icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
262122
FKFirasat KhanFollow5 Jan 2025, 11:02 am

पूरनपुर में नाले में मिला अज्ञात शव, पुलिस ने किया पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Puranpur, Uttar Pradesh:

रविवार को तीन बजे डॉ संतोष के अस्पताल के पास नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पहले पुलिस ने शव को डमी समझकर लगभग 30 मिनट तक उलझी रही। बाद में जब पुलिस ने शव को बाहर निकाला, तब वह वास्तव में एक अज्ञात व्यक्ति का शव निकला। बताया जा रहा है कि शव लगभग एक सप्ताह पुराना है और नाले में मौजूद कीड़ों ने उसके चेहरे को खा लिया जिसके कारण शव की पहचान नहीं हो सकी। इस दौरान शव देखने के लिए भीड़ इकट्ठा हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जालौन में छठ पूजा महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, आकर्षक सजावट से चमका रामकुंड घाट,

AdityaAdityaFollow1m ago
Orai, Uttar Pradesh:स्लग- जालौन में छठ पूजा महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, आकर्षक सजावट से चमका रामकुंड घाट, 13 नबम्बर से होगी चार दिवसीय महोत्सव की शुरुआत, अस्थायी चेंजिंग रूम बनेंगे प्लेस-जालौन यूपी डेट-12-11-2026 एंकर जालौन के उरई शहर में 13 नवंबर से शुरू होने वाले चार दिवसीय छठ पूजा महोत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका की ओर से प्रमुख पूजा स्थल रामकुंड घाट को विशेष रूप से सजाया और संवारा गया है। घाट पर साफ-सफाई, रंगरोगन और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त होने के बाद इसकी तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। दीपावली से पहले ही नगर पालिका ने घाट की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का काम शुरू कर दिया था। जिलाधिकारी समीर ने भी रामकुंड घाट का निरीक्षण कर अधिकारियों को साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल सहित अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद नगर पालिका ईओ रामअचल कुरील के निर्देशन में कर्मचारियों ने कुंड और घाट की विशेष सफाई कराई। दीवारों का रंगरोगन कराने के साथ खराब लाइटों को बदलवाकर रोशनी की व्यवस्था बेहतर की गई है। 15 और 16 नवंबर को विशेष पूजा के दौरान श्रद्धालुओं के बैठने के लिए घाट पर करीब एक दर्जन बेंच लगाने की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, 12 नवंबर तक मोबाइल टॉयलेट भी उपलब्ध करा दिए जाएंगे। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग अस्थायी चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे, ताकि व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। नगर पालिका ईओ रामअचल कुरील ने बताया कि पर्व के दौरान स्वच्छता, पेयजल और प्रकाश सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। बाइट:- रामअचल कुरील--ईओ नगरपालिका
0
0
Report

करधनी में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया हत्याकांड पर पुलिस की दबिश

Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnu करधनी इलाके में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया हत्याकांड में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जयपुर ग्रामीण पुलिस की ओर से आरोपियों के घर पर दी गई दबिश पुलिस ने अनीश गोल्या के घर से एक ट्रैक्टर और एक डीआई जीप की जब्त कमलेश गोल्या के घर से दो ट्रैक्टर और एक i-20 कार जब्त संदिग्ध वाहनों को BNSS की धारा 106 के तहत किया जब्त कमलेश के घर से मिली i-20 कार का नंबर RJ 59 CC 7007 दिनेश निठारवाल और युवराज चौधरी के घर पर भी पुलिस ने दी दबिश युवराज चौधरी के घर पर तलाशी के दौरान नहीं मिला कोई व्यक्ति अनीश गोल्या के चाचा शिवजीराम गोल्या के घर पर भी पुलिस ने दी दबिश कमलेश गोल्या के भाई जितेंद्र उर्फ जीतू गोल्या के घर पर भी पुलिस की कार्रवाई 11 नवंबर को करधनी थाना इलाके के जगदंबा नगर में हुई थी विजय बाजिया की हत्या 2019 में विजय बाजिया और उसके भाई बजरंग बाजिया पर कैलाश गोल्या की हत्या का आरोप सात साल पुरानी रंजिश ने फिर लिया खूनी रूप, पुलिस की जांच जारी
0
0
Report

पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत ने इमरान मसूद दिवाली बयान पर पलटवार

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सहारनपुर सांसद इमरान मसूद के दिवाली को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि इमरान मसूद का बयान उनकी मानसिकता का परिचायक है। दिवाली वर्षों पुराना त्योहार है और इससे सभी की भावनाएं जुड़ी हैं। यह आपसी मेल-मिलाप और लक्ष्मी पूजा का पर्व है। सभी को मिल-जुलकर त्योहार मनाना चाहिए। 2027 के चुनावों पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा पांचों राज्यों में जीत हासिल करेगी। अंकिता भंडारी हत्याकांड पर कहा कि आरोपी जेल में हैं और न्यायालय अपना काम कर रहा है。
0
0
Report
Advertisement

अमरोहा में विवाद के बाद युवक ने चचेरी बहन को गोली मारी, आरोपी फरार

Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा में बच्चों के विवाद में युवक पर मुंहबोली चचेरी बहन को गोली मारने का लगा आरोप, घायल युवती अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने बताया घटना को संदिग्ध, कराई जाएगी पूरे मामले की जांच अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अहमद नगर में बच्चों के मामूली विवाद को लेकर गोली चलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने अपनी चचेरी बहन भूरी को गोली मारकर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी घायल युवती का मुंहबोला भाई है। गोली लगने से घायल भूरी को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई। सीओ सिटी प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मामले की जांच कराई जा रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है। जांच पूरी होने से पहले घटना के संबंध में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी。
0
0
Report

चंदौली की महिलाएं तालाब साफ कर छठ घाट बनवाकर दिखाईं मिसाल

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली... छठ पूजा की तैयारी में जुटीं महिलाएं, खुद संभाली तालाब की सफाई और घाट को व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी सभासद आरती यादव के नेतृत्व में महिलाओं ने की बरम बाबा तालाब की सफाई पिछले तीन वर्षों से महिलाएं खुद आगे आकर तालाब की सफाई और छठ घाट को व्यवस्थित करने का बीड़ा उठाए हैं सभासद आरती यादव ने बताया कि चुनाव के दौरान तालाब से अतिक्रमण हटवाकर छठ पूजा घाट बनवाने का संकल्प लिया था, अब सपना हुआ साकार दामोदर दास और मानसरोवर तालाब पर भीड़ का दबाव कम होने के साथ स्थानीय महिलाओं को मिल रही बड़ी राहत अब नगर के लोग बनारस जाने के बजाय स्थानीय घाटों पर ही कर रहे हैं छठ पूजा सभासद के मुताबिक, घाट की व्यवस्था में हर साल प्रशासन का सहयोग मिलता है, डीएम, एडीएम और कोतवाल भी करते हैं निरीक्षण छठ पूजा के दौरान किसी दुर्घटना से बचाव के लिए पानी की गहराई का रखा जाता है विशेष ध्यान जिले के बड़े तालाबों में शुमार है पीडीडीयू नगर के सुभाष नगर वार्ड-21 में तालाब. बाइट : आरती यादव, सभासद, सुभाष नगर, पीडीडीयू नगर, चंदौली
0
0
Report
Advertisement

हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया के हत्यारों का निकाला गया जुलूस; पुलिस का सख्त संदेश

Jaipur, Rajasthan:हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया के हत्यारों का निकाला जुलूस पुलिस ने जगदंबा नगर में हत्या के चारों आरोपियों को गलियों में घुमाया करधनी इलाके में जगदंबा नगर में बुधवार रात विजय बाजिया की कुल्हाड़ी और डंडों से वार कर हत्या कर दी थी पुलिस ने हत्या के आरोप में अनीश गोल्या, कमलेश, युवराज और दिनेश चौधरी को गिरफ्तार किया इसके बाद आरोपियों को पैदल ही गलियों में घुमाया गया इससे आमजन को संदेश दिया गया कि अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी इस दौरान लोगों ने पुलिस के पक्ष में जमकर नारेबाजी की
0
0
Report

AMU छात्रसंघ अध्यक्ष नोमान असरद ने विजय रैली बाद नाइंसाफी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Aligarh, Uttar Pradesh:एंकर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ अध्यक्ष नोमान असरद ने जीत के बाद समर्थक छात्रों के साथ विक्ट्री रैली निकालकर जश्न मनाया नॉर्थ से शुरू हुई रैली सेनेटरी गेट पर जाकर समाप्त हुई, जिसमें बड़ी तादाद में छात्र शामिल हुए इस दौरान नोमान असरद ने पिछले eight वर्षो में छात्रों के साथ हुई कथित नाइंसाफी को लेकर इंतजामिया को खुली चेतावनी दी वहीं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह के एएमयू को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए नोमान ने कहा कि यूनिवर्सिटी को आतंकवादियों का अड्डा बताने वाले लोग संविधान का उल्लंघन कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई नोमान असरद ने मंत्री रघुराज सिंह के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एएमयू किसी की निजी संस्था नहीं, बल्कि पार्लियामेंट्री एक्ट के तहत स्थापित यूनिवर्सिटी है उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से ऐसे बयान देने वाले मंत्रियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की अपील की नोमान ने साफ कहा कि अब छात्रसंघ अध्यक्ष होने के नाते छात्रों के साथ किसी भी तरह की नाइंसाफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी छात्रसंघ छात्रों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ेगा
0
0
Report

संभल में प्रधान चुनाव के रंजिश पर बवाल, फायरिंग समेत पथराव

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। ग्राम प्रधान चुनाव की रंजिश को लेकर गांव में बवाल। सपा और बीजेपी समर्थकों के बीच मारपीट, पथराव के साथ फायरिंग। सपा समर्थक दबंगों ने दूसरे पक्ष पर पथराव के साथ फायरिंग की ..जमकर काटा बबाल। दोनों पक्षों के बीच पथराव। फायरिंग से गांव में मची अफरा तफरी। दोनों पक्षों के बीच पथराव, मारपीट, फायरिंग का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल। गाँव में बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस नाली के पानी के निकास के विवाद का मामला बता रही। एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने पुलिस को मामले की जांच कर उचित कार्यवाही के आदेश दिये। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के बिजुआ नगला गांव का मामला।
0
0
Report
Advertisement

चंदौली में गोवंश तस्करों पर पुलिस का जवाबी फायरिंग, एक गिरफ्तार

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली - गोवंश तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर गिरफ्तार। पुलिस चेकिंग के दौरान तस्वीरों की पुलिस टीम ने घेरा बंदी। सामने से आ रही संदिग्ध क्रूजर गाड़ी को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन तस्करों ने पुलिस टीम पर कर दी फायरिंग। एसएचओ सदर त्रिवेणी सिंह ने पीछा कर आत्मरक्षा में दो राउंड हवाई फायरिंग की। पुलिस ने वाराणसी के लमही निवासी सूरज उर्फ गोलू पटेल को गिरफ्तार किया। क्रूजर वाहन से एक गाय और एक सांड समेत दो गोवंश बरामद। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त के साथ चार अन्य साथी भी थे, जो अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पूछताछ में 5 हजार रुपये और गांजा पीने के लालच में गोवंश तस्करी में शामिल होने की बात आई सामने। वाराणसी से छुट्टा गोवंश लादकर बिहार ले जाने का था प्लान। मामले में मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस। सदर कोतवाली क्षेत्र के कोडरिया-बसरिकपुर नहर के पास हुई घटना。
0
0
Report
Advertisement

बैतूल चाकूबाजी: 5 हजार रुपये इनामी आरोपी गिरफ्तार, दूसरा साथी भी पकड़ में

Betul, Madhya Pradesh:एंकर- बैतूल में चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल 7 जुलाई की सुबह सोनाघाटी माता मंदिर के सामने अभिषेक चन्द्रसूर्या और अमन चन्द्रसूर्या ने नरेश विश्वकर्मा और धनराज विश्वकर्मा के साथ गाली-गलौज की। विवाद इतना बढ़ा कि अभिषेक चन्द्रसूर्या ने दोनों युवकों के पेट पर चाकू से वार कर दिया। हमले में धनराज विश्वकर्मा को गंभीर चोटें आईं,जिसके चलते उसे बैतूल जिला अस्पताल से भोपाल रेफर किया गया था। घटना को लेकर कोतवाली थाने में अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 अक्टूबर को आरोपी अभिषेक चन्द्रसूर्या को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। वहीं अब दूसरे आरोपी अमन चन्द्रसूर्या को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
0
0
Report

राष्ट्रपति भवन में मंडला के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय को राष्ट्रीय उत्कृष्ट विद्यालय सम्मान

Mandla, Madhya Pradesh:मंडला के एकलव्य विद्यालय का राष्ट्रीय स्तर पर डंका राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मिला सम्मान जनजातीय शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला सम्मान एंकर - जनजातीय शिक्षा के क्षेत्र में मंडला जिले ने राष्ट्रीय पटल पर अपनी शानदार पहचान दर्ज कराई है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय मंडला को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट विद्यालय के सम्मान से नवाजा है। इतना ही नहीं, मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग को भी उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय सम्मान मिला है। यह उपलब्धि न केवल मंडला, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के लिए गौरव और गर्व का क्षण है। राष्ट्रपति भवन में मंडला के नाम का गौरवगान... जनजातीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में किए गए उत्कृष्ट प्रयासों ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय मंडला को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा किए गए मूल्यांकन में विद्यालय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह प्रतिष्ठित सम्मान हासिल किया। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित जनजातीय गौरव पखवाड़ा के अंतर्गत हुए इस समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने स्वयं सम्मान प्रदान किया। मध्यप्रदेश की ओर से जनजातीय कार्य विभाग के प्रमुख सचिव एवं एमपी सरस की कार्यकारी समिति के अध्यक्ष गुलशन बामरा ने पुरस्कार ग्रहण किया। वहीं मंडला जिले की ओर से कलेक्टर एवं विद्यालय के अध्यक्ष राहुल नामदेव धोटे तथा प्राचार्य श्रीमती रीना ने सम्मान प्राप्त किया। खास बात यह रही कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस अवसर पर एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों से संवाद भी किया। मंडला के विद्यालय को मिला यह सम्मान शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों की प्रतिभा और जनजातीय कार्य विभाग के सतत प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top