Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
VVIP दौरे से पहले कश्मीर में सुरक्षा समीक्षा, IGP ने कड़ी सुरक्षा के निर्देश दिए
WMWaqar Manzoor
Feb 20, 2026 13:04:20
V.K. Birdi, Inspector General of Police (IGP) Kashmir, chaired a high-level security review meeting today at PCR Kashmir in preparation for the forthcoming VVIP visit to Jammu & Kashmir. The meeting was attended by senior officers from various security and intelligence agencies, including Police, Army, CRPF, ITBP, BSF, SSB, CID, Traffic, Railways, and other allied units. Among those present were Additional Commissioner SB Srinagar; DIsG of CRPF (South/North Srinagar) and CRPF Srinagar Sector; DIG Armed Kashmir; DIsG BSF and SSB Srinagar; DIsG IRP/Traffic Kashmir and CID Kashmir; all Range DIsG of Kashmir Zone; all District SSsP of Kashmir Zone; SSP Traffic City Srinagar; Assistant Director SIB Srinagar; Colonel GS 15 Corps; SSsP of PCR Kashmir, Traffic Rural Kashmir, Railways Kashmir, CID SB Kashmir, Security Kashmir, APCR, and other senior officers. During the meeting, detailed security plans were presented and reviewed to ensure comprehensive arrangements for the VVIP visit. IGP Kashmir stressed the need for heightened alertness to effectively counter potential terrorist threats. He underscored the importance of strengthening intelligence gathering mechanisms, reinforcing security at vulnerable locations, and ensuring effective area and night domination. Special emphasis was laid on securing critical infrastructure and safeguarding vital installations. The strategic deployment of CI/QRTs was also discussed to ensure swift response to any emerging situation. V.K. Birdi directed officers to enhance security measures across both urban and rural areas of the Valley, with intensified round-the-clock patrolling and strengthened surveillance at key entry and exit points. He further instructed that personnel be thoroughly briefed on Standard Operating Procedures (SOPs) and that vulnerable areas be closely monitored to enable prompt action against any suspicious activity. The participating officers reaffirmed their commitment to implementing the security arrangements with utmost coordination and precision. Concluding the meeting, IGP Kashmir reiterated the collective responsibility of all forces to maintain a secure environment and ensure the safety of the VVIP, residents, and visitors alike.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VMVimlesh Mishra
Feb 20, 2026 14:34:47
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में आज मवेशी तस्करी का मामला सामने आया । बजरंगदल ओर विश्वहिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं में इस मवेशी तस्करी के मामले को पकड़ा और पुलिस को सूचना दी । बताया जाता है कि आर टी ओ ऑफिस के सामने एक ट्रक खड़ा था जिसपर से मवेशियों की आवाजें आ रही थी । शंका के आधार पर स्थानीय लोगों ने बजरंग दल ओर विश्वहिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को इस बात की सूचना दी । कार्यकर्ता पहुँचे और जब पड़ताल की तो पाया कि ट्रक में करीब 25 नग मवेशी क्रूरतापूर्वक ढंग से भरे हुए थे । मवेशियों के संबंध में ट्रक में सवार लोगों के पास न तो उचित दस्तावेज थे न ही उचित जवाब लिहाजा बजरंगियों ने थाना महाराजपुर पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मवेशियों को जंहा गौशाला भेज दिया है वंही ट्रक ओर ट्रक में सवार लोगों को अभिरक्षा में लेकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है ।
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Feb 20, 2026 14:34:24
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के अकलेरा कस्बे में बस स्टैंड के पास मिले एक बुजुर्ग के शव के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान रामप्रकाश के रूप में हुई थी, जिसके बाद परिजनों की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि गुरुवार सुबह अकलेरा पुलिस को कस्बे के बस स्टैंड के पास एक शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव की पहचान रामप्रकाश निवासी बुखारी, थाना सारोला कलां के रूप में की। मृतक के पुत्र देवेंद्र ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके पिता रामप्रकाश शराब पीने के आदी थे। रामप्रकाश का पुत्री के यहाँ अकलेरा आना-जाना लगा रहता था। हत्या की आशंका पर अकलेरा पुलिस टीम ने अज्ञात आरोपी की तलाश में कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान, सीसीटीवी फुटेज में आरोपी और मृतक दोनों एक साथ नजर आए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब के नशे में उनके बीच बहस हुई, जिसके बाद आरोपी ने पास पड़े पत्थर से रामप्रकाश पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस ने बागरी मोहल्ला अकलेरा निवासी गोविंद उर्फ जमनालाल को गिरफ्तार कर लिया।
0
comment0
Report
MIMohammad Imran
Feb 20, 2026 14:34:01
Jaipur, Rajasthan:गांव में विकास नहीं, कागजों में करोड़ों का काम! ग्राम पंचायत नृसिंहपुरा में बड़ा भ्रष्टाचार — सरपंच बंशीधर गड़वाल पर गंभीर आरोप ACB, कलेक्टर और लोकायुक्त को 2025 में शिकायत, अब तक नहीं हुई कोई ठोस कार्रवाई जयपुर | सांगानेर तहसील | ग्राम पंचायत नृसिंहपुरा जयपुर जिले की सांगानेर तहसील स्थित ग्राम पंचायत नृसिंहपुरा में सरकारी विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का गंभीर मामला सामने आया है। गांव के लोगों का आरोप है कि जहां विकास होना चाहिए था, वहां जमीनी स्तर पर काम हुआ ही नहीं, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में करोड़ों रुपये का भुगतान दर्शा दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार, वर्ष 2018–19 में सीसी सड़क और नाली निर्माण के लिए स्वीकृत बजट का दुरुपयोग किया गया। न तो निर्धारित स्थानों पर सड़क बनी और न ही नालियों का निर्माण हुआ, जबकि कागजों में पूरा काम दिखाकर भुगतान उठा लिया गया। सरपंच पर सीधे आरोप इस पूरे मामले में तत्कालीन सरपंच बंशीधर गड़वाल पर सरकारी धन के गबन, फर्जी बिलिंग और मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई स्थानों पर या तो घटिया गुणवत्ता का काम हुआ या फिर काम हुआ ही नहीं। 2025 में दी गई थी शिकायत गांव के अनेक निवासियों ने वर्ष 2025 में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), जिला कलेक्टर जयपुर और लोकायुक्त कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई, लेकिन इतना समय बीत जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। RTI और सरकारी दस्तावेज़ों से बड़ा खुलासा RTI से प्राप्त दस्तावेज़ों में स्पष्ट होता है कि: • निर्माण कार्य मौके पर अधूरा या नगण्य • भुगतान लगभग पूरा • तकनीकी जांच रिपोर्ट लंबित • रिकवरी प्रक्रिया शुरू नहीं ग्रामीणों में भारी आक्रोश मामले को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि — “अगर जल्द निष्पक्ष जांच और कार्रवाई नहीं हुई तो हम आंदोलन करेंगे और मामला हाईकोर्ट व लोकायुक्त तक ले जाएंगे।” बड़े सवाल • जब शिकायतें और दस्तावेज़ मौजूद हैं तो कार्रवाई क्यों नहीं? • क्या दोषियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है? • क्या सरकारी धन की लूट पर प्रशासन मौन साधे बैठा है? ग्रामीणों की प्रमुख मांगें • पूरा प्रकरण की ACB से निष्पक्ष और समयबद्ध जांच • दोषियों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत FIR • सरकारी धन की पूर्ण रिकवरी • जिम्मेदार अधिकारियों पर तत्काल निलंबन व विभागीय कार्रवाई
0
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Feb 20, 2026 14:33:49
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल - कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने दिया उप नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफ़ा कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने उप नेता प्रतिपक्ष के पद से दिया इस्तीफा नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा देने की सूचना कटारे ने इस्तीफा पत्र में लिखा कि परिवार और क्षेत्र की जनता को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहा समय ना दे पाने के कारण जिम्मेदारी छोड़ रहे आज एनिवर्सरी के दिन भेजा इस्तीफ़ा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजा इस्तीफ़ा कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम का बयान मुझे इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है अगर वह रूठे हैं तो उन्हें मना लेंगे हमारे परिवार के सदस्य हैं बीजेपी में जाने की अटकलो को नकारा बाईट - ओंकार सिंह मरकम कांग्रेस विधायक भोपाल - उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे के इस्तीफा देने के मामले पर बोले भाजपा विधायक भगवान दास सबनानी यह कांग्रेस पार्टी का अंदरूनी मामला हमने सहज भाव से उनसे बात की थी उन्होंने कहा था हमें भी साथ रख लो भगवान दास सबनानी के साथ ही निकले थे हेमंत कतरे बाईट - भगवान दास सवनानी, BJP MLA
0
comment0
Report
MIMohammad Imran
Feb 20, 2026 14:33:35
Jaipur, Rajasthan:जेडीए की बड़ी कार्रवाई: 8 बीघा जमीन पर बनी अवैध कॉलोनी ध्वस्त जयपुर, 20 फरवरी। जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जोन-12 क्षेत्र के ग्राम माचवां में करीब 08 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर विकसित की जा रही नवीन अवैध कॉलॉनि को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। महानिरीक्षक पुलिस जेडीए श्री राहुल कोटोकी ने बताया कि बिना किसी स्वीकृति-अनुमोदन एवं बिना भू-रूपांतरण के भूमि को समतल कर मिट्टी-ग्रेवल की सड़कें, सीमेंट ब्लॉक की बाउंड्रीवॉल, पिलर सहित अन्य अवैध निर्माण कर कॉलोनी बसाने का प्रयास किया जा रहा था। सूचना मिलने पर शुक्रवार को प्रवर्तन दस्ते ने जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक स्तर पर ही अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए, जिससे कॉलोनी बसाने का प्रयास विफल हो गया। यह कार्रवाई उपनियंत्रक प्रवर्तन-चतुर्थ, प्रवर्तन अधिकारी जोन-11, लेबर गार्ड, राजस्व एवं तकनीकी स्टाफ की निशादेही पर संयुक्त रूप से की गई। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। जेडीए की इस सख्त कार्रवाई से अवैध कॉलोनी बसाने वालों में हड़कंप मच गया है।
0
comment0
Report
MSManish Sharma
Feb 20, 2026 14:33:24
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में यूपी बोर्ड परीक्षा से जुड़ी बड़ी खबर। अलीगढ़ के पालीवाल कॉलेज में मोबाइल लेकर पहुंचा छात्र। गेट पर पहुंचते ही छात्र को कहा गया मोबाइल जमा करने के लिए। छात्र यश का आरोप, मोबाइल जमा करने के दौरान समस्त स्टाफ ने की छात्र के साथ मारपीट। छात्र और छात्र के भाई ने कॉलेज के समस्त स्टाफ पर लगाया बेल्ट और डंडों से बेरहमी से पीटने का आरोप। बोर्ड परीक्षा में आज दूसरी शिफ्ट में पेपर देने गया था छात्र। छात्र के भाई दिव्यांश के द्वारा समस्त स्टाफ के खिलाफ गांधी पार्क थाने में दी गई लिखित तहरीर। जवाब में स्टाफ ने भी छात्र और छात्र के भाई पर लगाया पेपर चोरी करने का आरोप। छात्र को पीटते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल। आदर्श ज्ञानदीप इंटर कालेज का विद्यार्थी और धनीपुर क्षेत्र का रहने वाला है पीड़ित छात्र यश। पूरा मामला अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क क्षेत्र स्थित पालीवाल इंटर कॉलेज का。
0
comment0
Report
MSManish Sharma
Feb 20, 2026 14:33:04
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top