icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

यूपी कांग्रेस नेताओं के राष्ट्रीय सचिव बनने के इंटरव्यू, 19 ने किया आवेदन

Noida, Uttar Pradesh:यूपी कांग्रेस के कई नेताओं का बढ़ सकता है कद, 19 नेताओं ने दिया राष्ट्रीय सचिव बनने के लिए इंटरव्यू उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कई नेता अब राष्ट्रीय राजनीति में पदार्पण कर सकते हैं. कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने पिछले दिनों देशभर से सैकड़ों नेताओं के इंटरव्यू लिए हैं, जिनमें से 55 से 60 नेताओं को राष्ट्रीय सचिव बनाया जाना है. उत्तर प्रदेश की बात की जाए तो कुल 19 नेताओं ने राष्ट्रीय सचिव बनने के लिए इंटरव्यू दिए हैं. इनमें से चार से पांच प्रदेश के नेता कांग्रेस की राष्ट्रीय राजनीति में जा सकते हैं. इनमें कई प्रमुख नाम हैं जो अब तक यूपी में कांग्रेस के लिए संगठन मजबूत करने की दिशा में काम कर चुके हैं. उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है और इस राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में कांग्रेस पार्टी यूपी से जुड़े कई नेताओं को राष्ट्रीय फलक पर लेकर कार्यकर्ताओं को बड़ा संदेश देना चाहती है. जिससे कार्यकर्ता पार्टी के साथ जुड़े रहें. ये सोचकर कि वे भी कांग्रेस की राष्ट्रीय राजनीति के कभी भी हिस्सेदार बन सकते हैं. इन नेताओं में से करीब 55 से 60 नेताओं को प्रदेश की राजनीति से बाहर निकालकर राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की योजना है. उत्तर प्रदेश के कांग्रेस नेताओं में पुरुष और महिला नेताओं ने इंटरव्यू दिया है. हालांकि महिलाओं की संख्या काफी कम है. महिलाओं में राष्ट्रीय सचिव पद के लिए इंटरव्यू देने वाली कानपुर की प्रतिभा अटल पाल और करिश्मा ठाकुर शामिल हैं. करिश्मा ठाकुर महिला कांग्रेस की कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की पूर्व महिला अध्यक्ष होने के साथ-साथ कानपुर की गोविंद नगर विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुकी हैं. प्रतिभा अटल पाल भी कांग्रेस की वरिष्ठ नेता है. दोनों ही नेत्रियों ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के सामने इंटरव्यू दिया है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव रहे अनिल यादव ने भी राष्ट्रीय सचिव बनने के लिए साक्षात्कार दिया है. उत्तर प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के चेयरमैन मनोज यादव भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना चाहते हैं. यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रहे ओमवीर यादव, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके केशव यादव, प्रांतीय अध्यक्ष रहे योगेश दीक्षित और प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने भी इस प्रक्रिया में हिस्सा लिया है. अब इनमें से कई नेताओं को राष्ट्रीय सचिव बनने का मौका मिल सकता है. INTERVIEW चीजों के बारे में सवालों का संक्षेप विवरण: आपके अलावा कोई तीन अन्य राष्ट्रीय सचिव जो अच्छा काम कर रहे हों; फील्ड में काम करने के दौरान महिलाओं या अन्य नेताओं को किन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है; अपने क्षेत्र के पांच सबसे अच्छे कार्यकर्ताओं के नाम; कांग्रेस पार्टी से हुई कोई एक ऐसी गलती जिसे सुधारने की जरूरत है; एक शब्द या एक लाइन में सचिव के काम को परिभाषित करना. प्रदेश में विभिन्न पदों पर रह चुके या वर्तमान में किसी न किसी पद पर काबिज हैं, ऐसे नेताओं को राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने की तैयारी है. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव है इसलिए कांग्रेस का मुख्य रूप से फोकस उत्तर प्रदेश पर ही है. यहां के कांग्रेस नेताओं को पार्टी की राष्ट्रीय राजनीति में शामिल किया जाएगा.
0
0
Report
Advertisement

ललितपुर में गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान 11 वर्षीय मौत, परिवार में मातम

Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में कल गणेश मूर्ति विसर्जन के लिये गए एक 11 वर्षीय छात्र की बांध के भराव क्षेत्र में डूबकर मौत हो गई , मासूम बच्चे की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया । घटना नाराहट थाना क्षेत्र अंतर्गत इमलिया ग्राम में सजनाम बांध के भराव क्षेत्र की है । बताया जा रहा है कि कल देर शाम नाराहट थाना क्षेत्र अंतर्गत इमलिया ग्राम निवासी 11 वर्षीय रुद्रप्रताप सिंह मोहल्लेवासियों के साथ गणेश मूर्ति विसर्जन के लिये गांव के ही पास बांध के भराव क्षेत्र में गया हुआ था । जहां वह पानी के गहराई में चला गया और डूबकर उसकी मौत हो गई। जिसकी सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ।
0
0
Report

वैशाली: बेलसर के दरोगा मनीष कुमार का तबादला, ईमानदार अधिकारी पर सवाल

Hajipur, Bihar:वैशाली से इस वक्त की बड़ी और हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसने वाले बेलसर थाना के तेज-तर्रार दरोगा मनीष कुमार का अचानक तबादला कर दिया गया है। इस तबादले के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।बताया जा रहा है कि दरोगा मनीष कुमार पिछले पांच महीने से बेलसर थाना में तैनात थे। अपने छोटे से कार्यकाल में ही उन्होंने अपराध नियंत्रण में कई बड़ी सफलताएं हासिल की थीं। उनकी इसी कार्यकुशलता और ईमानदारी से खुश होकर वैशाली के एसएसपी शुभांक मिश्रा ने खुद उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया था।लेकिन अब कहानी ने नया मोड़ ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, महज छह दिन पहले ही दरोगा मनीष कुमार ने क्षेत्र के कुख्यात अपराधी महताब खान के खिलाफ वारंट जारी करवाया था। इतना ही नहीं, देर रात उन्होंने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब माफिया मनोज राय को भी गिरफ्तार किया था। इन दो बड़ी कार्रवाइयों के तुरंत बाद ही उनके तबादले का आदेश आ गया।अचानक हुए इस तबादले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या ईमानदार और एक्शन लेने वाले अधिकारी को सजा मिल रही है क्या शराब और अपराध माफिया पर कार्रवाई करना महंगा पड़ गया फिलहाल वैशाली पुलिस के इस फैसले पर आम लोगों से लेकर पुलिस कर्मियों तक में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
0
0
Report
Advertisement

अमेठी में तेज बारिश से कच्चा मकान गिरी दीवार, दंपति मलबे में, महिला मौत

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - पिछले 2 दिनों से रूक रूककर हो रही बारिश के चलते गिरा कच्चा मकान, मकान गिरने से दंपति आये चपेट में, बताया जा रहा है की घर के पीछे बंधी भैंस को खोलने गये थे दोनों लोग, जहाँ पर बारिश के चलते अचानक भरा-भरा गिरी दीवार, जिसके मलबे में दबे पति-पत्नी, शोरगुल सुन दौड़े लोगों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए लाए सीएचसी, जहाँ पर इलाज के दौरान पत्नी ने तोड़ा दम गंभीर रूप से घायल पति का चल रहा है इलाज, सूचना पर पहुंची पुलिस महिला के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुटी, जामों थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर गांव का है मामला
0
0
Report

मुख्यमंत्री के प्रतापगढ़ दौरे के लिए प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा कड़ी

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, आज प्रतापगढ़ पहुंचेंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, हेलीपैड से दशहरा मैदान तक तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा प्रशासन, दोपहर 12.30 बजे प्रतापगढ़ हेलीपैड पहुंचने का प्रस्तावित कार्यक्रम, हेलीपैड से कार द्वारा दीपेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, मंदिर में दर्शन और पूजा के लिए 15 मिनट का कार्यक्रम प्रस्तावित, दोपहर 1 बजे दशहरा मैदान में विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण, दशहरा मैदान में जनसभा को भी संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री, दोपहर 2 बजे राजकीय महाविद्यालय के लिए रवाना होंगे मुख्यमंत्री, महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद का कार्यक्रम, हेलीपैड, दशहरा मैदान और महाविद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार कार्यक्रम स्थलों का कर रहे निरीक्षण, हेलीपैड से कार्यक्रम स्थलों तक बैरिकेडिंग और यातायात व्यवस्था की तैयारी, दौरे को लेकर सुरक्षा, पार्किंग और प्रवेश-निकास व्यवस्था पर भी फोकस, दोपहर 3.10 बजे प्रतापगढ़ हेलीपैड पहुंचने का प्रस्तावित समय, दोपहर 3.15 बजे हेलीकॉप्टर से उदयपुर के लिए रवाना होंगे मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट
0
0
Report

पनवाड़ के गणेश विसर्जन पुलिया हादसे में युवक गिरा, SDRF ने बचाव किया

Jhalawar, Rajasthan:पनवाड़ (झालावाड़) पणवाड़ से गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान शुक्रवार शाम जिले की सीमा रेखा स्थित कालीसिंध नदी की हाईलेवल पुलिया पर अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक पुलिया से नीचे कूद गया। वह नीचे स्थित छोटी पुलिया पर बह रहे पानी में जा गिरा और घायल हो गया। घटना के समय गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन पनवाड़ से पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कराया जा रहा था और सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रतिमाओं के साथ सीमित संख्या में युवकों को ही प्रवेश दिया गया था। लगभग शाम छह बजे 30 वर्षीय टिंकू पुत्र चंद्रमोहन मेहता निवासी उम्मेदपुरा अचानक हाईलेवल पुलिया से नीचे कूद गया और छोटी पुलिया पर बह रहे पानी में गिरने से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही तहसीलदार हेमराज कपूर, डीएसपी गरिमा जिंदल और थानाधिकारी सम्पतराज वैष्णव मौके पर पहुंचे। SDRF रेस्क्यू टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद युवक को पानी से बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसे उपचार के लिए पनवाड़ सीएचसी पहुंचाया गया। घटना के समय पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। युवक के पुलिया से नीचे कूदने अथवा गिरने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है; पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
0
0
Report
Advertisement

भंवरगढ़ में गाय से टकराकर बाइक पलटी: पिता-पुत्र गंभीर घायल

Baran, Rajasthan:भंवरगढ़ में सड़क हादसा, गाय से टकराई बाइक; पिता-पुत्र गंभीर घायल बारां जिले के भंवरगढ़ थाना क्षेत्र में NH-27 लिंक रोड पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क पर अचानक गाय आ जाने से एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए。 प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक सवार कालू पुत्र खेमा बंजारा, उम्र 25 वर्ष, अपने 2 वर्षीय बेटे के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था। इसी दौरान हाईवे पर अचानक गाय सामने आ गई। गाय को बचाने के चक्कर में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिर पड़े。 हादसे की सूचना मिलते ही भंवरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, भंवरगढ़ पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर 108 एम्बुलेंस की मदद से दोनों को जिला चिकित्सालय बारां रेफर कर दिया गया。 फिलहाल दोनों का इलाज बारां जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

खगड़िया में ईट लदी ट्रैक्टर-टैंपू भिड़ंत, दो की मौत, चार घायल

Khagaria, Bihar:खगङिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है ईट लदी टैक्टर और टैंम्पू के बीच भीषण टक्कर हुआ है. जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी वही तीन से चार घायल हो गये. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा कि पिता का अंतिम संस्कार करके लौट रहे पुत्र परम आनंद सिंह की भी मौत हो गयी. पुत्र परम आनंद सिंह ने अपने पिता को मुखाग्नि देने के बाद और अंतिम संस्कार के बाद सभी लोग टैम्पू से बेलदौर के मुरासी गांव जा रहे थे इसी दौरन मानसी के NH 31 पर विपरीत दिशा से आ रही टैक्टर ने टेम्पू में जोरदार टक्कर मार दी जिससे पुत्र समेत दो लोगों की मौत हो गयी वही चार लोग घायल हो गये. सभी लोग बेलदौर प्रखंड के मुरासी गांव के रहने वाले हैं।
0
0
Report

भाजपा ने महिला-OBC कार्ड से सरोज कंवर को डिप्टी मेयर उम्मीदवार बनाया

Noida, Uttar Pradesh:डिप्टी मेयर चुनाव में भाजपा का महिला-OBC कार्ड। डिप्टी मेयर के लिए भाजपा ने सरोज कंवर को मैदान में उतारा। सरोज कंवर भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री रणजीत सिंह सोडाला की पत्नी हैं। रणजीत सिंह सोडála रावणा राजपूत समाज के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। नगर निगम चुनाव में पहली बार सरोज कंवर को भाजपा ने टिकट दिया था। भाजपा ने OBC आरक्षित महिला सीट से सरोज कंवर को प्रत्याशी बनाया था। सरोज कंवर ने वार्ड-90 से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीता। अब डिप्टी मेयर के लिए सरोज कंवर पर भाजपा का दांव। महिला चेहरे के साथ OBC समीकरण साधने की कोशिश। सरोज कंवर जीतीं तो जयपुर नगर निगम के इतिहास में पहली महिला डिप्टी मेयर बनने का दावा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top