान होने के बावजूद भी मंदिरें तामीर किए। तो हिंदू-मुस्लिम और भेदभाव की लड़ाई ना करते हुए, एक सेक्युलर फ्रीडम फाइटर थे, उनका नाम गार्डन को देना चाहिए, यही हमारी मांग है.0
0
Report
Advertisement
