icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

महू के मानपुर में दो युवकों की मौत, एक घायल; हत्या की आशंका

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के पास महू के मानपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात दो युवकों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना को एक्सीडेंट बताया जा रहा है। घायल युवक इसे चाकू से हमला बता रहा है। जानकारी के अनुसार घटना जानापाव कुटी की है मृतकों की पहचान शैलेंद्र पिता बाबूलाल और अतुल पिता संतोष के रूप में हुई है। दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं तीसरे घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं कि यह मामला सड़क हादसा नहीं है, बल्कि युवकों के साथ मारपीट कर हत्या की गई है। घायल बलराम ने बताया कि दो मोटरसाइकिल पर छह लोग आए और गाड़ी के आगे गाड़ी लगाकर विवाद किया। देखते ही देखते चाकू से हमला कर दिया, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मानपुर थाना प्रभारी महेंद्र मकाशले का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। मौके से एक चाकू भी बरामद हुआ है, जिससे घटना ने और भी संदिग्ध रूप ले लिया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीण डीएसपी उमाकांत चौधरी ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच में जुट गई है और सभी तथ्यों पर अलग-अलग बारीकी से जांच कर रहे हैं।
0
0
Report

सिमडेगा में गोवंश तस्करी: 8 तस्कर गिरफ्तार, 48 हजार बरामद

Simdega, Jharkhand:सिमडेगा- सिमडेगा पुलिस ने अवैध गोवंशीय पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 8 मवेशी तस्करों को गिरफ्तार किया गया। 28 अप्रैल की सुबह ग्रामीणों की सूचना के आधार पर बानो थाना क्षेत्र के लामगढ़ गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 24 गोवंशीय पशुओं के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया। इसके बाद तकनीकी जांच के आधार पर चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। कुल 8 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 48 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। इस मामले में सभी आठ आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अन्य संलिप्त लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

सोनीपत भाजपा ने बागी नेताओं पर 6 साल के लिए निष्कासन लागू किया

Sonipat, Haryana:सोनीपत ब्रेकिंग न्यूज सोनीपत निगम चुनाव में भाजपा का बड़ा एक्शन: बागी पदाधिकारियों पर गिरी गाज, 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासन सोनीपत में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन विरोधी गतिविधियों पर कड़ा रुख बागी पदाधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई निर्दलीय चुनाव लड़ना पड़ा भारी टिकट न मिलने पर विभिन्न वार्डों से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़ रहे हैं चुनाव इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए पार्टी ने तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की है। इन नेताओं पर हुई कार्रवाई कार्रवाई के तहत पवन तनेजा, किरण बाला, तजेंद्र पाल तनेजा, ब्रह्मजीत सिंह, पुनीत राई, मुकेश बत्रा, जोगेंद्र प्रजापत और दीपक चावला को तत्काल प्रभाव से पार्टी के सभी पदों और जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है। 6 वर्षों के लिए निष्कासन, चुनाव लड़ने पर रोक
0
0
Report

हरियाणा शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा: सुपर-100 से पीएम-सीएम सपनों को साकार

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में सरकार और विकल्प फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे हरियाणा सुपर 100 परिसर बारना जिला कुरुक्षेत्र में यशोदीप सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने मुख्य रूप से शिरकत की। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि हरियाणा के शिक्षा विभाग की बुनियाद योजना और सुपर-100 के तहत विद्यार्थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सपनों को साकार करने में लगे हैं। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों ने जेईई एडवांस में 89 प्रतिशत परिणाम हासिल कर एक कीर्तिमान स्थापित किया है। ऐसा देश में अन्य किसी भी प्रदेश के प्राइवेट और सरकारी संस्थान ने आज तक नहीं किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को जो अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से ट्रेनिंग दी जा रही है, उन संस्थाओं को बुनियादी सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

सवायजपुर तहसील क्षेत्र से निकले गंगा एक्सप्रेस सैकड़ो रोडवेज की बसें मल्लावा रैली में पहुंची

Deepak DixitDeepak DixitFollow10m ago
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई के मल्लावां में आयोजित रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर भारी भीड़ उमड़ी। दूर-दराज क्षेत्रों से लोग रोडवेज बसों के माध्यम से गंगा एक्सप्रेसवे होते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। इस दौरान एक्सप्रेसवे पर बसों और अन्य वाहनों की रफ्तार तेज रही, जिससे यातायात का दबाव भी बढ़ गया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन सतर्क रहा और जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया गया। रैली में शामिल होने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। सवायजपुर के रूपापुर स्थित कट पर सैकड़ो की संख्या में रोडवेज बसें एक्सप्रेसवे होते हुए मल्लावा की ओर गई।
0
0
Report

कोटपूतली में पेयजल संकट पर महिलाओं समेत ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली...ग्राम पंचायत चुरी में लंबे समय से जारी पेयजल संकट के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया। पंचायत भवन के पास बनी उच्च जलाशय टंकी के सामने बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष एकत्र हुए और मटके फोड़ते हुए जलदाय विभाग व ग्राम पंचायत प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले करीब एक महीने से गांव में पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप पड़ी है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोगों को पीने के पानी के लिए भी इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। महिलाओं ने बताया कि सुबह से शाम तक पानी की तलाश में समय निकल जाता है, जिससे घर का कामकाज भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने बताया कि मजबूरी में निजी नलकूपों और बोरवेलों से पानी लेना पड़ रहा है, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ गया है। कई परिवारों को दूर-दूर के इलाकों से पानी लाना पड़ रहा है। तेज गर्मी के बीच पानी की किल्लत ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसी वजह से लोगों में नाराजगी लगातार बढ़ रही है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप कर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने और व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त करने की मांग की है।
0
0
Report

कब्र से युवती का शव निकला; प्रेमी पर दुष्कर्म, गर्भपात और हत्या के आरोप

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में डीएम के आदेश पर एक युवती का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों ने प्रेमी शादाब पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, कई बार गर्भपात करवाने और बाद में आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई कराई गई। मामला पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के एक गाँव का है। बुधवार को दफनाई गई युवती का शव डीएम अमित पाल के आदेश पर कब्र खोदकर बाहर निकाला गया। प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस की निगरानी में पूरी कार्रवाई कराई गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही शादाब नाम के युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने दो बार गर्भपात भी कराया। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी मुकर गया। इससे आहत हो कर युवती ने जहर खा लिया। इसके बाद युवक ने उनका एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज़ कराया। जहा युवती ने दम तोड़ दिया। युवक ने परिजनों को बीमारी से मौत की बात बताई, और शव को कब्र में दफ़नवा दिया। लेकिन जब युवती का मोबाइल देखा गया तो घटना की जानकारी हुई। मृतका की छोटी बहन ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई थी, जिसके बाद शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया गया। परिजनों को उम्मीद है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सच्चाई सामने आएगी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। यह मामला अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top