गजरौला गांव में मगरमच्छ का आतंक, वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र के हटुआ बिजुलिहाई गांव में एक मगरमच्छ अचानक एक घर में घुस गया, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। रात के समय करण शर्मा के घर में मगरमच्छ चारपाई के नीचे छिपा मिला, जिससे परिवार के लोग डरे। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हुए और वन विभाग को सूचना दी। टीम ने कई घंटे की मेहनत के बाद मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू किया, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धार्मिक स्थल के बाहर शर्मनाक तमाशा, दो महिलाओं के बीच मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Gwalior, Madhya Pradesh:ग्वालियर: शहर के प्रसिद्ध अचलेश्वर मंदिर के पास दिवाली की रात दो महिलाओं के बीच जमकर बवाल हुआ। मंदिर परिसर के नजदीक दुकान लगाने को लेकर उपजा विवाद कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों महिलाओं के बीच सरेराह हुई इस मारपीट और हंगामे का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
त्योहार के पावन पर्व और एक धार्मिक स्थल के बाहर इस तरह के शर्मनाक तमाशे ने लोगों को हैरान कर दिया है। घटना का वीडियो सामने आते ही इंदरगंज थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर दोनों महिलाओं की पहचान करने और विवाद की असल वजह तलाशने में जुटी है।
