पीलीभीत: छेड़छाड़ होने पर चलती ई-रिक्शे से युवती ने कूदकर बचाई अपनी जान
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में सरकारी अस्पताल जा रही एक युवती के साथ ई-रिक्शा में ही सवार एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी घबराई युवती अपनी जान की परवाह किए बगैर ई रिक्शा से कूद गई यह पूरी घटना दूधिया मंदिर रोड पर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका सीसीटीवी वायरल हो रहा है मामले में पीड़ित युवती ने सुनगढ़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। कैमरे की मदद से आरोपी की पहचान की जा रही है।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
