icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कटिहार: कुर्सेला के तीनघरिया रेलवे ओव पर हथियार समेत युवक गिरफ्तार—पुलिस जांच शुरू

Katihar, Bihar:वायरल वीडियो युवक को कथित तौर पर हथियार के साथ किया गिरफ्तार पुलिस की घेराबंदी, एक युवक गिरफ्तार पुलिस के द्वारा आधिकारिक पुष्टि के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी... कटिहार जिले के कुर्सेला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को कथित तौर पर हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। घटना के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। वहीं पुलिस की इस कार्रवाई से एक बार फिर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर मामला सुर्खियों में आ गया है. मामला कुर्सेला थाना क्षेत्र के तीनघरिया रेलवे समपार के समीप का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार दो युवक कथित तौर पर हथियार लेकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान कुर्सेला पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई की तैयारी की. सूत्र के अनुसार जैसे ही बाइक सवार युवक तीनघरिया रेलवे समपार के पास पहुंचे, पुलिस ने घेराबंदी कर दी। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को कथित तौर पर हथियार के साथ पकड़ लिया, जबकि दूसरा युवक मौके से फरार होने में सफल रहा। गिरफ्तार युवक को बरामद हथियार के साथ कुर्सेला थाना ले जाया गया। हालांकि, गिरफ्तार युवक की पहचान, बरामद हथियार की प्रकृति और पूरे मामले को लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना अभी बाकी है। फरार युवक की तलाश में क्या कार्रवाई की जा रही है, इस संबंध में भी फिलहाल स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है。 तीघरिया रेलवे समपार के समीप हुई इस कार्रवाई को लेकर इलाके में चर्चा तेज है। पुलिस के द्वारा आधिकारिक पुष्टि के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी...
0
0
Report

गोड्डा में 12वीं छात्र की मौत: पुलिस जांच शुरू, पोस्टमार्टम से स्पष्ट होगा कारण

Godda, Jharkhand:गोड्डा शहर में कक्षा 12वीं की पढ़ाई कर रहे एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। छात्र का शव किराए के मकान में पंखे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं परिवार में मातम छा गया। मृतक की पहचान मल्हारा गांव निवासी बाल किशोर पंडित के पुत्र गोपाल पंडित के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गोपाल गोड्डा शहर में रहकर पढ़ाई करता था ।वह पिछले 2 सालों से केंद्रीय विद्यालय के बगल की गली में स्थित एक कंचन लॉज के किराए के मकान में रहता था। मृतक प्लस 2 उच्च विद्यालय जमनी पहाड़पुर स्कूल में पड़ता था। और दो भाई में वो छोटा था। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन आनन-फानन में गोड्डा पहुंचे। पढ़ाई के लिए घर से दूर रह रहे बेटे की मौत की खबर से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही गोड्डा नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छात्र की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस मोबाइल जप्त कर मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
0
0
Report

बड़ा तालाब के पास नया पुलिस चेक पोस्ट: सुरक्षा पहल तेज

Ranchi, Jharkhand:रांची के बड़ा तालाब के पास अब पुलिस की मौजूदगी और मजबूत होगी। अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के उद्देश्य से यहां नए पुलिस चेक पोस्ट का निर्माण कराया गया है। रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा ने चेक पोस्ट का उद्घाटन किया। इस मौके पर ASP कोतवाली भी मौजूद रहे इस चेक पोस्ट पर लगातार पुलिस अधिकारियों की तैनाती रहेगी, जिससे इलाके में पुलिस की सक्रियता बढ़ेगी और जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जा सकेगी। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों से पिछले कई महीनों से मिल रहे सुझावों और सुरक्षा संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए चेक पोस्ट बनाने का निर्णय लिया गया। कोतवाली, हिंदपीढ़ी और सुखदेव नगर जैसे इलाकों की संवेदनशीलता को देखते हुए यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वहीं, दुर्गा पूजा और प्रतिमा विसर्जन के दौरान भीड़-भाड़ और सुरक्षा की चुनौतियों के बीच यह चेक पोस्ट पुलिस के लिए अहम केंद्र साबित हो सकता है।
0
0
Report
Advertisement

bulandshahr pehasu mein sharabi pita ne dehrad varsh ke putra ki gala dabakar hatya

Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर बुलंदशहर के पहासू थाने के कस्बा पहासू में रिश्तो का हुआ कत्ल शराबी पिता ने अपने डेढ़ वर्ष के पुत्र कि गला दबाकर की हत्या मां भीख मांग कर अपने बच्चों का करती है पालन पोषण घटना के वक्त मां गांव में गई थी भीख मांगने के लिए घटना की जानकारी मिलते ही पहासू थाना पुलिस भारी पुलिस बल के साथ पहुंची मौके पर फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटी मृतक की मां और पड़ोसियों ने बताया रोज आए दिन इस तरह की पिता करता रहता था हरकत पहासू थाने के कस्बा पहासू के पठान टोला नई बस्ती मोहल्ले का मामला बाइट मृतक बच्चे की मां की बाइट पड़ोसी महिला की
0
0
Report
Advertisement

NCR में 10 वर्ष डीजल और 15 वर्ष पुराने पेट्रोल वाहन स्क्रैपिंग अनिवार्य

Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा सरकार ने एनसीआर क्षेत्र को स्वच्छ, सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से एक विशेष पहल की शुरुआत की है. एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, 10 वर्ष पुराने डीजल वाहनों और 15 वर्ष पुराने पेट्रोल वाहनों को तुरंत स्क्रैप कराने का समय आ गया है. पुराने वाहन न केवल अत्यधिक वायु प्रदूषण फैलाते हैं, बल्कि ये चलाने में अधिक खर्चीले और सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी असुरक्षित होते हैं. सरकार ने वाहन मालिकों से अपील की है कि वे स्वच्छ एनसीआर और हरित भविष्य के निर्माण में अपना योगदान देते हुए अपने 10 साल पुराने डीजल तथा 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को नजदीकी "पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा केंद्रों" (आरवीएसएफ) पर ले जाकर स्क्रैप करवाएं और नए स्वच्छ वाहनों को अपनाएं. आरवीएसएफ केंद्रों पर सुरक्षित स्क्रैपिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे कम प्रदूषण के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और वाहनों की उपयोगी सामग्री का रिसाइक्लिंग संभव हो सकेगा. प्रवक्ता ने आगे यह भी बताया कि यदि लोग अपने इन पुराने वाहनों को जल्द से जल्द आरवीएसएफ केंद्रों पर ले जाकर स्क्रैप नहीं कराते हैं, तो नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है. स्वच्छ एनसीआर और हरे-भरे कल के सपने को साकार करने के लिए सरकार ने नागरिकों से अपने पुराने वाहनों को जिम्मेदारी से स्क्रैप कराने और इस मुहीम में सहयोग देने का आग्रह किया है.
0
0
Report
Advertisement

हरियाणा शिक्षा विभाग ने BEO-DEO पदों डेटा में HRMS-MIS अंतर दूर करने के निर्देश

Chandigarh, Chandigarh:शिक्षा विभाग ने BEO और डिप्टी DEO के पदों की जानकारी मांगी हरियाणा में खंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) और उप जिला शिक्षा अधिकारियों (Deputy DEO) के पदों को लेकर शिक्षा विभाग ने डेटा जुटाने की प्रक्रिया तेज की HRMS और MIS के आंकड़ों में अंतर, सभी जिलों से मांगी गई रिपोर्ट विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर HRMS और MIS पोर्टल पर दर्ज स्वीकृत एवं भरे हुए पदों के आंकड़ों में अंतर की जानकारी मांगी है निदेशालय ने निर्देश दिया है कि संबंधित अधिकारी 16 अक्टूबर 2026 तक HRG-1 शाखा की ईमेल पर निर्धारित प्रारूप में जानकारी भेजना सुनिश्चित करें निदेशालय के पत्र के अनुसार, खंड शिक्षा अधिकारियों और उप जिला शिक्षा अधिकारियों के स्वीकृत एवं कार्यरत पदों के आंकड़ों में दोनों पोर्टल पर भिन्नता सामने आई है। इसी अंतर को दूर करने के लिए जिलों से कार्यालयवार जानकारी मांगी गई है यह पत्र 15 अक्टूबर 2026 को पंचकूला से जारी किया गया है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि जानकारी भेजने में देरी के लिए संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे।
0
0
Report

मेरठ अमित कश्यप हत्या: पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को मौत की सजा कल सुनाएंगे

मेरठ मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में दोषी पाई गईं उसकी पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा-ए-मौत (फांसी) मिलेगी या उम्रकैद, इसका अंतिम फैसला कल यानी 16 अक्टूबर 2026 को मेरठ की एडीजे-12 (ADJ-12) कोर्ट सुनाएगी। अदालत ने 7 अक्टूबर 2026 को ही दोनों को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) (हत्या) और धारा 61(2)(a) (क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी) के तहत दोषी करार दे दिया था। 12-13 अप्रैल 2025 की रात को अकबरपुर सादात गांव में अमित की गला दबाकर हत्या की गई थी। हत्या को हादसा दिखाने के लिए अमरदीप ने एक सपेरे से ₹1,000 में सांप खरीदा और उसे अमित के शव के पास छोड़ दिया था। अमित के शरीर पर सांप से कटवाने के 10 नकली निशान भी बनाए गए थे। पोस्टमार्टम से खुला राज: शुरुआत में परिवार ने इसे सर्पदंश से हुई मौत माना, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि अमित की मौत सांप के जहर से नहीं बल्कि दम घुटने और गर्दन की हड्डी टूटने से हुई थी।
0
0
Report

लातेहार के अंबाकोठी में राम-रहीम एकता की मिसाल, भाईचारा कायम

Latehar, Jharkhand:एंकर : - लातेहार शहर के अंबाकोठी मुहल्ले में हर साल शारदीय नवरात्र में एक साथ राम और रहीम की आराधना होती है जो आज एकता और भाई चारा अनूठा पहल यह पिछले कई वर्षों से निरंतर चला आ रहा है जिसकी चर्चा लातेहार में खूब हो रही है । गौरतलब है कि श्रीराम चरित मानस नवाह्न पारायण पाठ महायज्ञ समिति द्वारा दस दिनों तक मानस यज्ञ का भव्य आयोजन किया जाता है । इस वर्ष 53वां अधिवेशन चल रहा है ज्ञात हो कि लातेहार के अंबाकोठी में जिस स्थान पर रामायण का पाठ होता है, उस मुहल्ले या आसपास एक भी मुस्लिम परिवार नहीं रहता है । यज्ञ स्थल से मस्जिद की दूरी लगभग 20 फीट होगी, जहां मस्जिद अवस्थित है लेकिन पिछले 53 वर्षों में आज तक दोनों समुदायों के बीच किसी प्रकार का विवाद नहीं हुआ है । शारदीय नवरात्र में पड़ने वाले प्रत्येक शुक्रवार को पाठ के दौरान मस्जिद की ओर लगे साउंड को बंद कर दिया जाता है । नमाज पढ़ने के बाद मुस्लिम समाज के लोग संगीत की धुन पर होने वाले रामायण पाठ का आनंद लेते हैं, जो देश और दुनिया को कई संदेश देता है । महायज्ञ समिति के मुख्य संरक्षक सह राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम कहते हैं कि अंबाकोठी मुहल्ले में शारदीय नवरात्र का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है । मुहल्ले में मस्जिद होने के बाद भी दोनों समुदायों के बीच आपसी सौहार्द बना रहता है इसी मुहल्ले में मुहर्रम का मुख्य कार्यक्रम आयोजित होता है । इस दौरान भी किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न नहीं हुआ है दोनों समुदायों के लोग हमेशा से ही आपस में मिल-जुलकर रहते रहे हैं । दशहरा हो या अन्य पर्व, किसी प्रकार का वैमनस्य आज तक नहीं हुआ है वही मुस्लिम समाजके लोगो ने बताया कि मेरे जन्म से पहले से यह आपसी प्रेम के प्रतीक माना जाता है यहां आज तक किसी तरह का पूजा के दौरान कोई परेशानी नही हुई है । लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया कि इस तरह का आपसी प्रेम लातेहार जिला के लिए मिशाल है ऐसे अन्य जिला के लोगो को इससे शिख लेने की जरूरत है । डीडीसी सैयद रियाज अहमद ने बताया आज के दौर में पूजा के दौरान इस तरह का आपसी प्रेम लातेहार जिला के गौरव की बात है । बाइट : - वैद्यनाथ राम राज्यसभा सांसद बाइट : - कुमार गौरव एसपी लातेहार बाइट : - सैयद रियाज अहमद डीडीसी लातेहार बाइट : - मुस्तकीम अंसारी लातेहार बाइट : - आफताब आलम लातेहार संजीव कुमार गिरि लातेहार
0
0
Report
Advertisement

पाकुड़ के हिरणपुर में अपहृत 14 वर्षीय बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Pakur, Jharkhand:पाकुड़ के हिरणपुर थाना क्षेत्र के डांगापाड़ा चौक से 14 वर्षीय नाबालिग का अपहरण किए जाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है... पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत नाबालिग को बिहार के पटना से सकुशल बरामद कर लिया है... वहीं मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है... पुलिस ने आरोपियों के पास से दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं... एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव के नेतृत्व में छापेमारी दल और एसआईटी का गठन किया गया था... टीम ने घटना के बाद विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अनुसंधान को आगे बढ़ाया... पुलिस के अनुसार बीते 13 अक्टूबर को हिरणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग के अपहरण की सूचना मिली थी... इस संबंध में थाना में दो अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था... मामले के उद्भेदन के लिए गठित एसआईटी ने लगातार छापेमारी करते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले... साथ ही अपहृत नाबालिग के मोबाइल से संबंधित जानकारी जुटाई गई और उसके दोस्तों से गहन पूछताछ की गई... मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पुणे से नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया... गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महाराष्ट्र के पुणे जिले के इंदापुर थाना क्षेत्र के लोनीदेवकर निवासी जावेद अमर शेख और न्हावीगांव निवासी प्रथमेश राजेंद्र रणसिंह के रूप में हुई है... पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है...
0
0
Report

अन्धविश्वास में बाप ने चार साल के बेटे की हत्या: अदालत ने दी सश्रम आजीवन कारावास की सजा

Khunti, Jharkhand:खूँटी क्षेत्र के अड़की थाना क्षेत्र डोरेया गाँव निवासी बरजु सिंह मुंडा ने अपने चार वर्षीय बेटे की हत्या कर नाले में उसकी लाश फेंक दी थी. मामले की जांच के बाद अदालत ने दोषी पिता बरजु सिंह मुंडा को खूँटी के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऋषिकेश कुमार की अदालत ने सश्रम आजीवन कारावास और 25,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है. अभियोजन पक्ष के अनुसार आरोपी के परिवार में विवाद के कारण वह अपने बेटे को अपशकुन मानने लगा और फरसे से हत्या कर शव को जोरोबेड़ा नाला के पास झाड़ियों में फेंक दिया. घर में खून के निशान मिलने पर आरोपी ने अपराध स्वीकार किया. निशानदेही पर शव और हत्या में प्रयुक्त फरसा पुलिस ने बरामद किया. अदालत ने धारा 302 के तहत आजीवन कारावास व 20,000 रुपये जुर्माने तथा धारा 201 के तहत तीन वर्ष की सजा व पांच हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया.
0
0
Report

दिल्ली पुलिस ने 16 अक्टूबर को प्रदर्शन से पहले शांति बनाए रखने की अपील की, BNSS 163 लागू

Noida, Uttar Pradesh:CJP के 16 अक्टूबर को शाम 5 बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में जुटने के आह्वान और AAP के समर्थन के बीच दिल्ली पुलिस ने लोगों से प्रदर्शन में शामिल न होने की अपील की है। इलाके में BNSS की धारा 163 पहले से लागू है। NDMC ने प्रशासनिक कारणों से 16 और 17 अक्टूबर को सेंट्रल पार्क बंद रखने की सूचना दी है। व्यापारी संगठनों की सुरक्षा और कारोबार प्रभावित होने की आशंकााओं को देखते हुए पुलिस ने शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। धारा 163 के उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान के लिए चुनिंदा लोगों के समूह को उपयुक्त स्थान पर सुविधा देने की पेशकश भी की है। दिल्ली पुलिस की अपील—शांति बनाए रखें, कानून का सम्मान करें और प्रशासन का सहयोग करें। देखिए डीसीपी पीआरओ नेहा यादव ने क्या कहा?
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top