Pilibhit - राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार से मिली , शेरपुर की पीड़ित महिला
Puranpur, Uttar Pradesh:गांव शेरपुर कला में तैनात एक दरोगा द्वारा महिला के साथ अभ्रद व्यवहार किया गया था, जिसको लेकर महिला ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की थी लेकिन दरोगा के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की गई. आज राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार नईम आधिवक्ता की बेटी की शादी में शेरपुर कला गांव पहुंचे . वहां पर पीड़ित महिला भी आ गई , जिसने शिकायती पत्र दरोगा के खिलाफ दिया और उसके व्यवहार के बारे में बताया. राज मंत्री संजय सिंह गंगवार ने आज आश्वासन दिया कि 2 दिन के अंदर दरोगा के ऊपर कार्रवाई होगी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइट की चपेट में आये दो मासूम, हालत गंभीर
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई/गीतेश सिंह: 11 हजार की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो मासूम बच्चे, हालत गंभीर बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल, Chc शाहाबाद से जिला अस्पताल हरदोई रेफर किए गए दोनों बच्चे हरदोई की शाहाबाद ग्राम पंचायत चंद्रपुर खैरी में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से दो मासूम बच्चे झुलस गए। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में परिजनों द्वारा दोनों बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहाबाद पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल हरदोई रेफर कर दिया गया। घायल बच्चों की पहचान दुर्गेश के पुत्र कार्तिक (2 वर्ष) और महिमा (5 वर्ष) के रूप में बताई गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए हादसे के लिए विभागीय लापरवाही को जिम्मेदार बताया है। उनका कहना है कि बिजली व्यवस्था में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण मासूमों की जान पर बन आई।
