262122
Pilibhit - पतंग उड़ाते समय छत से गिरा बालक
Puranpur, Uttar Pradesh:घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव दिलावरपुर के रहने वाले बारिश वर्मा पुत्र शेरपाल उम्र 9 बर्ष कोतवाली क्षेत्र के गांव मुजफ्फरनगर में अपनी नानी के घर आया था. रविवार एक बजे बालक अपनी नानी की घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था.तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह छत से गिरकर घायल हो गया परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
युवाओं के साथ कांग्रेस की चुनावी हुंकार, विपक्ष हिल गया
Hanumangarh, Rajasthan:टिब्बी में कांग्रेस की चुनावी हुंकार, विधायक अभिमन्यु पूनिया बोले—युवाओं ने सरकार को झुकाया हनुमानगढ़ जिले में टिब्बी कस्बे के जनसेवा केंद्र में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में आगामी पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनावों की तैयारियों पर मंथन किया गया। विधायक अभिमन्यु पूनिया ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि युवाओं की एकजुटता से सरकार को झुकना पड़ा और जंतर-मंतर आंदोलन इसका उदाहरण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान किया। पार्टी प्रभारी ने कहा कि टिकट कार्यकर्ताओं की रायशुमारी के आधार पर दिए जाएंगे और केवल जिताऊ उम्मीदवारों को ही चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। बैठक में चुनावी रणनीति, संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को लेकर भी चर्चा की गई।0
0
Report
खाजूवाला में BLD नहर में 30 फुट कटाव, ओवरफ्लो से स्थिति भयावह
Bikaner, Rajasthan:खाजूवाला से बड़ी खबर BLD नहर में आया कटाव, तेज बारिश की वजह से नहर हुई ओवरफ्लो, BLD नहर की RD78 के पास आया करीब 30 फुट का कटाव, किसानों ने दी सिचाई विभाग को सूचना, सिचाईं विभाग XEN अनिल कैथल ने कहा- विभाग के सहायक अभियन्ता व कनिष्ठ अभियन्ता मौके के लिए रवाना, जल्द नहर को दुरुस्त करने का कार्य करवाया जाएगा शुरू, तेज बारिश की वजह से नहर हुई ओवरफ्लो और टूटी, BLD नहर के 13BLD के पास की घटना0
0
Report
पाहलगाम के बैटकूट क्षेत्र में क्लाउडबर्स्ट, लिडर नाले में पानी कई फुट तक बढ़ा
Chaka, A fresh cloudburst has been reported in the Batkoot area of Pahalgam. According to initial reports, Wardbal Nallah and several nearby streams overflowed within a very short span of time following an intense spell of rainfall. As a result, the water level in the Lidder Nallah has risen by several feet in just two hours.0
0
Report
Advertisement
हाई कोर्ट का फैसला: आप सरकार का कर्मचारी-विरोधी कुशासन बेनकाब, DA चुकाने होंगे
Chandigarh, Chandigarh:तरुण चुग का हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत कर्मचारियों की जीत, एवं विज्ञापन बाजी तंत्र की हार : तरुण चुग निर्माण मजदूरों के कल्याण कोष का पैसा ना बख्शने वाली कर्मचारी विरोधी मान सरकार बेनकाब : चुग भाजपा की पक्की गारंटी, सत्ता में आते ही देंगे केंद्र के बराबर DA : तरुण चुग चंडीगढ़, 3 अगस्त 2026 भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने आज पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के एक अहम फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह आदेश भगवंत मान सरकार के कर्मचारी-विरोधी और कर्ज में डूबे कुशासन का आईना है। उन्होंने कहा कि कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश अश्विनी कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति रोहित कपूर की खंडपीठ ने पंजाब सरकार और पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) की उन अपीलों को खारिज करते हुए राज्य के करीब 8 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता (DA) बकाया अगले 15 दिनों के भीतर चुकाने का सख्त आदेश दिया है, और चेतावनी दी है कि देरी होने पर बकाया राशि पर 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी देना होगा। चुग ने कहा कि इस आदेश से सरकार करीब Rs. 14,191 करोड़ की देनदारी बनती है, और महीने के अंत तक अदालत में अनुपालन रिपोर्ट भी दाखिल करनी होगी — यह इस बात का सबूत है कि सरकार पांच साल से अपने ही कर्मचारियों को धोखा दे रही थी। चुग ने कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि खंडपीठ ने भगवंत मान सरकार की 'विज्ञापनजीवी' कार्यशैली पर भी करारी चोट की है। उन्होंने अदालत के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि जब तक कर्मचारियों का यह बकाया पूरी तरह नहीं चुक जाता, तब तक राज्य सरकार प्रिंट या सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने के विज्ञापन अभियानों जैसे किसी भी 'अनुत्पादक व्यय' पर एक रुपया भी खर्च नहीं करेगी। चुग ने तंज कसते हुए कहा कि जिस सरकार की सबसे बड़ी 'उपलब्धि' अब तक सिर्फ अपनी झूठी वाहवाही लूटने वाले विज्ञापनों पर करोड़ों फूंकना रहा है, आज अदालत ने खुद उसकी असली सच्चाई पूरे पंजाब के सामने बेनकाब कर दी है। भाजपा नेता ने याद दिलाया कि यह कोई नया मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 में पंजाब सरकार ने खुद छठे वेतन आयोग की सिफारिश मानते हुए केंद्र सरकार के पैटर्न पर DA/DR देने को मंजूरी दी थी, लेकिन पांच साल बीत जाने के बाद भी इसे लागू नहीं किया गया, जिस वजह से राज्य के कर्मचारी और पेंशनर, IAS-IPS-IFS और न्यायिक अधिकारियों के मुकाबले लगातार 16 प्रतिशत कम DA पाने को मजबूर रहे। चुग ने बताया कि बीते 8 अप्रैल को न्यायमूर्ति हरप्रीत सिंह बरार की एकल पीठ ने सरकार की उम्र के आधार पर किश्तों में भुगतान वाली 'लिक्विडेशन प्लान' (18 फरवरी 2025) को संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन और मनमाना करार देते हुए रद्द कर दिया था और 30 जून तक पूरा बकाया चुकाने का आदेश दिया था, और सरकार व PSPCL की उस आदेश के खिलाफ अपील को भी आज खंडपीठ ने पूरी तरह खारिज कर दिया। तरुण चुग ने आरोप लगाया कि जिस सरकार के पास अपने ही कर्मचारियों को देने के लिए पैसा नहीं है, उसी सरकार ने निर्माण श्रमिक कल्याण कोष से रकम निकालकर 'मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना' (बजट प्रावधान Rs. 9,300 करोड़) में लगाने की कोशिश की, जिस पर भी हाईकोर्ट को रोक लगानी पड़ी। उन्होंने कहा कि मजदूरों के कल्याण के लिए बना पैसा भी इस सरकार ने अपनी चुनावी योजनाओं में झोंक दिया, जबकि पंजाब के सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों को जनवरी 2026 से यानी करीब 7 महीनों से वेतन नहीं मिला है, और मनरेगा मजदूर भी 5 से 8 महीनों से अपनी मेहनत की मजदूरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। चुग ने हाल ही में खन्ना में मनरेगा कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज का जिक्र करते हुए कहा कि इसने इस सरकार का असली, क्रूर चेहरा बेनकाब कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि यह पूरा घटनाक्रम भगवंत मान सरकार के कुशासन और वित्तीय कुप्रबंधन का जीता-जागता प्रमाण है, और जो सरकार अपने कर्मचारियों, शिक्षकों और मजदूरों को उनका हक तक नहीं दे पा रही, उसे सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। चुग ने भाजपा की ओर से पंजाब के हर सरकारी कर्मचारी और पेंशनर को पक्की गारंटी देते हुए कहा कि पंजाब में भाजपा सरकार बनते ही केंद्र सरकार की दर के बराबर DA और पेंशन का पूरा बकाया बिना किसी देरी के चुकाया जाएगा, और किसी भी कर्मचारी, शिक्षक या मजदूर का वेतन एक भी दिन लेट नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों को अब यह तय करना है कि वे कर्ज में डूबी, कर्मचारी-विरोधी इस सरकार को कब तक बर्दाश्त करेंगे।0
0
Report
कल्याण ग्रामीण क्षेत्र में कालू नदी पुल पानी में डूबा, 10–12 गाँव संपर्क टूटे
Thane, Maharashtra:कल्याण ग्रामीण भागात रात्रभर कोसळणाऱ्या मुसळधार पावसामुळे काळू नदीने धोक्याची पातळी ओलांडली आहे. रुंदे जवळील काळू नदीवरील पूल पूर्णपणे पाण्याखाली गेला असून तालुक्यातील 10 ते 12 गावांचा शहराशी संपर्क तुटला आहे. तसेच वासुंद्री जवळील पुलालाही पाणी लागले आहे. नदीकाठच्या गावांना प्रशासनाने सतर्कतेचा इशारा दिला आहे. रात्रीपासून संततधार कोसळणाऱ्या मुसळधार पावसामुळे कल्याण ग्रामीण भागातील नदी, नाले आणि ओढ्यांना पूर आला आहे. जागोजागी पावसाचे पाणी साचले असून जनजीवन विस्कळित झाले आहे. मात्र कल्याण ग्रामीण भागातून वाहणाऱ्या रुंदे जवळील काळू नदीच्या पाणी पातळीत झपाट्याने वाढ झाली आहे. नदीने इशारा पातळी ओलांडल्याने नदीवरील पूल पूर्णपणे पाण्याखाली गेला आहे. पावसाची संततधार सुरूच असल्याने पूल अद्याप पाण्याखालीच आहे. या पुलावरून तालुक्यातील 10 ते 12 गावे शहराशी जोडली जातात. पूल पाण्याखाली गेल्याने या सर्व गावांचा शहराशी संपर्क तुटला आहे. शालेय विद्यार्थी, नोकरदार आणि रुग्णांना मोठा फटका बसला आहे. तसेच काळू नदीवर वासुंद्री जवळ असणाऱ्या पुलालाही पाणी लागले आहे. पावसाचा जोर असाच राहिल्यास हा पूलही पाण्याखाली जाण्याची भीती व्यक्त केली जात आहे. नदीला पूर आल्याने संपूर्ण परिसरातील जनजीवन विस्कळीत झाले आहे. प्रशासनाने नदीकाठच्या गावांतील नागरिकांना सतर्कतेचा इशारा दिला असून सुरक्षित ठिकाणी जाण्याच्या सूचना दिल्या आहेत. हवामान विभागाने पुढील 24 तासात अजून पावसाचा अंदाज वर्तवला आहे. नागरिकांनी नदीकाठ आणि सखल भागापासून दूर राहावे.0
0
Report
मेटा के पीएम वीडियो हटाने पर IT समिति सेफ़ हार्बर हटाने की मांग
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कम्युनिकेशन और IT पर बनी संसदीय स्थायी समिति की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद, समिति के चेयरमैन और BJP सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने कहा, ... दूसरा सवाल यह है कि मेटा इंडिया ने प्रधानमंत्री का कंटेंट हटा दिया। मेटा इंडिया ने ऐसा पहली बार नहीं किया है। अगर आपको याद हो, तो ज़ाकरबर्ग ने खुद जनवरी में 2024 के चुनावों के बारे में एक बयान दिया था और बाद में माफ़ी मांगी थी। इससे पता चलता है कि उनका मकसद देश को अस्थिर करना है। जब भारत के प्रधानमंत्री का वीडियो हटाया जा सकता है, और उन्होंने खुद माना कि कंटेंट पांच घंटे तक - रात 12:30 बजे से सुबह 5:00 बजे तक - गायब था, तो यह बहुत गंभीर मामला है। हमारी समिति ने दो बातें कही हैं और साफ़ तौर पर कहा है कि माफ़ी ज़करबर्ग की तरफ़ से आनी चाहिए। अगर ज़करबर्ग माफ़ी नहीं मांगते हैं, तो उनसे सेक्शन 79 के तहत मिलने वाली सेफ़ हार्बर सुरक्षा वापस ले ली जानी चाहिए। CSAM (बच्चों के यौन शोषण से जुड़ा कंटेंट) एक और मुद्दा है। YouTube पर भी ऐसा कंटेंट है। मेटा पर भी ऐसा कंटेंट है, और वे बच्चों के शोषण से जुड़ा कंटेंट नहीं हटाते हैं। वे महिलाओं से जुड़ा कंटेंट भी नहीं हटाते हैं। भारत सरकार के ये दोनों नियम बहुत सख़्त हैं, और इसके अलावा, वे गृह मंत्रालय की बात नहीं मानते हैं। वे IT मंत्रालय की बात भी नहीं मानते हैं। इसलिए, हमने कहा है कि इन सभी मामलों में - और कई अन्य मामलों में, जैसा कि आप जानते हैं कि तेलंगाना की कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री ने मेटा इंडिया के खिलाफ FIR दर्ज कराई है - इन सभी मामलों में सेफ़ हार्बर सुरक्षा हट दी जानी चाहिए...0
0
Report
Advertisement
सुधांशु त्रिवेदी का प्रियांक खड़गे पर तीखा बयान; भूख हड़ताल-लाठीचार्ज का संकेत
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: SUDHANSHU TRIVEDI (BJP) ON PRIYANK KHARGE दिल्ली: बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "...कर्नाटक में वेटनरी एंट्रेंस एग्ज़ाम और पुलिस भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ियों पर, कर्नाटक सरकार के मंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे ने असंवेदनशील और बेहद निंदनीय बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर मुझसे इस्तीफ़ा मांगना है, तो पहले 25 दिन की भूख हड़ताल करो, लाठीचार्ज का सामना करो और फिर मुझसे इस्तीफ़े के बारे में बात करो। इससे पता चलता है कि कांग्रेस में संवेदनशीलता के मुखौटे के पीछे कितनी चालाकी छिपी है..."0
0
Report
ब्रजभूषण शरण सिंह को यौन उत्पीड़न मामले में राहत, राजनीति की राह साफ?
Gonda, Uttar Pradesh:रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों से यौन उत्पीड़न के मामले में बड़ी राहत मिली है देखने को मिलेगा कि बीजेपी उन्हें फिर से सियासी पिच पर उतारती है या नहीं क्योंकि अभी भी उनके खिलाफ़ विरोधियों के सुर बदले नहीं हैं0
0
Report
वाराणसी की मिट्टी कलश यात्रा भाजपा ने रवाना किया, समरसता का संदेश
Fazilka, Punjab:भाजपा जिला कार्यालय के अटल भवन से संत शिरोमणि रविदास की जन्मभूमि वाराणसी की मिट्टी कलश यात्रा को भाजपा द्वारा रवाना किया गया। यह कलश यात्रा जनपद के सभी मंडलों में भ्रमण कर रहा है । इस कलश میں वाराणसी स्थित गुरु रविदास की जन्मभूमि की पवित्र मिट्टी रखी गई है। और यह यात्रा फाजिल्का पहुंची । जहां भाजपा नेताओं ने पहुँच अपनी हाजिरी लगवाई । हालांकि इसकी अध्यक्षता फाजिल्का से पूर्व विधायक और पंजाब भाजपा के वाइस प्रधान सुरजीत कुमार जियानी द्वारा की गई । इस मौके पर जिले की तमाम भाजपा की लीडरशिप हाजिर रही । पंजाब भाजपा के स्टेट वाइस प्रेसिडेंट सुरजीत जियानी ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास ने पूरे जीवन समाज में समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया। उनका आदर्श वाक्य मन चंगा तो कठौती में गंगा आज भी प्रासंगिक है। पंजाब भाजपा के स्टेट सचिव वंदना सांगवान ने कहा कि उनके लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है कि आज मिट्टी कलश यात्रा फाजिल्का आई है । रविदास भाईचारे के लिए मान की बात है । जो आज भाजपा ने कदम उठाया है । उन्होंने कहा कि भाजपा की खासियत है कि सभी भाईचारे को साथ लेकर चलती है । भाजपा सरकार उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है। यह कलश यात्रा उसी उद्देश्य का प्रतीक है। कार्यकर्ताओं ने जय गुरु रविदास के नारे लगाए। भाजपा नेता रंजम कामरा ने बताया कि यह यात्रा सामाजिक समरसता का संदेश देने के साथ-साथ संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी।0
0
Report
Advertisement
पंजाब में 12 शहरों में 41 शो: ‘हमारे राम’ का भव्य नाट्य मंचन
Chandigarh, Chandigarh:पंजाब में होगा भव्य नाट्य मंचन 'हमारे राम' का आयोजन कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध ने दी जानकारी अगस्त और सितंबर में 12 शहरों में होंगे 41 शो: तरुणप्रीत सिंह सौंध रामायण के माध्यम से सनातन का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा: तरुणप्रीत सिंह सौंध अशुतोष राणा निभाएंगे रावण, राहुल आर. भुचर बनेंगे भगवान श्री राम: तरुणप्रीत सिंह सौंध 7 अगस्त से मोहाली में होगा 'हमारे राम' का पहला मंचन: तरुणप्रीत सिंह सौंध मोहाली, बठिंडा, जालंधर, अमृतसर, पटियाला, लुधियाना समेत 12 शहरों में होगा आयोजन: तरुणप्रीत सिंह सौंध युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ने की पहल: तरुणप्रीत सिंह सौंध0
0
Report
प्रशांत किशोर की जीत से बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज की ताकत दिखी
Noida, Uttar Pradesh:बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव | पटना, बिहार | जन सुराज पार्टी के संस्थापक और बांकीपुर से उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत पर कहा, "इस बार बांकीपुर की जनता ने हमें जिताया है और इसलिए जिताया है कि उनकी उम्मीद है कि हम अपनी क्षमता के अनुसार उनके हक की आवाज उठाएंगे." उन्होंने आगे कहा, "बांकीपुर का जो चुनाव हुआ है वो केवल बांकीपुर के विधायक को चुनने के लिए नहीं हुआ है। पहले ही दिन से हमारा ये लक्ष्य रहा है कि भाजपा को बहुमत मिलने के बाद एक अच्छा व्यक्ति बिहार का नेतृत्व करे ताकि बिहार का विकास हो... तो यहां न केवल एक विधायक चुना गया है बल्कि बांकीपुर की जनता ने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को ये संदेश दिया है कि आप सम्राट चौधरी की जगह किसी बेहतर व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाएं... जितनी चिंता आप गुजरात की करते हैं, उतनी ना सही तो कम से कम उसकी आधी चिंता भी बिहार की करें... गुजरात से 25 सांसद जाते हैं लेकिन बिहार से 40 सांसद जीतकर जाते हैं... हमारा भी विकास हो ताकि हमारे बच्चों को ट्रेनों में बसों में जानवरों की तरह मजदूरी करने दूसरे राज्यों में ना जाना पड़े... मेरा ये अंदाजा है कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व वो इस मतदान के नतीजों को गंभीरता से लेगा और बिहार में किसी सक्षम व्यक्ति को बिहार का मुख्यमंत्री बनाएगा..."0
0
Report
गरडदा डैम के पास अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका; पुलिस जांच शुरू
Noida, Uttar Pradesh:लोकेशन : बूंदी गरडदा डैम के पास मिला अज्ञात युवक का शव मौके पर मिले लाठी-डंडे और रजाई-गद्दे, हत्या की आशंका। सफेद शर्ट और गमछा पहने था मृतक, नहीं हुई शिनाख्त。 ग्रामीणों की भीड़ जुटी, सूचना पर पहुंची नमाना थाना पुलिस。 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।0
0
Report
Advertisement
जमीनी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या, सरिये से वार, फरار
Dungarpur, Rajasthan:दोवड़ा थाना क्षेत्र के फलोज गांव में दोपहर के समय हत्या की सनसनीखेज वारदात हुई। जमीन विवाद के चलते बड़े भाई ने अपने ही दुकानदार छोटे भाई के सिर पर लोहे के सरिया से हमला किया। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा और मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वारदात के बाद बड़ा भाई मौके से फरार हो गया। दोवड़ा थाना पुलिस के अनुसार गोपाल पाटीदार निवासी फॉलोज अपने घर के आगे ही दुकान पर बैठा हुआ था। गोपाल पाटीदार का अपनी पत्नी के साथ तलाक हो जाने के बाद से अकेला रहता था। दोपहर करीब 1 बजे वह दुकान पर बैठा था। उसी समय उसके बड़े भाई रतनलाल पाटीदार की पत्नी राधा गाली गलौज करते हुए दुकान पर आई। इसी समय रतनलाल पाटीदार भी वहाँ आ गया और अपने छोटे भाई गोपाल से लड़ाई झगड़ा करने लगा। रतनलाल ने अपने छोटे भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी और गुस्से में आकर लोहे के सरिया से सिर पर हमला कर दिया। जिससे छोटा भाई लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सनसनी फैल गई और लोग इकट्ठे हो गए। वहीं घटना के बाद आरोपी बड़ा भाई रतनलाल पाटीदार मौके से फरार हो गया। सूचना पर दाेवड़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। इसके बाद शव जिला डूंगरपुर अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच जमीनी विवाद के चलते लंबे समय से लड़ाई चल रही थी इसी के चलते यह हत्या की वारदात हुई। फिलहाल पुलिस आरोपी बड़े भाई की तलाश कर रही है।0
0
Report
कुसुम विहार में आकाशीय बिजली से युवक की मौत, महिला घायल
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के कुसुम विहार स्थित बीसीसीएल कॉलोनी में सोमवार को आकाशीय बिजली ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। बिजली गिरने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घायल महिला का इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक की पहचान अमन कुमार (20) के रूप में हुई है, जबकि घायल महिला सोनी रवानी हैं। दोनों करीब एक वर्ष पहले झरिया के आग्नि प्रभावित भौंरा 12 नंबर इलाके से विस्थापित होकर कुसुम विहार बीसीसीएल कॉलोनी में रहने आए थे। घटना के कारण दोनों बिल्डिंग के ऊपर पानी भर रहा था, तभी अचानक मौसम खराब हुआ और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने से हो गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को गंभीर अवस्था में एसएनएमएमसीएच अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने अमन कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि सोनी रवानी की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज एसएनएमएमसीएच में जारी है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरे कुसुम विहार इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग प्रभावित क्षेत्र से सुरक्षित जीवन की उम्मीद लेकर यहां आए परिवार पर प्रकृति की इस त्रासदी ने दुखों का पहाड़ तोड़ दिया।0
0
Report
जनसुराज के जीत पर सहरसा में समर्थकों ने ढोल-नगाड़े के साथ जश्न मनाया
Saharsa, Bihar:जनसुराज के नेता प्रशांत किशोर की जीत पर सहरसा में उनके समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया. जीत की खुशी में समर्थकों ने ढोल नगारो के साथ एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर जमकर झूमे और जमकर आतिशबाजी की. जश्न मना रहे समर्थकों का कहना है कि यह जीत बिहार के नौजवानों की जीत है, बेरोजगार युवाओं की जीत है, महिलाओं की जीत है. यह जीत छात्र छात्राओं की जीत है. बाइट - लुकमान अली, जनसुराज पार्टी के समर्थक.0
0
Report
Advertisement
