262001
पीलीभीत में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता , वाहन को DM ने हरी झंडी दिखाई
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अभियान के तहत DM संजय सिंह ने लोगों को जागरूक करने के लिए लगाए गए वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं ARTO वीरेंद्र सिंह ने दो पहिया वाहन और चार पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने व सीट बेल्ट लगाने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है घने कोहरे में फॉग लाइट लगाए,लोडर वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाए,वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करने सहित तमाम तरह के सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के बारे में बताया।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कानपुर के महाराजपुर में रात्रिकालीन केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग—लपटें 1 किमी दूर तक दिखीं
Kanpur, Uttar Pradesh:केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग आग की लपटें 1km दूर से दिखाई दी एंकर- कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र रात में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। आग की लपटें एक किलोमीटर दूर तक दिखाई देने लगीं। लपटें लगातार ऊंची उठती रहीं। बीच-बीच में धमाके की आवाज भी आती रही। फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां आग बुझाने में लगाई गईं। आग कहाँ और किस वजह से लगी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस और फायर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिस फैक्ट्री में आग लगी, वहां उस समय काम नहीं हो रहा था। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद रात में आग पर काबू पाया जा सका। आग से करोङो का नुकसान हो गया। बाइट-दीपक शर्मा -CFO0
0
Report
चुनाव हार के बावजूद ग्रामीणों ने महेश बाजिया को किया भव्य सम्मान
Sikar, Rajasthan:चुनाव हारने के बाद भी ग्रामीणों के दिलों में जीते महेश बाजिया, 11.81 लाख रुपए और स्कॉर्पियो भेंट कर किया सम्मान लाखनी में अनूठी मिसाल: करीब दो दर्जन ग्राम पंचायतों के सरपंच व जनप्रतिनिधि भी समारोह में हुए शामिल लोकतंत्र में चुनाव जीतना ही जनसमर्थन का पैमाना नहीं होता, कभी-कभी जनता का प्यार चुनावी हार पर भी भारी पड़ जाता है। ऐसा ही नजारा रींगस उपखंड क्षेत्र की लाखनी ग्राम पंचायत में देखने को मिला। यहां चुनाव में हारे पूर्व सरपंच महेश कुमार बाजिया का ग्रामीणों ने भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर अनूठे अंदाज में सम्मान किया। ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से एकत्रित 11 लाख 81 हजार 500 रुपए की नकद राशि और स्कॉर्पियो एस-11 गाड़ी भेंट कर उनके प्रति अपना आभार जताया। गांव की मुख्य चौपाल पर आयोजित समारोह में करीब दो दर्जन ग्राम पंचायतों के सरपंच और जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। ग्रामीणों ने बताया कि महेश बाजिया ने करीब 12 वर्षों तक सरपंच पद पर रहते हुए गांव में अनेक विकास कार्य करवाए। उन्होंने हमेशा ग्रामीणों के सुख-दुख में साथ निभाया और बिना किसी भेदभाव के गांव की सेवा की। उनके इसी सेवाभाव और योगदान को देखते हुए ग्रामीणों ने चुनावी परिणाम से इतर उनका सम्मान करने का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से 11 लाख 81 हजार 500 रुपए की राशि एकत्रित कर महेश बाजिया को भेंट की। वहीं गांव के दशरथ सिंह पुत्र मूलसिंह शेखावत ने अपनी ओर से स्कॉर्पियो एस-11 गाड़ी उपहार स्वरूप भेंट की। ग्रामीणों से मिले इस अप्रत्याशित सम्मान से महेश बाजिया भावुक हो गए। उनकी आंखें नम हो गईं और उन्होंने घुटनों के बल बैठकर ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। सम्मान से अभिभूत महेश बाजिया ने कहा कि उन्हें गांव की सेवा करने का जो अवसर मिला, उसमें उन्होंने बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए काम किया। ग्रामीणों ने जो प्यार और सम्मान दिया है, वह उनके लिए जीवन की अनमोल पूंजी है। वे आगे भी गांव और ग्रामीणों की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। गौरतलब है कि लाखनी ग्राम पंचायत में शुरुआती पांच साल महेश बाजिया की धर्मपत्नी संतोष देवी सरपंच रहीं। इसके बाद सात साल तक महेश बाजिया ने स्वयं सरपंच पद की जिम्मेदारी संभाली। इस बार सरपंच पद की सीट सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित होने पर उनकी धर्मपत्नी संतोष देवी ने चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। चुनाव में हार के बाद ग्रामीणों ने सांत्वना और उनके परिवार के पूर्व कार्यकाल में किए गए योगदान के प्रति आभार स्वरूप यह सम्मान समारोह आयोजित किया।0
0
Report
मंडी में मूंगफली नीलामी बंद, अनिश्चितकाल के लिए व्यापारी आह्वान जारी
Sikar, Rajasthan:कृषि उपज मंडी में व्यापारियों का बड़ा ऐलान, आज से अनिश्चितकाल के लिए मंड़ी बंद, मूंगफली की नीलामी व्यवस्था को लेकर कच्चे आढ़तियों में नाराजगी, तीन-चार बार शिकायत के बावजूद मंडी प्रशासन ने नहीं किया समस्या का समाधान, संपूर्ण मंडी प्रांगण में नीलामी नहीं होने से किसान और व्यापारी परेशान, व्यवस्था में सुधार होने तक नीलामी नहीं कराने का लिया फैसला, व्यापारियों ने किसानों से मंडी में मूंगफली नहीं लाने की की अपील, मंत्री प्रकाश जैन व अध्यक्ष पवन चौधरी ने दी जानकारी एंकर श्रीमाधोपुर कृषि उपज मंडी में मूंगफली की नीलामी व्यवस्था में अव्यवस्था से परेशान होकर कल देर शाम को व्यापारियों ने बैठक कर अनिश्चितत काल के लिए मंड़ी बंद का ऐलान कर दिया। मंडी प्रांगण में सभी स्थानों पर नियमित नीलामी नहीं होने और लगातार बिगड़ती व्यवस्थाओं से नाराज कच्चे आढ़तियों ने 18 नवंबर से अनिश्चितकाल के लिए व्यापार बंद करने का निर्णय लिया है। इस फैसले से मंडी में मूंगफली बेचने आने वाले किसानों की परेशानी बढ़ सकती है। कच्चे आढ़तियों का आरोप है कि मंडी में संपूर्ण प्रांगण में नीलामी करवाने को लेकर कई बार मंडी प्रशासन को अवगत करवाया गया। तीन-चार बार निवेदन करने के باوجود समस्या का समाधान नहीं हुआ। खरीददार व्यापारी मंडी प्रशासन के निर्देशों की पालना नहीं कर रहे हैं। वहीं कच्चे आढ़तियों की मांगों को भी नजर अंदाज किया जा रहा है। इसके चलते नियमित नीलामी की व्यवस्था प्रभावित हो रही है।नीलामी में हो रही अव्यवस्था के कारण कच्चे आढ़तियों की दुकानों पर अपनी उपज लेकर पहुँचने वाले किसानों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि जब तक मंडी प्रांगण में नीलामी की व्यवस्था पूरी तरह सुचारू नहीं होती और सभी स्थानों पर नियमित नीलामी सुनिश्चित नहीं की जाती, तब तक नीलामी का काम शुरू नहीं किया जाएगा। कच्चे आढ़तियों ने बुधवार से मंडी में अनिश्चितकाल के लिए व्यापार स्थगित कर दिया साथ ही व्यापारियों ने किसानों से अपील की है कि आगामी सूचना तक अपनी मूंगफली विक्रय के लिए मंडी में लेकर नहीं आएं।0
0
Report
Advertisement
खाटूश्यामजी पाटोत्सव मेले में आतिशबाजी पर पूर्ण प्रतिबंध, VIP दर्शन बंद
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले की खाटूश्यामजी धार्मिक नगरी बाबा श्याम के कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी और पाटोत्सव मेले को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। मेले की व्यवस्थाओं के लिए कलेक्टर आशीष मोदी और पुलिस अधीक्षक संजीव नैन ने पुलिस कंट्रोल रूम में बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि मेले के दौरान आतिशबाजी पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नियमों के उल्लंघन पर आतिशबाजी करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मेले की व्यवस्थाएं फाल्गुनी मेले के अनुरूप होगी। आम श्रद्धालुओं के लिए वीआईपी दर्शन व्यवस्था नहीं होगी। चिकित्सा सुविधाओं के लिए उप-जिला अस्पताल में चार डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे, पाँच स्थानों पर मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मोबाइल टॉयलेट और 20-25 स्थानों पर 24 घंटे शौचालय व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं में भी शौचालय सुविधा पर्याप्त होनी चाहिए। विद्युत सुरक्षा के लिए मंदिर कमेटी, नगरपालिका और विद्युत विभाग मिलकर ऑडिट करेंगे और कहीं भी तार झूलते नहीं मिलने चाहिए। मंदिर निकास मार्ग और निर्माणाधीन गड्ढे को भरवाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि मेले के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।0
0
Report
बूंदी चौपाटी पर चाट गुमटी में अचानक आग, दमकल ने पाया तुरंत काबू
Noida, Uttar Pradesh:बून्दी चौपाटी पर चाट की गुमटी में लगी अचानक आग, दमकल ने पाया काबू बूंदी बूंदी शहर की चौपाटी पर एक चाट की गुमटी में अचानक आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों में हलचल मच गई। घटना की सूचना नगर परिषद को दी गई, जिस पर दमकल वाहन तत्काल मौके पर पहुंचा। दमकल कर्मियों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझाने से स्थिति नियंत्रित हो गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।0
0
Report
अनंत सिंह की बेटी की शादी समेत घोड़दौड़ की तेज चर्चा बिहार में
Barh, Bihar:मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की तैयारियों के बीच घुड़दौड़ की चर्चा जोरों पर है। देश के नामी घोड़े 25 नवंबर को आयोजित घुड़दौड़ में भाग लेगें। छठ समाप्त होते ही घोड़े यहां पहुंचने लगे हैं। आज बिहार के सारण समेत कई जिलों से सात घोड़े घुड़दौड़ में भाग लेने पहुंचे हैं। अनंत सिंह ने घोड़ों के रहने के लिए यहां घुड़साल भी बनाया है। आज फिर अनंत सिंह एक दर्जन घोड़े की प्रैक्टिस देखने समर्थकों के साथ ग्राउंड पहुंचे, जहां सैकड़ो लोग मौजूद थे। विवेका पहलवान के भाई अरविंद पहलवान ने बताया कि शादी और घुड़दौड़ की तैयारी अच्छी चल रही है। नदवां गांव में घुड़दौड़ की परंपरा रही है, जिसे अब विधायक जी ने जिंदा रखा है। उनका घोड़ा भी देश में कई घुड़दौड़ प्रतियोगिता में भाग ले चुका है और उसे कई प्राइज भी मिला है। फर्स्ट प्राइज थार सम्मान और प्यार का प्रतीक है। नदावाँ में इससे पहले भी घुड़दौड़ आयोजित होते रहे हैं। इधर कम हुआ है लेकिन अनंत सिंह इसे जिंदा रखे हुए हैं। शादी में यूपी, महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान समेत कई राज्यों से यहां लोग पहुंचेंगे। पंजाब के एक युवक ने कहा कि वह पंजाब से छठ महापर्व मनाने बिहार आए थे। इसके बाद वे अनंत सिंह से मिलने पहुंचे। अब वे 25 नवंबर को शादी और घुड़दौड़ देखकर लौटेंगे। पंजाब में उन्होंने पहले भी कई घुड़दौड़ देखा है। यहाँ और पंजाब का घुड़दौड़ भी एक ही जैसा होता है। शादी की तैयारी भव्य हो रही है, उनको अनंत सिंह से काफी लगाव है। रोहित सिंह ने कहा कि यहां भव्य टेंट पंडाल लगाए जा रहे हैं, हेलीपैड भी बनाए जा रहे हैं। वह पहले कभी ऐसी शादी नहीं देखे हैं। उन्हें इस शादी में अच्छा लगा कि कोई भी आकर खाना खा सकते हैं,चाहे उन्हें कार्ड मिला हो या ना मिला हो। वही शादी से बिहार का नाम भी रौशन हो रहा है।0
0
Report
Advertisement
हाथरस के परचून की दुकान से नकदी-गहने सहित करीब आठ लाख की चोरी
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में शातिर चोरों के हौसले बुलंद दुकान खोलते ही दुकानदार के उड़े होश मामा के लड़के की शादी के लिए रखे थे चार लाख रुपये 500 ग्राम चांदी और सोने के आभूषण चोरी हाथरस में कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के जलेसर रोड पर गंदे नाले के निकट स्थित परचून की दुकान को चोरों ने निशाना बना लिया... चोर दुकान के गल्ले में रखे करीब 4 लाख 40 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए.... दुकानदार ने करीब 4 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान जताया है... पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है..... पीड़ित दुकानदार सोनू ने बताया कि उनकी जलेसर रोड पर गंदे नाले के निकट परचून की दुकान है... सोमवार रात वह घर के अंदर सो रहे थे.... मंगलवार, 17 नवंबर की सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो गल्ले का ताला टूटा मिला... उसमें रखी नकदी और आभूषण गायब थे... दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी निकला हुआ मिला... सोनू के मुताबिक, गल्ले में करीब 4 लाख 40 हजार रुपये रखे थे... इनमें चार लाख रुपये उन्हें 22 नवंबर को अपने मामा के लड़के की शादी में देने थे... शादी के लिए संभालकर रखी रकम चोरी होने से परिवार परेशान है... पीड़ित ने बताया कि चोर करीब 500 ग्राम चांदी के आभूषण और सोने के कुछ आभूषण भी ले गए... नकदी और आभूषणों सहित करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है... डीवीआर निकला मिलने से साक्ष्य मिटाने की आशंका है... हालांकि, इसकी पुष्टि जांच के बाद होगी... सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर सुराग जुटाए... सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है... पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है और जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा....0
0
Report
रामदेवपुर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, टेलर ने कुचला
Jaunpur, Uttar Pradesh:रामदेवपुर में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की टक्कर के बाद टेलर ने युवक को कुचला, मौके पर तोड़ा दम\n\nजौनपुर चंदवक, आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर रामदेवपुर के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की जान चली गई। दो बाइकों के बीच आमने-सामने हुई भिड़ंत के बाद युवक सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।\nहादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और सड़क पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। देखते ही देखते मार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही चंदवक थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।\nपुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। साथ ही दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर जाम खुलवाया और यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया। फिलहाल मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक का माहौल है।0
0
Report
फरीदाबाद की सोसाइटी में दिवाली पर हवाई फायरिंग, पदाधिकारियों पर सवाल
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद की सोसाइटी में दिवाली पर जमकर हुई हवाई फायरिंग, पदाधिकारियों पर कानून की धज्जियां उड़ाने का आरोप; वीडियो वायरल फरीदाबाद में दिवाली के आसपास हवाई फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो सेक्टर-76 स्थित एक सोसाइटी का है, जहां सोसाइटी के ही कुछ पदाधिकारी कथित तौर पर जमकर हवाई फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि सोसाइटी की जिम्मेदारी संभालने वाले पदाधिकारी ही कानून और नियमों की अनदेखी करते हुए खुलेआम हवाई फायरिंग कर रहे हैं। यदि वीडियो में दिखाई दे रही घटना की पुष्टि होती है, तो यह सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था के लिहाज से गंभीर मामला है। हालांकि, अभी तक इस मामले में पुलिस के पास किसी भी व्यक्ति की ओर से शिकायत दर्ज कराए जाने की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो जाती है। अब देखना होगा कि पुलिस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर इसकी जांच करती है या नहीं और फायरिंग करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है। * जिनके कंधों पर सोसाइटी की जिम्मेदारी, वही कर रहे हवाई फायरिंग! सेक्टर-76 का वीडियो वायरल * दिवाली पर सोसाइटी में हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल, पदाधिकारियों की भूमिका पर उठे सवाल * फरीदाबाद में कानून को ठेंगा! सोसाइटी के पदाधिकारियों पर हवाई फायरिंग का आरोप * सेक्टर-76 की सोसाइटी में दिवाली पर चलीं गोलियां, वायरल वीडियो के बाद पुलिस कार्रवाई का इंतजार0
0
Report
Advertisement
सपा विधायक स्वामी ओमवेश पर अवैध अतिक्रमण के मामले में मुकदमा दर्ज
Moradabad, Uttar Pradesh:सपा विधायक पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश के खिलाफ संगीन धाराओं में किया गया मुकदमा दर्ज। बिजनौर रेंज कार्यालय के बीट प्रभारी गंज गस्त के दौरान सूचना मिली कि सपा विधायक चांदपुर स्वामी ओमवेश आरक्षित वन भूमि पर अतिक्रमण करा रहे हैं। हेमेंद्र सिंह सेक्शन अधिकारी गंज और महिला सिपाही हिमानी को साथ लेकर मौके पर पहुंचे तो देखा वन भूमि पर 31 पिलर स्थापित कर दिए हैं। वन अफसरों का कहना है कि सपा विधायक ने अपने साथी भूरा के साथ मिलकर सरकारी आठ से दस बीघा जमीन पर अवैध तरीके से पिलर लगा दिए हैं जिनका वन कर्मियों ने विरोध किया था। वन विभाग के अफसरों ने अतिक्रमण करने के प्रयास में सपा विधायक स्वामी ओमवेश व अन्य के विरुद्ध धारा-26 भारतीय वन अधिनियम-1927 और राज्य वन्य जीव बारह सिंघा अभ्यारण्य में वन्य जीवों के प्राकृतिक वास को नष्ट करने और वन्य जीवों के स्वच्छंद विचरण में बाधा उत्पन्न करने पर धारा 27, और 51 वन्य जीव संरक्षण अधिनयम-1972 में वन अपराध दर्ज किया गया है। उधर मुकदमा दर्ज होने के बाद सपा विधायक स्वामी ओमवेश का कहना है कि उनका इस मामले से कोई लेना देना नहीं है राजनीतिक सड्यंत्र के तहत मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है मुझे झूठे मुकदमे में फसाया जा रहा है। चुनाव नजदीक आ रहे हैं तो सपा के लोगों को डराने का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
फिरोजाबाद चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद पुलिस-बदमाश मुठभेड़, चोरी का आरोपी गोली लगने से घायल रामगढ़ पुलिस की जवाबी फायरिंग में जाकिर हुसैन के पैर में लगी गोली जाटवपुरी से कैंटर चोरी के मामले में वांछित था आरोपी साती रोड पर पुलिस चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी के उपकरण और 12,100 रुपये बरामद घायल आरोपी गिरफ्तार, पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती0
0
Report
लखनऊ में उत्तराखंड महोत्सव में धामी ने प्रवासी उत्तराखंडियों से संस्कृति जोड़े रहने की अपील
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami Along With Cabinet Minister (U.P) Jaiveer Singh And Uttarakhand Tourism Minister Satpal Maharaj Attend Uttarakhand Mahotsav / Visuals उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री (यूपी) जयवीर सिंह और उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के साथ उत्तराखण्ड महोत्सव में शामिल हुए / दृश्य मंगलवार रात को कार्यक्रम में हुए शामिल मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पंडित गोविंद बल्लभ पंत सांस्कृतिक उपवन, लखनऊ में उत्तराखण्ड महापरिषद द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड महोत्सव 2026 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तर प्रदेश में निवास कर रहे प्रवासी उत्तराखण्डियों को अपनी संस्कृति, परंपराओं, लोकभाषा और सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की पहचान उसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं, रीति-रिवाजों और विशिष्ट जीवनशैली में निहित है। भौगोलिक रूप से हम कहीं भी रहें, लेकिन अपनी मातृभूमि, अपनी बोली-भाषा और सांस्कृतिक विरासत के प्रति जुड़ाव सदैव बनाए रखना चाहिए। अपनी जड़ों से जुड़कर रहना हमारी भावी पीढ़ियों को अपनी पहचान और विरासत से परिचित कराने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार प्रवासी उत्तराखण्डियों को अपनी मातृभूमि से जोड़ने और राज्य के विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी उद्देश्य से पिछले तीन वर्षों से लगातार प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इन सम्मेलनों के माध्यम से देश-विदेश में रह रहे उत्तराखण्ड के प्रवासियों को एक मंच पर लाकर उनके अनुभवों, ज्ञान, कौशल, निवेश और सामर्थ्य का लाभ प्रदेश के विकास में लेने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य धरोहर हैं। वे जहां भी रहते हैं, अपनी मेहनत, प्रतिभा और कार्यकुशलता से उत्तराखण्ड का नाम रोशन करते हैं। मुख्यमंत्री ने उनसे अपने गांवों, स्थानीय उत्पादों, पर्यटन स्थलों और सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों के विकास में भी योगदान देने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड के आपसी संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश हमारा सहोदर भाई है। दोनों राज्यों के बीच केवल भौगोलिक और प्रशासनिक संबंध ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और भावनात्मक जुड़ाव भी है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड की प्रगति एक-दूसरे से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना और निवेश के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हो रहे हैं। प्रदेश में सड़क, एक्सप्रेस-वे, औद्योगिक विकास, पर्यटन, कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। गंगा एक्सप्रेस-वे उत्तराखंड की कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को नई गति देने वाला महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से गंगा एक्सप्रेस-वे को हरिद्वार तक जोड़ने का अनुरोध किया है, ताकि इसका लाभ उत्तराखण्ड को भी मिल सके और दोनों राज्यों के बीच आवागमन, व्यापार, पर्यटन एवं आर्थिक गतिविधियों को और अधिक प्रोत्साहन मिले। उन्होंने उत्तर प्रदेश में निवेश के बढ़ते अवसरों और विशेष रूप से पर्यटन क्षेत्र में लगभग 38 हजार करोड़ रुपये के निवेश का उल्लेख करते हुए कहा कि यह राज्य की आर्थिक संभावनाओं और निवेश के अनुकूल वातावरण का प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी से विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उत्तर प्रदेश में बेहतर कानून-व्यवस्था, एक्सप्रेस-वे नेटवर्क, औद्योगिक कॉरिडोर, एयरपोर्ट, निवेश अनुकूल नीतियों और आधुनिक आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से रोजगार और व्यापार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड मिलकर पर्यटन, धार्मिक यात्रा, व्यापार, उद्योग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के क्षेत्र में नई संभावनाओं को साकार कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य में विकास की अनेक महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। केदारनाथ धाम में भव्य पुनर्निर्माण कार्य और बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के अंतर्गत श्रद्धालुओं की सुविधाओं, आध्यात्मिक वातावरण और आधारभूत संरचनाओं का विकास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में संचालित इन परियोजनाओं से उत्तराखण्ड की धार्मिक एवं आध्यात्मिक पहचान को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिल रही है।0
0
Report
Advertisement
फरीदाबाद अस्पताल में युवक कपिल की मौत के पीछे अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में दम तोड़ने वाले युवक के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मृतक की पहचान दिल्ली शाहदरा के रहने वाले 33 वर्षीय कपिल के रूप में हुई है, जो 7 नवंबर से लापता था। परिजनों ने अस्पताल के स्टाफ पर इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है. अस्पताल के बेड पर जिस युवक के हाथ पांव बंधे हुए है यह वही युवक कपिल है जिसे इलाज के नाम पर बादशाह खान सिविल अस्पताल की आपातकालीन वार्ड में लगभग 8 दिनों तक बेड से बांध कर रखा गया । आरोप है कि इलाज और खाने पीने के अभाव में कपिल की मौत हो गई। परिवार के मुताबिक कपिल रैपिडो बाइक चलाता था और 7 नवंबर की शाम मां से आखिरी बार बात कर फरीदाबाद से लौटते वक्त लापता हो गया था, जिसकी गुमशुदाग Shahdara थाने में दर्ज थी। उसी रात कपिल को बीके अस्पताल लाया गया था । अब उसका एक वीडियो सामने आया है जिसमें उसके हाथ-पैर बेड से बंधे नजर आ रहे हैं। 15 नवंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । 16 तारीख को मृतक के परिजन कपिल को खोजते हुए अस्पताल पहुंचे तब उन्हें पता चला की कपिल की मौत हो चुकी है। मृतक के पिता अतुल कपूर का आरोप है कि उनका बेटा 7 नवंबर को फरीदाबाद के लिए निकला था और उसी रात अस्पताल में भर्ती हो गया था, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को 15 तारीख को इसकी सूचना दी, लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी जिससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है । मृतक कपिल के पिता ने अपने बेटे की मौत के पीछे अस्पताल प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि अस्पताल प्रशासन उनके बेटे की इलाज के नाम पर हत्या की है । वहीं इस मामले में फरीदाबाद के सिविल सर्जन जयंत आहूजा ने खाना-दवाइयां नहीं देने के आरोपों को नकारते हुए कहा कि भर्ती करते वक्त उसके शरीर पर चोट के निशान थे। मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित कर दी गई है, जो हर पहलू की बारीकी से पड़ताल करेगी और जांच रिपोर्ट में जो भी दोषी पाया जायेगा ,उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
नेवादा में जमीन के विवाद से हिंसक हमला: 6 घायल, एक की मौत
Nawada, Bihar:नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के कोशी-रुक्खी पंचायत में जमीन के पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खेत में धान काट रहे परिवार पर दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडा और गंडासा से हमला कर दिया। इस घटना में 6 लोग घायल हो गए, जिनमें से एक युवक की इलाज के दौरान नवादा सदर अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान गोड़िहारी गांव निवासी बुंदी यादव के पुत्र कमलेश कुमार के रूप में हुई है। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित परिवार के अनुसार सभी लोग अपने खेत में धान काट रहे थे। इसी दौरान करीब 15 से 20 लोग पहुंचे और अचानक हमला कर दिया और लाठी और लोहे के गंडासे से वार कर दिया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि कई सालों से दो पक्षों के बीच जमीन का विवाद चल रहा था, जिसमें एक पक्ष के लोग जबरन जमीन पर कब्जा करना चाह रहे थे। इसी बात को लेकर मारपीट हुई और एक युवक की हत्या कर दी गई। तनाव को देखते हुए पुलिस गांव में कैंप कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है。0
0
Report
काली पूजा के दौरान आर्केस्ट्रा मंच पर हथियार से फायरिंग, आरोपी फरार
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में काली पूजा के दौरान आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में एक युवक ने खुलेआम मंच पर चढ़कर पिस्तौल लहराया और फायरिंग कर दी। इतना ही नहीं, वह डांसर के करीब पहुंचकर भी हथियार लहराने लगता है। पूरा मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव का है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच कर वासुदेवपुर गांव निवासी अंकुश कुमार समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। हालांकि सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। मुख्य आरोपी अंकुश कुमार पर पहले से भी आपराधिक मामला दर्ज है।0
0
Report
Advertisement
