icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
262122
FKFirasat KhanFollow3 Jan 2025, 05:44 pm

पीलीभीतः शिवा राइस मिल में काम कर रहे मजदूर की दम घुटने से मौत, एक की हालत गंभीर

Puranpur, Uttar Pradesh:

गांव सिरसा के रहने वाले लालबहादुर और राजेश शर्मा चार महीने से सिरसा रोड पर स्थित शिवा राइस मिल में मजदूरी कर रहे थे। गुरुवार की शाम दोनों मिल के सेल्हा प्लांट में काम कर रहे थे। शुक्रवार की सुबह दोनों की अचानक हालत बिगड़ गई। लालबहादुर के मोबाइल फोन से उनके बेटे अंकित के पास फोन आया कि लालबहादुर और उनके साथी राजेश मिल में बेहोश पड़े हैं। उनके मुंह से झाग निकल रहा है। जानकारी लगते ही अंकित परिजनों के साथ राइस मिल पहुंच गया। इस दौरान लाल बहादुर और राजेश अचेत अवस्था में पड़े हुए थे। पूछताछ करने पर आस पास मौजूद लोगों ने कुछ न बताकर उन्हें अस्पताल ले जाने को कहा। परिजन लालबहादुर और राजेश को उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे जहां राजेश की मौत हो गई।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top