पीलीभीत में झोलाछाप डॉक्टर ने सीज दुकान फिर से खोली
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में झोलाछाप डॉक्टर की सीज दुकान के दूसरे दिन ही ताले की सील तोड़कर संचालित कर दी गई. थाना बिलसंडा के गौहनिया गांव का CHC अधीक्षक डॉ आलमगीर का कहना है कि GRS पोर्टल पर शिकायत की गई थी कि झोलाछाप डॉक्टर सोनल बगैर डिग्री रजिस्ट्रेशन के दुकान संचालित कर रहा है. जिस पर CMO आलोक कुमार के आदेश पर टीम ने 25 अप्रैल को दुकान को सीज कर दिया था. ताज्जुब की बात है कार्रवाई के दूसरे दिन ही ताले की सील तोड़कर दुकान संचालित कर दी गई, वहीं डॉ आलमगीर का कहना है मामले की जांच कराकर FIR दर्ज कराई जाएगी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शाहजहांपुर: जलालाबाद में डिवाइडर से टकराकर खंती में गिरी तेज रफ्तार कार, चार लोग गंभीर रूप से घायल
Khajuriya, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर। जलालाबाद थाना क्षेत्र के कलेक्टर गंज के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और सीधे सड़क किनारे खंती में जा गिरी। इस भीषण हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर आसपास के राहगीर और स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची जलालाबाद पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जलालाबाद में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। प्राथमिक जांच में हादसे की वजह कार की अत्यधिक रफ्तार मानी जा रही है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।गुरुग्राम: अंडरपास में युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा, सड़क पर लेट कर गाड़ियां रोकते हुए वीडियो वायरल
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम: गोल्फ कोर्स रोड़ अंडरपास में युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा
बीच अंडरपास में गाड़ियों को रोक कर हंगामा करता हुआ युवक
सड़क पर लेट कर गाड़ियां रोकते हुए वीडियो वायरल
गुरुग्राम पुलिस ने युवक के खिलाफ सुशांत लोक थाने में मामला किया दर्ज
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
